Shuru
Apke Nagar Ki App…
मथुरा गोरक्षक बवाल मामले में मथुरा SSP श्लोक कुमार का बयान - वीडियो वायरल फरसे वाले बाबा ने एक ट्रक रोका, उसमें किराना का सामान भरा था,इतने में पीछे से आए दूसरे ट्रक ने बाबा को कुचल दिया,दोनों ट्रकों में गोवंश नहीं थे, ये मामला गोतस्करी का नहीं है !!
RAJHANSH VERMA
मथुरा गोरक्षक बवाल मामले में मथुरा SSP श्लोक कुमार का बयान - वीडियो वायरल फरसे वाले बाबा ने एक ट्रक रोका, उसमें किराना का सामान भरा था,इतने में पीछे से आए दूसरे ट्रक ने बाबा को कुचल दिया,दोनों ट्रकों में गोवंश नहीं थे, ये मामला गोतस्करी का नहीं है !!
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- पति के लिए पत्नी का सच्चा प्यार ❤️ भावुक कर देगा ये वीडियो | True Love Story Viral Video सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा यह भावुक वीडियो हर किसी का दिल छू रहा है। इस वीडियो में एक पत्नी अपने बीमार पति की सेवा पूरे प्रेम, समर्पण और मुस्कान के साथ करती नजर आ रही है। महिला अपने पति को पाइप के सहारे जूस पिलाते हुए भगवान के भजन गा रही है, जिससे न सिर्फ पति का मनोबल बढ़ता है बल्कि देखने वालों की आंखें भी नम हो जाती हैं। आज के दौर में जहां रिश्तों में स्वार्थ बढ़ता दिख रहा है, वहीं यह वीडियो सच्चे प्रेम, विश्वास और सेवा भाव की अनोखी मिसाल पेश करता है। लोग इस वीडियो को देखकर भावुक हो रहे हैं और पत्नी के समर्पण की जमकर सराहना कर रहे हैं। 👉 क्या आप भी मानते हैं कि सच्चा प्यार ऐसा ही होता है? कमेंट में जरूर बताएं। #TrueLove #EmotionalVideo #ViralVideo #पति_पत्नी_का_प्यार #RealLoveStory #HeartTouching #LoveAndCare #Inspiration #RelationshipGoals #DesiViral #Bhakti #Humanity #EmotionalStory #TrendingVideo #IndianCulture1
- सुबह के 9:50 होने वाले हैं इस वक्त की सबसे बड़ी पांच खबरें1
- डीजल की हो रही कालाबाजारी के खिलाफ हुई कार्रवाई - यूपी से बिहार में हो रहा डीजल और पेट्रोल की कालाबाजारी के खिलाफ हुई बड़ी कार्रवाई - पुलिस और पूर्ति विभाग की टीम ने किया कार्रवाई - यूपी से बिहार कालाबाजारी कर लेजाया जा रहा 16 ड्रम में रखा डीज़ल टीम ने पकड़ा - पकड़े गये डीजल लगभग 3 हजार लीटर बताया जा रहा है - ज्वलनशील पदार्थ के खिलाफ हुई इस कार्रवाई से कालाबाजारी करने वालो में मचा हड़कंप - एक माह पूर्व डीएम ने यूपी से बिहार में हो रहे डीजल और पेट्रोल की कालाबाजारी के खिलाफ कार्रवाई करने का दिया था आदेश - डीएसओ कुशीनगर ने मामले की जाँच करा कार्रवाई की कही बात - पडरौना कोतवाली क्षेत्र के बांसी चौकी पुलिस ने बिहार लेजाते समय पकड़ा ।1
- 🔴 जनता लाइन में बेहाल, दुकानों पर हर दो दिन में बदल रहा सिलेंडर 🔵कुशीनगर में बड़ा खेल 🔴 युगान्धर टाइम्स व्यूरो कुशीनगर। जनपद में इन दिनों घरेलू गैस की भारी किल्लत से आम जनता त्रस्त है। हालात यह हैं कि उपभोक्ता भोर से ही गैस एजेंसियों पर लंबी कतारों में खड़े होकर अपनी बारी का इंतजार कर रहे हैं, लेकिन घंटों मशक्कत के बाद भी खाली हाथ लौटने को मजबूर हैं। आक्रोशित लोग सरकार और व्यवस्था दोनों को कोसते नजर आ रहे हैं। पडरौना नगर से एक चौंकाने वाली तस्वीर सामने आई है, जो इस संकट के पीछे चल रहे ‘काले खेल’ की पोल खोल रही है। बुढ़िया माई मंदिर के बगल में संचालित पकौड़ी दुकानों पर खुलेआम घरेलू गैस सिलेंडरों का धड़ल्ले से इस्तेमाल किया जा रहा है। यह न केवल नियमों की खुली धज्जियां उड़ाने जैसा है, बल्कि आम जनता के हिस्से की गैस पर भी डाका डालने के समान है। 🔴लाइन में जनता, दुकानों पर ‘नो टेंशन’ एक तरफ आम उपभोक्ता 20-25 दिन तक बुकिंग के बाद गैस के लिए तरस रहे हैं, वहीं इन दुकानों पर गैस की सप्लाई इतनी ‘स्मूद’ है कि हर दो दिन में नया सिलेंडर बदल दिया जाता है। यह व्यवस्था अपने आप में कई गंभीर सवाल खड़े करती है। 🔴 कहां से आ रहे हैं इतने सिलेंडर? सबसे बड़ा सवाल यही है कि जब गैस एजेंसियों के पास आम लोगों को देने के लिए सिलेंडर नहीं हैं, तो फिर इन दुकानदारों को लगातार सप्लाई कौन और कैसे दे रहा है? क्या इसके पीछे कोई संगठित ‘सिलेंडर सिंडिकेट’ काम कर रहा है? या फिर जिम्मेदारों की मिलीभगत से यह खेल चल रहा है? 🔴 पूरा जिला चपेट में पडरौना नगर के बुढ़िया माई मंदिर के समीप स्थित पकौड़ी के दुकानो के यह कारनामे महज एक बानगी है। जिले के कसया, हाटा, तमकुहीराज और सेवरही जैसे इलाकों में होटल और दुकानों पर बेखौफ घरेलू गैस का व्यावसायिक दुरुपयोग धड़ल्ले से जारी है। यानी यह समस्या अब पूरे जिले में फैल चुकी है। 🔴 प्रशासन बना मूकदर्शक? इतने बड़े पैमाने पर हो रहे इस खेल के बावजूद प्रशासन की चुप्पी कई सवाल खड़े कर रही है। क्या जिम्मेदार विभाग को इसकी भनक नहीं है, या फिर जानबूझकर धृतराष्ट्र बने बैठे हैं? यही वजह है कि आम उपभोक्ता यह जानना चाहता है कि उसके हिस्से की गैस आखिर जा कहां रही है? और इस पूरे खेल में कौन-कौन शामिल है? 🔴 तत्काल कार्रवाई की जाए जानकारों का कहना है कि समय रहते प्रशासन द्वारा इस ‘सिलेंडर खेल’ पर लगाम नहीं लगायी गयी , तो हालात और भयावह हो सकते हैं। ऐसे में जरूरी है कि प्रशासन तत्काल जांच कर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करे।1
- *ब्रेकिंग न्यूज़ कुशीनगर* पडरौना शहर मे धूम धाम से निकाला गया गणगौर विदाई समारोह का शोभा यात्रा यह शोभा यात्रा लगभग 25 वर्षो से निकाला जाता है महिलाओं की भव्य एवं उत्साहपूर्ण सहभागिता आज राधा महिला समिति द्वारा आयोजित गणगौर विदाई समारोह पूरे नगर में श्रद्धा, उत्साह एवं पारंपरिक गरिमा के साथ संपन्न हुआ। इस आयोजन में क्षेत्र की सैकड़ों महिलाओं ने बढ़-चढ़कर सहभागिता करते हुए कार्यक्रम को भव्य रूप प्रदान किया। गणगौर पर्व भारतीय संस्कृति में विशेष महत्व रखता है, जो माँ गौरा (पार्वती) और भगवान शिव के अटूट प्रेम, सौभाग्य एवं सुख-समृद्धि का प्रतीक है। इसी क्रम में आयोजित इस विदाई समारोह में महिलाओं ने पूरे विधि-विधान के साथ पूजा-अर्चना की तथा अपने परिवार की सुख-समृद्धि, वैवाहिक जीवन की मंगलकामना एवं समाज में सुख-शांति की प्रार्थना की। कार्यक्रम के दौरान महिलाओं ने पारंपरिक परिधानों में सुसज्जित होकर लोकगीत, मंगलगीत एवं सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से वातावरण को भक्तिमय एवं उल्लासपूर्ण बना दिया। जगह-जगह पुष्पवर्षा एवं स्वागत के साथ शोभायात्रा का अभिनंदन किया गया, जिससे पूरे नगर में उत्सव जैसा माहौल बना रहा। इस अवसर पर आयोजित भव्य विदाई शोभायात्रा नगर के साहबगंज से प्रारंभ होकर गणेश मंदिर चौराहा, अग्रवाल विवाह भवन, नौका टोला होते हुए हनुमान इंटरमीडिएट कॉलेज के पास स्थित पोखरे तक पहुंची, जहां विधि-विधान के साथ माँ गौरा की प्रतिमाओं का विसर्जन कर कार्यक्रम का समापन किया गया। समिति की अध्यक्ष मीना शर्मा ने बताया कि इस प्रकार के आयोजन हमारी समृद्ध सांस्कृतिक परंपराओं को जीवित रखने के साथ-साथ महिलाओं को एक सशक्त मंच प्रदान करते हैं, जहां वे अपनी प्रतिभा, एकजुटता एवं सामाजिक समरसता का परिचय देती हैं। ऐसे कार्यक्रम समाज में आपसी प्रेम, सौहार्द एवं सहयोग की भावना को और अधिक सुदृढ़ करते हैं। इस अवसर पर समिति की अध्यक्ष मीना शर्मा, सीमा शर्मा, नगर पालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि मनीष "बुलबुल" जायसवाल, राजेश सैनी. अनिता शर्मा, पूजा शर्मा, सुनीता शर्मा, सरिता शर्मा, रानी शर्मा, मीनू जिंदल ऊषा शर्मा, रुचि शर्मा, चन्दा शर्मा, पिंकी शर्मा सहित सैकड़ों की संख्या में महिलाएं उपस्थित रहीं। कार्यक्रम में नगर पालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि मनीष "बुलबुल" जायसवाल ने कहा कि सभी महिलाओं के gउत्साह एवं सहभागिता की सराहना करते हुए इस आयोजन को सामाजिक एकता और सांस्कृतिक समृद्धि का प्रतीक बताया।4
- ब्रेकिंग न्यूज़ | कुशीनगर बेमौसम बारिश और तेज हवाओं से कुशीनगर में किसानों को बड़ा नुकसान।गेहूं की फसलें खेतों में जमीन पर गिरकर (जमींदोज) हुई बर्बाद।हालांकि, कुछ किसानों का कहना है कि यह बारिश गन्ने की फसल के लिए फायदेमंद साबित हो सकती है। किसान चिंता बड़ी1
- वाल्मीकि टाइगर रिजर्व से भटका एक बाघ का शावक नरकटियागंज प्रखंड के हरपुर गांव के सरेह क्षेत्र में पहुंच गया है। शावक के दिखने से इलाके में हड़कंप मच गया और ग्रामीणों में भय का माहौल व्याप्त हो गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, शुक्रवार सुबह कुछ ग्रामीण खेतों में जंगली सूअरों को भगा रहे थे, तभी गेहूं के खेत में अचानक बाघ का शावक दिखाई दिया। शावक को देखते ही ग्रामीणों ने सतर्कता बरतते हुए तत्काल वन विभाग को इसकी सूचना दी। सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और रेस्क्यू अभियान शुरू कर दिया गया। डीएफओ शिखर प्रधान के नेतृत्व में वनकर्मी जाल, ड्रोन कैमरा तथा अन्य उपकरणों की सहायता से शावक को सुरक्षित पकड़ने का प्रयास कर रहे हैं। खेतों में मिले पगमार्क के आधार पर शावक की गतिविधियों पर नजर रखी जा रही है। वन विभाग के अनुसार, शावक की उम्र कम है और उसका वजन लगभग 30 से 40 किलोग्राम के बीच आंका गया है। हालांकि, विशेषज्ञों का मानना है कि शावक के आसपास उसकी मां भी हो सकती है, जिससे खतरे की आशंका बनी हुई है। घटना के बाद गांव में दहशत का माहौल है। लोग खेतों में जाने से बच रहे हैं और बच्चों को घरों के अंदर ही रहने की हिदायत दी गई है। वन विभाग ने ग्रामीणों से अपील की है कि वे अफवाहों पर ध्यान न दें और सतर्कता बरतें। साथ ही, अकेले खेतों में न जाएं और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत विभाग को दें। वन अधिकारियों ने आश्वासन दिया है कि जल्द ही शावक को सुरक्षित रेस्क्यू कर पुनः जंगल में छोड़ दिया जाएगा। फिलहाल, क्षेत्र में निगरानी बढ़ा दी गई है और स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है।1
- यूपी में भ्रष्टाचार का बोलबाला...थाने में रिश्वत लेते पुलिस कर्मी... घूस लेते वीडियो वायरल है..! यूपी के फर्रुखाबाद में दरोगा सुधा पाल रिश्वत में मांगी गई 7000 की रकम खुद नहीं ड्राइवर के माध्यम से लेती है..! पैसा देने वाले ने मुस्कुराते हुए पैसा दिया सामने से वीडियो भी बनवा लिया..अब पाल जी सस्पेंड कर दी गई है..!1
- ईद बड़े धूमधाम से मनाई जा रही है। सुबह से ही मस्जिदों में नमाज के लिए लोगों की भीड़ उमड़ी। लोग एक-दूसरे को गले लगाकर मुबारकबाद दे रहे हैं। घरों में पकवान बन रहे हैं और चारों ओर खुशी का1