हरपुर में बाघ के शावक की एंट्री से मचा हड़कंप, गांव में दहशत का माहौल। वाल्मीकि टाइगर रिजर्व से भटका एक बाघ का शावक नरकटियागंज प्रखंड के हरपुर गांव के सरेह क्षेत्र में पहुंच गया है। शावक के दिखने से इलाके में हड़कंप मच गया और ग्रामीणों में भय का माहौल व्याप्त हो गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, शुक्रवार सुबह कुछ ग्रामीण खेतों में जंगली सूअरों को भगा रहे थे, तभी गेहूं के खेत में अचानक बाघ का शावक दिखाई दिया। शावक को देखते ही ग्रामीणों ने सतर्कता बरतते हुए तत्काल वन विभाग को इसकी सूचना दी। सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और रेस्क्यू अभियान शुरू कर दिया गया। डीएफओ शिखर प्रधान के नेतृत्व में वनकर्मी जाल, ड्रोन कैमरा तथा अन्य उपकरणों की सहायता से शावक को सुरक्षित पकड़ने का प्रयास कर रहे हैं। खेतों में मिले पगमार्क के आधार पर शावक की गतिविधियों पर नजर रखी जा रही है। वन विभाग के अनुसार, शावक की उम्र कम है और उसका वजन लगभग 30 से 40 किलोग्राम के बीच आंका गया है। हालांकि, विशेषज्ञों का मानना है कि शावक के आसपास उसकी मां भी हो सकती है, जिससे खतरे की आशंका बनी हुई है। घटना के बाद गांव में दहशत का माहौल है। लोग खेतों में जाने से बच रहे हैं और बच्चों को घरों के अंदर ही रहने की हिदायत दी गई है। वन विभाग ने ग्रामीणों से अपील की है कि वे अफवाहों पर ध्यान न दें और सतर्कता बरतें। साथ ही, अकेले खेतों में न जाएं और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत विभाग को दें। वन अधिकारियों ने आश्वासन दिया है कि जल्द ही शावक को सुरक्षित रेस्क्यू कर पुनः जंगल में छोड़ दिया जाएगा। फिलहाल, क्षेत्र में निगरानी बढ़ा दी गई है और स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है।

- पुलिस अधीक्षक कार्यालय से आज 21मार्च शनिवार दोपहर करीब 2बजे जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार अपराध नियंत्रण और विधि-व्यवस्था संधारण को लेकर बेतिया पुलिस जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में बीते 24 घंटे के भीतर समकालीन अभियान चलाया गया। इस विशेष कार्रवाई के दौरान अलग-अलग कांडों में कुल14अभियुक्तों को किया गिरफ्तार,180लीटर शराब, बरामद । सभी गिरफ्तार अभियुक्तों को मेडिकल जांच के बाद न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। पुलिस का कहना है कि जिले में अपराध और अवैध गतिविधियों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा।1
- फरसे वाले बाबा ने एक ट्रक रोका, उसमें किराना का सामान भरा था,इतने में पीछे से आए दूसरे ट्रक ने बाबा को कुचल दिया,दोनों ट्रकों में गोवंश नहीं थे, ये मामला गोतस्करी का नहीं है !!1
- विश्व हिंदू परिषद के तत्वाधान में रामोत्सव का किया गया आयोजन। बेतिया नगर के काली बाग स्थित जोड़ा इनार महावीर मंदिर परिसर में यह कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें बड़ी संख्या में महिलाओं ने भाग लिया। मंचासिन अधिकारियों में मातृशक्ति की रीता देवी, विभाग मंत्री नीरज सोनी, जिला मंत्री रमन गुप्ता, नगर अध्यक्ष विजयआर्य, संरक्षक लाल बाबू प्रसाद, एक बाली सुंदर, विनोद प्रसाद सहित सैकड़ो की संख्या में कार्यकर्ताओं की उपस्थित रही। कार्यक्रम में श्री राम के इतिहास विकास और उनके चरित्र पर बारी-बारी से उपस्थित वक्ताओं ने वर्णन किया। मातृशक्ति गीता देवी ने कहा कि आज प्रभु श्री रामचंद्र के द्वारा बताए गए रास्ते पर चलकर ही हम शांति की ओर अग्रसर हो सकते हैं।1
- ब्रेकिंग कुशीनगर, - बिना रजिस्टर्ड अस्पताल में ऑपरेशन के बाद बुजुर्ग की मौत - पथरी के ऑपरेशन के बाद हुई ओटलाल कुशवाहा की मौत - मौत के बाद अस्पताल में काम कर रहे सभी लोग अस्पताल छोड़कर भागे - सील हो चुके ऑपरेशन थिएटर का ताला तोड़कर अस्पताल में किया जा रहा था ऑपरेशन का काम - कुशीनगर जिले के खड्डा नगर में स्थित आयुष्मान हॉस्पिटल का पूरा मामला1
- नौतन थाना क्षेत्र में पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर बड़ी कार्रवाई करते हुए 105 लीटर विदेशी शराब बरामद की है। यह बरामदगी डबरिया स्थित बरम बाबा के स्थान के समीप एक मक्का के खेत से की गई। जानकारी के अनुसार, गुरुवार की शाम करीब 4 बजे पुलिस को सूचना मिली थी कि तस्करों द्वारा भारी मात्रा में शराब खेत में छिपाकर रखी गई है और उसे कहीं ले जाने की तैयारी है। सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष प्रमोद कुमार पासवान के नेतृत्व में पुलिस टीम मौके पर पहुंची और छापेमारी की। तलाशी के दौरान खेत में छिपाकर रखी गई 105 लीटर विदेशी शराब को जब्त कर लिया गया। हालांकि, पुलिस के पहुंचने से पहले ही तस्कर मौके से फरार हो गए। थानाध्यक्ष ने बताया कि इस मामले में शामिल धंधेबाज की पहचान कर ली गई है। उसके खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है और गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है।1
- सुबह के 9:50 होने वाले हैं इस वक्त की सबसे बड़ी पांच खबरें1
- पढ़ा हुआ हमेशा याद कैसे रखें?🤔 (5 Scientific तरीके) | How to Remember Everything You read 🤔#shortsfeed #reelsvideoシ #reelsviralシ #reelsviralシfb #viralreelsシ #shorts #fbviralpost2026シ #remember #study1
- आज 21मार्च शनिवार दोपहर करीब 2बजे बेतिया पुलिस के द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति में बताया गया कि विगत 24 घंटों में एसपी शौर्य सुमन के निर्देश पर वाहन जांच अभियान चलाया गया, नगर के विभिन्न जगहों पर वाहन जांच किया गया, इस दौरान दर्जनों वाहनों से जुर्माना की राशि वसूल की गई, बेतिया एसपी के हवाले से जारी प्रेस विज्ञप्ति में बताया गया कि अपराध नियंत्रण, विधि व्यवस्था संधारण और पर्व त्यौहार के मद्देनजर विशेष वाहन जांच अभियान चलाया जा रहे हैं, वाहनों की तलाशी ली जा रही है वाहनों के कागजात एवं चालकों के ड्राइविंग लाइसेंस के भी जांच की जा रही है, इसके अलावा एक जिन वाहनों पर चालक काला फिल्टर लगाकर वाहन चला रहे हैं, और जो ओवरलोड वाहन चला रहे हैं, जो नाबालिग वाहन चला रहे हैं या फिर जो बिना नंबर प्लेट के वाहन चला रहे हैं, उन पर भी कड़ी कार्रवाई की जा रही है, आज के इस कार्रवाई में यातायात नियमों के उल्लंघन पर वाहन जुर्माना राशि 1लाख19हजार रूपए जुर्माना वसूले गए।1