logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

हथीन के पूर्व विधायक प्रवीण डागर ने एक पंचायत के दौरान वहां मौजूद सैकड़ों लोगों को संबोधित किया और अपने विचारों से अवगत कराया।

5 hrs ago
user_माथुर पत्रकार
माथुर पत्रकार
Voice of people हथीन, पलवल, हरियाणा•
5 hrs ago

हथीन के पूर्व विधायक प्रवीण डागर ने एक पंचायत के दौरान वहां मौजूद सैकड़ों लोगों को संबोधित किया और अपने विचारों से अवगत कराया।

More news from हरियाणा and nearby areas
  • पलवल विधानसभा चुनाव लड़ चुके प्रत्याशी ने भारतीय जनता पार्टी का पटका पहनकर पार्टी की सदस्यता ग्रहण कर ली है। पिछले कई वर्षों से समाज के विभिन्न मुद्दों को जोर-जोर से उठाने वाले यह नेता अब औपचारिक रूप से भाजपाई हो गए हैं।
    1
    पलवल विधानसभा चुनाव लड़ चुके प्रत्याशी ने भारतीय जनता पार्टी का पटका पहनकर पार्टी की सदस्यता ग्रहण कर ली है। पिछले कई वर्षों से समाज के विभिन्न मुद्दों को जोर-जोर से उठाने वाले यह नेता अब औपचारिक रूप से भाजपाई हो गए हैं।
    user_खबरदार पलवल
    खबरदार पलवल
    पलवल, पलवल, हरियाणा•
    1 hr ago
  • पलवल के गांव किठवाड़ी में खेल एवं कानून राज्य मंत्री गौरव गौतम ने भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं और ग्रामीणों के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का 'मन की बात' रेडियो कार्यक्रम एलईडी स्क्रीन के माध्यम से देखा। इस अवसर पर सैकड़ों की संख्या में पार्टी कार्यकर्ता और ग्रामीण उपस्थित रहे। कार्यक्रम देखने के दौरान कार्यकर्ताओं ने जीवन में कुछ नया करने का संकल्प भी लिया। गौरव गौतम ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मन की बात के माध्यम से देश के किसानों, युवाओं, महिलाओं और मजदूरों द्वारा किए गए प्रेरणादायक कार्यों की सराहना करते हैं और पूरे देश को इनसे अवगत कराते हैं। उन्होंने कहा कि यह कार्यक्रम देश के युवाओं को जिम्मेदार नागरिक बनाने पर जोर देता है और युवाओं को अपने देश व समाज के प्रति समर्पित होकर कार्य करना चाहिए। उन्होंने आगे कहा कि सभी को सामान्य सोच से हटकर भविष्य की जरूरतों के अनुसार सोचना चाहिए ताकि वह समाज के लिए प्रेरणा बन सके। प्रधानमंत्री देश की संस्कृति से जुड़े विषयों के साथ-साथ अन्य कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा करते हैं।
    1
    पलवल के गांव किठवाड़ी में खेल एवं कानून राज्य मंत्री गौरव गौतम ने भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं और ग्रामीणों के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का 'मन की बात' रेडियो कार्यक्रम एलईडी स्क्रीन के माध्यम से देखा। इस अवसर पर सैकड़ों की संख्या में पार्टी कार्यकर्ता और ग्रामीण उपस्थित रहे। कार्यक्रम देखने के दौरान कार्यकर्ताओं ने जीवन में कुछ नया करने का संकल्प भी लिया।

गौरव गौतम ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मन की बात के माध्यम से देश के किसानों, युवाओं, महिलाओं और मजदूरों द्वारा किए गए प्रेरणादायक कार्यों की सराहना करते हैं और पूरे देश को इनसे अवगत कराते हैं। उन्होंने कहा कि यह कार्यक्रम देश के युवाओं को जिम्मेदार नागरिक बनाने पर जोर देता है और युवाओं को अपने देश व समाज के प्रति समर्पित होकर कार्य करना चाहिए।

उन्होंने आगे कहा कि सभी को सामान्य सोच से हटकर भविष्य की जरूरतों के अनुसार सोचना चाहिए ताकि वह समाज के लिए प्रेरणा बन सके। प्रधानमंत्री देश की संस्कृति से जुड़े विषयों के साथ-साथ अन्य कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा करते हैं।
    user_Mahipal
    Mahipal
    Journalist पलवल, पलवल, हरियाणा•
    6 hrs ago
  • नूंह जिले के फिरोजपुर झिरका खंड स्थित गांव अहमद बॉस में गैस सिलेंडर के पाइप में लीकेज के कारण एक घर में अचानक आग लग गई। पीड़िता मुहूरबी ने बताया कि खाना बनाते समय जैसे ही उन्होंने गैस चालू की, आग भड़क उठी। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया और घर में रखा सारा सामान जलकर राख हो गया। इस घटना को छह दिन बीत चुके हैं, लेकिन अब तक कोई भी जनप्रतिनिधि पीड़ित परिवार का हालचाल जानने नहीं पहुंचा है। घर में पीड़ित दंपति अकेले ही रहते हैं, जबकि उनके दोनों बेटे राजस्थान में रहते हैं। जनप्रतिनिधियों की इस बेरुखी के बीच, आज भिवाड़ी के खूबी सरपंच ने आगे आकर पीड़ित परिवार की आर्थिक सहायता की है।
    1
    नूंह जिले के फिरोजपुर झिरका खंड स्थित गांव अहमद बॉस में गैस सिलेंडर के पाइप में लीकेज के कारण एक घर में अचानक आग लग गई। पीड़िता मुहूरबी ने बताया कि खाना बनाते समय जैसे ही उन्होंने गैस चालू की, आग भड़क उठी। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया और घर में रखा सारा सामान जलकर राख हो गया।

इस घटना को छह दिन बीत चुके हैं, लेकिन अब तक कोई भी जनप्रतिनिधि पीड़ित परिवार का हालचाल जानने नहीं पहुंचा है। घर में पीड़ित दंपति अकेले ही रहते हैं, जबकि उनके दोनों बेटे राजस्थान में रहते हैं। जनप्रतिनिधियों की इस बेरुखी के बीच, आज भिवाड़ी के खूबी सरपंच ने आगे आकर पीड़ित परिवार की आर्थिक सहायता की है।
    user_Mk
    Mk
    नूंह, नूंह, हरियाणा•
    2 hrs ago
  • पुनहाना में आयोजित मेवात विकास संकल्प रैली में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने क्षेत्र के लिए 500 करोड़ रुपये से अधिक की विकास परियोजनाओं की घोषणा की। अपने संबोधन की शुरुआत शहीद हसन खान मेवाती को नमन करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि मेवात की यह भूमि साहस, त्याग और राष्ट्रभक्ति का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में विकसित भारत के निर्माण में मेवात की महत्वपूर्ण भूमिका रहेगी और अब सरकार का अर्थ केवल सत्ता नहीं बल्कि सेवा है। क्षेत्र के विकास का लेखा-जोखा रखते हुए मुख्यमंत्री ने बताया कि वर्ष 2014 से अब तक केवल पुनहाना विधानसभा क्षेत्र में लगभग 600 करोड़ रुपये के विकास कार्य कराए गए हैं, जिनमें से 99 में से 85 घोषणाएं पूरी हो चुकी हैं। इसमें 21 करोड़ रुपये की लागत से राजकीय महिला महाविद्यालय, 9 करोड़ 50 लाख रुपये का आधुनिक प्रशासनिक भवन और अनेक गांवों में 9 करोड़ 91 लाख रुपये की लागत से पेयजल योजनाएं शामिल हैं। युवाओं के रोजगार पर बात करते हुए उन्होंने बताया कि पिछले एक वर्ष में प्रदेश में बिना खर्ची और पर्ची के लगभग 50 हजार पारदर्शी सरकारी नौकरियां दी गई हैं। साथ ही 24 जुलाई को घोषित मेवात कैडर के 1493 जेबीटी अध्यापकों के परिणाम के बाद उन्हें जल्द ही नियुक्ति पत्र सौंपे जाएंगे। रैली के दौरान जावेद अहमद एडवोकेट द्वारा रखे गए मांग पत्र पर मुख्यमंत्री ने कई बड़ी सौगातें दीं। इसमें ड्रेनों पर बने वीआर पुलों के पुनर्निर्माण, ब्लॉक के गांवों को जोड़ने वाले पांच पुलों को बदलने, सड़क परियोजनाओं, पिनंगवा के स्पोर्ट्स स्टेडियम के नवीनीकरण और पुनहाना में 13 करोड़ 57 लाख रुपये की लागत से नए स्पोर्ट्स स्टेडियम के निर्माण की घोषणाएं शामिल हैं। उच्च शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए पिनंगवा या पुनहाना में विश्वविद्यालय की स्थापना हेतु एक कमेटी गठित करने का ऐलान किया गया। इसके अलावा पिनंगवा में महाग्राम योजना के तहत जल वितरण, नए सब हेल्थ सेंटरों के लिए 2 करोड़ 40 लाख रुपये, सिंगार सीनियर सेकेंडरी स्कूल में साइंस स्ट्रीम शुरू करने और 84 कोस परिक्रमा मार्ग के सौंदर्यीकरण के लिए 1 करोड़ रुपये की घोषणा की गई। बिजली व्यवस्था को सुदृढ़ करने के लिए दक्षिणी हरियाणा बिजली वितरण निगम का डिवीजन और सब-डिवीजन कार्यालय खोलने तथा 32 विकास कार्यों के लिए 1 करोड़ रुपये स्वीकृत किए गए। नगर पालिका पुनहाना में 16 करोड़ 85 लाख रुपये की लागत से आधुनिक ऑडिटोरियम व मल्टीपरपज हॉल और मार्केट बोर्ड की 35 किलोमीटर लंबी 11 सड़कों की विशेष मरम्मत कराने का ऐलान हुआ। मुख्यमंत्री ने पुनहाना के गांवों के विकास के लिए अलग से 5 करोड़ रुपये देने की घोषणा भी की। रैली के दौरान तावड़ू नगर पालिका की पूर्व चेयरपर्सन और कई अन्य नेताओं ने भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।
    1
    पुनहाना में आयोजित मेवात विकास संकल्प रैली में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने क्षेत्र के लिए 500 करोड़ रुपये से अधिक की विकास परियोजनाओं की घोषणा की। अपने संबोधन की शुरुआत शहीद हसन खान मेवाती को नमन करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि मेवात की यह भूमि साहस, त्याग और राष्ट्रभक्ति का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में विकसित भारत के निर्माण में मेवात की महत्वपूर्ण भूमिका रहेगी और अब सरकार का अर्थ केवल सत्ता नहीं बल्कि सेवा है।

क्षेत्र के विकास का लेखा-जोखा रखते हुए मुख्यमंत्री ने बताया कि वर्ष 2014 से अब तक केवल पुनहाना विधानसभा क्षेत्र में लगभग 600 करोड़ रुपये के विकास कार्य कराए गए हैं, जिनमें से 99 में से 85 घोषणाएं पूरी हो चुकी हैं। इसमें 21 करोड़ रुपये की लागत से राजकीय महिला महाविद्यालय, 9 करोड़ 50 लाख रुपये का आधुनिक प्रशासनिक भवन और अनेक गांवों में 9 करोड़ 91 लाख रुपये की लागत से पेयजल योजनाएं शामिल हैं। युवाओं के रोजगार पर बात करते हुए उन्होंने बताया कि पिछले एक वर्ष में प्रदेश में बिना खर्ची और पर्ची के लगभग 50 हजार पारदर्शी सरकारी नौकरियां दी गई हैं। साथ ही 24 जुलाई को घोषित मेवात कैडर के 1493 जेबीटी अध्यापकों के परिणाम के बाद उन्हें जल्द ही नियुक्ति पत्र सौंपे जाएंगे।

रैली के दौरान जावेद अहमद एडवोकेट द्वारा रखे गए मांग पत्र पर मुख्यमंत्री ने कई बड़ी सौगातें दीं। इसमें ड्रेनों पर बने वीआर पुलों के पुनर्निर्माण, ब्लॉक के गांवों को जोड़ने वाले पांच पुलों को बदलने, सड़क परियोजनाओं, पिनंगवा के स्पोर्ट्स स्टेडियम के नवीनीकरण और पुनहाना में 13 करोड़ 57 लाख रुपये की लागत से नए स्पोर्ट्स स्टेडियम के निर्माण की घोषणाएं शामिल हैं। उच्च शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए पिनंगवा या पुनहाना में विश्वविद्यालय की स्थापना हेतु एक कमेटी गठित करने का ऐलान किया गया। इसके अलावा पिनंगवा में महाग्राम योजना के तहत जल वितरण, नए सब हेल्थ सेंटरों के लिए 2 करोड़ 40 लाख रुपये, सिंगार सीनियर सेकेंडरी स्कूल में साइंस स्ट्रीम शुरू करने और 84 कोस परिक्रमा मार्ग के सौंदर्यीकरण के लिए 1 करोड़ रुपये की घोषणा की गई।

बिजली व्यवस्था को सुदृढ़ करने के लिए दक्षिणी हरियाणा बिजली वितरण निगम का डिवीजन और सब-डिवीजन कार्यालय खोलने तथा 32 विकास कार्यों के लिए 1 करोड़ रुपये स्वीकृत किए गए। नगर पालिका पुनहाना में 16 करोड़ 85 लाख रुपये की लागत से आधुनिक ऑडिटोरियम व मल्टीपरपज हॉल और मार्केट बोर्ड की 35 किलोमीटर लंबी 11 सड़कों की विशेष मरम्मत कराने का ऐलान हुआ। मुख्यमंत्री ने पुनहाना के गांवों के विकास के लिए अलग से 5 करोड़ रुपये देने की घोषणा भी की। रैली के दौरान तावड़ू नगर पालिका की पूर्व चेयरपर्सन और कई अन्य नेताओं ने भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।
    user_Liyakat Ali Reporter
    Liyakat Ali Reporter
    Local News Reporter नूंह, नूंह, हरियाणा•
    3 hrs ago
  • भारतीय किसान यूनियन लोकशक्ति के राष्ट्रीय अध्यक्ष मास्टर श्यौराज ने हटेसिंह को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि हटेसिंह अपना हठ तो छोड़ देते हैं, लेकिन इसके लिए उन्हें बहुत बड़ी परीक्षा से गुज़रना पड़ता है।
    1
    भारतीय किसान यूनियन लोकशक्ति के राष्ट्रीय अध्यक्ष मास्टर श्यौराज ने हटेसिंह को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि हटेसिंह अपना हठ तो छोड़ देते हैं, लेकिन इसके लिए उन्हें बहुत बड़ी परीक्षा से गुज़रना पड़ता है।
    user_Bku lokshakti master sheoraj singh
    Bku lokshakti master sheoraj singh
    Jewar, Gautam Buddha Nagar•
    12 hrs ago
  • मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने यमुनानगर में उद्योग समूहों के प्रतिनिधियों के साथ संवाद किया। संवाद के दौरान उन्होंने कहा कि हरियाणा सरकार का लक्ष्य प्रदेश के उद्योगों को वैश्विक स्तर पर स्थापित करना है। इसी उद्देश्य से जगाधरी की मेटल इंडस्ट्री को बढ़ावा देने के लिए मानकपुर में मेटल एंड जनरल पार्क विकसित किया जाएगा।
    1
    मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने यमुनानगर में उद्योग समूहों के प्रतिनिधियों के साथ संवाद किया। संवाद के दौरान उन्होंने कहा कि हरियाणा सरकार का लक्ष्य प्रदेश के उद्योगों को वैश्विक स्तर पर स्थापित करना है। इसी उद्देश्य से जगाधरी की मेटल इंडस्ट्री को बढ़ावा देने के लिए मानकपुर में मेटल एंड जनरल पार्क विकसित किया जाएगा।
    user_माथुर पत्रकार
    माथुर पत्रकार
    Voice of people हथीन, पलवल, हरियाणा•
    6 hrs ago
  • केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद हरियाणा के पलवल में जिला कांग्रेस कमेटी के तत्वावधान में पुराना सोहना मोड़ से मिनार गेट स्थित महाराजा अग्रसेन की प्रतिमा तक विजय मार्च निकाला गया। कांग्रेस जिलाध्यक्ष नेत्रपाल अधाना के नेतृत्व में निकले इस मार्च में कार्यकर्ताओं ने भाजपा सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और इसे देश के करोड़ों छात्रों व युवाओं के संघर्ष की महत्वपूर्ण जीत बताया। कांग्रेस नेताओं ने इस इस्तीफे को सत्ता के अहंकार, लापरवाही और जवाबदेही से भागने वाली राजनीति पर लोकतंत्र की निर्णायक चोट करार दिया। विजय मार्च को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष नेत्रपाल अधाना ने कहा कि जब देश का युवा अपने अधिकारों के लिए दृढ़ संकल्प के साथ खड़ा होता है, तो सबसे मजबूत सरकारों को भी जनता की आवाज के आगे झुकना पड़ता है। उन्होंने कहा कि यदि भाजपा सरकार समय रहते छात्रों की पीड़ा समझती और शिक्षा व्यवस्था में फैले भ्रष्टाचार व पेपर लीक माफिया पर कठोर कार्रवाई करती, तो मासूम छात्रों को लाठीचार्ज का सामना नहीं करना पड़ता। उन्होंने असमय जान गंवाने वाले 21 मासूम बच्चों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि केवल चेहरे बदलने से न्याय नहीं मिलेगा, बल्कि पूरे परीक्षा तंत्र में व्यापक और पारदर्शी सुधार की आवश्यकता है। अधाना ने बताया कि लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने संसद से लेकर सड़क तक छात्रों और युवाओं के अधिकारों की आवाज उठाई और समूचे विपक्ष के साथ मिलकर प्रधानमंत्री के निवास पर प्रदर्शन करके सरकार को मजबूर किया। इस विजय मार्च में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पारदर्शी शिक्षा व्यवस्था की लड़ाई जारी रखने का संकल्प लिया। कार्यक्रम में पूर्व कैबिनेट मंत्री करण सिंह दलाल, देवेश, पूर्व प्रदेश सचिव संतराम मेघवाल, रमेश खटना, देवेंद्र शर्मा, विकेश खंडेलवाल, असगर हुसैन और भूपेंद्र नौहवार समेत दर्जनों पदाधिकारी और कार्यकर्ता मुख्य रूप से मौजूद रहे।
    1
    केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद हरियाणा के पलवल में जिला कांग्रेस कमेटी के तत्वावधान में पुराना सोहना मोड़ से मिनार गेट स्थित महाराजा अग्रसेन की प्रतिमा तक विजय मार्च निकाला गया। कांग्रेस जिलाध्यक्ष नेत्रपाल अधाना के नेतृत्व में निकले इस मार्च में कार्यकर्ताओं ने भाजपा सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और इसे देश के करोड़ों छात्रों व युवाओं के संघर्ष की महत्वपूर्ण जीत बताया। कांग्रेस नेताओं ने इस इस्तीफे को सत्ता के अहंकार, लापरवाही और जवाबदेही से भागने वाली राजनीति पर लोकतंत्र की निर्णायक चोट करार दिया।

विजय मार्च को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष नेत्रपाल अधाना ने कहा कि जब देश का युवा अपने अधिकारों के लिए दृढ़ संकल्प के साथ खड़ा होता है, तो सबसे मजबूत सरकारों को भी जनता की आवाज के आगे झुकना पड़ता है। उन्होंने कहा कि यदि भाजपा सरकार समय रहते छात्रों की पीड़ा समझती और शिक्षा व्यवस्था में फैले भ्रष्टाचार व पेपर लीक माफिया पर कठोर कार्रवाई करती, तो मासूम छात्रों को लाठीचार्ज का सामना नहीं करना पड़ता। उन्होंने असमय जान गंवाने वाले 21 मासूम बच्चों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि केवल चेहरे बदलने से न्याय नहीं मिलेगा, बल्कि पूरे परीक्षा तंत्र में व्यापक और पारदर्शी सुधार की आवश्यकता है।

अधाना ने बताया कि लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने संसद से लेकर सड़क तक छात्रों और युवाओं के अधिकारों की आवाज उठाई और समूचे विपक्ष के साथ मिलकर प्रधानमंत्री के निवास पर प्रदर्शन करके सरकार को मजबूर किया। इस विजय मार्च में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पारदर्शी शिक्षा व्यवस्था की लड़ाई जारी रखने का संकल्प लिया। कार्यक्रम में पूर्व कैबिनेट मंत्री करण सिंह दलाल, देवेश, पूर्व प्रदेश सचिव संतराम मेघवाल, रमेश खटना, देवेंद्र शर्मा, विकेश खंडेलवाल, असगर हुसैन और भूपेंद्र नौहवार समेत दर्जनों पदाधिकारी और कार्यकर्ता मुख्य रूप से मौजूद रहे।
    user_खबरदार पलवल
    खबरदार पलवल
    पलवल, पलवल, हरियाणा•
    1 hr ago
  • नूंह जिले के गांव खोड़ बसई की रहने वाली मनीषा खान ने NEET 2026 परीक्षा अच्छे अंकों के साथ उत्तीर्ण की है। मनीषा हरियाणा पुलिस कर्मी यूनुस खान की बेटी हैं। इस उपलब्धि पर कमांडो टीम मेवात द्वारा उनका जोरदार स्वागत और सम्मान किया गया। इस दौरान कांग्रेस नेता एवं पूर्व कमांडो हिदायत खान ने कहा कि मेवात की बेटियों की यह सफलता पूरे क्षेत्र के लिए प्रेरणा है। उन्होंने कहा कि यह कामयाबी "पढ़ेगा मेवात, आगे बढ़ेगा मेवात" के संकल्प को और मजबूत करती है।
    1
    नूंह जिले के गांव खोड़ बसई की रहने वाली मनीषा खान ने NEET 2026 परीक्षा अच्छे अंकों के साथ उत्तीर्ण की है। मनीषा हरियाणा पुलिस कर्मी यूनुस खान की बेटी हैं। इस उपलब्धि पर कमांडो टीम मेवात द्वारा उनका जोरदार स्वागत और सम्मान किया गया।

इस दौरान कांग्रेस नेता एवं पूर्व कमांडो हिदायत खान ने कहा कि मेवात की बेटियों की यह सफलता पूरे क्षेत्र के लिए प्रेरणा है। उन्होंने कहा कि यह कामयाबी "पढ़ेगा मेवात, आगे बढ़ेगा मेवात" के संकल्प को और मजबूत करती है।
    user_Mk
    Mk
    नूंह, नूंह, हरियाणा•
    3 hrs ago
  • मथुरा के थाना गोविंद नगर क्षेत्र स्थित जयसिंहपुरा की गणेश धाम कॉलोनी में कथित तौर पर मांस की सप्लाई करने वाले एक संदिग्ध व्यक्ति को स्थानीय लोगों ने पकड़ने का प्रयास किया। हालांकि, आरोपी सद्दाम (पुत्र अकील) मौके से फरार हो गया, लेकिन अपने साथ लाया गया कथित मांस से भरा बैग वहीं छोड़ गया। घटना के तुरंत बाद स्थानीय लोगों ने डायल-112 पर सूचना दी। मौके पर पहुंची गोविंद नगर थाना पुलिस ने बरामद बैग को कब्जे में लेकर थाने पहुंचाया। स्थानीय लोगों ने आरोपी के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग करते हुए पुलिस को तहरीर दी है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की गहनता से जांच कर रही है और फरार संदिग्ध की तलाश में जुटी है। पुलिस का कहना है कि जांच रिपोर्ट और साक्ष्यों के आधार पर आरोप सत्य पाए जाने पर संबंधित आरोपी के खिलाफ सख्त विधिक कार्रवाई की जाएगी।
    3
    मथुरा के थाना गोविंद नगर क्षेत्र स्थित जयसिंहपुरा की गणेश धाम कॉलोनी में कथित तौर पर मांस की सप्लाई करने वाले एक संदिग्ध व्यक्ति को स्थानीय लोगों ने पकड़ने का प्रयास किया। हालांकि, आरोपी सद्दाम (पुत्र अकील) मौके से फरार हो गया, लेकिन अपने साथ लाया गया कथित मांस से भरा बैग वहीं छोड़ गया।

घटना के तुरंत बाद स्थानीय लोगों ने डायल-112 पर सूचना दी। मौके पर पहुंची गोविंद नगर थाना पुलिस ने बरामद बैग को कब्जे में लेकर थाने पहुंचाया। स्थानीय लोगों ने आरोपी के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग करते हुए पुलिस को तहरीर दी है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की गहनता से जांच कर रही है और फरार संदिग्ध की तलाश में जुटी है। पुलिस का कहना है कि जांच रिपोर्ट और साक्ष्यों के आधार पर आरोप सत्य पाए जाने पर संबंधित आरोपी के खिलाफ सख्त विधिक कार्रवाई की जाएगी।
    user_जगदीश यदुवंशी
    जगदीश यदुवंशी
    Teacher छाता, मथुरा, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.