Shuru
Apke Nagar Ki App…
मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने यमुनानगर में उद्योग समूहों के प्रतिनिधियों के साथ संवाद किया। संवाद के दौरान उन्होंने कहा कि हरियाणा सरकार का लक्ष्य प्रदेश के उद्योगों को वैश्विक स्तर पर स्थापित करना है। इसी उद्देश्य से जगाधरी की मेटल इंडस्ट्री को बढ़ावा देने के लिए मानकपुर में मेटल एंड जनरल पार्क विकसित किया जाएगा।
माथुर पत्रकार
मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने यमुनानगर में उद्योग समूहों के प्रतिनिधियों के साथ संवाद किया। संवाद के दौरान उन्होंने कहा कि हरियाणा सरकार का लक्ष्य प्रदेश के उद्योगों को वैश्विक स्तर पर स्थापित करना है। इसी उद्देश्य से जगाधरी की मेटल इंडस्ट्री को बढ़ावा देने के लिए मानकपुर में मेटल एंड जनरल पार्क विकसित किया जाएगा।
More news from हरियाणा and nearby areas
- पीएम मोदी ने रविवार शाम 7 बजे के करीब इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर कर ऐलान किया है कि सरकार पेपर लीक रोकने के लिए कल संसद में कठोर सजा के प्रावधान वाला कानून लाने जा रही है। उन्होंने कहा कि जिन लोगों ने छात्रों के भविष्य के साथ खिलवाड़ किया है, वे जेलों में सड़ रहे हैं और इसके लिए फास्ट ट्रैक कोर्ट भी बना दिए गए हैं। परीक्षा सिस्टम को अधिक विश्वस्त बनाने और इसमें ज्यादा से ज्यादा टेक्नोलॉजी का उपयोग करने के लिए सरकार ने एक हाईपावर टास्क फोर्स का गठन किया है। इंफोसिस के को-फाउंडर नंदन नीलेकणी जी के नेतृत्व में बनाई गई यह हाईपावर टास्क फोर्स पूरी तरह से परीक्षा सुधार की दिशा में काम करेगी।1
- हरियाणा के पलवल में डॉ हरित बैंसला ने बैंसलात की जनता के साथ हरियाणा सरकार में मंत्री और विधायक गौरव गौतम के आवास पहुंचकर भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण कर ली है। भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष विपिन बैंसला की अध्यक्षता में उन्होंने बीजेपी का दामन थामा। डॉ हरित बैंसला ने पिछले विधानसभा चुनाव में आजाद समाज पार्टी और जेजेपी के समर्थन से गौरव गौतम के खिलाफ चुनाव लड़ा था, जिसमें उन्हें हार का सामना करना पड़ा था। डॉ हरित बैंसला को बैंसलात के युवा, शिक्षित समाजसेवी और उभरते हुए चेहरे के रूप में जाना जाता है। पार्टी की सदस्यता लेने के बाद अब यह देखना बाकी है कि डॉ हरित बैंसला क्षेत्र के विकास की कितनी आवाज उठाते हैं और मंत्री जी तथा सीएम साहब से मिलकर इलाके का कितना विकास कर पाते हैं।2
- हरियाणा के पलवल में ईनेलो कार्यकर्ताओं ने महंगाई और अपनी अन्य मांगों को लेकर जिला सचिवालय पर प्रदर्शन किया है।1
- हरियाणा के पलवल स्थित दया बस्ती केशव नगर में सेवा भारती के बाल संस्कार केंद्र में 'पत्रकार प्रकल्प दर्शन' के तहत पत्रकारों का आगमन हुआ। इस दौरान पत्रकारों ने बच्चों से बातचीत की और उनसे मंत्र सुने। जब पत्रकारों ने पूछा कि कितने बच्चे स्कूल नहीं जाते, तो 10 बच्चों ने हाथ खड़े किए। हालांकि, बाल संस्कार केंद्र में आने के बाद ये बच्चे हिंदी और अंग्रेजी पढ़ना व लिखना सीख चुके हैं। कार्यक्रम में कुल 33 बच्चे उपस्थित रहे, जिन्हें पुस्तक और कॉपी आदि का वितरण किया गया और बाद में अल्पाहार भी कराया गया। जिला सेवा प्रमुख भारत जी ने बच्चों को गीत और खेल सिखाए। बाल संस्कार केंद्र का मुख्य उद्देश्य बच्चों को संस्कार देना और उन्हें शिक्षित करना है। इस दौरान बाल संस्कार केंद्र की शिक्षिका स्नेहा, धर्म जागरण मंच से संतोष बहन, जिला मीडिया संवाद प्रमुख मुकेश तेवतिया, वरिष्ठ पत्रकार श्री गुरु दत्त गर्ग व रोहित कौशिक, समाजसेवी शांतनु ठाकुर और सेवा भारती के अध्यक्ष रामावतार जी मुख्य रूप से मौजूद रहे।3
- फिरोजपुर झिरका विधानसभा क्षेत्र में आयोजित अंत्योदय परिवार उत्थान मेले में बड़ी संख्या में लोगों ने पहुंचकर सरकारी योजनाओं का लाभ उठाया। मेले में 19 विभागों के स्टॉल लगाए गए थे, जहां 1,314 लोगों का पंजीकरण किया गया और कुल 3,097 लाभार्थियों को विभिन्न योजनाओं का लाभ मिला। इस आयोजन के संबंध में अतिरिक्त उपायुक्त ज्योति ने विस्तृत जानकारी दी। मेले के दौरान सबसे अधिक रुचि पशुपालन विभाग की योजनाओं में देखने को मिली। वहीं, लोगों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए प्रशासन ने अतिरिक्त काउंसलिंग डेस्क और स्टाफ की व्यवस्था भी की।1
- हरियाणा सरकार के कैबिनेट मंत्री राव नरवीर सिंह ने पुन्हाना में आयोजित विकास संकल्प रैली को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा सरकार 'सबका साथ, सबका विकास' की नीति पर काम कर रही है। उन्होंने आजादी के आंदोलन में मेवातियों के योगदान और क्षेत्र के ऐतिहासिक महत्व का उल्लेख करते हुए स्पष्ट किया कि सरकार मेवात के समग्र विकास और युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराने के लिए लगातार प्रयासरत है। विकास योजनाओं की जानकारी देते हुए मंत्री ने बताया कि मेवात के प्रत्येक ब्लॉक में औद्योगिक क्लस्टर स्थापित करने की दिशा में काम चल रहा है, जिससे स्थानीय युवाओं को रोजगार के अवसर मिल सकें। इसके अलावा आईएमटी रोजका मेव-सोहना सहित विभिन्न उद्योगों को मेवात के युवाओं को प्राथमिकता देने के निर्देश दिए गए हैं, जबकि जरूरतमंद युवाओं को आईटीआई और अन्य प्रशिक्षण संस्थानों के माध्यम से कौशल प्रशिक्षण भी दिया जाएगा। पर्यावरण संरक्षण पर जोर देते हुए राव नरवीर सिंह ने वर्षा ऋतु के दौरान अधिक से अधिक पौधे लगाने की अपील की और कहा कि प्रत्येक सक्षम व्यक्ति को कम से कम एक पौधा जरूर लगाना चाहिए। उन्होंने अंत में विश्वास दिलाया कि मुख्यमंत्री के नेतृत्व में प्रदेश सरकार मेवात के विकास के लिए पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है।1
- भारतीय किसान यूनियन लोकशक्ति के राष्ट्रीय अध्यक्ष मास्टर श्यौराज ने हटेसिंह को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि हटेसिंह अपना हठ तो छोड़ देते हैं, लेकिन इसके लिए उन्हें बहुत बड़ी परीक्षा से गुज़रना पड़ता है।1
- हथीन के पूर्व विधायक प्रवीण डागर ने एक पंचायत के दौरान वहां मौजूद सैकड़ों लोगों को संबोधित किया और अपने विचारों से अवगत कराया।1