logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

आसांव में ग्रामरक्षा दल सह पुलिस मित्रों के प्रशिक्षण को लेकर समीक्षा बैठक आयोजित  आंदर प्रखंड के आसांव पंचायत भवन में जिला पर्यवेक्षक नीरज कुमार सिंह की अध्यक्षता में शुक्रवार की दोपहर 1 बजे ग्रामरक्षा दल सह पुलिस मित्रों के प्रशिक्षण कार्यक्रम को लेकर समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में संगठन को और अधिक मजबूत एवं सक्रिय बनाने के साथ-साथ ग्राम स्तर पर कानून-व्यवस्था बनाए रखने में ग्रामरक्षा दल सह पुलिस मित्रों की भूमिका पर विस्तार से चर्चा की गई।बैठक में वक्ताओं ने कहा कि ग्रामरक्षा दल सह पुलिस मित्र पुलिस और आमजन के बीच एक महत्वपूर्ण कड़ी हैं।इनके माध्यम से गांवों में शांति व्यवस्था बनाए रखने, सामाजिक सौहार्द कायम रखने तथा असामाजिक तत्वों की गतिविधियों की समय पर सूचना पुलिस प्रशासन तक पहुंचाने में काफी मदद मिलती है। ऐसे में सभी सदस्यों को अपने दायित्वों का पूरी निष्ठा एवं ईमानदारी के साथ निर्वहन करना चाहिए। बैठक में आगामी प्रशिक्षण कार्यक्रम की रूपरेखा पर विचार-विमर्श किया गया।इस बैठक में प्रखंड अध्यक्ष दिनेश गुप्ता,पंचायत,लालबाबू राम,सुदीश यादव,अर्जुन भगत,राकेश कुमार चौधरी,सुजीत कुमार भारती,ब्रजेशमनी त्रिपाठी,ब्रजेश दूबे, मंतोष कुमार,बिजेंद्र कुमार,सोनू कुमार,जैतून निशा,बिंदा देवी, कमलावती देवी,श्याम सुंदर,लोकनाथ चौहान, संजय जयसवाल,मृत्युंजय कुमार,प्रभु पटेल,शिवकुमार समेत सैकड़ों ग्राम रक्षा दल सह पुलिस मित्र उपस्थित थे।

4 hrs ago
user_Sujit kumar bharti
Sujit kumar bharti
Local News Reporter अंदर, सीवान, बिहार•
4 hrs ago

आसांव में ग्रामरक्षा दल सह पुलिस मित्रों के प्रशिक्षण को लेकर समीक्षा बैठक आयोजित  आंदर प्रखंड के आसांव पंचायत भवन में जिला पर्यवेक्षक नीरज कुमार सिंह की अध्यक्षता में शुक्रवार की दोपहर 1 बजे ग्रामरक्षा दल सह पुलिस मित्रों के प्रशिक्षण कार्यक्रम को लेकर समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में संगठन को और अधिक मजबूत एवं सक्रिय बनाने के साथ-साथ ग्राम स्तर पर कानून-व्यवस्था बनाए रखने में ग्रामरक्षा दल सह पुलिस मित्रों की भूमिका पर विस्तार से चर्चा की गई।बैठक में वक्ताओं ने कहा कि ग्रामरक्षा दल सह पुलिस मित्र पुलिस और आमजन के बीच एक महत्वपूर्ण कड़ी हैं।इनके माध्यम से गांवों में शांति व्यवस्था बनाए रखने, सामाजिक सौहार्द कायम रखने तथा असामाजिक तत्वों की गतिविधियों की समय पर सूचना पुलिस प्रशासन तक पहुंचाने में काफी मदद मिलती है। ऐसे में सभी सदस्यों को अपने दायित्वों का पूरी निष्ठा एवं ईमानदारी के साथ निर्वहन करना चाहिए। बैठक में आगामी प्रशिक्षण कार्यक्रम की रूपरेखा पर विचार-विमर्श किया गया।इस बैठक में प्रखंड अध्यक्ष दिनेश गुप्ता,पंचायत,लालबाबू राम,सुदीश यादव,अर्जुन भगत,राकेश कुमार चौधरी,सुजीत कुमार भारती,ब्रजेशमनी त्रिपाठी,ब्रजेश दूबे, मंतोष कुमार,बिजेंद्र कुमार,सोनू कुमार,जैतून निशा,बिंदा देवी, कमलावती देवी,श्याम सुंदर,लोकनाथ चौहान, संजय जयसवाल,मृत्युंजय कुमार,प्रभु पटेल,शिवकुमार समेत सैकड़ों ग्राम रक्षा दल सह पुलिस मित्र उपस्थित थे।

More news from बिहार and nearby areas
  • सोहागरा बाबा हँसनाथ धाम मंदिर में सावन के पहले दिन श्रद्धालुओं ने किया जलाभिषेक गुठनी स्थित सोहागरा बाबा हँसनाथ धाम में गुरुवार की सुबह 8 बजे सावन के पहले दिन श्रद्धालुओं ने भगवान शिव का जलाभिषेक किया।सुबह से भक्तों का आना-जाना लगा रहा।लेकिन पिछले वर्षों की तुलना में इस बार भीड़ काफी कम रही।श्रद्धालुओं ने पूजा-अर्चना कर परिवार की सुख-समृद्धि और मंगल कामना की।मंदिर परिसर में शांतिपूर्ण माहौल बना रहा।वहीं विधि व्यवस्था में प्रशासन तैनात रही।
    1
    सोहागरा बाबा हँसनाथ धाम मंदिर में सावन के पहले दिन श्रद्धालुओं ने किया जलाभिषेक
गुठनी स्थित सोहागरा बाबा हँसनाथ धाम में गुरुवार की सुबह 8 बजे सावन के पहले दिन श्रद्धालुओं ने भगवान शिव का जलाभिषेक किया।सुबह से भक्तों का आना-जाना लगा रहा।लेकिन पिछले वर्षों की तुलना में इस बार भीड़ काफी कम रही।श्रद्धालुओं ने पूजा-अर्चना कर परिवार की सुख-समृद्धि और मंगल कामना की।मंदिर परिसर में शांतिपूर्ण माहौल बना रहा।वहीं विधि व्यवस्था में प्रशासन तैनात रही।
    user_Sujit kumar
    Sujit kumar
    Local News Reporter अंदर, सीवान, बिहार•
    23 hrs ago
  • Post by Mukesh kumar chaubey
    1
    Post by Mukesh kumar chaubey
    user_Mukesh kumar chaubey
    Mukesh kumar chaubey
    Farmer दरौली, सीवान, बिहार•
    25 min ago
  • बोल बम सेवा समिति के तरफ से विशाल भंडारे का हुआ आयोजन, विधिवत पूजन अर्चन कर पूर्व विधायक संजय यादव ने कार्यक्रम का किया शुभारंभ खबर जनपद बलिया के सिकंदरपुर से, सावन माह की शुरुआत के अवसर पर बोल बम सेवा समिति की तरफ से क्षेत्र के मिर्जापुर करमौता स्थित हनुमान मंदिर के प्रांगण में विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि पूर्व विधायक संजय यादव तथा विशिष्ट अतिथि नगर अध्यक्ष प्रतिनिधि संजय जायसवाल ने भगवान शिव एवं बजरंगबली का विधिवत पूजन-अर्चन कर किया। इसके बाद प्रसाद वितरण शुरू हुआ, जिसमें हजारों श्रद्धालुओं ने भाग लेकर प्रसाद ग्रहण किया। इस अवसर पर पूर्व विधायक संजय यादव ने कहा कि सावन माह भगवान शिव की आराधना का विशेष अवसर हैं। ऐसे धार्मिक आयोजन समाज में सेवा, समरसता और भाईचारे का संदेश देते हैं। उन्होंने आयोजन समिति की सराहना करते हुए सभी सहयोगियों का उत्साहवर्धन किया। आयोजन को सफल बनाने में विकेश दुबे, पिंटू पाठक, राहुल राय, धर्मेंद्र यादव, अशोक वर्मा, पुष्कर राय, नवीन तिवारी, प्रदीप तिवारी, नीरज मिश्रा, धर्मेंद्र तिवारी, राजेश पांडे सहित समिति के सदस्यों का विशेष सहयोग रहा। अंत में आयोजक प्रमोद कुमार ने सभी अतिथियों, सहयोगियों एवं श्रद्धालुओं के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि समिति आगे भी धार्मिक एवं सामाजिक कार्यों के माध्यम से समाज की सेवा करती रहेंगी।
    1
    बोल बम सेवा समिति के तरफ से विशाल भंडारे का हुआ आयोजन, विधिवत पूजन अर्चन कर पूर्व विधायक संजय यादव ने कार्यक्रम का किया शुभारंभ
खबर जनपद बलिया के सिकंदरपुर से, सावन माह की शुरुआत के अवसर पर बोल बम सेवा समिति की तरफ से क्षेत्र के मिर्जापुर करमौता स्थित हनुमान मंदिर के प्रांगण में विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि पूर्व विधायक संजय यादव तथा विशिष्ट अतिथि नगर अध्यक्ष प्रतिनिधि संजय जायसवाल ने भगवान शिव एवं बजरंगबली का विधिवत पूजन-अर्चन कर किया। इसके बाद प्रसाद वितरण शुरू हुआ, जिसमें हजारों श्रद्धालुओं ने भाग लेकर प्रसाद ग्रहण किया। इस अवसर पर पूर्व विधायक संजय यादव ने कहा कि सावन माह भगवान शिव की आराधना का विशेष अवसर हैं। ऐसे धार्मिक आयोजन समाज में सेवा, समरसता और भाईचारे का संदेश देते हैं। उन्होंने आयोजन समिति की सराहना करते हुए सभी सहयोगियों का उत्साहवर्धन किया।
आयोजन को सफल बनाने में विकेश दुबे, पिंटू पाठक, राहुल राय, धर्मेंद्र यादव, अशोक वर्मा, पुष्कर राय, नवीन तिवारी, प्रदीप तिवारी, नीरज मिश्रा, धर्मेंद्र तिवारी, राजेश पांडे सहित समिति के सदस्यों का विशेष सहयोग रहा। अंत में आयोजक प्रमोद कुमार ने सभी अतिथियों, सहयोगियों एवं श्रद्धालुओं के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि समिति आगे भी धार्मिक एवं सामाजिक कार्यों के माध्यम से समाज की सेवा करती रहेंगी।
    user_गंगा 24 ख़बर
    गंगा 24 ख़बर
    Mobile Phone Shop सिकंदरपुर, बलिया, उत्तर प्रदेश•
    23 hrs ago
  • भाटपार रानी, अविश्वास प्रस्ताव पर बार अध्यक्ष सुनील पांडे ने किया खंडन
    1
    भाटपार रानी, अविश्वास प्रस्ताव पर बार अध्यक्ष सुनील पांडे ने किया खंडन
    user_पत्रकार प्रमोद गुप्ता ब्यूरो
    पत्रकार प्रमोद गुप्ता ब्यूरो
    पत्रकारिता करता हूं सच के साथ आप के साथ भटपर रानी, देवरिया, उत्तर प्रदेश•
    15 hrs ago
  • सिवान धर्मशाला के अध्यक्ष उमेश तिवारी के द्वारा किया जाता हैं,,
    1
    सिवान धर्मशाला के अध्यक्ष उमेश तिवारी के द्वारा किया जाता हैं,,
    user_गोपालगंज की जनता
    गोपालगंज की जनता
    Local News Reporter गोपालगंज, गोपालगंज, बिहार•
    39 min ago
  • भाटपार रानी न्याय के लिए भटक रही है महिला सकुंतला देवी
    1
    भाटपार रानी न्याय के लिए भटक रही है महिला  सकुंतला देवी
    user_पत्रकार प्रमोद गुप्ता ब्यूरो
    पत्रकार प्रमोद गुप्ता ब्यूरो
    पत्रकारिता करता हूं सच के साथ आप के साथ भटपर रानी, देवरिया, उत्तर प्रदेश•
    15 hrs ago
  • माध्यमिक शिक्षकों ने डीआईओएस कार्यालय पर दिया धरना, पुरानी पेंशन बहाली समेत कई मांगों को लेकर उठाई आवाज बलिया। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ के आह्वान पर शुक्रवार को सहायता प्राप्त माध्यमिक विद्यालयों के शिक्षकों ने जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय पर धरना-प्रदर्शन किया। इस दौरान शिक्षकों ने पुरानी पेंशन बहाली, समाप्त किए गए भत्तों की बहाली और शिक्षकों की सेवा सुरक्षा समेत विभिन्न मांगों को लेकर मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन सौंपा। धरना सभा को संबोधित करते हुए प्रदेश संरक्षक विजय कुमार सिंह ने कहा कि संगठन ने अपने संघर्षों के बल पर सेवा सुरक्षा, वेतन वितरण अधिनियम, पेंशन, मृतक आश्रित नियुक्ति, चयन आयोग का गठन और अन्य कई उपलब्धियां हासिल की हैं। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में शिक्षकों की समस्याएं बढ़ रही हैं। नई पेंशन योजना से सेवानिवृत्त शिक्षकों को अपेक्षित लाभ नहीं मिल पा रहा है। उन्होंने शिक्षकों से संगठन को मजबूत करने का आह्वान करते हुए कहा कि यदि शिक्षक एकजुट नहीं हुए तो पूर्व में हासिल उपलब्धियां भी प्रभावित हो सकती हैं। उन्होंने सहायता प्राप्त विद्यालयों में वेतन वितरण व्यवस्था को लेकर भी चिंता जताई। धरने की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष जयशेर बहादुर सिंह ने की, जबकि संचालन जिला मंत्री जयनारायण कन्नौजिया ने किया। इस अवसर पर देव कुमार सिंह, अशोक कुमार सिंह, राम प्रीति यादव, डॉ. श्याम कुमार सिंह, उपेंद्र शर्मा, आदित्य पांडेय, गोवर्धन पांडेय, अजय कुमार सिंह, अनिल कुमार पांडेय, सुभाष सिंह, केडी मिश्रा सहित बड़ी संख्या में शिक्षक मौजूद रहे। शिक्षकों ने अपनी मांगों से संबंधित ज्ञापन जिला विद्यालय निरीक्षक को सौंपा।
    1
    माध्यमिक शिक्षकों ने डीआईओएस कार्यालय पर दिया धरना, पुरानी पेंशन बहाली समेत कई मांगों को लेकर उठाई आवाज
बलिया। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ के आह्वान पर शुक्रवार को सहायता प्राप्त माध्यमिक विद्यालयों के शिक्षकों ने जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय पर धरना-प्रदर्शन किया। इस दौरान शिक्षकों ने पुरानी पेंशन बहाली, समाप्त किए गए भत्तों की बहाली और शिक्षकों की सेवा सुरक्षा समेत विभिन्न मांगों को लेकर मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन सौंपा।
धरना सभा को संबोधित करते हुए प्रदेश संरक्षक विजय कुमार सिंह ने कहा कि संगठन ने अपने संघर्षों के बल पर सेवा सुरक्षा, वेतन वितरण अधिनियम, पेंशन, मृतक आश्रित नियुक्ति, चयन आयोग का गठन और अन्य कई उपलब्धियां हासिल की हैं। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में शिक्षकों की समस्याएं बढ़ रही हैं। नई पेंशन योजना से सेवानिवृत्त शिक्षकों को अपेक्षित लाभ नहीं मिल पा रहा है।
उन्होंने शिक्षकों से संगठन को मजबूत करने का आह्वान करते हुए कहा कि यदि शिक्षक एकजुट नहीं हुए तो पूर्व में हासिल उपलब्धियां भी प्रभावित हो सकती हैं। उन्होंने सहायता प्राप्त विद्यालयों में वेतन वितरण व्यवस्था को लेकर भी चिंता जताई।
धरने की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष जयशेर बहादुर सिंह ने की, जबकि संचालन जिला मंत्री जयनारायण कन्नौजिया ने किया। इस अवसर पर देव कुमार सिंह, अशोक कुमार सिंह, राम प्रीति यादव, डॉ. श्याम कुमार सिंह, उपेंद्र शर्मा, आदित्य पांडेय, गोवर्धन पांडेय, अजय कुमार सिंह, अनिल कुमार पांडेय, सुभाष सिंह, केडी मिश्रा सहित बड़ी संख्या में शिक्षक मौजूद रहे। शिक्षकों ने अपनी मांगों से संबंधित ज्ञापन जिला विद्यालय निरीक्षक को सौंपा।
    user_MD. EMRRAN KHAN ( journalist )
    MD. EMRRAN KHAN ( journalist )
    Local News Reporter बलिया, बलिया, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • विद्यालय की भोजन व्यवस्था पर सवाल, वायरल वीडियो से मचा हड़कंप। बेल्थरारोड। तहसील क्षेत्र के पलिया गांव स्थित कंपोजिट प्राथमिक विद्यालय का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में बच्चे हाथ में रोटी लेकर विद्यालय परिसर में घूमते हुए खाते दिखाई दे रहे हैं, जिससे भोजन व्यवस्था पर सवाल उठ रहे हैं। भाजपा नेता एवं मंडल महामंत्री सीयर शैलेंद्र सिंह ने इसे विद्यालय प्रशासन की लापरवाही बताते हुए निष्पक्ष जांच की मांग की है। वीडियो वायरल होने के बाद शिक्षा विभाग में हलचल मच गई है। अब सभी की नजर इस बात पर है कि मामले में जांच के बाद क्या कार्रवाई की जाती है।
    4
    विद्यालय की भोजन व्यवस्था पर सवाल, वायरल वीडियो से मचा हड़कंप।
बेल्थरारोड। तहसील क्षेत्र के पलिया गांव स्थित कंपोजिट प्राथमिक विद्यालय का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में बच्चे हाथ में रोटी लेकर विद्यालय परिसर में घूमते हुए खाते दिखाई दे रहे हैं, जिससे भोजन व्यवस्था पर सवाल उठ रहे हैं।
भाजपा नेता एवं मंडल महामंत्री सीयर शैलेंद्र सिंह ने इसे विद्यालय प्रशासन की लापरवाही बताते हुए निष्पक्ष जांच की मांग की है। वीडियो वायरल होने के बाद शिक्षा विभाग में हलचल मच गई है। अब सभी की नजर इस बात पर है कि मामले में जांच के बाद क्या कार्रवाई की जाती है।
    user_धीरज कुमार गुप्ता / पत्रकार
    धीरज कुमार गुप्ता / पत्रकार
    Food Manufacturing Company Belthara Road, Ballia•
    7 hrs ago
  • धरहरा चट्टी हादसे के बाद बवाल: गुस्साए ग्रामीणों ने कार सवारों को घेरा, पुलिस ने पहुंचकर बचाया; युवक की मौत से आक्रोश बलिया। सुखपुरा थाना क्षेत्र के धरहरा चट्टी पर शुक्रवार अपराह्न हुए दर्दनाक सड़क हादसे के बाद मौके पर हालात तनावपूर्ण हो गए। तेज रफ्तार कार की टक्कर से धरहरा निवासी अजय गुप्ता की मौत के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने दुर्घटना के लिए जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग करते हुए हंगामा शुरू कर दिया। हादसे के बाद मौके पर मौजूद लोगों ने कार सवारों को घेर लिया और आक्रोशित भीड़ के बीच मारपीट की स्थिति बन गई। सूचना मिलते ही पहुंची पुलिस ने तत्काल हस्तक्षेप करते हुए कार सवारों को भीड़ के गुस्से से बचाया और सुरक्षित बाहर निकाला। बताया जा रहा है कि दुर्घटना में अजय गुप्ता की मौत हो गई, जबकि सुरेश पांडेय समेत तीन लोग घायल हुए हैं। घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने अजय गुप्ता को मृत घोषित कर दिया। गंभीर रूप से घायल सुरेश पांडेय को वाराणसी रेफर किया गया है। घटना के बाद ग्रामीणों ने सड़क जाम कर विरोध प्रदर्शन किया। मौके पर पहुंची पुलिस ने लोगों को समझा-बुझाकर स्थिति को नियंत्रित किया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और पूरे मामले की जांच की जा रही है।
    1
    धरहरा चट्टी हादसे के बाद बवाल: गुस्साए ग्रामीणों ने कार सवारों को घेरा, पुलिस ने पहुंचकर बचाया; युवक की मौत से आक्रोश
बलिया। सुखपुरा थाना क्षेत्र के धरहरा चट्टी पर शुक्रवार अपराह्न हुए दर्दनाक सड़क हादसे के बाद मौके पर हालात तनावपूर्ण हो गए। तेज रफ्तार कार की टक्कर से धरहरा निवासी अजय गुप्ता की मौत के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने दुर्घटना के लिए जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग करते हुए हंगामा शुरू कर दिया।
हादसे के बाद मौके पर मौजूद लोगों ने कार सवारों को घेर लिया और आक्रोशित भीड़ के बीच मारपीट की स्थिति बन गई। सूचना मिलते ही पहुंची पुलिस ने तत्काल हस्तक्षेप करते हुए कार सवारों को भीड़ के गुस्से से बचाया और सुरक्षित बाहर निकाला।
बताया जा रहा है कि दुर्घटना में अजय गुप्ता की मौत हो गई, जबकि सुरेश पांडेय समेत तीन लोग घायल हुए हैं। घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने अजय गुप्ता को मृत घोषित कर दिया। गंभीर रूप से घायल सुरेश पांडेय को वाराणसी रेफर किया गया है।
घटना के बाद ग्रामीणों ने सड़क जाम कर विरोध प्रदर्शन किया। मौके पर पहुंची पुलिस ने लोगों को समझा-बुझाकर स्थिति को नियंत्रित किया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और पूरे मामले की जांच की जा रही है।
    user_MD. EMRRAN KHAN ( journalist )
    MD. EMRRAN KHAN ( journalist )
    Local News Reporter बलिया, बलिया, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.