Shuru
Apke Nagar Ki App…
महराजगंज में मनरेगा घोटाले का आरोप | बिना काम निकाले गए लाखों रुपये | जांच शुरू महराजगंज के परतावल ब्लॉक में मनरेगा योजना के तहत बड़ा घोटाला सामने आया है। ग्राम पंचायत अन्ध्या सहित करीब एक दर्जन गांवों में बिना खेत समतलीकरण और मेड़बंदी के ही लाखों रुपये निकालने का आरोप लगा है। एक महिला ने डीएम को शपथ पत्र देकर शिकायत की है। मामले की जांच के लिए तीन सदस्यीय टीम गठित की गई है। क्या सच में बिना काम भुगतान हुआ? जांच रिपोर्ट का इंतज़ार।
Aapan Maharajganj
महराजगंज में मनरेगा घोटाले का आरोप | बिना काम निकाले गए लाखों रुपये | जांच शुरू महराजगंज के परतावल ब्लॉक में मनरेगा योजना के तहत बड़ा घोटाला सामने आया है। ग्राम पंचायत अन्ध्या सहित करीब एक दर्जन गांवों में बिना खेत समतलीकरण और मेड़बंदी के ही लाखों रुपये निकालने का आरोप लगा है। एक महिला ने डीएम को शपथ पत्र देकर शिकायत की है। मामले की जांच के लिए तीन सदस्यीय टीम गठित की गई है। क्या सच में बिना काम भुगतान हुआ? जांच रिपोर्ट का इंतज़ार।
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- महराजगंज के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र घुघली में विशेषज्ञ डॉक्टरों की भारी कमी से स्वास्थ्य सेवाएं चरमराई हुई हैं। हड्डी, बाल रोग, सर्जरी, आंख, चर्म रोग और एनेस्थेसिया जैसे महत्वपूर्ण विभागों में डॉक्टर न होने से मरीजों को जिला अस्पताल या महंगे निजी क्लीनिकों का सहारा लेना पड़ रहा है। स्थानीय लोग जल्द से जल्द डॉक्टरों की तैनाती की मांग कर रहे हैं।1
- नौतनवा। बिस्मिल नगर स्थित एक मैरेज हाल में आयोजित रिसेप्शन पार्टी के दौरान बाइक चोरी की सनसनीखेज घटना सामने आई है। रात लगभग 9 बजे चोरों ने भीड़भाड़ का फायदा उठाते हुए एक युवक की सुपर स्प्लेंडर बाइक पर हाथ साफ कर दिया। काफी खोजबीन के बावजूद बाइक का कोई सुराग नहीं लग पाया है। मैरेज हाल के बाहर पहले से घात लगाए थे चोर प्रत्यक्षदर्शियों व सीसीटीवी फुटेज के अनुसार, तीन युवक पहले से ही मैरेज हाल के बाहर घात लगाए बैठे थे। वे पार्किंग में खड़ी कई मोटरसाइकिलों में चाबी लगाकर उन्हें खोलने की कोशिश करते दिखे, लेकिन शुरुआत में उन्हें सफलता नहीं मिली। असफल होने पर तीनों वहां से कुछ दूर हट गए। दोबारा लौटे और की वारदात अंजाम कुछ देर बाद दो युवक वापस आए— एक ने हेलमेट पहन रखा था, जबकि दूसरे ने जैकेट की हुडी से चेहरा ढक रखा था। दोनों ने एक सीडी डीलक्स और सुपर स्प्लेंडर बाइक में चाबी लगाकर किस्मत आजमाई। इसी दौरान सुपर स्प्लेंडर का लॉक खुल गया और युवक बाइक स्टार्ट कर मौके से फरार हो गए। फुटेज में यह भी दिखा कि सीडी डीलक्स को खोलने की कोशिश कर रहा हेलमेटधारी युवक... मौका मिलते ही तेजी से भागता दिखाई देता है। पुलिस जांच में जुटी सूचना पर पहुंची नौतनवा पुलिस ने फुटेज कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। कस्बा प्रभारी रामजी गुप्ता ने बताया कि “अभी तहरीर प्राप्त नहीं हुई है, मामले की जांच की जा रही है।” लगातार बढ़ रही बाइक चोरी से दहशत नौतनवा कस्बे में लगातार बढ़ रही मोटरसाइकिल चोरी की घटनाओं ने लोगों में दहशत और नाराजगी बढ़ा दी है। स्थानीय लोग पुलिस की कार्यशैली पर सवाल उठा रहे हैं और रात्रि गश्त बढ़ाने की मांग कर रहे हैं।1
- सपा नेता पर भाजपा के पूर्व विधायक ने दर्ज कराई मुकदमा1
- पीरोमुर्शीद हज़रत सय्यद अब्दुल कदीर मियां कादरी जाजमऊ शरीफ कानपुर हुजूर बहारुल हिन्द का जियारत करें1
- जनता का सच1
- रामपुर घटना के विरोध में गोरखपुर के वकीलों की हड़ताल | अधिवक्ता प्रोटेक्शन एक्ट लागू करने की मांग1
- अनियंत्रित बोलेरो टकराई डिवाइडर में, दो की मौत 6 घायल, टक्कर का वीडियो वायरल जे.बी.सिंह यूपी के गोरखपुर में दर्दनाक सड़क हादसा हुआ. बारात अटैंड कर लोग बोलेरो से घर वापस आ रहे थे.तभी अनियंत्रित बोलेरो भीटहां टोल प्लाजा से टकरा गई. टक्कर इतना भयंकर था कि देखने वाले भी कांप जाएं.बोलेरो में 8 लोग सवार थे. गंभीर रूप से घायलों को गाड़ी से खींच खींच बाहर निकाला गया.उन्हें उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया. इलाज के दौरान दो लोगों की मौत हो गई.अन्य घायलों का चल रहा है इलाज. घटना वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. एसपी साउथ दिनेश कुमार पुरी ने कहा कि 8 लोगों में दो की मौत हो गई. एसपी साउथ दिनेश कुमार पुरी ने बताया कि घटना गोरखपुर के बेलीपार स्थित भीटहां टोल प्लाजा का है.10 फरवरी की रात 11 बजे घटना हुई जो दुर्भाग्य पूर्ण है. बोलेरो नंबर UP -53CZ5497 नंबर से लोग बेलीपार के चारपानी के पास से गगहां क्षेत्र में बारात गए थे. बारात अटैंड करके लोग वापस आ रहे थे तभी वे भीटहा टोल प्लाजा के पास डिवाइड से टकरा गए.जिससे वे घायल हो गए.8 लोग बोलेरो में सवार थे . इनके मौके पर एक ड्राइवर और अन्य एक व्यक्ति की मौत हो गई.1 स्वस्थ्य होकर घर चला गया. बाकी पांच लोगों का इलाज अलग- अलग अस्पतालों में चल रहा है.1
- सोनौली बॉर्डर पर एसएसबी और पुलिस की संयुक्त टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दो संदिग्ध युवकों को गिरफ्तार किया है। तलाशी के दौरान करीब 8 किलो हाइड्रोपोनिक वीड बरामद हुई, जिसकी कीमत लगभग 8 करोड़ रुपये बताई जा रही है। दोनों आरोपियों को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया। सीमा पर बढ़ती तस्करी के बीच यह कार्रवाई सुरक्षा एजेंसियों की बड़ी कामयाबी मानी जा रही है।1