logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

आगामी सावन सोमवार पर देव श्री जागेश्वरनाथ धाम, बांदकपुर में श्रद्धालुओं की सुरक्षा एवं सुगम दर्शन व्यवस्था के लिए कलेक्टर दमोह श्री प्रताप नारायण यादव एवं पुलिस अधीक्षक दमोह श्री आनंद कलादगि (भा.पु.से) ने किया संयुक्त निरीक्षण। जिला दमोह सावन माह के प्रत्येक सोमवार को जिले के प्रसिद्ध एवं आस्था के प्रमुख केंद्र देव श्री जागेश्वरनाथ धाम, बांदकपुर में भगवान शिव के दर्शन एवं जलाभिषेक के लिए हजारों श्रद्धालु पहुंचते हैं। श्रद्धालुओं की बढ़ती संख्या को दृष्टिगत रखते हुए उनकी सुरक्षा, सुगम आवागमन एवं व्यवस्थित दर्शन व्यवस्था सुनिश्चित करने के उद्देश्य से आज दिनांक 31.07.2026 को कलेक्टर दमोह श्री प्रताप नारायण यादव एवं पुलिस अधीक्षक दमोह श्री आनंद कलादगि (भा.पु.से.) ने पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारियों के साथ बांदकपुर धाम का संयुक्त निरीक्षण किया। इस दौरान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री सुजीत सिंह भदौरिया सहित संबंधित विभागों के अधिकारी भी उपस्थित रहे। कलेक्टर दमोह श्री प्रतापनारायण यादव ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि श्रद्धालुओं को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो। मंदिर परिसर एवं आसपास सभी आवश्यक नागरिक सुविधाएँ समय पर उपलब्ध रहें तथा विभिन्न विभाग आपसी समन्वय के साथ कार्य करते हुए श्रद्धालुओं के सुरक्षित एवं सुगम दर्शन सुनिश्चित करें। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने मंदिर परिसर, मुख्य प्रवेश एवं निकास मार्ग, पार्किंग स्थल, बैरिकेडिंग, दर्शन कतार, यातायात व्यवस्था, भीड़ नियंत्रण, पेयजल, प्रकाश व्यवस्था तथा अन्य आवश्यक सुविधाओं का जायजा लिया। इस दौरान थाना प्रभारी हिण्डोरिया, चौकी प्रभारी बांदकपुर एवं उपस्थित पुलिस बल को श्रद्धालुओं की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। पुलिस अधीक्षक श्री आनंद कलादगि ने निर्देशित किया कि सावन सोमवार के दौरान मंदिर परिसर एवं आसपास पर्याप्त पुलिस बल तैनात रहे। महिलाओं, बच्चों एवं वरिष्ठ नागरिकों की सुविधा का विशेष ध्यान रखा जाए तथा भीड़ प्रबंधन, यातायात संचालन एवं आपातकालीन परिस्थितियों से प्रभावी ढंग से निपटने के लिए सभी अधिकारी-कर्मचारी पूरी सतर्कता एवं मुस्तैदी के साथ अपनी ड्यूटी का निर्वहन करें। सावन सोमवार के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा, सुगम दर्शन, यातायात प्रबंधन एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने हेतु जिला प्रशासन दमोह एवं दमोह पुलिस द्वारा व्यापक एवं प्रभावी व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जा रही है।

7 hrs ago
user_सचिन सिंह राजपूत  प्रदेश समय
सचिन सिंह राजपूत प्रदेश समय
Court reporter पटेरा, दमोह, मध्य प्रदेश•
7 hrs ago
4a535446-cb80-430d-bee7-312e591f7bc0

More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
  • दमोह: फिर नही मिली 108 एम्बुलेंस सुविधा,बेवस होकर परिजनों को,दो घायल व्यक्तियों को प्राइवेट एंबुलेंस में ले जाना पड़ा दमोह: फिर नही मिली 108 एम्बुलेंस सुविधा,बेवस होकर परिजनों को,दो घायल व्यक्तियों को प्राइवेट एंबुलेंस में ले जाना पड़ा ऐसा पहली बार नहीं हुआ इसके पहले भी जिले में ऐसी घटनाएं हो चुकी जहां 108 की सेवा में समय पर नहीं मिल पाती जिला कलेक्टर के द्वारा कार्रवाई हेतु संज्ञान भी लिया गया मगर उसके बावजूद भी 108 सेवा कर्मचारियों की मनमानी नजर आती है ग्रामीण अंचलों में अक्सर कर 108 सेवा से सड़क हादसे दौरान घायलों को नहीं मिल पाती!
    1
    दमोह: फिर नही मिली 108 एम्बुलेंस सुविधा,बेवस होकर परिजनों को,दो घायल व्यक्तियों को प्राइवेट एंबुलेंस में ले जाना पड़ा
दमोह: फिर नही मिली 108 एम्बुलेंस सुविधा,बेवस होकर परिजनों को,दो घायल व्यक्तियों को प्राइवेट एंबुलेंस में ले जाना पड़ा ऐसा पहली बार नहीं हुआ इसके पहले भी जिले में ऐसी घटनाएं हो चुकी जहां 108 की सेवा में समय पर नहीं मिल पाती जिला कलेक्टर के द्वारा कार्रवाई हेतु संज्ञान भी लिया गया मगर उसके बावजूद भी 108 सेवा कर्मचारियों की मनमानी नजर आती है ग्रामीण अंचलों में अक्सर कर 108 सेवा से सड़क हादसे दौरान घायलों को नहीं मिल पाती!
    user_Reeport 100
    Reeport 100
    Artist पटेरा, दमोह, मध्य प्रदेश•
    7 hrs ago
  • गंगा झिरिया धाम में 'एक पेड़ माँ के नाम' अभियान के तहत पौधरोपण कार्यक्रम सम्पन्न 11 वर्षों से निरंतर पौधरोपण कर जन्मदिवस मनाने की अनूठी पहल
    1
    गंगा झिरिया धाम में 'एक पेड़ माँ के नाम' अभियान के तहत पौधरोपण कार्यक्रम सम्पन्न
11 वर्षों से निरंतर पौधरोपण कर जन्मदिवस मनाने की अनूठी पहल
    user_Pushpendra hatta  Press reporter
    Pushpendra hatta Press reporter
    हटा, दमोह, मध्य प्रदेश•
    6 hrs ago
  • संक्रमण से बचने घर-घर पहुंच रही मलेरिया विभाग की टीम, डेंगू-मलेरिया रोकथाम के लिए टंकियों का पानी चेक कर लार्वा के लिए सैंपल दमोह। जिले में डेंगू और मलेरिया की रोकथाम के लिए स्वास्थ्य विभाग ने घर-घर लार्वा सर्वे अभियान शुरू कर दिया है। आज शुक्रवार दोपहर 2 बजे शहर के बजरिया वार्ड-7 सहित विभिन्न क्षेत्रों में मलेरिया विभाग की टीम ने घरों में जमा पानी की जांच कर डेंगू के लार्वा तलाशे और आवश्यक स्थानों पर छिड़काव किया। टीम ने लोगों को बारिश का पानी जमा नहीं होने देने, पानी की टंकियों व बर्तनों को ढककर रखने तथा बुखार आने पर तुरंत चिकित्सक से संपर्क करने की सलाह दी। मलेरिया विभाग के कर्मचारी मोहित पटेल ने बताया कि जुलाई माह मलेरिया जागरूकता माह के रूप में मनाया जाता है। इसी के तहत छह सदस्यीय टीम लगातार सर्वे कर रही है। अब तक जांच किए गए घरों में डेंगू के लार्वा नहीं मिले हैं, लेकिन संदेह वाले स्थानों पर एहतियातन छिड़काव किया गया। विभाग ने नागरिकों से अपील की है कि मलेरिया और डेंगू के लक्षण दिखने पर लापरवाही न बरतें और समय पर उपचार कराएं।
    1
    संक्रमण से बचने घर-घर पहुंच रही मलेरिया विभाग की टीम, डेंगू-मलेरिया रोकथाम के लिए टंकियों का पानी चेक कर लार्वा के लिए सैंपल
दमोह। जिले में डेंगू और मलेरिया की रोकथाम के लिए स्वास्थ्य विभाग ने घर-घर लार्वा सर्वे अभियान शुरू कर दिया है। आज शुक्रवार दोपहर 2 बजे शहर के बजरिया वार्ड-7 सहित विभिन्न क्षेत्रों में मलेरिया विभाग की टीम ने घरों में जमा पानी की जांच कर डेंगू के लार्वा तलाशे और आवश्यक स्थानों पर छिड़काव किया। 
टीम ने लोगों को बारिश का पानी जमा नहीं होने देने, पानी की टंकियों व बर्तनों को ढककर रखने तथा बुखार आने पर तुरंत चिकित्सक से संपर्क करने की सलाह दी। मलेरिया विभाग के कर्मचारी मोहित पटेल ने बताया कि जुलाई माह मलेरिया जागरूकता माह के रूप में मनाया जाता है। इसी के तहत छह सदस्यीय टीम लगातार सर्वे कर रही है। 
अब तक जांच किए गए घरों में डेंगू के लार्वा नहीं मिले हैं, लेकिन संदेह वाले स्थानों पर एहतियातन छिड़काव किया गया। विभाग ने नागरिकों से अपील की है कि मलेरिया और डेंगू के लक्षण दिखने पर लापरवाही न बरतें और समय पर उपचार कराएं।
    user_Narendra Ahirwar
    Narendra Ahirwar
    संपर्क करें. 8839675073 दन्यांतिनगर, दमोह, मध्य प्रदेश•
    5 hrs ago
  • पहली बार किया निरीक्षण निकल कर आई कई अनियमितताएं मरम्मत कार्य ना होने का भी आया मामला सामने पहली बार किया निरीक्षण निकल कर आई कई अनियमितताएं मरम्मत कार्य ना होने का भी आया मामला सामने निर्माण कार्य के विषय में सब इंजीनियर ने दिया गोल मोल जवाब
    1
    पहली बार किया निरीक्षण निकल कर आई कई अनियमितताएं मरम्मत कार्य ना होने का भी आया मामला सामने
पहली बार किया निरीक्षण निकल कर आई कई अनियमितताएं मरम्मत कार्य ना होने का भी आया मामला सामने निर्माण कार्य के विषय में सब इंजीनियर ने दिया गोल मोल  जवाब
    user_Lakhan Sahu
    Lakhan Sahu
    Farmer रायपुर, पन्ना, मध्य प्रदेश•
    11 hrs ago
  • 3 साल से टूटा दतला नदी का पुल, जान जोखिम में डालकर नदी पार करने को मजबूर ग्रामीण कटनी जिले के उमरियापान क्षेत्र की आदिवासी बाहुल्य ग्राम पंचायत कचनारी के आश्रित ग्राम छीतापाल में दतला नदी का पुल पिछले तीन वर्षों से टूटा पड़ा है। बरसात में पुल नहीं होने से ग्रामीणों और स्कूली बच्चों को भारी परेशानी झेलनी पड़ रही है। ग्रामीणों के अनुसार पुल बहने के बाद आज तक इसका पुनर्निर्माण नहीं हुआ। रोजाना बच्चों, महिलाओं और बुजुर्गों को नदी पार करने में जोखिम उठाना पड़ता है, जबकि कई लोगों को लंबा वैकल्पिक रास्ता तय करना पड़ता है। ग्रामीण रोशन सिंह और अशोक सिंह ने बताया कि कई बार प्रशासन से पुल निर्माण की मांग की गई, लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई। ग्रामीणों ने जिला प्रशासन और जनप्रतिनिधियों से जल्द पुल निर्माण कराने की मांग की है, ताकि आदिवासी क्षेत्र के लोगों को सुरक्षित आवागमन की सुविधा मिल सके।
    1
    3 साल से टूटा दतला नदी का पुल, जान जोखिम में डालकर नदी पार करने को मजबूर ग्रामीण
कटनी जिले के उमरियापान क्षेत्र की आदिवासी बाहुल्य ग्राम पंचायत कचनारी के आश्रित ग्राम छीतापाल में दतला नदी का पुल पिछले तीन वर्षों से टूटा पड़ा है। बरसात में पुल नहीं होने से ग्रामीणों और स्कूली बच्चों को भारी परेशानी झेलनी पड़ रही है।
ग्रामीणों के अनुसार पुल बहने के बाद आज तक इसका पुनर्निर्माण नहीं हुआ। रोजाना बच्चों, महिलाओं और बुजुर्गों को नदी पार करने में जोखिम उठाना पड़ता है, जबकि कई लोगों को लंबा वैकल्पिक रास्ता तय करना पड़ता है। ग्रामीण रोशन सिंह और अशोक सिंह ने बताया कि कई बार प्रशासन से पुल निर्माण की मांग की गई, लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई। ग्रामीणों ने जिला प्रशासन और जनप्रतिनिधियों से जल्द पुल निर्माण कराने की मांग की है, ताकि आदिवासी क्षेत्र के लोगों को सुरक्षित आवागमन की सुविधा मिल सके।
    user_Koushal tiwari
    Koushal tiwari
    Carpenter रीठी, कटनी, मध्य प्रदेश•
    6 hrs ago
  • दमोह राधिका पैलेस में नाटक के माध्यम से गूंजा नशा मुक्ति का संदेश, आईजी-डीआईजी ने बच्चों को किया जागरूक
    1
    दमोह राधिका पैलेस में नाटक के माध्यम से गूंजा नशा मुक्ति का संदेश, आईजी-डीआईजी ने बच्चों को किया जागरूक
    user_सचिन सिंह राजपूत  प्रदेश समय
    सचिन सिंह राजपूत प्रदेश समय
    Court reporter पटेरा, दमोह, मध्य प्रदेश•
    8 hrs ago
  • दमोह बटियागढ़ में कृषि मंडी परिसर में हटा बटियागढ़ और छतरपुर मार्ग पर लगाया जाम
    1
    दमोह बटियागढ़ में कृषि मंडी परिसर में हटा बटियागढ़ और छतरपुर मार्ग पर लगाया जाम
    user_सचिन सिंह राजपूत  प्रदेश समय
    सचिन सिंह राजपूत प्रदेश समय
    Court reporter पटेरा, दमोह, मध्य प्रदेश•
    8 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.