धनबाद झारखंड *सिंघियाटांड़ में गौ-अवशेष मिलने से तनाव, प्रशासन ने संभाली स्थिति* Anchor :--- धनबाद जिले के बलियापुर थाना क्षेत्र अंतर्गत सिंघियाटांड़ गांव में गौ-अवशेष मिलने की खबर से सोमवार को कुछ समय के लिए तनाव की स्थिति उत्पन्न हो गई। हालांकि पुलिस और प्रशासन की त्वरित कार्रवाई से हालात को जल्द ही नियंत्रित कर लिया गया। मिली जानकारी के अनुसार, भाजपा नेत्री तारा देवी के रिश्तेदार शत्रुघ्न महतो के घर के पीछे स्थित बाड़ी में गौ-अवशेष मिलने की सूचना फैलते ही इलाके में आक्रोश फैल गया। देखते ही देखते दो समुदायों के बीच तनाव की आशंका बढ़ने लगी। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए बलियापुर थाना सहित आसपास के कई थानों की पुलिस मौके पर पहुंची और हालात को संभालने में जुट गई। आक्रोशित लोगों को शांत कराने के लिए पुलिस ने समझाइश दी और लगातार निगरानी बनाए रखी। सिंदरी एसडीपीओ आशुतोष कुमार सत्यम ने बताया कि कुछ असामाजिक तत्वों द्वारा सांप्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने की कोशिश की गई थी। उन्होंने कहा कि समय रहते कार्रवाई करते हुए दोनों समुदायों के बीच बातचीत कराई गई और फ्लैग मार्च निकाला गया, जिससे स्थिति सामान्य हो गई। वहीं, अंचल अधिकारी मुरारी नायक ने कहा कि मामला अब पूरी तरह शांत है और लोगों से किसी भी अफवाह पर ध्यान न देने की अपील की गई है। फिलहाल क्षेत्र में शांति कायम है, लेकिन एहतियात के तौर पर पुलिस बल तैनात है और प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड में नजर आ रहा है। Byte :--- सिंदरी एसडीपीओ आशुतोष कुमार सत्यम Byte :-- बलियापुर अंचल अधिकारी मुरारी नायक

- Post by Niraj Kumar1
- धनबाद को नई दिशा: मेयर संजीव सिंह और डिप्टी मेयर अरुण चौहान ने संभाली कमान।1
- Post by DWIPAKSHA DARPAN1
- #रामनवमी #पर्व #को #लेकर #रामकनाली #ओपी #शांति #समिति #की #बैठक #संपन्न प्रशासन की पहली नजर सोशल मीडिया पर हुड़दंग करने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई1
- धनबाद। बाघमारा के कतरास थाना में बोकारो जॉन के डीआईजी आनंद प्रकाश ने औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण से पहले उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर की सलामी दी गई है।इस दौरान उन्होंने थाना की व्यवस्थाओं का जायजा लिया और लंबित मामलों की भी समीक्षा की। कतरास थाना पहुंचे डीआईजी आनंद प्रकाश ने औचक निरीक्षण के दौरान थाना परिसर का बारीकी से निरीक्षण किया। उन्होंने साफ-सफाई, रिकॉर्ड मेंटेनेंस, हाजत और मालखाना का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान डीआईजी ने थाना में लंबित पड़े मामलों की भी जांच की और उन्हें जल्द से जल्द निष्पादित करने का निर्देश दिया। उन्होंने अधिकारियों को कार्य में लापरवाही नहीं बरतने की सख्त हिदायत दी। इसके साथ ही उन्होंने कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने, गश्ती बढ़ाने और क्षेत्र में अपराध नियंत्रण को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने ने कहा कि रामनवमी त्योहार को देखते हुए सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद रखने का निर्देश दिया गया है। साथ ही वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी को लेकर भी टीम को सक्रिय किया गया है।1
- बाघमारा. (प्रेम कुमार). बाघमारा प्रखंड अंतर्गत खानुडीह गांव में विगत 250 (ढाई सौ) वर्षों से चैती दुर्गा पूजा मनाने की परम्परा अनवरत चली आ रही है. मालूम हो की चैती बासंतिक दुर्गा पूजा का प्रारम्भ यहाँ कलश स्थापना के साथ शुरू हो गया है. विजय दशमी के दिन प्रतिमा विसर्जन के साथ इस दस दिवसीय पूजनोत्सव का समापन होगा. जानकारी के अनुसार मंदिर की स्थापना एवं कुल देवी की प्रतिष्ठा एवं पूजा का प्रारम्भ यहाँ के तत्कालीन जमींदार शिव शंकर पाण्डेय के द्वारा किया गया था. अभी इस परंपरा का निर्वाह उनके कुल वंश की पांचवीं तथा छठी पीढ़ी के लोगो के द्वारा किया जा रहा है.1
- Post by Sheikh Nazim1
- Post by Niraj Kumar1