logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

बहराइच में समाजवादी पार्टी (सपा) प्रमुख अखिलेश यादव और कांग्रेस नेता राहुल गांधी का पुतला फूंकते समय भाजपा विधायक अनुपमा जायसवाल झुलस गईं। उन्हें तत्काल इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। यह घटना जिलाधिकारी आवास के पास हुई, जहां भाजपा ने नारी वंदन अधिनियम का विरोध करने वाली विपक्षी पार्टियों के खिलाफ प्रदर्शन आयोजित किया था। प्रदर्शन में सदर विधायक अनुपमा जायसवाल भी शामिल थीं। पुतला दहन के दौरान आग की लपटें विधायक जायसवाल के चेहरे पर लगीं, जिससे वह झुलस गईं। मौके पर मौजूद अन्य लोगों ने उन्हें बचाया। इस घटना के बाद वहां हड़कंप मच गया। आनन-फानन में उन्हें जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों द्वारा उनका इलाज किया जा रहा है। घटना की जानकारी मिलने पर जिलाधिकारी अक्षय त्रिपाठी और पुलिस अधीक्षक विश्वजीत श्रीवास्तव ने जिला अस्पताल पहुंचकर विधायक का हाल जाना। इस दौरान बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता भी अस्पताल में मौजूद रहे।

2 hrs ago
user_हिमांशु गुप्ता समाचार नेशन
हिमांशु गुप्ता समाचार नेशन
इलाहाबाद, प्रयागराज, उत्तर प्रदेश•
2 hrs ago

बहराइच में समाजवादी पार्टी (सपा) प्रमुख अखिलेश यादव और कांग्रेस नेता राहुल गांधी का पुतला फूंकते समय भाजपा विधायक अनुपमा जायसवाल झुलस गईं। उन्हें तत्काल इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। यह घटना जिलाधिकारी आवास के पास हुई, जहां भाजपा ने नारी वंदन अधिनियम का विरोध करने वाली विपक्षी पार्टियों के खिलाफ प्रदर्शन आयोजित किया था। प्रदर्शन में सदर विधायक अनुपमा जायसवाल भी शामिल थीं। पुतला दहन के दौरान आग की लपटें विधायक जायसवाल के चेहरे पर लगीं, जिससे वह झुलस गईं। मौके पर मौजूद अन्य लोगों ने उन्हें बचाया। इस घटना के बाद वहां हड़कंप मच गया। आनन-फानन में उन्हें जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों द्वारा उनका इलाज किया जा रहा है। घटना की जानकारी मिलने पर जिलाधिकारी अक्षय त्रिपाठी और पुलिस अधीक्षक विश्वजीत श्रीवास्तव ने जिला अस्पताल पहुंचकर विधायक का हाल जाना। इस दौरान बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता भी अस्पताल में मौजूद रहे।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • कानून के अनुसार पुलिस को किसी भी आरोपी की थाने में ले जाकर पिटाई करने का अधिकार नहीं है। भारत में सज़ा देने का अधिकार केवल अदालत (कोर्ट) के पास होता है। पुलिस का काम है अपराध की जांच करना, सबूत इकट्ठा करना और आरोपी को न्यायालय के सामने पेश करना-न कि खुद सज़ा देना।
    1
    कानून के अनुसार पुलिस को किसी भी आरोपी की थाने में ले जाकर पिटाई करने का अधिकार नहीं है।
भारत में सज़ा देने का अधिकार केवल अदालत (कोर्ट) के पास होता है। पुलिस का काम है अपराध की जांच करना, सबूत इकट्ठा करना और आरोपी को न्यायालय के सामने पेश करना-न कि खुद सज़ा देना।
    user_गुरु ज्ञान
    गुरु ज्ञान
    इलाहाबाद, प्रयागराज, उत्तर प्रदेश•
    5 hrs ago
  • चित्रकूट जनपद के राजापुर तहसील अंतर्गत संचालित बालू खदान तीर घुमाई गंगू 2/2 खण्ड 03 में खनन माफियाओं के द्वारा NGT के नियमों को ताक में रख कर कर रहे भारी खनन। तीर घुमाई गंगू के खण्ड 0 3 में आप देख सकते हैं कि भारी भरकम मशीनों से नदी का सीना चीर कर निकाला जा रहा लाल सोना। तीर घुमाई गंगू के खण्ड 0 3 में खनन माफियाओं के द्वारा अवैध खनन व सैकड़ों ओवरलोड वाहनों का परिवहन बदस्तूर जारी है। खनन माफियाओं के द्वारा अवैध खनन कर व ओवरलोड वाहनों के परिवहन से राजस्व विभाग को हर रोज लाखों रुपए का चूना लगाया जा रहा है। स्थानीय शासन प्रशासन के मिलीभगत से रात दिन बराबर चल रहा खनन।
    2
    चित्रकूट जनपद के राजापुर तहसील अंतर्गत संचालित बालू खदान तीर घुमाई गंगू  2/2 खण्ड 03
में खनन माफियाओं के द्वारा NGT के नियमों को ताक में रख कर कर रहे भारी खनन।
तीर घुमाई गंगू के खण्ड 0 3 में आप देख सकते हैं कि भारी भरकम मशीनों से नदी का सीना चीर कर निकाला जा रहा लाल सोना।
तीर घुमाई गंगू के खण्ड 0 3 में खनन माफियाओं के द्वारा अवैध खनन व सैकड़ों ओवरलोड वाहनों का परिवहन बदस्तूर जारी है।
खनन माफियाओं के द्वारा अवैध खनन कर व ओवरलोड वाहनों के परिवहन से राजस्व विभाग को हर रोज लाखों  रुपए का चूना लगाया जा रहा है।
स्थानीय शासन प्रशासन के मिलीभगत से रात दिन बराबर चल रहा खनन।
    user_Ashvani
    Ashvani
    इलाहाबाद, प्रयागराज, उत्तर प्रदेश•
    7 hrs ago
  • Post by AAINA-E-MULK NEWS Channel DBEER ABBAS
    1
    Post by AAINA-E-MULK NEWS Channel DBEER ABBAS
    user_AAINA-E-MULK NEWS Channel DBEER ABBAS
    AAINA-E-MULK NEWS Channel DBEER ABBAS
    पत्रकार Prayagraj, Uttar Pradesh•
    8 hrs ago
  • मेजा क्षेत्र के सिरसा स्थित श्री राम प्रताप इंटर कॉलेज में हाल ही में एक सम्मान समारोह आयोजित किया गया। इसका मुख्य उद्देश्य मेधावी छात्रों को उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए प्रोत्साहित करना था। समारोह में बोर्ड परीक्षाओं और विद्यालय की आंतरिक परीक्षाओं में सर्वोच्च अंक प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया। उन्हें पदक, प्रशस्ति पत्र और पाठ्य सामग्री भेंट कर उनका उत्साहवर्धन किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित मुख्य अतिथियों और प्रधानाचार्य शिव प्रकाश पाठक ने शिक्षा के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने छात्रों को संबोधित करते हुए कहा कि मेहनत और अनुशासन ही सफलता की कुंजी है। शिक्षकों ने भी छात्रों को यह सम्मान भविष्य की बड़ी चुनौतियों के लिए एक प्रोत्साहन बताया। इस अवसर पर विद्यालय का वातावरण अत्यंत उत्साहपूर्ण रहा। सम्मानित छात्रों के चेहरों पर खुशी और गर्व का भाव था, जबकि अन्य विद्यार्थियों के लिए यह एक प्रेरणा का स्रोत बना। विद्यालय का यह प्रयास छात्रों का आत्मविश्वास बढ़ाने और शिक्षा के प्रति सकारात्मक प्रतिस्पर्धा को बढ़ावा देने में सहायक सिद्ध होगा। इस समारोह में विभिन्न वर्गों के मेधावी छात्रों को सम्मानित किया गया। इनमें निखिल पटेल ने 90.16अंक प्राप्त किए। मोहित प्रजापति और फिजा बानो ने 88.5अंक हासिल किए, जबकि थामिनी पटेल ने 88.33अंक प्राप्त किए। विज्ञान वर्ग में पीयूष पटेल ने 88.4 शिवम सोनकर ने 81.4और रोशनी पटेल ने 79.6अंक प्राप्त किए। मानविकी वर्ग में बेबी ने 76.6 नाजिया बानो ने 76.2और रिद्धि ने 74.8अंक हासिल किए।
    3
    मेजा क्षेत्र के सिरसा स्थित श्री राम प्रताप इंटर कॉलेज में हाल ही में एक सम्मान समारोह आयोजित किया गया। इसका मुख्य उद्देश्य मेधावी छात्रों को उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए प्रोत्साहित करना था।
समारोह में बोर्ड परीक्षाओं और विद्यालय की आंतरिक परीक्षाओं में सर्वोच्च अंक प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया। उन्हें पदक, प्रशस्ति पत्र और पाठ्य सामग्री भेंट कर उनका उत्साहवर्धन किया गया।
कार्यक्रम में उपस्थित मुख्य अतिथियों और प्रधानाचार्य शिव प्रकाश पाठक ने शिक्षा के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने छात्रों को संबोधित करते हुए कहा कि मेहनत और अनुशासन ही सफलता की कुंजी है। शिक्षकों ने भी छात्रों को यह सम्मान भविष्य की बड़ी चुनौतियों के लिए एक प्रोत्साहन बताया।
इस अवसर पर विद्यालय का वातावरण अत्यंत उत्साहपूर्ण रहा। सम्मानित छात्रों के चेहरों पर खुशी और गर्व का भाव था, जबकि अन्य विद्यार्थियों के लिए यह एक प्रेरणा का स्रोत बना। विद्यालय का यह प्रयास छात्रों का आत्मविश्वास बढ़ाने और शिक्षा के प्रति सकारात्मक प्रतिस्पर्धा को बढ़ावा देने में सहायक सिद्ध होगा।
इस समारोह में विभिन्न वर्गों के मेधावी छात्रों को सम्मानित किया गया। इनमें निखिल पटेल ने 90.16अंक प्राप्त किए। मोहित प्रजापति और फिजा बानो ने 88.5अंक हासिल किए, जबकि थामिनी पटेल ने 88.33अंक प्राप्त किए। विज्ञान वर्ग में पीयूष पटेल ने 88.4 शिवम सोनकर ने 81.4और रोशनी पटेल ने 79.6अंक प्राप्त किए। मानविकी वर्ग में बेबी ने 76.6� नाजिया बानो ने 76.2और रिद्धि ने 74.8अंक हासिल किए।
    user_GOPAL JEE
    GOPAL JEE
    Lawyer इलाहाबाद, प्रयागराज, उत्तर प्रदेश•
    9 hrs ago
  • Post by Mohini Shukla
    1
    Post by Mohini Shukla
    user_Mohini Shukla
    Mohini Shukla
    इलाहाबाद, प्रयागराज, उत्तर प्रदेश•
    9 hrs ago
  • संगम नगरी प्रयागराज में श्री नारायण आश्रम प्रांगण शिवकुटी स्थित श्री महाप्रभु पब्लिक स्कूल में विश्व पृथ्वी दिवस के अवसर पर विविध शैक्षिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों का सफल आयोजन किया गया। पृथ्वी दिवस पर सभी शिक्षकों विद्यार्थी को प्रधानाचार्य ने पृथ्वी को संकल्पित सुरक्षित सुंदर बनाने का संकल्प दिलाया गया। प्रातःकालीन प्रार्थना सभा में बच्चों ने सीबीएसई द्वारा प्रदत्त निर्देशानुसार पृथ्वी दिवस की शपथ ली, जिसमें सभी विद्यार्थियों एवं शिक्षकों ने पर्यावरण संरक्षण एवं संसाधनों के उचित उपयोग का संकल्प लिया। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुआ, जिसके पश्चात स्वागत गीत द्वारा अतिथियों का अभिनंदन किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में डॉ. प्रमोद कुमार (सहायक प्रोफेसर, रसायन विज्ञान विभाग, सी.एम.पी. डिग्री कॉलेज, प्रयागराज) उपस्थित रहे। उन्होंने अपने प्रेरणादायक संबोधन में पर्यावरण संरक्षण, गंगा नदी के संरक्षण एवं सतत विकास के महत्व पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम के अंतर्गत विभिन्न कक्षाओं के विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। कक्षा 1 एवं 2 के छात्रों ने ग्लोब निर्माण (2D) चित्र बनाओ प्रतियोगिता में भाग लिया, जिसमें कक्षा 1 की प्रतिष्ठा सिंह तथा कक्षा 2 के आयांश साहू ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। कक्षा 3 से 5 के विद्यार्थियों ने अर्थ डे क्विज में भाग लेकर अपनी ज्ञान क्षमता का प्रदर्शन किया। कक्षा 6 के विद्यार्थियों ने "धरा माता को आभार पत्र" लेखन में प्रतिभा दिखाई, जिसमें दिवा जायसवाल प्रथम रहीं। कक्षा 7 के विद्यार्थियों ने जनसंख्या वृद्धि एवं पर्यटन के दुष्प्रभाव विषय पर अनुच्छेद लेखन किया, जिसमें काव्या सिंह प्रथम स्थान पर रहीं। कक्षा 8 के छात्रों ने कार्बन फुटप्रिंट पर सर्वे रिपोर्ट प्रस्तुत की, जिसमें अनिमेष तिवारी प्रथम रहे। कक्षा 9 के विद्यार्थियों ने वृक्षारोपण का संकल्प लेते हुए पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। कक्षा 12 के छात्रों ने मुख्य अतिथियों के समक्ष अंग्रेजी वाद-विवाद प्रतियोगिता में भाग लिया। डिबेट का टॉपिक 'विच आईडियोलॉजी विल हेल्प द नेशन टू ग्रो बेटर' रहा, जिसमें अभिषेक तिवारी प्रथम, प्रतिष्ठा चौरसिया द्वितीय तथा वैष्णवी तिवारी तृतीय स्थान पर रहीं। अंत में विजेता विद्यार्थियों को पुरस्कार वितरण, प्रमाण पत्र वितरण एवं धन्यवाद ज्ञापन के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ। इस अवसर पर एबीवीपी के अमन शुक्ला एवं प्रवर मिश्रा भी उपस्थित रहे। विद्यालय की प्रधानाचार्या डॉ. रविंदर पाल कौर बिरदी ने सभी प्रतिभागियों एवं शिक्षकों की सराहना करते हुए ऐसे कार्यक्रमों को छात्रों के समग्र विकास के लिए आवश्यक बताया। इस अवसर पर विद्यालय के छात्र परिषद के सभी बच्चों ने अतिथियों प्रधानाचार्या एवं शिक्षकों को एक-एक पौधा भेंट स्वरूप प्रदान कर 'सुरक्षित धारा स्वच्छ पर्यावरण' का संकल्प दिलाया। कार्यक्रम का सफल संचालन शिक्षिका श्रीमती बबीता चतुर्वेदी, साइंस क्लब की अंजली वर्मा एवं प्रकृति क्लब की प्रिया श्रीवास्तव एवं कला शिक्षिका सरिता मौर्य के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ। रिपोर्ट....पवनदेव,लोकप्रिय,टीवी पत्रकार,प्रयागराज।
    1
    संगम नगरी प्रयागराज में श्री नारायण आश्रम प्रांगण शिवकुटी स्थित श्री महाप्रभु पब्लिक स्कूल में विश्व पृथ्वी दिवस के अवसर पर विविध शैक्षिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों का सफल आयोजन किया गया। पृथ्वी दिवस पर सभी शिक्षकों विद्यार्थी को प्रधानाचार्य ने पृथ्वी को संकल्पित सुरक्षित सुंदर बनाने का संकल्प दिलाया गया।
प्रातःकालीन प्रार्थना सभा में बच्चों ने सीबीएसई द्वारा प्रदत्त निर्देशानुसार पृथ्वी दिवस की शपथ ली, जिसमें सभी विद्यार्थियों एवं शिक्षकों ने पर्यावरण संरक्षण एवं संसाधनों के उचित उपयोग का संकल्प लिया। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुआ, जिसके पश्चात स्वागत गीत द्वारा अतिथियों का अभिनंदन किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में डॉ. प्रमोद कुमार (सहायक प्रोफेसर, रसायन विज्ञान विभाग, सी.एम.पी. डिग्री कॉलेज, प्रयागराज) उपस्थित रहे। उन्होंने अपने प्रेरणादायक संबोधन में पर्यावरण संरक्षण, गंगा नदी के संरक्षण एवं सतत विकास के महत्व पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम के अंतर्गत विभिन्न कक्षाओं के विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। कक्षा 1 एवं 2 के छात्रों ने ग्लोब निर्माण (2D) चित्र बनाओ प्रतियोगिता में भाग लिया, जिसमें कक्षा 1 की प्रतिष्ठा सिंह तथा कक्षा 2 के आयांश साहू ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। कक्षा 3 से 5 के विद्यार्थियों ने अर्थ डे क्विज में भाग लेकर अपनी ज्ञान क्षमता का प्रदर्शन किया। कक्षा 6 के विद्यार्थियों ने "धरा माता को आभार पत्र" लेखन में प्रतिभा दिखाई, जिसमें दिवा जायसवाल प्रथम रहीं। कक्षा 7 के विद्यार्थियों ने जनसंख्या वृद्धि एवं पर्यटन के दुष्प्रभाव विषय पर अनुच्छेद लेखन किया, जिसमें काव्या सिंह प्रथम स्थान पर रहीं। कक्षा 8 के छात्रों ने कार्बन फुटप्रिंट पर सर्वे रिपोर्ट प्रस्तुत की, जिसमें अनिमेष तिवारी प्रथम रहे। कक्षा 9 के विद्यार्थियों ने वृक्षारोपण का संकल्प लेते हुए पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। कक्षा 12 के छात्रों ने मुख्य अतिथियों के समक्ष अंग्रेजी वाद-विवाद प्रतियोगिता में भाग लिया। डिबेट का टॉपिक 'विच आईडियोलॉजी विल हेल्प द नेशन टू ग्रो बेटर' रहा, जिसमें अभिषेक तिवारी प्रथम, प्रतिष्ठा चौरसिया द्वितीय तथा वैष्णवी तिवारी तृतीय स्थान पर रहीं। अंत में विजेता विद्यार्थियों को पुरस्कार वितरण, प्रमाण पत्र वितरण एवं धन्यवाद ज्ञापन के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ। इस अवसर पर एबीवीपी के अमन शुक्ला एवं प्रवर मिश्रा भी उपस्थित रहे। विद्यालय की प्रधानाचार्या डॉ. रविंदर पाल कौर बिरदी ने सभी प्रतिभागियों एवं शिक्षकों की सराहना करते हुए ऐसे कार्यक्रमों को छात्रों के समग्र विकास के लिए आवश्यक बताया। इस अवसर पर विद्यालय के छात्र परिषद के सभी बच्चों ने अतिथियों प्रधानाचार्या एवं शिक्षकों को एक-एक पौधा भेंट स्वरूप प्रदान कर 'सुरक्षित धारा स्वच्छ पर्यावरण' का संकल्प दिलाया। कार्यक्रम का सफल संचालन शिक्षिका श्रीमती बबीता चतुर्वेदी, साइंस क्लब की अंजली वर्मा एवं प्रकृति क्लब की प्रिया श्रीवास्तव एवं कला शिक्षिका सरिता मौर्य के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ।
रिपोर्ट....पवनदेव,लोकप्रिय,टीवी पत्रकार,प्रयागराज।
    user_पवनदेव,रिपोर्टर,टीवी पत्रकार
    पवनदेव,रिपोर्टर,टीवी पत्रकार
    Local News Reporter इलाहाबाद, प्रयागराज, उत्तर प्रदेश•
    13 hrs ago
  • Post by हिमांशु गुप्ता समाचार नेशन
    1
    Post by हिमांशु गुप्ता समाचार नेशन
    user_हिमांशु गुप्ता समाचार नेशन
    हिमांशु गुप्ता समाचार नेशन
    इलाहाबाद, प्रयागराज, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
  • उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के लोहिया हॉस्पिटल में इलाज कराने गई छात्राओं के साथ अभद्रता छेड़छाड़ और मारपीट की गई। साथ ही उनके कपड़े फाड़े गए और प्राइवेट पार्ट को भी छुआ गया। पीड़िताओं ने वीडियो में अपनी दर्द भरी कहानी बयां की है। #lucknownews #lohiahospital #innewsindia #hospitalstaff #harresment
    1
    उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के लोहिया हॉस्पिटल में इलाज कराने गई छात्राओं के साथ अभद्रता छेड़छाड़ और मारपीट की गई। साथ ही उनके कपड़े फाड़े गए और प्राइवेट पार्ट को भी छुआ गया। पीड़िताओं ने वीडियो में अपनी दर्द भरी कहानी बयां की है।
#lucknownews #lohiahospital #innewsindia #hospitalstaff #harresment
    user_गुरु ज्ञान
    गुरु ज्ञान
    इलाहाबाद, प्रयागराज, उत्तर प्रदेश•
    6 hrs ago
  • Post by शुरू शुरू पब्लिक न्यूज़
    1
    Post by शुरू शुरू पब्लिक न्यूज़
    user_शुरू शुरू पब्लिक न्यूज़
    शुरू शुरू पब्लिक न्यूज़
    पत्रकार इलाहाबाद, प्रयागराज, उत्तर प्रदेश•
    19 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.