Shuru
Apke Nagar Ki App…
मऊगंज में बे मौसम बरसात
Lavkesh singh
मऊगंज में बे मौसम बरसात
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- कौंधियारा, प्रयागराज। एसीपी अब्दुस सलाम खान की अध्यक्षता में घूरपुर थाना परिसर में पीस कमेटी की बैठक आयोजित की गई। बैठक में आगामी त्योहार होली, रमजान और ईद-उल-फितर को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण माहौल में मनाने पर जोर दिया गया। एसीपी ने स्पष्ट चेतावनी दी कि त्योहारों के दौरान किसी भी प्रकार का उपद्रव करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करते हुए उन्हें सीधे जेल भेजा जाएगा। बैठक में एसीपी ने होली के दौरान होलिका दहन स्थलों को लेकर विशेष दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि होलिकाएं सड़कों से हटकर स्थापित की जाएं। यदि किसी स्थान पर परंपरागत रूप से सड़क पर ही होलिका रखी जाती है, तो पहले उस स्थान पर मिट्टी डालकर उसे समतल और सुरक्षित बनाया जाए, उसके बाद ही होलिका दहन किया जाए। एसीपी ने यह भी आश्वासन दिया कि सभी त्योहार शांतिपूर्ण और सुरक्षित तरीके से मनाए जाएंगे। आमजन की सुविधाओं का विशेष ध्यान रखा जाएगा और पुलिस-प्रशासन सुरक्षा तथा कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। बैठक में ग्राम प्रधानों को बिजली, पानी और साफ-सफाई की पर्याप्त व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। साथ ही होलिका दहन स्थलों का निरीक्षण करने और कानून व्यवस्था के मामले में किसी भी प्रकार का समझौता न करने की भी हिदायत दी गई।1
- अपडेट नायब तहसीलदार और पटवारी पर भारी पड़े अतिक्रमणकारी बंधक बनाने की गई कोशिश नायब तहसीलदार महिमा पाठक ने जानकारी देते हुए बताया कि राजस्व और पुलिस की अतिक्रमण के खिलाफ कार्रवाई चल रही थी कुछ अतिक्रमणकारी अभद्रता पूर्वक व्यवहार कर रहे थे मौके पर मैं और पटवारी चंद्रदेव पांडेय उपस्थित थे वहां पर सभी अतिक्रमणकारी आक्रोशित हो गए और एक साथ टूट पड़े तब हम लोगो ने पुलिस बल के सहयोग से जान बचाकर पंचायत भवन की तरफ भागे और पीछे से काफी संख्या में आक्रोशित महिलाएं और पुरुष डंडा लेकर पीछा किए हुए थे वहां का माहौल बहुत ही ज्यादा खराब था।1
- मेजा, प्रयागराज। मेजा रोड व्यापार मंडल अध्यक्ष पप्पू उपाध्याय ने राजमार्ग पर बसे मेजा रोड बाजार से सटे फ्लाईओवर ब्रिज पर स्ट्रीट लाइट लगाने की मांग उठाई है। उन्होंने कहा कि यह बाजार क्षेत्र का अत्यंत व्यस्त मार्ग है, जहां दिन-रात वाहनों का आवागमन बना रहता है, लेकिन पुल पर वर्षों से प्रकाश व्यवस्था नहीं हो सकी है। अध्यक्ष पप्पू उपाध्याय ने बताया कि रात के समय फ्लाईओवर पर घना अंधेरा रहता है, जिससे राहगीरों और वाहन चालकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है। अंधेरे का लाभ उठाकर चोरी-छिनैती की घटनाओं की आशंका बनी रहती है, वहीं कई बार दुर्घटनाएं भी हो चुकी हैं। उन्होंने कहा कि मेजारोड बाजार क्षेत्रीय व्यापार और आवागमन का प्रमुख केंद्र है, इसलिए यहां सुरक्षा और सुविधा की दृष्टि से स्ट्रीट लाइट अत्यंत आवश्यक है। स्थानीय व्यापारियों और नागरिकों में भी इस समस्या को लेकर लगातार नाराजगी बढ़ रही है। व्यापार मंडल अध्यक्ष ने प्रशासन और संबंधित विभाग से जनहित में शीघ्र फ्लाईओवर पर पर्याप्त स्ट्रीट लाइट लगवाने की मांग की है, ताकि लोगों को सुरक्षित और सुगम आवागमन मिल सके।1
- जय हो बाला जी सरकार की जय श्री राम 🚩🚩🚩 जय श्री सीता राम जी की1
- सिंगरौली: एनसीएल गोरबी ब्लॉक बी (NCL Gorbi Block B) के अंतर्गत आने वाले ग्राम पाली खरकटा में एक युवक ने शोषण से परेशान होकर मौत को गले लगाने की कोशिश की... टावर पर चढ़ने से पहले युवक ने वीडियो बनाकर अपना दर्द बयां किया.. आखिर कब तक व्यवस्थाओं की भेंट चढ़ेंगे युवा ? #singrauli #ncl #gorbiblockb #Madhya Pradesh #NewsUpdate singraulinews viralvideo1
- Post by Adarsh Kesharwani1
- मऊगंज में राज्यपाल के दौरे से पहले पुलिस हाई अलर्ट, रातभर सड़कों पर गश्त और ढाबा-होटलों पर छापेमारी।1
- जसरा,प्रयागराज। यमुनानगर क्षेत्र में सोमवार का दिन जसरा के लिए केवल एक कार्यशाला का दिन नहीं था, बल्कि शिक्षा परिवर्तन की दिशा में एक मजबूत कदम था। ब्लॉक संसाधन केंद्र घूरपुर में ग्राम प्रधान, स्थानीय प्राधिकरण, जनप्रतिनिधि और प्रधानाध्यापक जब एक साथ जुटे तो वातावरण संकल्प, प्रतिबद्धता और परिवर्तन की ऊर्जा से भर उठा। इस एकदिवसीय उन्मुखीकरण कार्यशाला में शिक्षा व्यवस्था को नई ऊंचाई देने पर गंभीर मंथन हुआ। गांव के विद्यालयों को उत्कृष्ट बनाने, बच्चों की उपस्थिति बढ़ाने, डिजिटल संसाधनों के प्रयोग, स्मार्ट क्लास व्यवस्था और लर्निंग आउटकम आधारित शिक्षण पर विस्तार से चर्चा की गई। डीबीटी योजना के तहत प्रति छात्र बारह सौ रुपये की सहायता और निपुण भारत मिशन के लक्ष्यों को जमीनी स्तर पर प्रभावी ढंग से लागू करने पर विशेष जोर दिया गया। कार्यक्रम में बारा विधायक डॉ. वाचस्पति की उपस्थिति ने पूरे आयोजन को ऊर्जा प्रदान की। चाहे ग्रामीण क्षेत्र का छोटा कार्यक्रम हो या बड़े स्तर का आयोजन, डॉ. वाचस्पति की सक्रिय मौजूदगी अक्सर जनता के बीच देखने को मिलती है। क्षेत्र की समस्याओं, शिक्षा, स्वास्थ्य और विकास कार्यों को लेकर उनकी निरंतर भागीदारी जनता के प्रति उनके जुड़ाव को दर्शाती है। मंच से उन्होंने स्पष्ट कहा कि गांव का विद्यालय मजबूत होगा तो समाज सशक्त होगा और यही भविष्य निर्माण की असली नींव है। जसरा ब्लाक प्रमुख पप्पू सिंह ने भी ग्राम प्रधानों का आह्वान किया कि वे विद्यालयों को केवल सरकारी दायित्व न समझें, बल्कि अपने गांव की प्रतिष्ठा और बच्चों के भविष्य से जुड़ा दायित्व मानें। उन्होंने कहा कि जब पंचायत और समाज मिलकर विद्यालयों की जिम्मेदारी उठाएंगे, तब शिक्षा की तस्वीर बदलते देर नहीं लगेगी। इस अवसर पर शिक्षा विभाग के जिला व खंड स्तर के अधिकारी भी कार्यक्रम में सक्रिय रूप से सम्मिलित रहे। अधिकारियों ने योजनाओं की विस्तृत जानकारी देते हुए पारदर्शिता, नियमित निगरानी और गुणवत्तापूर्ण शिक्षण व्यवस्था पर बल दिया। उन्होंने स्पष्ट किया कि प्रशासन, जनप्रतिनिधि और समाज यदि एकजुट होकर कार्य करें तो विद्यालयों की तस्वीर पूरी तरह बदली जा सकती है। सभागार में मौजूद प्रतिनिधियों के चेहरों पर बदलाव का संकल्प साफ दिखाई दे रहा था। हर शब्द में गंभीरता थी, हर चर्चा में भविष्य की चिंता थी और हर निर्णय में दृढ़ता झलक रही थी। अंत में सभी ने यह प्रण लिया कि गांव का कोई भी विद्यालय उपेक्षित नहीं रहेगा, हर बच्चा गुणवत्तापूर्ण शिक्षा पाएगा और प्रत्येक पंचायत अपने विद्यालय को आदर्श बनाने की दिशा में काम करेगी। जसरा की धरती से उठी यह आवाज अब गांव-गांव तक पहुंचेगी। संकेत साफ है — शिक्षा अब औपचारिकता नहीं, प्राथमिकता बनेगी। और जब प्राथमिकता बदलेगी, तब तस्वीर भी बदलेगी।3
- मेजा, प्रयागराज। तहसील मुख्यालय के पास स्थित मेजा खास बाजार में इन दिनों गंदगी का अंबार लगा हुआ है। दिन-रात प्रशासनिक अधिकारियों का आवागमन होने के बावजूद बाजार की सफाई व्यवस्था बदहाल बनी हुई है, जिससे स्थानीय लोगों और राहगीरों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। बाजार की सड़कों के किनारे नालियों का दूषित पानी बह रहा है। कई स्थानों पर नालियां चोक होने से गंदा पानी सड़क पर फैल रहा है, जिससे दुर्गंध के साथ-साथ संक्रामक बीमारियों का खतरा भी बढ़ गया है। वहीं व्यापारियों और आसपास के लोगों द्वारा खुले में कूड़ा-कचरा फेंके जाने से स्थिति और गंभीर हो गई है। स्थानीय लोगों का कहना है कि तहसील मुख्यालय के पास होने के बावजूद नियमित सफाई नहीं कराई जा रही है। कई बार शिकायत के बाद भी जिम्मेदार विभाग की ओर से ठोस कार्रवाई नहीं की गई। गर्मी बढ़ने के साथ गंदगी और सड़ांध से लोगों का जीना दूभर हो रहा है। ग्रामीणों और व्यापारियों ने प्रशासन से मेजा खास बाजार में नियमित सफाई, नालियों की मरम्मत और कूड़ा उठान की समुचित व्यवस्था कराने की मांग की है, ताकि बाजार क्षेत्र को स्वच्छ और सुरक्षित बनाया जा सके।1