logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

फ्लाईओवर पर स्ट्रीट लाइट लगाने की उठी मांग, व्यापार मंडल अध्यक्ष ने उठाई मांग मेजा, प्रयागराज। मेजा रोड व्यापार मंडल अध्यक्ष पप्पू उपाध्याय ने राजमार्ग पर बसे मेजा रोड बाजार से सटे फ्लाईओवर ब्रिज पर स्ट्रीट लाइट लगाने की मांग उठाई है। उन्होंने कहा कि यह बाजार क्षेत्र का अत्यंत व्यस्त मार्ग है, जहां दिन-रात वाहनों का आवागमन बना रहता है, लेकिन पुल पर वर्षों से प्रकाश व्यवस्था नहीं हो सकी है। अध्यक्ष पप्पू उपाध्याय ने बताया कि रात के समय फ्लाईओवर पर घना अंधेरा रहता है, जिससे राहगीरों और वाहन चालकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है। अंधेरे का लाभ उठाकर चोरी-छिनैती की घटनाओं की आशंका बनी रहती है, वहीं कई बार दुर्घटनाएं भी हो चुकी हैं। उन्होंने कहा कि मेजारोड बाजार क्षेत्रीय व्यापार और आवागमन का प्रमुख केंद्र है, इसलिए यहां सुरक्षा और सुविधा की दृष्टि से स्ट्रीट लाइट अत्यंत आवश्यक है। स्थानीय व्यापारियों और नागरिकों में भी इस समस्या को लेकर लगातार नाराजगी बढ़ रही है। व्यापार मंडल अध्यक्ष ने प्रशासन और संबंधित विभाग से जनहित में शीघ्र फ्लाईओवर पर पर्याप्त स्ट्रीट लाइट लगवाने की मांग की है, ताकि लोगों को सुरक्षित और सुगम आवागमन मिल सके।

2 hrs ago
user_राजेश कुमार
राजेश कुमार
रिपोर्टर मेजा, प्रयागराज, उत्तर प्रदेश•
2 hrs ago

फ्लाईओवर पर स्ट्रीट लाइट लगाने की उठी मांग, व्यापार मंडल अध्यक्ष ने उठाई मांग मेजा, प्रयागराज। मेजा रोड व्यापार मंडल अध्यक्ष पप्पू उपाध्याय ने राजमार्ग पर बसे मेजा रोड बाजार से सटे फ्लाईओवर ब्रिज पर स्ट्रीट लाइट लगाने की मांग उठाई है। उन्होंने कहा कि यह बाजार क्षेत्र का अत्यंत व्यस्त मार्ग है, जहां दिन-रात वाहनों का आवागमन बना रहता है, लेकिन पुल पर वर्षों से प्रकाश व्यवस्था नहीं हो सकी है। अध्यक्ष पप्पू उपाध्याय ने बताया कि रात के समय फ्लाईओवर पर घना अंधेरा रहता है, जिससे राहगीरों और वाहन चालकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है। अंधेरे का लाभ उठाकर चोरी-छिनैती की घटनाओं की आशंका बनी रहती है, वहीं कई बार दुर्घटनाएं भी हो चुकी हैं। उन्होंने कहा कि मेजारोड बाजार क्षेत्रीय व्यापार और आवागमन का प्रमुख केंद्र है, इसलिए यहां सुरक्षा और सुविधा की दृष्टि से स्ट्रीट लाइट अत्यंत आवश्यक है। स्थानीय व्यापारियों और नागरिकों में भी इस समस्या को लेकर लगातार नाराजगी बढ़ रही है। व्यापार मंडल अध्यक्ष ने प्रशासन और संबंधित विभाग से जनहित में शीघ्र फ्लाईओवर पर पर्याप्त स्ट्रीट लाइट लगवाने की मांग की है, ताकि लोगों को सुरक्षित और सुगम आवागमन मिल सके।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • मेजा, प्रयागराज। मेजा रोड व्यापार मंडल अध्यक्ष पप्पू उपाध्याय ने राजमार्ग पर बसे मेजा रोड बाजार से सटे फ्लाईओवर ब्रिज पर स्ट्रीट लाइट लगाने की मांग उठाई है। उन्होंने कहा कि यह बाजार क्षेत्र का अत्यंत व्यस्त मार्ग है, जहां दिन-रात वाहनों का आवागमन बना रहता है, लेकिन पुल पर वर्षों से प्रकाश व्यवस्था नहीं हो सकी है। अध्यक्ष पप्पू उपाध्याय ने बताया कि रात के समय फ्लाईओवर पर घना अंधेरा रहता है, जिससे राहगीरों और वाहन चालकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है। अंधेरे का लाभ उठाकर चोरी-छिनैती की घटनाओं की आशंका बनी रहती है, वहीं कई बार दुर्घटनाएं भी हो चुकी हैं। उन्होंने कहा कि मेजारोड बाजार क्षेत्रीय व्यापार और आवागमन का प्रमुख केंद्र है, इसलिए यहां सुरक्षा और सुविधा की दृष्टि से स्ट्रीट लाइट अत्यंत आवश्यक है। स्थानीय व्यापारियों और नागरिकों में भी इस समस्या को लेकर लगातार नाराजगी बढ़ रही है। व्यापार मंडल अध्यक्ष ने प्रशासन और संबंधित विभाग से जनहित में शीघ्र फ्लाईओवर पर पर्याप्त स्ट्रीट लाइट लगवाने की मांग की है, ताकि लोगों को सुरक्षित और सुगम आवागमन मिल सके।
    1
    मेजा, प्रयागराज। मेजा रोड व्यापार मंडल अध्यक्ष पप्पू उपाध्याय ने राजमार्ग पर बसे मेजा रोड बाजार से सटे फ्लाईओवर ब्रिज पर स्ट्रीट लाइट लगाने की मांग उठाई है। उन्होंने कहा कि यह बाजार क्षेत्र का अत्यंत व्यस्त मार्ग है, जहां दिन-रात वाहनों का आवागमन बना रहता है, लेकिन पुल पर वर्षों से प्रकाश व्यवस्था नहीं हो सकी है।
अध्यक्ष पप्पू उपाध्याय ने बताया कि रात के समय फ्लाईओवर पर घना अंधेरा रहता है, जिससे राहगीरों और वाहन चालकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है। अंधेरे का लाभ उठाकर चोरी-छिनैती की घटनाओं की आशंका बनी रहती है, वहीं कई बार दुर्घटनाएं भी हो चुकी हैं।
उन्होंने कहा कि मेजारोड बाजार क्षेत्रीय व्यापार और आवागमन का प्रमुख केंद्र है, इसलिए यहां सुरक्षा और सुविधा की दृष्टि से स्ट्रीट लाइट अत्यंत आवश्यक है। स्थानीय व्यापारियों और नागरिकों में भी इस समस्या को लेकर लगातार नाराजगी बढ़ रही है।
व्यापार मंडल अध्यक्ष ने प्रशासन और संबंधित विभाग से जनहित में शीघ्र फ्लाईओवर पर पर्याप्त स्ट्रीट लाइट लगवाने की मांग की है, ताकि लोगों को सुरक्षित और सुगम आवागमन मिल सके।
    user_राजेश कुमार
    राजेश कुमार
    रिपोर्टर मेजा, प्रयागराज, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
  • कौंधियारा ब्लॉक क्षेत्र के बारी बजहिया ग्राम सभा स्थित बजहिया डीह कुशवाहा बस्ती में पानी निकासी के लिए नाली का निर्माण कराया गया है, लेकिन इसके बावजूद कुछ लोगों द्वारा सड़क की इंटरलॉकिंग पर पानी भर दिया जा रहा है, जिससे रास्ता धीरे-धीरे क्षतिग्रस्त हो रहा है। ग्रामीणों के अनुसार इस मार्ग से स्कूल जाने वाले वाहन और छोटे-छोटे बच्चे रोजाना गुजरते हैं, जिससे उन्हें काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। सड़क पर पानी भर जाने के कारण फिसलन और दुर्घटना का खतरा भी बना हुआ है। स्थानीय लोगों का कहना है कि गांव में आपसी जलन और द्वेष के कारण कुछ लोग जानबूझकर ऐसा काम कर रहे हैं, जिससे सार्वजनिक मार्ग को नुकसान पहुंच रहा है। ग्रामीणों ने ब्लॉक के जिम्मेदार अधिकारियों से मामले का तत्काल संज्ञान लेकर जांच कराने और दोषियों के खिलाफ उचित कार्रवाई करने की मांग की है, ताकि सड़क और आमजन की सुविधा सुरक्षित रह सके।
    1
    कौंधियारा ब्लॉक क्षेत्र के बारी बजहिया ग्राम सभा स्थित बजहिया डीह कुशवाहा बस्ती में पानी निकासी के लिए नाली का निर्माण कराया गया है, लेकिन इसके बावजूद कुछ लोगों द्वारा सड़क की इंटरलॉकिंग पर पानी भर दिया जा रहा है, जिससे रास्ता धीरे-धीरे क्षतिग्रस्त हो रहा है।
ग्रामीणों के अनुसार इस मार्ग से स्कूल जाने वाले वाहन और छोटे-छोटे बच्चे रोजाना गुजरते हैं, जिससे उन्हें काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। सड़क पर पानी भर जाने के कारण फिसलन और दुर्घटना का खतरा भी बना हुआ है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि गांव में आपसी जलन और द्वेष के कारण कुछ लोग जानबूझकर ऐसा काम कर रहे हैं, जिससे सार्वजनिक मार्ग को नुकसान पहुंच रहा है। ग्रामीणों ने ब्लॉक के जिम्मेदार अधिकारियों से मामले का तत्काल संज्ञान लेकर जांच कराने और दोषियों के खिलाफ उचित कार्रवाई करने की मांग की है, ताकि सड़क और आमजन की सुविधा सुरक्षित रह सके।
    user_Rohit Sharma
    Rohit Sharma
    निष्पक्षता से खबर को प्रकाशित करना मेरा बारा, प्रयागराज, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • प्रयागराज जिले के घूरपुर में माँ काली पूजा का भव्य आयोजन श्रध्दा और उत्साह से गूंजा पूरा क्षेत्र घूरपुर कस्बे में आस्था श्रद्धा और भक्ति का अनुपम संगम उस समय देखने को मिला जब रेलवे फाटक के समीप स्थित मां काली (डिहवारी माई) के चौरा पर वार्षिक पूजा का भव्य आयोजन विधि-विधान और भक्तिभाव के साथ संपन्न हुआ। पूरे दिन क्षेत्र में धार्मिक उल्लास और आध्यात्मिक ऊर्जा का वातावरण बना रहा। सोमवार को श्रद्धालुओं की भीड़ पूजा स्थल पर उमड़ने लगी। मंदिर परिसर को आकर्षक फूल-मालाओं, रंग-बिरंगी झालरों और मनमोहक विद्युत सज्जा से सुसज्जित किया गया था। वैदिक मंत्रोच्चार के द्वारा विधिवत पूजन-अर्चन संपन्न कराया गया। श्रद्धालुओं ने मां काली के चरणों में मत्था टेककर परिवार की सुख-शांति, समृद्धि और क्षेत्र की खुशहाली की प्रार्थना की। आयोजन समिति के पदाधिकारियों ने बताया कि मां डिहवारी माई की कृपा से क्षेत्र में सदैव शांति, सुरक्षा और समृद्धि बनी रहती है। यह पूजा वर्षों पुरानी परंपरा का निर्वहन है, जो ग्रामवासियों की गहरी आस्था और विश्वास का प्रतीक है। इस वर्ष भी घूरपुर कस्बे सहित आसपास के गांवों से बड़ी संख्या में भक्तजन शामिल हुए और पूरे श्रद्धाभाव से पूजा में सहभागिता निभाई। स्थानीय नागरिकों, युवाओं एवं समाजसेवियों ने आयोजन को सफल बनाने में सक्रिय भूमिका निभाई। साफ-सफाई, सजावट, सुरक्षा व्यवस्था और प्रसाद वितरण की व्यवस्थाएं सुव्यवस्थित रहीं। और माता के जयकारों से वातावरण भक्तिमय बना रहा। यह आयोजन न केवल धार्मिक आस्था का प्रतीक है, बल्कि सामाजिक एकता, सहयोग और सांस्कृतिक विरासत को सशक्त करने का माध्यम भी है। डिहवारी माई की पूजा ने एक बार फिर घूरपुर क्षेत्र को श्रद्धा उत्साह और सामूहिक सौहार्द की भावना से सराबोर कर दिया।
    2
    प्रयागराज जिले के घूरपुर में माँ काली पूजा का भव्य आयोजन श्रध्दा और उत्साह से गूंजा पूरा क्षेत्र
घूरपुर कस्बे में आस्था श्रद्धा और भक्ति का अनुपम संगम उस समय देखने को मिला जब रेलवे फाटक के समीप स्थित मां काली (डिहवारी माई) के चौरा पर वार्षिक पूजा का भव्य आयोजन विधि-विधान और भक्तिभाव के साथ संपन्न हुआ। पूरे दिन क्षेत्र में धार्मिक उल्लास और आध्यात्मिक ऊर्जा का वातावरण बना रहा।
सोमवार को श्रद्धालुओं की भीड़ पूजा स्थल पर उमड़ने लगी। मंदिर परिसर को आकर्षक फूल-मालाओं, रंग-बिरंगी झालरों और मनमोहक विद्युत सज्जा से सुसज्जित किया गया था। वैदिक मंत्रोच्चार के द्वारा विधिवत पूजन-अर्चन संपन्न कराया गया। श्रद्धालुओं ने मां काली के चरणों में मत्था टेककर परिवार की सुख-शांति, समृद्धि और क्षेत्र की खुशहाली की प्रार्थना की।
आयोजन समिति के पदाधिकारियों ने बताया कि मां डिहवारी माई की कृपा से क्षेत्र में सदैव शांति, सुरक्षा और समृद्धि बनी रहती है। यह पूजा वर्षों पुरानी परंपरा का निर्वहन है, जो ग्रामवासियों की गहरी आस्था और विश्वास का प्रतीक है। इस वर्ष भी घूरपुर कस्बे सहित आसपास के गांवों से बड़ी संख्या में भक्तजन शामिल हुए और पूरे श्रद्धाभाव से पूजा में सहभागिता निभाई।
स्थानीय नागरिकों, युवाओं एवं समाजसेवियों ने आयोजन को सफल बनाने में सक्रिय भूमिका निभाई। साफ-सफाई, सजावट, सुरक्षा व्यवस्था और प्रसाद वितरण की व्यवस्थाएं सुव्यवस्थित रहीं।
और माता के जयकारों से वातावरण भक्तिमय बना रहा।
यह आयोजन न केवल धार्मिक आस्था का प्रतीक है, बल्कि सामाजिक एकता, सहयोग और सांस्कृतिक विरासत को सशक्त करने का माध्यम भी है। डिहवारी माई की पूजा ने एक बार फिर घूरपुर क्षेत्र को श्रद्धा उत्साह और सामूहिक सौहार्द की भावना से सराबोर कर दिया।
    user_RAMBABU PATEL
    RAMBABU PATEL
    Journalist बारा, प्रयागराज, उत्तर प्रदेश•
    22 hrs ago
  • Post by रंजना हडिया प्रयागराज मोबाइल नंबर,8416904359
    2
    Post by रंजना हडिया प्रयागराज मोबाइल नंबर,8416904359
    user_रंजना हडिया प्रयागराज मोबाइल नंबर,8416904359
    रंजना हडिया प्रयागराज मोबाइल नंबर,8416904359
    पत्रकार हंडिया, प्रयागराज, उत्तर प्रदेश•
    14 hrs ago
  • Post by Adarsh Kesharwani
    1
    Post by Adarsh Kesharwani
    user_Adarsh Kesharwani
    Adarsh Kesharwani
    करछना, प्रयागराज, उत्तर प्रदेश•
    23 hrs ago
  • Post by Rajesh Tiwari
    1
    Post by Rajesh Tiwari
    user_Rajesh Tiwari
    Rajesh Tiwari
    Aurai, Bhadohi•
    1 hr ago
  • Post by शिव गंगा लाइफ न्यूज
    1
    Post by शिव गंगा लाइफ न्यूज
    user_शिव गंगा लाइफ न्यूज
    शिव गंगा लाइफ न्यूज
    Mirzapur, Uttar Pradesh•
    1 hr ago
  • मेजा, प्रयागराज। तहसील मुख्यालय के पास स्थित मेजा खास बाजार में इन दिनों गंदगी का अंबार लगा हुआ है। दिन-रात प्रशासनिक अधिकारियों का आवागमन होने के बावजूद बाजार की सफाई व्यवस्था बदहाल बनी हुई है, जिससे स्थानीय लोगों और राहगीरों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। बाजार की सड़कों के किनारे नालियों का दूषित पानी बह रहा है। कई स्थानों पर नालियां चोक होने से गंदा पानी सड़क पर फैल रहा है, जिससे दुर्गंध के साथ-साथ संक्रामक बीमारियों का खतरा भी बढ़ गया है। वहीं व्यापारियों और आसपास के लोगों द्वारा खुले में कूड़ा-कचरा फेंके जाने से स्थिति और गंभीर हो गई है। स्थानीय लोगों का कहना है कि तहसील मुख्यालय के पास होने के बावजूद नियमित सफाई नहीं कराई जा रही है। कई बार शिकायत के बाद भी जिम्मेदार विभाग की ओर से ठोस कार्रवाई नहीं की गई। गर्मी बढ़ने के साथ गंदगी और सड़ांध से लोगों का जीना दूभर हो रहा है। ग्रामीणों और व्यापारियों ने प्रशासन से मेजा खास बाजार में नियमित सफाई, नालियों की मरम्मत और कूड़ा उठान की समुचित व्यवस्था कराने की मांग की है, ताकि बाजार क्षेत्र को स्वच्छ और सुरक्षित बनाया जा सके।
    1
    मेजा, प्रयागराज। तहसील मुख्यालय के पास स्थित मेजा खास बाजार में इन दिनों गंदगी का अंबार लगा हुआ है। दिन-रात प्रशासनिक अधिकारियों का आवागमन होने के बावजूद बाजार की सफाई व्यवस्था बदहाल बनी हुई है, जिससे स्थानीय लोगों और राहगीरों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
बाजार की सड़कों के किनारे नालियों का दूषित पानी बह रहा है। कई स्थानों पर नालियां चोक होने से गंदा पानी सड़क पर फैल रहा है, जिससे दुर्गंध के साथ-साथ संक्रामक बीमारियों का खतरा भी बढ़ गया है। वहीं व्यापारियों और आसपास के लोगों द्वारा खुले में कूड़ा-कचरा फेंके जाने से स्थिति और गंभीर हो गई है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि तहसील मुख्यालय के पास होने के बावजूद नियमित सफाई नहीं कराई जा रही है। कई बार शिकायत के बाद भी जिम्मेदार विभाग की ओर से ठोस कार्रवाई नहीं की गई। गर्मी बढ़ने के साथ गंदगी और सड़ांध से लोगों का जीना दूभर हो रहा है।
ग्रामीणों और व्यापारियों ने प्रशासन से मेजा खास बाजार में नियमित सफाई, नालियों की मरम्मत और कूड़ा उठान की समुचित व्यवस्था कराने की मांग की है, ताकि बाजार क्षेत्र को स्वच्छ और सुरक्षित बनाया जा सके।
    user_राजेश कुमार
    राजेश कुमार
    रिपोर्टर मेजा, प्रयागराज, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.