logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

चंदिया हजारा में संचारी रोग नियंत्रण को लेकर जागरूकता गोष्ठी आयोजित पूरनपुर,पीलीभीत।पूरनपुर क्षेत्र के ग्राम पंचायत चंदिया हजारा में शनिवार को संचारी रोगों की रोकथाम एवं नियंत्रण के उद्देश्य से एक जागरूकता गोष्ठी का आयोजन पंचायत सचिवालय परिसर में किया गया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य ग्रामीणों को मौसमी बीमारियों से बचाव के प्रति सजग करना और समय रहते उपचार के लिए प्रेरित करना रहा।गोष्ठी में उपस्थित स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं एवं ग्राम प्रतिनिधियों ने ग्रामीणों को साफ-सफाई के महत्व के बारे में विस्तार से जानकारी दी। बताया गया कि गंदगी और जलभराव के कारण मच्छरजनित रोग जैसे मलेरिया, डेंगू और टाइफाइड तेजी से फैलते हैं। इसलिए अपने घरों और आसपास के क्षेत्रों में स्वच्छता बनाए रखना अत्यंत आवश्यक है। कार्यक्रम के दौरान आशा कार्यकर्ताओं ने ग्रामीणों को बुखार के लक्षणों के प्रति सतर्क रहने की सलाह दी। उन्होंने बताया कि यदि किसी व्यक्ति को लगातार बुखार, कमजोरी या अन्य लक्षण दिखाई दें, तो तुरंत खून की जांच करानी चाहिए। यह जांच आशा बहनों के पास उपलब्ध है, जिससे प्रारंभिक स्तर पर ही बीमारी की पहचान कर उचित उपचार शुरू किया जा सकता है।ग्राम प्रधान वासुदेव कुंडू ने अपने संबोधन में कहा कि गांव को संचारी रोगों से मुक्त बनाने के लिए सभी ग्रामीणों का सहयोग जरूरी है। उन्होंने लोगों से अपील की कि वे अपने घरों के आसपास पानी जमा न होने दें और नियमित रूप से सफाई करें। सचिव प्रेम शंकर ने भी ग्रामीणों को सरकार द्वारा चलाए जा रहे स्वास्थ्य अभियानों की जानकारी देते हुए उनका लाभ उठाने का आह्वान किया।इस अवसर पर आशा कार्यकर्ताओं में शोभा, बेबी, आंगनबाड़ी कार्यकत्री दीपाली, मालती बाछाड़, तुलसी, अमेला बल तथा रोजगार सेवक स्वामीनाथ सहित बड़ी संख्या में ग्रामवासी उपस्थित रहे। गोष्ठी के अंत में सभी ने मिलकर गांव को स्वच्छ और रोगमुक्त बनाने का संकल्प लिया।

3 hrs ago
user_Meenu barkaati
Meenu barkaati
Local News Reporter पूरनपुर, पीलीभीत, उत्तर प्रदेश•
3 hrs ago
f587ad5e-8864-4996-8184-36c00635f014

चंदिया हजारा में संचारी रोग नियंत्रण को लेकर जागरूकता गोष्ठी आयोजित पूरनपुर,पीलीभीत।पूरनपुर क्षेत्र के ग्राम पंचायत चंदिया हजारा में शनिवार को संचारी रोगों की रोकथाम एवं नियंत्रण के उद्देश्य से एक जागरूकता गोष्ठी का आयोजन पंचायत सचिवालय परिसर में किया गया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य ग्रामीणों को मौसमी बीमारियों से बचाव के प्रति सजग करना और समय रहते उपचार के लिए प्रेरित करना रहा।गोष्ठी में उपस्थित स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं एवं ग्राम प्रतिनिधियों ने ग्रामीणों को साफ-सफाई के महत्व के बारे में विस्तार से जानकारी दी। बताया गया कि गंदगी और जलभराव के कारण मच्छरजनित रोग जैसे मलेरिया, डेंगू और टाइफाइड तेजी से फैलते हैं। इसलिए अपने घरों और आसपास के क्षेत्रों में स्वच्छता बनाए रखना अत्यंत आवश्यक है। कार्यक्रम के दौरान आशा कार्यकर्ताओं ने ग्रामीणों को बुखार के लक्षणों के प्रति सतर्क रहने की सलाह दी। उन्होंने बताया कि यदि किसी व्यक्ति को लगातार बुखार, कमजोरी या अन्य लक्षण

44cbf792-bc91-4884-bd53-bbb71b278064

दिखाई दें, तो तुरंत खून की जांच करानी चाहिए। यह जांच आशा बहनों के पास उपलब्ध है, जिससे प्रारंभिक स्तर पर ही बीमारी की पहचान कर उचित उपचार शुरू किया जा सकता है।ग्राम प्रधान वासुदेव कुंडू ने अपने संबोधन में कहा कि गांव को संचारी रोगों से मुक्त बनाने के लिए सभी ग्रामीणों का सहयोग जरूरी है। उन्होंने लोगों से अपील की कि वे अपने घरों के आसपास पानी जमा न होने दें और नियमित रूप से सफाई करें। सचिव प्रेम शंकर ने भी ग्रामीणों को सरकार द्वारा चलाए जा रहे स्वास्थ्य अभियानों की जानकारी देते हुए उनका लाभ उठाने का आह्वान किया।इस अवसर पर आशा कार्यकर्ताओं में शोभा, बेबी, आंगनबाड़ी कार्यकत्री दीपाली, मालती बाछाड़, तुलसी, अमेला बल तथा रोजगार सेवक स्वामीनाथ सहित बड़ी संख्या में ग्रामवासी उपस्थित रहे। गोष्ठी के अंत में सभी ने मिलकर गांव को स्वच्छ और रोगमुक्त बनाने का संकल्प लिया।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • Post by यूपी समाचार
    1
    Post by यूपी समाचार
    user_यूपी समाचार
    यूपी समाचार
    Media house पूरनपुर, पीलीभीत, उत्तर प्रदेश•
    34 min ago
  • पीलीभीत की पूरनपुर विधानसभा के रामनगर मंडल में आज भारतीय जनता पार्टी के 'पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महा अभियान 2026' का दो दिवसीय कार्यक्रम उत्साहपूर्वक शुरू हुआ। अभियान के पहले दिन तृतीय सत्र का आयोजन किया गया, जिसका मुख्य विषय "सरकार की उपलब्धियां" रहा। ​(विधायक संबोधन विजुअल) कार्यक्रम को मुख्य रूप से क्षेत्रीय विधायक बाबूराम पासवान ने संबोधित किया। अपने संबोधन में विधायक जी ने केंद्र की मोदी सरकार और प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं पर विस्तार से चर्चा की। उन्होंने बताया कि कैसे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में उज्ज्वला योजना, आयुष्मान भारत और किसान सम्मान निधि जैसी योजनाओं ने समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति के जीवन में बदलाव लाया है। ​(कार्यक्रम विवरण) इस महत्वपूर्ण कार्यक्रम की अध्यक्षता किसान मोर्चा के मंडल अध्यक्ष हरदेव सिंह ने की, जबकि मंच का कुशल संचालन मंडल महामंत्री रोहित मिश्रा द्वारा किया गया। ​(उपस्थिति विजुअल) प्रशिक्षण शिविर के दौरान जिला महामंत्री अनुराग अग्निहोत्री, सैनिक प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष सत्यपाल सिंह चौहान और मंडल अध्यक्ष विजय सिंह मुख्य रूप से मौजूद रहे। इस अवसर पर पार्टी के तमाम पदाधिकारी और ऊर्जावान कार्यकर्ता भी उपस्थित रहे, जिन्हें आगामी चुनावों और संगठन की मजबूती के लिए प्रशिक्षित किया गया। ​कैमरा सहयोगी रिसंतु अग्रवाल के साथ, सरफराज अहमद खान, UPNewsTV24, पूरनपुर
    1
    पीलीभीत की पूरनपुर विधानसभा के रामनगर मंडल में आज भारतीय जनता पार्टी के 'पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महा अभियान 2026' का दो दिवसीय कार्यक्रम उत्साहपूर्वक शुरू हुआ। अभियान के पहले दिन तृतीय सत्र का आयोजन किया गया, जिसका मुख्य विषय "सरकार की उपलब्धियां" रहा।
​(विधायक संबोधन विजुअल)
कार्यक्रम को मुख्य रूप से क्षेत्रीय विधायक बाबूराम पासवान ने संबोधित किया। अपने संबोधन में विधायक जी ने केंद्र की मोदी सरकार और प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं पर विस्तार से चर्चा की। उन्होंने बताया कि कैसे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में उज्ज्वला योजना, आयुष्मान भारत और किसान सम्मान निधि जैसी योजनाओं ने समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति के जीवन में बदलाव लाया है।
​(कार्यक्रम विवरण)
इस महत्वपूर्ण कार्यक्रम की अध्यक्षता किसान मोर्चा के मंडल अध्यक्ष हरदेव सिंह ने की, जबकि मंच का कुशल संचालन मंडल महामंत्री रोहित मिश्रा द्वारा किया गया।
​(उपस्थिति विजुअल)
प्रशिक्षण शिविर के दौरान जिला महामंत्री अनुराग अग्निहोत्री, सैनिक प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष सत्यपाल सिंह चौहान और मंडल अध्यक्ष विजय सिंह मुख्य रूप से मौजूद रहे। इस अवसर पर पार्टी के तमाम पदाधिकारी और ऊर्जावान कार्यकर्ता भी उपस्थित रहे, जिन्हें आगामी चुनावों और संगठन की मजबूती के लिए प्रशिक्षित किया गया।
​कैमरा सहयोगी रिसंतु अग्रवाल के साथ, सरफराज अहमद खान, UPNewsTV24, पूरनपुर
    user_SARFRAZ KHAN
    SARFRAZ KHAN
    रिपोटिंग upnewstv24 पूरनपुर पीलीभीत उप Puranpur, Pilibhit•
    4 hrs ago
  • आधार कार्ड संशोधन कराने पहुंचे लोगों को भारी परेशानी का सामना, केंद्र पर बैठने तक की व्यवस्था नहीं, घंटों खड़े रहने को मजबूर लोग, तेज धूप और भीड़ के बीच बुजुर्ग, महिलाएं और बच्चे सबसे ज्यादा परेशान, कर्मचारियों की लापरवाही से लोगों का धैर्य जवाब देने लगा, सुविधाओं के अभाव में सरकारी सेवाओं की पोल खुलती नजर आई, लंबी कतारों में लगे उपभोक्ताओं ने जताई नाराजगी, लोगों का आरोप—समय पर नहीं होता काम, सिर्फ होती है टालमटोल, जिम्मेदार अधिकारियों की चुप्पी पर भी उठ रहे सवाल, स्थानीय लोगों ने व्यवस्था सुधारने की उठाई मांग।
    1
    आधार कार्ड संशोधन कराने पहुंचे लोगों को भारी परेशानी का सामना,
केंद्र पर बैठने तक की व्यवस्था नहीं, घंटों खड़े रहने को मजबूर लोग,
तेज धूप और भीड़ के बीच बुजुर्ग, महिलाएं और बच्चे सबसे ज्यादा परेशान,
कर्मचारियों की लापरवाही से लोगों का धैर्य जवाब देने लगा,
सुविधाओं के अभाव में सरकारी सेवाओं की पोल खुलती नजर आई,
लंबी कतारों में लगे उपभोक्ताओं ने जताई नाराजगी,
लोगों का आरोप—समय पर नहीं होता काम, सिर्फ होती है टालमटोल,
जिम्मेदार अधिकारियों की चुप्पी पर भी उठ रहे सवाल,
स्थानीय लोगों ने व्यवस्था सुधारने की उठाई मांग।
    user_इंद्रजीत सिंह राजपूत संपादक
    इंद्रजीत सिंह राजपूत संपादक
    Association or organisation Pilibhit, Uttar Pradesh•
    3 hrs ago
  • Post by Journalist Amit Dixit
    1
    Post by Journalist Amit Dixit
    user_Journalist Amit Dixit
    Journalist Amit Dixit
    Court reporter Pilibhit, Uttar Pradesh•
    4 hrs ago
  • Post by Sudheer Kumar
    1
    Post by Sudheer Kumar
    user_Sudheer Kumar
    Sudheer Kumar
    Pilibhit, Uttar Pradesh•
    8 hrs ago
  • Post by Pankaj gupta
    1
    Post by Pankaj gupta
    user_Pankaj gupta
    Pankaj gupta
    Local News Reporter पीलीभीत, पीलीभीत, उत्तर प्रदेश•
    13 hrs ago
  • बीच-बचाव करने की सजा, गाली और जानलेवा हमला... क्या बरखेड़ा में दबंगों का कानून चलेगा या पुलिस जागेगी? जातिसूचक शब्दों और धार्मिक नारों से सौहार्द बिगाड़ने वालों पर चुप्पी क्यों? संतोष भारती को न्याय दो, दोषियों को जेल भेजो!" बरखेड़ा में गुंडाराज: बीच-बचाव करने गए युवक पर हमला, पुलिस की सुस्ती से कस्बे में तनाव, आखिर कब जागेगा प्रशासन?
    1
    बीच-बचाव करने की सजा, गाली और जानलेवा हमला...
क्या बरखेड़ा में दबंगों का कानून चलेगा या पुलिस जागेगी?
जातिसूचक शब्दों और धार्मिक नारों से सौहार्द बिगाड़ने वालों पर चुप्पी क्यों?
संतोष भारती को न्याय दो, दोषियों को जेल भेजो!"
बरखेड़ा में गुंडाराज: बीच-बचाव करने गए युवक पर हमला, पुलिस की सुस्ती से कस्बे में तनाव, आखिर कब जागेगा प्रशासन?
    user_समृद्धि दर्पण News
    समृद्धि दर्पण News
    बीसलपुर, पीलीभीत, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • Post by यूपी समाचार
    1
    Post by यूपी समाचार
    user_यूपी समाचार
    यूपी समाचार
    Media house पूरनपुर, पीलीभीत, उत्तर प्रदेश•
    21 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.