Shuru
Apke Nagar Ki App…
बड़ी खबर: पीलीभीत में पुलिस और गौकशों के बीच मुठभेड़, बदमाश वाजिद के पैर में लगी गोली!
यूपी समाचार
बड़ी खबर: पीलीभीत में पुलिस और गौकशों के बीच मुठभेड़, बदमाश वाजिद के पैर में लगी गोली!
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- Post by यूपी समाचार1
- Post by Pankaj gupta1
- आज जिलाधिकारी पीलीभीत में तरण ताल गांधी स्टेडियम का दौरा किया और यहां पर बच्चों को भेजने की अपील की उन्होंने कहा कि तैरना एक कला है जिससे शारीरिक और मानसिक रूप से बच्चे मजबूत होते हैं.1
- जिलाधिकारी ज्ञानेंद्र सिंह ने पीलीभीत में तरण ताल गांधी स्टेडियम का दौरा किया और यहां पर बच्चों को भेजने की अपील की उन्होंने कहा कि तैरना1
- मुड़िया कुण्डरी में विकास कार्यों को लेकर उठे सवाल, ग्रामीणों में नाराजगी, ग्रामीणों ने लगाए आरोप, ग्राम प्रधान ने विकास कार्य कराने का किया दावा गया, लेकिन अब तक कोई ठोस समाधान नहीं निकल सका है। इससे ग्रामीणों में मायूसी और आक्रोश का माहौल बना हुआ है। बीसलपुर। बरखेड़ा ब्लॉक क्षेत्र के के अंतर्गत आने वाले ग्राम मुड़िया कुण्डरी में विकास कार्यों को लेकर ग्रामीणों और ग्राम पंचायत के बीच विवाद की स्थिति बन गई है। ग्रामीणों ने आरोप लगाया है कि पंचवर्षीय कार्यकाल समाप्त होने को है, लेकिन गांव में अपेक्षित विकास कार्य धरातल पर दिखाई नहीं दे रहे हैं। ग्रामीणों के अनुसार गांव में कई खरंजे (हैंडपंप) खराब पड़े हैं तथा जल निकासी प्रणाली भी जगह-जगह क्षतिग्रस्त है, जिससे लोगों को दैनिक समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि इस संबंध में ग्राम प्रधान एवं पंचायत सचिव को कई बार अवगत कराया वहीं ग्राम प्रधान पक्ष का कहना है कि ग्राम पंचायत में उपलब्ध बजट के अनुसार विभिन्न विकास कार्य कराए गए हैं। पंचायत द्वारा गांव में सड़क मरम्मत, सफाई व्यवस्था, प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत पात्र लाभार्थियों को लाभ दिलाना, शौचालय निर्माण तथा अन्य जनहित कार्य कराए गए हैं। प्रधान का कहना है कि कुछ कार्य विभागीय स्वीकृति एवं बजट के अभाव में लंबित हैं, जिन्हें जल्द पूरा कराने का प्रयास किया जा रहा है। ग्राम पंचायत की ओर से यह भी बताया गया कि खराब पड़े हैंडपंपों एवं जल निकासी व्यवस्था को ठीक कराने के लिए संबंधित विभाग को सूचना भेजी जा चुकी है और जल्द सुधार कार्य शुरू कराया जाएगा। ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि समस्याओं का शीघ्र समाधान नहीं हुआ तो वे जिला अधिकारी ज्ञानेंद्र सिंह को लिखित शिकायत देकर जांच की मांग करेंगे। शिकायतकर्ताओं में जैकी तिवारी, राकेश, मोहनलाल, गंगाराम, सोनू सहित अन्य ग्रामीणों ने प्रशासन से निष्पक्ष जांच कर आवश्यक कार्रवाई की माँग की।4
- मझगई -खीरी।जनपद में नशे के सौदागरों के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत थाना मझगई पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध शराब के कारोबार पर कड़ा प्रहार किया है। थानाध्यक्ष अनिल सिंह पंकज के नेतृत्व में पुलिस टीम ने बल्लीपुर और मुरगहा क्षेत्रों में छापेमारी कर न केवल भारी मात्रा में बनी हुई कच्ची शराब बरामद की, बल्कि शराब बनाने के उद्देश्य से गुपचुप तरीके से तैयार किया गया हजारों लीटर लहन भी मौके पर ही नष्ट कर दिया। पुलिस की इस अचानक हुई कार्रवाई से क्षेत्र के शराब माफियाओं में हड़कंप मच गया है। पुलिस महानिरीक्षक व पुलिस अधीक्षक के निर्देशानुसार अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाते हुए थानाध्यक्ष अनिल सिंह पंकज ने शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए यह दबिश दी। मुखबिर की सटीक सूचना पर पुलिस टीम ने बल्लीपुर और मुरगहा के संदिग्ध जंगलों व ठिकानों को घेर लिया। मौके पर पुलिस को शराब बनाने की धधकती भट्टियां और भारी मात्रा में लहन मिला। पुलिस कर्मियों ने तत्परता दिखाते हुए भट्टियों को पूरी तरह ध्वस्त कर दिया और उपकरणों को कब्जे में ले लिया। इस दौरान पुलिस ने मौके पर मौजूद अवैध शराब को जब्त कर लिया और लहन को जमीन में बहाकर नष्ट कर दिया। थानाध्यक्ष अनिल सिंह पंकज ने दो टूक शब्दों में चेतावनी देते हुए कहा कि क्षेत्र में अवैध शराब का कारोबार या किसी भी प्रकार की आपराधिक गतिविधि को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने स्पष्ट किया कि भविष्य में भी इस प्रकार के अभियान जारी रहेंगे और जो भी व्यक्ति अवैध धंधों में लिप्त पाया जाएगा, उसके विरुद्ध कठोर कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। पुलिस की इस सक्रियता और मुस्तैदी की स्थानीय ग्रामीणों ने भी सराहना की है, क्योंकि अवैध शराब के कारण क्षेत्र का सामाजिक वातावरण प्रदूषित हो रहा था। इस कार्रवाई में मझगई थाने का भारी पुलिस बल शामिल रहा।4
- Post by Pawan Raj pasi1
- Post by Pankaj gupta1