logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी आपका जन्मदिन तो सरकारी अस्पतालों में मन गया लेकिन आपके वोट देने वाले लोगों का अच्छा से इलाज कब होगा

12 hrs ago
user_BN Chitranjan
BN Chitranjan
Local News Reporter बैरिया, पश्चिम चंपारण, बिहार•
12 hrs ago

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी आपका जन्मदिन तो सरकारी अस्पतालों में मन गया लेकिन आपके वोट देने वाले लोगों का अच्छा से इलाज कब होगा

More news from बिहार and nearby areas
  • पर्यावरण संरक्षण एवं पक्षियों के लिए सुरक्षित प्राकृतिक आश्रय उपलब्ध कराने की दिशा में पश्चिम चम्पारण जिले के विद्यालयों में अनूठी पहल की जा रही है। 19 September. उप विकास आयुक्त, पश्चिम चम्पारण, माननीय श्री काजले वैभव नितिन के मार्गदर्शन में जिले के विद्यालयों में 'इको क्लब मिशन फॉर लाइफ' के अन्तर्गत पक्षियों के लिए घोंसला बनाने की गतिविधियों को आयोजित की जा रही है। 19.09.2026.
    1
    पर्यावरण संरक्षण एवं पक्षियों के लिए सुरक्षित प्राकृतिक आश्रय उपलब्ध कराने की दिशा में पश्चिम चम्पारण जिले के विद्यालयों में अनूठी पहल की जा रही है।   19 September. 
उप विकास आयुक्त, पश्चिम चम्पारण, माननीय श्री काजले वैभव नितिन के मार्गदर्शन में जिले के विद्यालयों में 'इको क्लब मिशन फॉर लाइफ' के अन्तर्गत पक्षियों के लिए घोंसला बनाने की गतिविधियों को आयोजित की जा रही है।   19.09.2026.
    user_Vivek Kumar
    Vivek Kumar
    Teacher बेतिया, पश्चिम चंपारण, बिहार•
    13 hrs ago
  • अहले सुबह बरगाजवा में मचा हाहाकार, आग ने 4 घरों को किया खाक; 30 बकरियां जिंदा जलीं नरकटियागंज के बरगाजवा गांव में आज अहले सुबह भीषण अगलगी से हड़कंप मच गया। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और चार घरों को अपनी चपेट में ले लिया। आग इतनी तेज थी कि लोगों को संभलने तक का मौका नहीं मिला। अगलगी में शकील मियां, हारून मियां, जमील मियां और वकील मियां के घर का पूरा सामान जलकर राख हो गया। हादसे में करीब 30 बकरियों की झुलसकर मौत हो गई, जबकि एक भैंस गंभीर रूप से झुलस गई। बताया जा रहा है कि घटना के समय घर के लोग सो रहे थे। आग की लपटें देखकर किसी तरह सभी लोग अपनी जान बचाकर घर से बाहर निकले। लेकिन तब तक आग ने चारों घरों को अपनी चपेट में ले लिया था। आग में राशन, कपड़े, नकदी, जरूरी कागजात समेत लाखों रुपये मूल्य की संपत्ति के जलने की आशंका है। स्थानीय लोगों ने आग बुझाने का प्रयास किया और सूचना के बाद फायर ब्रिगेड की टीम भी मौके पर पहुंची। कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, आग मवेशियों के घूर से लगने की बात सामने आ रही है। हालांकि, आग लगने के वास्तविक कारण और नुकसान का आकलन जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा। वहीं, सीओ शमन प्रकाश ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही कर्मचारी को मौके पर भेजा गया है। क्षति का आकलन कराया जा रहा है और नियमानुसार पीड़ित परिवारों को आवश्यक सहायता उपलब्ध कराने की कार्रवाई की जाएगी। भीषण अगलगी के बाद चार परिवारों के सामने अब रहने और रोजमर्रा की जरूरतों का बड़ा संकट खड़ा हो गया है।
    1
    अहले सुबह बरगाजवा में मचा हाहाकार, आग ने 4 घरों को किया खाक; 30 बकरियां जिंदा जलीं
नरकटियागंज के बरगाजवा गांव में आज अहले सुबह भीषण अगलगी से हड़कंप मच गया। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और चार घरों को अपनी चपेट में ले लिया। आग इतनी तेज थी कि लोगों को संभलने तक का मौका नहीं मिला।
अगलगी में शकील मियां, हारून मियां, जमील मियां और वकील मियां के घर का पूरा सामान जलकर राख हो गया। हादसे में करीब 30 बकरियों की झुलसकर मौत हो गई, जबकि एक भैंस गंभीर रूप से झुलस गई।
बताया जा रहा है कि घटना के समय घर के लोग सो रहे थे। आग की लपटें देखकर किसी तरह सभी लोग अपनी जान बचाकर घर से बाहर निकले। लेकिन तब तक आग ने चारों घरों को अपनी चपेट में ले लिया था।
आग में राशन, कपड़े, नकदी, जरूरी कागजात समेत लाखों रुपये मूल्य की संपत्ति के जलने की आशंका है। स्थानीय लोगों ने आग बुझाने का प्रयास किया और सूचना के बाद फायर ब्रिगेड की टीम भी मौके पर पहुंची। कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया।
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, आग मवेशियों के घूर से लगने की बात सामने आ रही है। हालांकि, आग लगने के वास्तविक कारण और नुकसान का आकलन जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा।
वहीं, सीओ शमन प्रकाश ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही कर्मचारी को मौके पर भेजा गया है। क्षति का आकलन कराया जा रहा है और नियमानुसार पीड़ित परिवारों को आवश्यक सहायता उपलब्ध कराने की कार्रवाई की जाएगी।
भीषण अगलगी के बाद चार परिवारों के सामने अब रहने और रोजमर्रा की जरूरतों का बड़ा संकट खड़ा हो गया है।
    user_S9 Bihar
    S9 Bihar
    News Anchor बेतिया, पश्चिम चंपारण, बिहार•
    15 hrs ago
  • बीडीसी की बैठक में जनप्रतिनिधियों ने उठाई जनसमस्याएं, अधिकारियों को शीघ्र समाधान का निर्देश।। मझौलिया प्रखंड सभागार में प्रखंड प्रमुख सूक्ता मुखी की अध्यक्षता में बीडीसी की बैठक आयोजित हुई। बैठक की शुरुआत स्वागत गीत, बिहार गीत एवं राष्ट्रगान से हुई। इसके बाद प्रखंड प्रमुख सूक्ता मुखी, बीडीओ डॉ. राजीव रंजन कुमार, उप प्रमुख नरेश कुमार यादव एवं चनपटिया विधायक प्रतिनिधि संदीप बारी ने दीप प्रज्वलित कर बैठक की विधिवत शुरुआत की। बैठक में जनप्रतिनिधियों ने दाखिल-खारिज, आशा बहाली, आंगनबाड़ी, शिक्षा, स्वास्थ्य सहित विभिन्न विभागों से जुड़ी समस्याओं को प्रमुखता से उठाया। कई सदस्यों ने अंचल कार्यालय से संबंधित कार्यों में आ रही परेशानियों को भी सदन के समक्ष रखा तथा समय पर मामलों के निष्पादन की मांग की। पंचायत सरकार भवन, विवाह मंडप सहित अन्य विकास योजनाओं के लिए भूमि उपलब्ध कराने का मुद्दा भी बैठक में उठाया गया। जनप्रतिनिधियों ने जल्द भूमि उपलब्ध कराने की मांग की। वहीं कुछ सदस्यों ने विभिन्न विभागों में कार्यों के निष्पादन में हो रही देरी पर नाराजगी जताई।बीडीओ डॉ. राजीव रंजन कुमार ने सदन में उठाई गई शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए संबंधित अधिकारियों को निर्धारित समय सीमा में मामलों का निष्पादन करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि जनप्रतिनिधियों द्वारा उठाई गई समस्याओं के समाधान के लिए आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। बैठक के दौरान जनप्रतिनिधियों के साथ उनके पति एवं पुत्रों की मौजूदगी पर भी बीडीओ ने आपत्ति जताई और उन्हें सदन से बाहर जाने का निर्देश दिया। बैठक में बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि एवं विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे। व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस को भी बुलाया गया।
    4
    बीडीसी की बैठक में जनप्रतिनिधियों ने उठाई जनसमस्याएं, अधिकारियों को शीघ्र समाधान का निर्देश।।
मझौलिया प्रखंड सभागार में प्रखंड प्रमुख सूक्ता मुखी की अध्यक्षता में बीडीसी की बैठक आयोजित हुई। बैठक की शुरुआत स्वागत गीत, बिहार गीत एवं राष्ट्रगान से हुई। इसके बाद प्रखंड प्रमुख सूक्ता मुखी, बीडीओ डॉ. राजीव रंजन कुमार, उप प्रमुख नरेश कुमार यादव एवं चनपटिया विधायक प्रतिनिधि संदीप बारी ने दीप प्रज्वलित कर बैठक की विधिवत शुरुआत की। बैठक में जनप्रतिनिधियों ने दाखिल-खारिज, आशा बहाली, आंगनबाड़ी, शिक्षा, स्वास्थ्य सहित विभिन्न विभागों से जुड़ी समस्याओं को प्रमुखता से उठाया। कई सदस्यों ने अंचल कार्यालय से संबंधित कार्यों में आ रही परेशानियों को भी सदन के समक्ष रखा तथा समय पर मामलों के निष्पादन की मांग की। पंचायत सरकार भवन, विवाह मंडप सहित अन्य विकास योजनाओं के लिए भूमि उपलब्ध कराने का मुद्दा भी बैठक में उठाया गया। जनप्रतिनिधियों ने जल्द भूमि उपलब्ध कराने की मांग की। वहीं कुछ सदस्यों ने विभिन्न विभागों में कार्यों के निष्पादन में हो रही देरी पर नाराजगी जताई।बीडीओ डॉ. राजीव रंजन कुमार ने सदन में उठाई गई शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए संबंधित अधिकारियों को निर्धारित समय सीमा में मामलों का निष्पादन करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि जनप्रतिनिधियों द्वारा उठाई गई समस्याओं के समाधान के लिए आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
बैठक के दौरान जनप्रतिनिधियों के साथ उनके पति एवं पुत्रों की मौजूदगी पर भी बीडीओ ने आपत्ति जताई और उन्हें सदन से बाहर जाने का निर्देश दिया। बैठक में बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि एवं विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे। व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस को भी बुलाया गया।
    user_RAVI PANDEY
    RAVI PANDEY
    Media and information sciences faculty मझौलिया, पश्चिम चंपारण, बिहार•
    21 hrs ago
  • अंतरजातीय विवाह से नाराज़ परिजनों ने बेटी का किया प्रतीकात्मक अंतिम संस्कार! मां-बाप को समाज की चिंता, बेटी ने चुना अपनी जिंदगी का साथी। अंतरजातीय विवाह के बाद कथित तौर पर नाराज़ परिजनों ने बेटी का प्रतीकात्मक अंतिम संस्कार कर दिया। मामला सामने आने के बाद घटना की चर्चा तेज हो गई है। KSR BIHAR NEWS #BiharNews #InterCasteMarriage #BreakingNews #ViralNews #KSRBiharNews #Bihar #BiharNews #InterCasteMarriage #BreakingNews #ViralNews #KSRBiharNews #Biharअंतरजातीय विवाह से नाराज़ परिजनों ने बेटी का किया प्रतीकात्मक अंतिम संस्कार! मां-बाप को समाज की चिंता, बेटी ने चुना अपनी जिंदगी का साथी। अंतरजातीय विवाह के बाद कथित तौर पर नाराज़ परिजनों ने बेटी का प्रतीकात्मक अंतिम संस्कार कर दिया। मामला सामने आने के बाद घटना की चर्चा तेज हो गई है। KSR BIHAR NEWS #BiharNews #InterCasteMarriage #BreakingNews #ViralNews #KSRBiharNews #Bihar
    1
    अंतरजातीय विवाह से नाराज़ परिजनों ने बेटी का किया प्रतीकात्मक अंतिम संस्कार!

मां-बाप को समाज की चिंता, बेटी ने चुना अपनी जिंदगी का साथी।
अंतरजातीय विवाह के बाद कथित तौर पर नाराज़ परिजनों ने बेटी का प्रतीकात्मक अंतिम संस्कार कर दिया।

मामला सामने आने के बाद घटना की चर्चा तेज हो गई है।

KSR BIHAR NEWS

#BiharNews #InterCasteMarriage #BreakingNews #ViralNews #KSRBiharNews #Bihar
#BiharNews #InterCasteMarriage #BreakingNews #ViralNews #KSRBiharNews #Biharअंतरजातीय विवाह से नाराज़ परिजनों ने बेटी का किया प्रतीकात्मक अंतिम संस्कार!
मां-बाप को समाज की चिंता, बेटी ने चुना अपनी जिंदगी का साथी।
अंतरजातीय विवाह के बाद कथित तौर पर नाराज़ परिजनों ने बेटी का प्रतीकात्मक अंतिम संस्कार कर दिया।
मामला सामने आने के बाद घटना की चर्चा तेज हो गई है।
KSR BIHAR NEWS
#BiharNews #InterCasteMarriage #BreakingNews #ViralNews #KSRBiharNews #Bihar
    user_Ksr bihar news
    Ksr bihar news
    Content Creator (YouTuber) सुगौली, पूर्वी चंपारण, बिहार•
    10 hrs ago
  • सुगौली प्रखंड परिसर में लगा सोलर प्लेट योजना शिविर। महीने भर लगता रहेगा शिविर। सरकारी अनुदान की है व्यवस्था।
    1
    सुगौली प्रखंड परिसर में लगा सोलर प्लेट योजना शिविर। महीने भर लगता रहेगा शिविर। सरकारी अनुदान की है व्यवस्था।
    user_Shambhu sharan
    Shambhu sharan
    सुगौली, पूर्वी चंपारण, बिहार•
    12 hrs ago
  • प्रधानमंत्री के जन्मदिन पर विधायक ने ट्राई साइकिल का किया वितरण। ---- पांच दिव्यांग लाभुकों को मिली टाई साइकिल, विधायक ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना। नौतन। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर गुरुवार को प्रखंड परिसर में दिव्यांगजनों के बीच ट्राई साइकिल का वितरण किया गया। स्थानीय विधायक नारायण प्रसाद, प्रखंड प्रमुख कृष्णदेव चौधरी,उप प्रमुख अफसर हुसैन ने संयुक्त रूप से पांच दिव्यांग लाभुकों को ट्राई साईकिल उपलब्ध कराते हुए हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।विधायक ने कहा कि दिव्यांगजनों को आत्मनिर्भर बनाने और उनकी आवागमन की सुविधा को बेहतर करने के उद्देश्य से सरकार की ओर से विभिन्न योजनाएं संचालित की जा रही हैं। ट्राई साइकिल मिलने से लाभुकों को आने-जाने में सुविधा होगी।मौके पर बीडीओ गिरधारी लाल, बीईओ रियाज अहमद, बीस सूत्री अध्यक्ष छोटेलाल कुशवाहा, उपाध्यक्ष अरुण कुमार कुशवाहा, राकेश कुमार वर्मा, अजय शर्मा सहित कई कार्यकर्ता मौजूद थे।
    4
    प्रधानमंत्री के जन्मदिन पर विधायक ने ट्राई साइकिल का किया वितरण।
---- पांच दिव्यांग लाभुकों को मिली टाई साइकिल, विधायक ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना।
नौतन। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर गुरुवार को प्रखंड परिसर में दिव्यांगजनों के बीच ट्राई साइकिल का वितरण किया गया। स्थानीय विधायक नारायण प्रसाद, प्रखंड प्रमुख कृष्णदेव चौधरी,उप प्रमुख अफसर हुसैन ने संयुक्त रूप से पांच दिव्यांग लाभुकों को ट्राई साईकिल उपलब्ध कराते हुए हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।विधायक ने कहा कि दिव्यांगजनों को आत्मनिर्भर बनाने और उनकी आवागमन की सुविधा को बेहतर करने के उद्देश्य से सरकार की ओर से विभिन्न योजनाएं संचालित की जा रही हैं। ट्राई साइकिल मिलने से लाभुकों को आने-जाने में सुविधा होगी।मौके पर बीडीओ गिरधारी लाल, बीईओ रियाज अहमद, बीस सूत्री अध्यक्ष छोटेलाल कुशवाहा, उपाध्यक्ष अरुण कुमार कुशवाहा, राकेश कुमार वर्मा, अजय शर्मा सहित कई कार्यकर्ता मौजूद थे।
    user_मुकेश कुमार
    मुकेश कुमार
    Press advisory नौतन, पश्चिम चंपारण, बिहार•
    20 hrs ago
  • संदिग्ध स्थिती में अधेड की मौत परिजनों ने शराब पीने से मौत होने की लगाया आरोप बैरिया अंचल क्षेत्र के श्रीनगर थाना अंतर्गत दक्षिणी पटजिरवा पंचायत के वार्ड नंबर-1 निवासी 55 वर्षीय लालजी मांझी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतक के पत्नी हीरामती देवी ने बताया की शराब पीने के बाद उनकी तबीयत बिगड़ी और घर के दरवाजे के समीप गिरने से मौत हो गई। घटना शुक्रवार की रात की बताई जा रही है। वही उन्होने बताया कि लालजी मांझी मलाही बलुआ पंचायत के सिरसिया गांव के मुहरटोली गांव में गए थे। वहां उन्होंने शराब का सेवन किया। इसके बाद रात में खाना खाने के समय घर लौटे। खाना खाने के बाद वह दरवाजे पर चले गए। कुछ देर बाद परिजन बाहर निकले तो उन्हें जमीन पर गिरा पाया। परिजनों ने उन्हें उठाने और आवाज देने का प्रयास किया, लेकिन उनकी सांसें थम चुकी थीं। घटना की जानकारी मिलते ही ग्रामीण मौके पर जुट गए। मौत की खबर से परिजनों में चीख-पुकार मच गई। सूचना पर शनिवार की सुबह श्रीनगर पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और मामले की जांच की। सदर एसडीपीओ-2 राकेश कुमार भास्कर ने बताया कि मामले की जानकारी उन्हें नहीं है। पुलिस से जानकारी लेकर मामले की जांच कराई जा रही है। इधर श्रीनगर पूजहा के प्रभारी थानाध्यक्ष निधी कुमारी ने बताया की शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बेतिया जीएमसीएच भेज दिया गया है।
    1
    संदिग्ध स्थिती में अधेड की मौत  परिजनों ने शराब पीने से मौत होने की लगाया आरोप 

बैरिया अंचल क्षेत्र के श्रीनगर थाना अंतर्गत दक्षिणी पटजिरवा पंचायत के वार्ड नंबर-1 निवासी 55 वर्षीय लालजी मांझी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतक के पत्नी हीरामती देवी ने बताया की शराब पीने के बाद उनकी तबीयत बिगड़ी और घर के दरवाजे के समीप गिरने से मौत हो गई। घटना शुक्रवार की रात की बताई जा रही है। वही उन्होने बताया कि लालजी मांझी मलाही बलुआ पंचायत के सिरसिया गांव के मुहरटोली गांव में गए थे। वहां उन्होंने शराब का सेवन किया। इसके बाद रात में खाना खाने के समय घर लौटे। खाना खाने के बाद वह दरवाजे पर चले गए। कुछ देर बाद परिजन बाहर निकले तो उन्हें जमीन पर गिरा पाया। परिजनों ने उन्हें उठाने और आवाज देने का प्रयास किया, लेकिन उनकी सांसें थम चुकी थीं। घटना की जानकारी मिलते ही ग्रामीण मौके पर जुट गए। मौत की खबर से परिजनों में चीख-पुकार मच गई। सूचना पर शनिवार की सुबह श्रीनगर पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और मामले की जांच की। सदर एसडीपीओ-2 राकेश कुमार भास्कर ने बताया कि मामले की जानकारी उन्हें नहीं है। पुलिस से जानकारी लेकर मामले की जांच कराई जा रही है। इधर  श्रीनगर पूजहा के प्रभारी थानाध्यक्ष निधी कुमारी ने बताया की शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बेतिया जीएमसीएच भेज दिया गया है।
    user_Makhan Kumar
    Makhan Kumar
    Bettiah, Pashchim Champaran•
    11 hrs ago
  • विश्वकर्मा पूजा के दिन खरीदी बाइक, फिर शुरू हुई शराब तस्करी! पुलिस ने बिछाया जाल तो धराया कारोबारी पश्चिम चंपारण के पुरुषोत्तमपुर थाना क्षेत्र में अवैध शराब कारोबारियों के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई तेज है। गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने ग्राम महोबा स्थित मंदिर के पास छापेमारी कर 6.5 लीटर देशी शराब के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान शिकारपुर थाना क्षेत्र के मथुरा निवासी भोला प्रसाद, पिता स्वर्गीय शिव प्रसाद के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार, उसके पास से 500 ग्राम के 13 पीस प्लास्टिक के थैले में कुल 6.5 लीटर देशी शराब बरामद की गई। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने बिना नंबर प्लेट की TVS लूनो मोटरसाइकिल भी जब्त की है। मिली जानकारी के अनुसार, विश्वकर्मा पूजा के दिन ही शराब तस्करी में इस्तेमाल की जा रही इस बाइक को खरीदा गया था और इसके बाद इसी बाइक से शराब की तस्करी की जा रही थी। मामले की जानकारी देते हुए पुरुषोत्तमपुर थानाध्यक्ष कमलेश भगत ने बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि एक व्यक्ति शराब की खेप लेकर जाने वाला है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने जाल बिछाया और महोबा मंदिर के पास संदिग्ध व्यक्ति को पकड़ लिया। पुलिस ने शराब और मोटरसाइकिल को जब्त करते हुए गिरफ्तार आरोपी के खिलाफ विधिसम्मत कार्रवाई शुरू कर दी है।
    1
    विश्वकर्मा पूजा के दिन खरीदी बाइक, फिर शुरू हुई शराब तस्करी! पुलिस ने बिछाया जाल तो धराया कारोबारी
पश्चिम चंपारण के पुरुषोत्तमपुर थाना क्षेत्र में अवैध शराब कारोबारियों के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई तेज है। गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने ग्राम महोबा स्थित मंदिर के पास छापेमारी कर 6.5 लीटर देशी शराब के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है।
गिरफ्तार आरोपी की पहचान शिकारपुर थाना क्षेत्र के मथुरा निवासी भोला प्रसाद, पिता स्वर्गीय शिव प्रसाद के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार, उसके पास से 500 ग्राम के 13 पीस प्लास्टिक के थैले में कुल 6.5 लीटर देशी शराब बरामद की गई।
कार्रवाई के दौरान पुलिस ने बिना नंबर प्लेट की TVS लूनो मोटरसाइकिल भी जब्त की है। मिली जानकारी के अनुसार, विश्वकर्मा पूजा के दिन ही शराब तस्करी में इस्तेमाल की जा रही इस बाइक को खरीदा गया था और इसके बाद इसी बाइक से शराब की तस्करी की जा रही थी।
मामले की जानकारी देते हुए पुरुषोत्तमपुर थानाध्यक्ष कमलेश भगत ने बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि एक व्यक्ति शराब की खेप लेकर जाने वाला है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने जाल बिछाया और महोबा मंदिर के पास संदिग्ध व्यक्ति को पकड़ लिया।
पुलिस ने शराब और मोटरसाइकिल को जब्त करते हुए गिरफ्तार आरोपी के खिलाफ विधिसम्मत कार्रवाई शुरू कर दी है।
    user_S9 Bihar
    S9 Bihar
    News Anchor बेतिया, पश्चिम चंपारण, बिहार•
    18 hrs ago
  • बैंक कर्मियों की सतर्कता से 42 हजार रुपये की ठगी बची लॉटरी के नाम पर ठगी होने जा रही थी लॉटरी के नाम पर 42 हजार रुपये की ठगी से बचा खाताधारक, बैंक कर्मियों की सतर्कता से संदिग्ध लेनदेन की समय रहते जानकारी सामने आई
    1
    बैंक कर्मियों की सतर्कता से 42 हजार रुपये की ठगी बची लॉटरी के नाम पर ठगी होने जा रही थी 
लॉटरी के नाम पर 42 हजार रुपये की ठगी से बचा खाताधारक, बैंक कर्मियों की सतर्कता से संदिग्ध लेनदेन की समय रहते जानकारी सामने आई
    user_विकास गुप्ता पत्रकार
    विकास गुप्ता पत्रकार
    Court reporter पडरौना, कुशी नगर, उत्तर प्रदेश•
    33 min ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.