Shuru
Apke Nagar Ki App…
उत्तराखंड के हरिद्वार जिले के लक्सर में आयोजित दक्षिणी व्यापार मंडल के शपथ ग्रहण समारोह कार्यक्रम में कई दिग्गजों का जमावड़ा लगा। इस दौरान खानपुर विधायक उमेश कुमार, लक्सर विधायक मोहम्मद शहजाद, लक्सर विधानसभा चुनाव में ताल ठोक चुके रविंद्र आनंद, दर्जाधारी मंत्री ओमप्रकाश जमदग्नि और नगर पालिका अध्यक्ष संजीव कुमार नीटू ने एक साथ मंच साझा किया। इन सभी ने एक साथ मंच पर मौजूद रहकर दक्षिणी व्यापार मंडल के पदाधिकारियों को शपथ दिलाई।
The Network News India
उत्तराखंड के हरिद्वार जिले के लक्सर में आयोजित दक्षिणी व्यापार मंडल के शपथ ग्रहण समारोह कार्यक्रम में कई दिग्गजों का जमावड़ा लगा। इस दौरान खानपुर विधायक उमेश कुमार, लक्सर विधायक मोहम्मद शहजाद, लक्सर विधानसभा चुनाव में ताल ठोक चुके रविंद्र आनंद, दर्जाधारी मंत्री ओमप्रकाश जमदग्नि और नगर पालिका अध्यक्ष संजीव कुमार नीटू ने एक साथ मंच साझा किया। इन सभी ने एक साथ मंच पर मौजूद रहकर दक्षिणी व्यापार मंडल के पदाधिकारियों को शपथ दिलाई।
More news from उत्तराखंड and nearby areas
- हरिद्वार प्रेस क्लब में आयोजित एक प्रेस वार्ता के दौरान भाजपा नेता ने सतीकुंड परियोजना में भ्रष्टाचार के आरोप लगाए हैं।1
- जौहर यूनिवर्सिटी पर प्रस्तावित बुलडोजर कार्रवाई को लेकर कांग्रेस सांसद इमरान मसूद ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने इस कार्रवाई का कड़ा विरोध करते हुए कहा कि यह कदम केवल शिक्षा के मंदिर पर ही नहीं, बल्कि बच्चों के भविष्य पर बुलडोजर चलाने जैसा है। इस मामले को अत्यंत गंभीर बताते हुए उन्होंने मांग की है कि कोर्ट को इस पूरे मामले पर स्वतः संज्ञान लेना चाहिए।1
- मुजफ्फरनगर के चरथावल क्षेत्र के पूर्व ब्लॉक प्रमुख सलमान जैदी की होनहार सुपुत्री मुस्कान जैदी ने लंदन (यूके) से प्रतिष्ठित बार-एट-लॉ (Barrister-at-Law) की डिग्री सफलतापूर्वक प्राप्त कर इतिहास रच दिया है। इस बड़ी उपलब्धि के साथ ही मुस्कान ने पूरे भारत के विद्यार्थियों में ऑल इंडिया रैंक-1 हासिल कर न केवल अपने परिवार, बल्कि पूरे मुजफ्फरनगर जिले और देश का मान अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बढ़ाया है। लंदन में आयोजित भव्य दीक्षांत समारोह के दौरान वे पारंपरिक ब्लैक गाउन और कोर्ट विग पहनकर बैरिस्टर की डिग्री प्राप्त करती नजर आईं। इस ऐतिहासिक सफलता की खबर मिलते ही मुजफ्फरनगर जिले में खुशी की लहर दौड़ गई है। पूर्व ब्लॉक प्रमुख सलमान जैदी के आवास पर बधाई देने वालों का तांता लग गया, जिसमें बड़ी संख्या में शुभचिंतक, समाजसेवी, शिक्षाविद और गणमान्य लोग शामिल हुए। सभी ने परिवार को बधाई देते हुए मुस्कान के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। मुस्कान की यह कामयाबी देशभर की बेटियों के लिए प्रेरणा का एक बड़ा स्रोत है, जो साबित करती है कि कड़ी मेहनत और लगन के दम पर सपनों की कोई सीमा नहीं होती।1
- देहरादून में ध्वनि प्रदूषण पर अंकुश लगाने के लिए दून पुलिस ने एक विशेष अभियान चलाकर 43 धार्मिक स्थलों से बिना अनुमति के लगे लाउडस्पीकरों को हटा दिया है। एसएसपी देहरादून के निर्देश पर की गई यह बड़ी कार्रवाई सुप्रीम कोर्ट के निर्देशों और निर्धारित ध्वनि मानकों का अनुपालन सुनिश्चित करने के लिए की गई है। इस अभियान के दौरान पुलिस ने तेज आवाज में बज रहे और बिना अनुमति के संचालित हो रहे लाउडस्पीकरों को हटाया है। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि ध्वनि प्रदूषण के नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ आगे भी कानूनी कार्रवाई का सिलसिला जारी रहेगा। इसके साथ ही, दून पुलिस ने सभी धार्मिक संस्थाओं और आयोजकों से अपील की है कि वे लाउडस्पीकर के उपयोग से पहले आवश्यक अनुमति जरूर लें और निर्धारित ध्वनि मानकों का पूरी तरह पालन करें, ताकि शहर में शांति व्यवस्था बनी रहे और आमजन को सुविधा मिलती रहे।1
- मुज़फ्फरनगर में महिला एवं बाल सुरक्षा को और अधिक प्रभावी बनाने के लिए गुरुवार को पुलिस अधीक्षक अपराध श्रीमती इन्दु सिद्धार्थ की अध्यक्षता में एक मासिक गोष्ठी आयोजित की गई। इस बैठक में जिला पुलिस के एएचटीयू (एंटि ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट) टीम, जनपद के सभी थानों के बाल कल्याण अधिकारियों और विभिन्न सरकारी विभागों के अधिकारियों ने हिस्सा लिया। गोष्ठी में अभियोजन अधिकारी संतोष कुमार यादव, सीडब्ल्यूसी सदस्य संदीप कुमार के साथ-साथ चाइल्ड लाइन, वन स्टॉप सेंटर, दत्तक ग्रहण विभाग, श्रम विभाग और सीएमओ कार्यालय के प्रतिनिधियों ने मुख्य रूप से प्रतिभाग किया। इस मासिक बैठक के दौरान मानव तस्करी की रोकथाम, पॉक्सो एक्ट, जेजे एक्ट, बाल अपचारी, बाल श्रम, भिक्षावृत्ति, कोटपा एक्ट और मिशन शक्ति अभियान के तहत की जा रही विभिन्न कार्रवाइयों की विस्तृत समीक्षा की गई। एसपी क्राइम श्रीमती इन्दु सिद्धार्थ ने महिला एवं बाल सुरक्षा से जुड़े संवेदनशील मामलों में सभी विभागों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने और त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करने पर जोर दिया। इसके साथ ही उन्होंने अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए कि बाल संरक्षण से जुड़े मामलों में पूरी संवेदनशीलता के साथ प्रभावी कार्रवाई अमल में लाई जाए।4
- उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री रमेश पोखरियाल निशंक के जन्मदिवस के अवसर पर लक्सर के जमदग्नि पब्लिक स्कूल में वृक्षारोपण और रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में दर्जाधारी मंत्री ओमप्रकाश जमदग्नि पहुंचे, जहां ब्यूरो चीफ जसवीर चौधरी ने उनसे खास बातचीत की। कार्यक्रम में पहुंचे दर्जाधारी मंत्री ने इस दौरान क्या कहा, यह देखने के लिए वीडियो देखें।1
- सहारनपुर के देवबंद की राजनीति में समाजवादी पार्टी (सपा) और कांग्रेस के बीच बयानबाज़ी लगातार तेज़ होती जा रही है। पूर्व विधायक माविया अली ने कांग्रेस सांसद इमरान मसूद पर बड़ा हमला बोलते हुए उन्हें खुली चुनौती दे दी है। इस तीखे सियासी टकराव के बाद अब यह सवाल उठने लगा है कि क्या यह विवाद आने वाले विधानसभा चुनाव से पहले नए राजनीतिक समीकरणों का संकेत है।1
- उत्तर प्रदेश के नोएडा में ममूरा इलाके की एक पांच मंजिला बिल्डिंग में भीषण आग लगने से बड़ा हादसा हो गया है, जिसमें दो लोगों की मौत हो गई है। यह दर्दनाक हादसा सेक्टर-66 के ममूरा में उस समय हुआ जब ग्राउंड फ्लोर पर इलेक्ट्रिक स्कूटी चार्जिंग के दौरान अचानक जोरदार धमाका हुआ और देखते ही देखते पूरी इमारत आग की चपेट में आ गई। घटना की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की 7 गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और करीब 50 परिवारों को सुरक्षित बाहर निकालने के लिए रेस्क्यू अभियान शुरू किया गया। आग की तीव्रता को देखते हुए दो इमारतों के बीच सीढ़ी लगाकर लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला गया, जिसका वीडियो भी सामने आया है। इस हादसे के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए बिल्डिंग मालिक को हिरासत में ले लिया है।1