भाजपा विधायक को तीसरी बार चुनाव जीताने का मुस्लिम समाज ने लिया संकल्प सिंह कोल्ड स्टोरेज में मुस्लिम समाज की विशाल सामाजिक समरसता संगोष्ठी, विधायक बब्बू भैया को तीसरी बार जिताने का लिया संकल्प दातागंज नगर स्थित सिंह कोल्ड स्टोरेज में मुस्लिम समाज के प्रमुख प्रबुद्धजनों, पंचायत प्रतिनिधियों एवं वरिष्ठ समाजसेवियों की गरिमामयी उपस्थिति में एक भव्य सामाजिक समरसता संगोष्ठी का आयोजन हुआ। संगोष्ठी के संयोजक डॉ. इश्तियाक हुसैन रहे तथा अध्यक्षता पूर्व चेयरमैन मोहम्मद इशहाक एडवोकेट ने की। भारी संख्या में मुस्लिम समाज से खचाखच भरे प्रांगण को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि क्षेत्रीय भाजपा विधायक राजीव कुमार सिंह (बब्बू भैया) ने कहा कि सत्ता में बने रहने के लिए कुछ लोगों और राजनीतिक दलों ने हमेशा हिंदू-मुस्लिम के बीच एक खाई बनाने का काम किया। लेकिन हमारी पार्टी और हमारी सोच इससे बिल्कुल अलग है। हमने अपने दातागंज विधानसभा क्षेत्र में न तो कभी किसी के साथ भेदभावपूर्ण व्यवहार किया है और न ही कभी किसी को ऐसा करने दिया है। संगोष्ठी को संबोधित करते हुए युवा ब्लॉक प्रमुख अतेन्द्र विक्रम सिंह (अंकित भैया) ने कहा कि मेरे पिता विधायक बब्बू भैया जी ने हमेशा हमें यही सिखाया है कि राजनीति सेवा का माध्यम है, भेदभाव का नहीं। दातागंज मेरा परिवार है, और इस परिवार में हिंदू-मुस्लिम सभी मेरे बड़े-बुजुर्ग और भाई हैं। आज इस प्रांगण में जो प्यार और आशीर्वाद आप लोगों ने दिया है, वह इस बात का प्रमाण है कि विकास और विश्वास की राजनीति ही सबसे बड़ी है। मैं आपको विश्वास दिलाता हूँ कि आपके मान-सम्मान में कभी कोई कमी नहीं आने दूंगा। अध्यक्षता करते हुए पूर्व चेयरमैन मोहम्मद इशहाक एडवोकेट ने कहा कि विधायक राजीव कुमार सिंह (बब्बू भैया) के कार्यकाल में मुस्लिम समाज क्षेत्र में अमन-चैन से रह रहा है। हमको भाजपा का भय दिखाकर सिर्फ वोटबैंक के रूप में इस्तेमाल किया गया। लगातार दो बार से भाजपा सरकार में हमारा समाज पूर्णतः सुरक्षित रहा है। उसहैत नगर पंचायत चेयरमैन नबाब हसन व समाजसेवी डॉ. इकरार हुसैन ने भी विधायक की विकास कार्यों की सराहना करते हुए तीसरी बार विधायक बनाने में मुस्लिम समाज की महत्वपूर्ण भूमिका का आह्वान किया। संगोष्ठी संयोजक डॉ. इश्तियाक हुसैन ने भारी संख्या में उमड़े मुस्लिम समाज से आगामी विधानसभा चुनाव में विधायक का भरपूर साथ देने की अपील की। इस अवसर पर फुन्दन खां पूर्व प्रधान, लईकउद्दीन जिला मंत्री अल्पसंख्यक मोर्चा बदायूं, अशरफ भाई पूर्व सभासद, हाफिज साबिर अली, सबल खां प्रधान, बशीर खां प्रधान, फारूख अहमद प्रधान, निशार प्रधान, मो. शफीक खान प्रधान, अब्दुल वहाब प्रधान, मो. कामिल अशरफ प्रधान, आमिर खान प्रधान, आफाक प्रधान, नैहरुद्दीन प्रधान, नसीर अली प्रधान,सहित भारी संख्या में मुस्लिम समाज के गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।
भाजपा विधायक को तीसरी बार चुनाव जीताने का मुस्लिम समाज ने लिया संकल्प सिंह कोल्ड स्टोरेज में मुस्लिम समाज की विशाल सामाजिक समरसता संगोष्ठी, विधायक बब्बू भैया को तीसरी बार जिताने का लिया संकल्प दातागंज नगर स्थित सिंह कोल्ड स्टोरेज में मुस्लिम समाज के प्रमुख प्रबुद्धजनों, पंचायत प्रतिनिधियों एवं वरिष्ठ समाजसेवियों की गरिमामयी उपस्थिति में एक भव्य सामाजिक समरसता संगोष्ठी का आयोजन हुआ। संगोष्ठी के संयोजक डॉ. इश्तियाक हुसैन रहे तथा अध्यक्षता पूर्व चेयरमैन मोहम्मद इशहाक एडवोकेट ने की। भारी संख्या में मुस्लिम समाज से खचाखच भरे प्रांगण को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि क्षेत्रीय भाजपा विधायक राजीव कुमार सिंह (बब्बू भैया) ने कहा कि सत्ता में बने रहने
के लिए कुछ लोगों और राजनीतिक दलों ने हमेशा हिंदू-मुस्लिम के बीच एक खाई बनाने का काम किया। लेकिन हमारी पार्टी और हमारी सोच इससे बिल्कुल अलग है। हमने अपने दातागंज विधानसभा क्षेत्र में न तो कभी किसी के साथ भेदभावपूर्ण व्यवहार किया है और न ही कभी किसी को ऐसा करने दिया है। संगोष्ठी को संबोधित करते हुए युवा ब्लॉक प्रमुख अतेन्द्र विक्रम सिंह (अंकित भैया) ने कहा कि मेरे पिता विधायक बब्बू भैया जी ने हमेशा हमें यही सिखाया है कि राजनीति सेवा का माध्यम है, भेदभाव का नहीं। दातागंज मेरा परिवार है, और इस परिवार में हिंदू-मुस्लिम सभी मेरे बड़े-बुजुर्ग और भाई हैं। आज इस
प्रांगण में जो प्यार और आशीर्वाद आप लोगों ने दिया है, वह इस बात का प्रमाण है कि विकास और विश्वास की राजनीति ही सबसे बड़ी है। मैं आपको विश्वास दिलाता हूँ कि आपके मान-सम्मान में कभी कोई कमी नहीं आने दूंगा। अध्यक्षता करते हुए पूर्व चेयरमैन मोहम्मद इशहाक एडवोकेट ने कहा कि विधायक राजीव कुमार सिंह (बब्बू भैया) के कार्यकाल में मुस्लिम समाज क्षेत्र में अमन-चैन से रह रहा है। हमको भाजपा का भय दिखाकर सिर्फ वोटबैंक के रूप में इस्तेमाल किया गया। लगातार दो बार से भाजपा सरकार में हमारा समाज पूर्णतः सुरक्षित रहा है। उसहैत नगर पंचायत चेयरमैन नबाब हसन व समाजसेवी डॉ. इकरार हुसैन ने
भी विधायक की विकास कार्यों की सराहना करते हुए तीसरी बार विधायक बनाने में मुस्लिम समाज की महत्वपूर्ण भूमिका का आह्वान किया। संगोष्ठी संयोजक डॉ. इश्तियाक हुसैन ने भारी संख्या में उमड़े मुस्लिम समाज से आगामी विधानसभा चुनाव में विधायक का भरपूर साथ देने की अपील की। इस अवसर पर फुन्दन खां पूर्व प्रधान, लईकउद्दीन जिला मंत्री अल्पसंख्यक मोर्चा बदायूं, अशरफ भाई पूर्व सभासद, हाफिज साबिर अली, सबल खां प्रधान, बशीर खां प्रधान, फारूख अहमद प्रधान, निशार प्रधान, मो. शफीक खान प्रधान, अब्दुल वहाब प्रधान, मो. कामिल अशरफ प्रधान, आमिर खान प्रधान, आफाक प्रधान, नैहरुद्दीन प्रधान, नसीर अली प्रधान,सहित भारी संख्या में मुस्लिम समाज के गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।
- बिसौली। रोटरी क्लब एवं इनरव्हील क्लब द्वारा शिक्षक दिवस के अवसर पर “प्रथम गुरु माता-पिता एवं शिक्षक सम्मान समारोह” का भावपूर्ण एवं गरिमामय आयोजन रोटरी मीटिंग हॉल में किया गया। समारोह में रोटरी एवं इनरव्हील क्लब के सदस्यों के माता-पिता को सम्मानित कर उनके प्रति कृतज्ञता एवं सम्मान प्रकट किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथि रोटेरियन सी.ए. राजेन विद्यार्थी व विशिष्ट अतिथि रोटेरियन मोहन गुप्ता ने पूर्व राष्ट्रपति डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन के चित्र पर माल्यार्पण और पुष्प अर्पित कर की गई। इनरव्हील क्लब की अध्यक्ष भारती अग्रवाल ने सभी अतिथियों, माता-पिता, शिक्षकगण एवं सदस्यों का स्वागत करते हुए कहा कि माता-पिता हमारे जीवन के प्रथम गुरु हैं, जो हमें संस्कार, अनुशासन, प्रेम और जीवन जीने की कला सिखाते हैं। रोटेरियन मुदित अग्रवाल ने अपने संबोधन में शिक्षकों की महत्ता पर प्रकाश डालते हुए कहा कि शिक्षक केवल पुस्तकीय ज्ञान प्रदान नहीं करते, बल्कि वे विद्यार्थियों के व्यक्तित्व और चरित्र का निर्माण करते हुए उन्हें जीवन में सही दिशा प्रदान करते हैं। रोटेरियन सुभाष चंद्र अग्रवाल क्लब संरक्षक ने भी अपने प्रेरणादायी उद्बोधन में माता-पिता एवं गुरुजनों के जीवन में महत्व को रेखांकित किया। समारोह के मुख्य अतिथि रोटेरियन सी.ए. राजेन विद्यार्थी का संबोधन कार्यक्रम का विशेष आकर्षण रहा। उन्होंने श्रीकृष्ण को जगद्गुरु के रूप में वर्तमान समय के शिक्षकों से जोड़ते हुए श्रीमद्भगवद्गीता के विभिन्न श्लोकों के माध्यम से जीवन के मूल्यों, कर्तव्य, सेवा, त्याग एवं मानवता का संदेश दिया। उन्होंने बताया कि एक सच्चे रोटेरियन के जीवन में सेवा भावना, नैतिकता, अनुशासन और मानव कल्याण की भावना अत्यंत महत्वपूर्ण है। उनका ओजस्वी, ऊर्जावान एवं आध्यात्मिक संबोधन उपस्थित सभी लोगों को गहराई से प्रभावित कर गया। उनके विचारों और गीता के संदेश ने उपस्थित जनसमूह को मंत्रमुग्ध कर दिया। समारोह में सदस्यों के माता-पिता का सम्मान करते हुए कहा गया कि “माता-पिता का सम्मान वास्तव में संपूर्ण मानवता का सम्मान है।” सम्मान समारोह के दौरान वातावरण भावुकता, गर्व और कृतज्ञता से भर उठा। उपस्थित सभी लोगों ने इस पहल की सराहना की। कार्यक्रम में रोटरी क्लब के अध्यक्ष संजय गर्ग, सचिव मुदित अग्रवाल, सुभाष चंद्र अग्रवाल, रवि प्रकाश अग्रवाल, आलोक गर्ग, विनय शर्मा, डॉ. मनोज माहेश्वरी, डॉ. प्रवीण शर्मा, इनरव्हील क्लब की अध्यक्ष भारती अग्रवाल, सचिव डॉ. सुविधा माहेश्वरी, ममता अग्रवाल, लता अग्रवाल, डा. अर्चना वार्ष्णेय, प्रतिभा अग्रवाल, संयोगिता गर्ग, नमिता गर्ग, सुरभि शर्मा, मधु शर्मा, अनुपम शर्मा, अनुपम गुप्ता समेत रोटरी एवं इनरव्हील क्लब के सदस्य मौजूद रहे। कार्यक्रम के अंत में रोटेरियन संजय गर्ग, अध्यक्ष, रोटरी क्लब ने सभी अतिथियों, माता-पिता, शिक्षकगण एवं क्लब सदस्यों का आभार व्यक्त किया।1
- #BADAUN : मूसलाधार बारिश में भरभराकर गिरा कच्चा मकान मलबे में दबे पति-पत्नी, पति की मौत पत्नी गंभीर घायल, अस्पताल में भर्ती पुलिस-ग्रामीणों ने चलाया रेस्क्यू ऑपरेशन मलबे से शव बरामद, पोस्टमार्टम को भेजा मूसाझाग के गुरुगांव का मामला1
- *हर्षोल्लास के साथ मनाया गया पत्रकार सुरक्षा सेवा समिति का प्रथम स्थापना दिवस* *मुख्य अतिथि रहे विधान परिषद सदस्य पवन सिंह चौहान* *लखनऊ के सहकारिता भवन में हुआ भव्य आयोजन, कई राज्यों से पहुंचे पत्रकार एवं संगठन के पदाधकरी *(पत्रकार सुरक्षा सेवा समिति)* *जनपद बदायूं Moh 9258515010*1
- फरीदपुर की एसडीएम कॉलोनी में गंदगी का अंबार, सफाई व्यवस्था पर उठे सवाल फरीदपुर। वार्ड नंबर 5 की एसडीएम कॉलोनी, हनुमान मंदिर के पास नई बस्ती में पिछले दो महीनों से सफाई न होने से नालियां गंदगी से भर गई हैं और सड़कों पर कूड़ा जमा है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि कई बार शिकायत के बावजूद नगर पालिका की ओर से कोई कार्रवाई नहीं हुई। गंदगी के कारण लोगों को आवागमन में परेशानी हो रही है और बीमारियां फैलने का खतरा बना हुआ है। लोगों ने जल्द सफाई व्यवस्था दुरुस्त कराने की मांग की है।1
- Badaun Breaking बदायूँ में मूसलाधार बारिश के चलते अचानक भरभराकर गिरा कच्चा मकान। Badaun Breaking बदायूँ में मूसलाधार बारिश के चलते अचानक भरभराकर गिरा कच्चा मकान। मकान के मलबे में दबे पति पत्नी , मलबे में दबकर पति की मौत पत्नी हुई गंभीर रूप से घायल। हादसे की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों के सहयोग से राहत एवं बचाव कार्य किया शुरू। पुलिस ने मलबे से शव को निकलकर पोस्टमार्टम को भेजा। मूसाझाग थाना क्षेत्र के गुरुगांव का मामला1
- 15 अगस्त पर गॉंव के लोग तिंरगा महोत्सव मनी हुते हुए 15 अगस्त पर गॉंव के लोग तिंरगा फैराते हुए1
- पुलिसिंग में अनुशासन पहली प्राथमिकता: सर्वेन्द्र बदायूं। बिसौली थाने के नवागंतुक पुलिस इंस्पेक्टर सर्वेंद्र कुमार शर्मा ने अधीनस्थों के साथ मीटिंग कर उन्हें अपनी मंशा जाहिर कर दी। उन्होंने कहा कि पुलिसिंग में अनुशासन पहली प्राथमिकता है। रविवार को कोतवाली परिसर में अधीनस्थों के साथ बैठक कर पुलिस कर्मियों को अपराध और अपराधियों पर प्रभावी अंकुश लगाने संवेदनशील क्षेत्रों में ग्रस्त बढ़ाने और संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि बीट कांस्टेबल पुलिसिंग का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा है जिसे मजबूत रखना है वहीं थाने में तैनात प्रत्येक व्यक्ति को, अनुशासन के साथ अपनी जिम्मेदारी को निभाना है। कोतवाल ने कहा कि शिकायत लेकर थाने पहुंचने वाले प्रत्येक व्यक्ति के साथ सम्मानजनक व्यवहार किया जाए। उन्होंने पीड़ित की समस्या को प्राथमिकता से सुनकर नियमानुसार कार्रवाई करने पर भी जोड़ दिया। इस दौरान क्राइम इंस्पेक्टर चमन गिरी, बुधबाजार चौकी इंचार्ज अमित चौहान, हाईवे चौकी इंचार्ज सुभाष सिंह, दबतोरी चौकी इंचार्ज विक्रांत आर्य, महिला उप निरीक्षक पूजा तोमर, उप निरीक्षक जोगेन्द्र पाल, मो. अब्बास, तिलक राम, विनय कुमार, कांस्टेबल राजीव, रघुवंश, संजीव, रवि, रोहित कुंडू, गजेंद्र, सरताज, आकाश, योगेश, सरिता, कृष्णा आदि उपस्थित रहे।1
- भारतीय किसान यूनियन हल संगठन कछला गंगा भागीरथी घाट पर 7 सूत्रीय मांगों को लेकर किसान करेंगे जल सत्याग्रह रिपोर्टर संजीव कुमार राणा बदायूं बदायूं भारतीय किसान यूनियन हल के राष्ट्रीय अध्यक्ष अतुल तोमर ने भरी हुंकार भरते हुए कहा कि बदायूं जनपद की तहसीलों में किसानों और मजदूरों के कार्यों में भारी लापरवाही बरती जा रही है लेखपाल से लेकर राजस्व विभाग के अन्य अधिकारियों द्वारा आम जनता को छोटे-छोटे कार्यों के लिए भी तहसीलों के चक्कर लगवाए जा रहे हैं उन्होंने कहा कि जो कार्य एक घंटे या एक दिन में हो सकता है, उसे महीनों और वर्षों तक लंबित रखा जाता है जनपद की विभिन्न तहसीलों में तमाम मामले लंबित पड़े हैं, लेकिन जिला प्रशासन इस ओर गंभीर नहीं दिखाई दे रहा है अतुल तोमर ने घोषणा की कि 7 सूत्रीय मांगों को लेकर दिनांक 9 सितंबर, दिन बुधवार, समय सुबह 11 बजे स्थान कछला गंगा भागीरथी घाट, बदायूं पर किसान जल सत्याग्रह करेंगे उन्होंने जिला प्रशासन को चेतावनी देते हुए कहा कि किसानों और मजदूरों की समस्याओं का शीघ्र समाधान किया जाए तथा लापरवाह अधिकारियों और कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई की जाए राष्ट्रीय अध्यक्ष ने स्पष्ट कहा कि जिलाधिकारी बदायूं द्वारा किसानों की मांगों पर ठोस और संतोषजनक आश्वासन मिलने के बाद ही जल सत्याग्रह समाप्त किया जाएगा भारतीय किसान यूनियन हल2
- पुताई करते समय मंदिर की छत्त से नीचे गिरा मजदूर, हालत गंभीर, मेडीकल कॉलेज रैफर / उझानी बदायूॅं / नगर के रामलीला मैदान के समीप एक शिवालय पर पुताई करते समय पुताई मजदूर मंदिर की छत्त से नीचे गिर गया। वहां मौजूद लोगों ने आनन-फानन में मजदूर को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर हालत को देखते हुए मेडिकल कॉलेज रैफर कर दिया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार रामलीला मैदान के समीप शिव मंदिर पर रंगाई-पुताई का कार्य चल रहा है जहां एक मजदूर सुरवीर मंदिर की छत्त पर चढ़ कर मंदिर की चोटी पर पुताई कर रहा था अचानक वह ऊपर से मंदिर परिसर में नीचे आ गिरा। मंदिर परिसर के आसपास मौजूद लोगों ने घायल मजदूर को आनन-फानन में अस्पताल पहुंचाया जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद मजदूर की गंभीर हालत को देखते हुए मेडिकल कॉलेज रैफर कर दिया है। मजदूर कहां का रहने वाला है और उसके पिता का नाम किसी को पता नहीं है इसके चलते मजदूर के परिजनों को सूचना नहीं भेजी जा सकती है।1