Shuru
Apke Nagar Ki App…
फरीदपुर की एसडीएम कॉलोनी में गंदगी का अंबार, सफाई व्यवस्था पर उठे सवाल फरीदपुर। वार्ड नंबर 5 की एसडीएम कॉलोनी, हनुमान मंदिर के पास नई बस्ती में पिछले दो महीनों से सफाई न होने से नालियां गंदगी से भर गई हैं और सड़कों पर कूड़ा जमा है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि कई बार शिकायत के बावजूद नगर पालिका की ओर से कोई कार्रवाई नहीं हुई। गंदगी के कारण लोगों को आवागमन में परेशानी हो रही है और बीमारियां फैलने का खतरा बना हुआ है। लोगों ने जल्द सफाई व्यवस्था दुरुस्त कराने की मांग की है।
सचिन मिश्रा
फरीदपुर की एसडीएम कॉलोनी में गंदगी का अंबार, सफाई व्यवस्था पर उठे सवाल फरीदपुर। वार्ड नंबर 5 की एसडीएम कॉलोनी, हनुमान मंदिर के पास नई बस्ती में पिछले दो महीनों से सफाई न होने से नालियां गंदगी से भर गई हैं और सड़कों पर कूड़ा जमा है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि कई बार शिकायत के बावजूद नगर पालिका की ओर से कोई कार्रवाई नहीं हुई। गंदगी के कारण लोगों को आवागमन में परेशानी हो रही है और बीमारियां फैलने का खतरा बना हुआ है। लोगों ने जल्द सफाई व्यवस्था दुरुस्त कराने की मांग की है।
More news from Bareilly and nearby areas
- फरीदपुर की एसडीएम कॉलोनी में गंदगी का अंबार, सफाई व्यवस्था पर उठे सवाल फरीदपुर। वार्ड नंबर 5 की एसडीएम कॉलोनी, हनुमान मंदिर के पास नई बस्ती में पिछले दो महीनों से सफाई न होने से नालियां गंदगी से भर गई हैं और सड़कों पर कूड़ा जमा है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि कई बार शिकायत के बावजूद नगर पालिका की ओर से कोई कार्रवाई नहीं हुई। गंदगी के कारण लोगों को आवागमन में परेशानी हो रही है और बीमारियां फैलने का खतरा बना हुआ है। लोगों ने जल्द सफाई व्यवस्था दुरुस्त कराने की मांग की है।1
- SSP को शिकायत भेजी है। पुलिस आरोप लगाया है आरोप लगाया कि पुलिसकर्मियों ने मोहल्ले में खड़े होकर धमकी दी। बदायूं के उसावां थाना क्षेत्र के अहमदनगर रुखाड़ा गांव के रहने वाले अनिल कुमार ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) को शिकायत भेजी है। उन्होंने आरोप लगाया है कि पुलिस उन पर अपनी पुरानी शिकायत वापस लेने के लिए दबाव बना रही है और धमकी दे रही है। अनिल कुमार के मुताबिक, उन्होंने 27 अगस्त 2026 को एक शिकायत दर्ज कराई थी। यह शिकायत ग्राम समाज की जमीन पर बिना इजाजत 'अंबेडकर पार्क' का बोर्ड लगाए जाने से जुड़ी थी। उनकी शिकायत संख्या 40014926042997 थी। शिकायतकर्ता का आरोप है कि 5 सितंबर को थाने के पुलिसकर्मी उनके घर पहुंचे। पुलिस को पहले से पता था कि वे घर पर नहीं हैं। अनिल कुमार का कहना है कि पिछली रात से ही उन पर शिकायत वापस लेने का दबाव बनाया जा रहा था। अनिल कुमार ने यह भी आरोप लगाया कि पुलिसकर्मियों ने मोहल्ले में खड़े होकर धमकी दी। उन्होंने कहा कि अगर शिकायत वापस नहीं ली गई, तो उनके साथ गलत होगा। इस घटना के बाद अनिल कुमार खुद को डरा हुआ और असुरक्षित महसूस कर रहे हैं। अनिल कुमार ने SSP से मांग की है कि पुलिसकर्मियों की पहचान और उनकी ड्यूटी की जांच की जाए। साथ ही, दबाव बनाने का निर्देश देने वाले अधिकारी की भी जांच हो। उन्होंने अपनी मूल शिकायत की निष्पक्ष जांच कराने की भी अपील की है। उन्होंने साफ किया है कि वह अपनी शिकायत वापस नहीं लेना चाहते और किसी दबाव में समझौता नहीं करेंगे। शिकायतकर्ता के अनुसार, उन्होंने इस बारे में थाना प्रभारी उसावां को भी पहले ही बता दिया था।1
- भाजपा विधायक को तीसरी बार चुनाव जीताने का मुस्लिम समाज ने लिया संकल्प सिंह कोल्ड स्टोरेज में मुस्लिम समाज की विशाल सामाजिक समरसता संगोष्ठी, विधायक बब्बू भैया को तीसरी बार जिताने का लिया संकल्प दातागंज नगर स्थित सिंह कोल्ड स्टोरेज में मुस्लिम समाज के प्रमुख प्रबुद्धजनों, पंचायत प्रतिनिधियों एवं वरिष्ठ समाजसेवियों की गरिमामयी उपस्थिति में एक भव्य सामाजिक समरसता संगोष्ठी का आयोजन हुआ। संगोष्ठी के संयोजक डॉ. इश्तियाक हुसैन रहे तथा अध्यक्षता पूर्व चेयरमैन मोहम्मद इशहाक एडवोकेट ने की। भारी संख्या में मुस्लिम समाज से खचाखच भरे प्रांगण को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि क्षेत्रीय भाजपा विधायक राजीव कुमार सिंह (बब्बू भैया) ने कहा कि सत्ता में बने रहने के लिए कुछ लोगों और राजनीतिक दलों ने हमेशा हिंदू-मुस्लिम के बीच एक खाई बनाने का काम किया। लेकिन हमारी पार्टी और हमारी सोच इससे बिल्कुल अलग है। हमने अपने दातागंज विधानसभा क्षेत्र में न तो कभी किसी के साथ भेदभावपूर्ण व्यवहार किया है और न ही कभी किसी को ऐसा करने दिया है। संगोष्ठी को संबोधित करते हुए युवा ब्लॉक प्रमुख अतेन्द्र विक्रम सिंह (अंकित भैया) ने कहा कि मेरे पिता विधायक बब्बू भैया जी ने हमेशा हमें यही सिखाया है कि राजनीति सेवा का माध्यम है, भेदभाव का नहीं। दातागंज मेरा परिवार है, और इस परिवार में हिंदू-मुस्लिम सभी मेरे बड़े-बुजुर्ग और भाई हैं। आज इस प्रांगण में जो प्यार और आशीर्वाद आप लोगों ने दिया है, वह इस बात का प्रमाण है कि विकास और विश्वास की राजनीति ही सबसे बड़ी है। मैं आपको विश्वास दिलाता हूँ कि आपके मान-सम्मान में कभी कोई कमी नहीं आने दूंगा। अध्यक्षता करते हुए पूर्व चेयरमैन मोहम्मद इशहाक एडवोकेट ने कहा कि विधायक राजीव कुमार सिंह (बब्बू भैया) के कार्यकाल में मुस्लिम समाज क्षेत्र में अमन-चैन से रह रहा है। हमको भाजपा का भय दिखाकर सिर्फ वोटबैंक के रूप में इस्तेमाल किया गया। लगातार दो बार से भाजपा सरकार में हमारा समाज पूर्णतः सुरक्षित रहा है। उसहैत नगर पंचायत चेयरमैन नबाब हसन व समाजसेवी डॉ. इकरार हुसैन ने भी विधायक की विकास कार्यों की सराहना करते हुए तीसरी बार विधायक बनाने में मुस्लिम समाज की महत्वपूर्ण भूमिका का आह्वान किया। संगोष्ठी संयोजक डॉ. इश्तियाक हुसैन ने भारी संख्या में उमड़े मुस्लिम समाज से आगामी विधानसभा चुनाव में विधायक का भरपूर साथ देने की अपील की। इस अवसर पर फुन्दन खां पूर्व प्रधान, लईकउद्दीन जिला मंत्री अल्पसंख्यक मोर्चा बदायूं, अशरफ भाई पूर्व सभासद, हाफिज साबिर अली, सबल खां प्रधान, बशीर खां प्रधान, फारूख अहमद प्रधान, निशार प्रधान, मो. शफीक खान प्रधान, अब्दुल वहाब प्रधान, मो. कामिल अशरफ प्रधान, आमिर खान प्रधान, आफाक प्रधान, नैहरुद्दीन प्रधान, नसीर अली प्रधान,सहित भारी संख्या में मुस्लिम समाज के गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।4
- *थाना किला,बरेली - प्रतिबंधित चाइनीज मांझे की बिक्री करने वाले 02 अभियुक्त गिरफ्तार, कब्जे से 129 चरखी चाइनीज मांझा बरामद ; विगत दिवस 09 अभियुक्तों की गिरफ्तारी एवं 15 चरखी चाइनीज मांझा बरामदगी सहित अन्य विधिक कार्यवाही एवं जनपदवासियों से अपील के संबंध में श्री नितिन कुमार, क्षेत्राधिकारी द्वितीय, बरेली की बाइट।* *थाना किला,बरेली - प्रतिबंधित चाइनीज मांझे की बिक्री करने वाले 02 अभियुक्त गिरफ्तार, कब्जे से 129 चरखी चाइनीज मांझा बरामद ; विगत दिवस 09 अभियुक्तों की गिरफ्तारी एवं 15 चरखी चाइनीज मांझा बरामदगी सहित अन्य विधिक कार्यवाही एवं जनपदवासियों से अपील के संबंध में श्री नितिन कुमार, क्षेत्राधिकारी द्वितीय, बरेली की बाइट।*1
- सेवानिवृत्त राजस्व अधिकारी-कर्मचारी एसोसिएशन की मासिक बैठक, 24 नए सदस्य हुए शामिल बरेली । सेवानिवृत्त राजस्व अधिकारी कर्मचारी एसोशिएशन उप्र की एक मासिक बैठक बरेली कोषागार कार्यालय परिसर सम्पन्न हुई । बैठक अध्यक्ष राकेश चंद्र सक्सेना के नेतृत्व में हुई। बैठक में 70 से जायदा रिटायर्ड कर्मचारियों ने भाग लिया कर्मचारियों की विभिन्न समस्याओं पर चर्चा हुई। राकेश चंद्र सक्सेना ने बताया की नए 24 सेवानिवृत्त कर्मचारियों को संगठन में शामिल किए जिसमें कल्लू सिह , नन्हे लाल , महेश पाल , कामता प्रसाद , मुन्नालाल गंगवार , मुनीश कुमार आर्या , रहीस पाल यादव , राजेंद्र शर्मा , रामप्रकाश शर्मा , राजेश कुमार , लक्ष्मी पांडेय, प्रेमवती पीलीभीत, अनुराग मिश्रा , विमल कुमार शुक्ला , हरिराम , रत्नाकर मिश्रा , विनय कुमार श्रीवास्तव , हरिद्वारी लाल ,भूदेव सिह, शोभाराम , महेश कुमार आर्य , छत्रपाल ,काशीनाथ शर्मा , हरिद्वारी लाल , भूदेव सिंह शामिल हुए और सभी को संगठन की शपथ कराई गई सभी ने अपने अपने विचार व्यक्त किये संगठन मे कुल सदस्य की संख्या 140 हो चुकी है संगठन का लक्ष्य 200 सदस्य शामिल करना है। संगठन ने सभी का माल्यार्पण कर स्वागत किया गया नरेश चन्द्र रस्तोगी व लाखन सिह आचार्य को गिफ्ट देकर सम्मानित किया गया इन साथीयो ने पाच पाच सदस्य इस महा अपने प्रयास से शामिल कराये थे । कार्यक्रम में राकेश चन्द्र सक्सेना अध्यक्ष , नरेश पाल शर्मा , राकेश बाबू गुप्ता , बृज वल्लभ मौर्या , देवरतन शर्मा , बिधयान्दन शर्मा , नरेश चन्द्र रस्तोगी , लाखन सिह आचार्य , मोहम्मद मुस्ताक अहमद , मोहम्मद नासिर , राधेश्याम , नन्हे बाबू , अब्दुल्ला, ओमप्रकाश सिह आदि मौजूद रहे । बाईट राकेश चंद्र सक्सेना , नरेश पाल सिंह1
- *थाना किला,बरेली - प्रतिबंधित चाइनीज मांझे की बिक्री करने वाले 02 अभियुक्त गिरफ्तार, कब्जे से 129 चरखी चाइनीज मांझा बरामद ; विगत दिवस 09 अभियुक्तों की गिरफ्तारी एवं 15 चरखी चाइनीज मांझा बरामदगी *थाना किला,बरेली - प्रतिबंधित चाइनीज मांझे की बिक्री करने वाले 02 अभियुक्त गिरफ्तार, कब्जे से 129 चरखी चाइनीज मांझा बरामद ; विगत दिवस 09 अभियुक्तों की गिरफ्तारी एवं 15 चरखी चाइनीज मांझा बरामदगी सहित अन्य विधिक कार्यवाही एवं जनपदवासियों से अपील के संबंध में श्री नितिन कुमार, क्षेत्राधिकारी द्वितीय, बरेली की बाइट।*1
- दातागंज क्षेत्र की सैंजनी स्थित श्री रामचंद्र मेमोरियल इंटर कॉलेज में बड़े धूमधाम से शिक्षक दिवस मनाया गया सैंजनी स्थित श्री रामचंद्र मेमोरियल इंटर कॉलेज में धूमधाम से मनाया गया शिक्षक दिवस संवाददाता हुकुम सिंह कॉलेज प्रबंधन शशांक मिश्रा ने शिक्षकों कलम व डायरी देकर किया सम्मानित दातागंज , बदायूं। श्री रामचंद्र मेमोरियल इंटर कॉलेज, सैजनी में पूर्व राष्ट्रपति एवं महान शिक्षाविद् डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन की जयंती शिक्षक दिवस के रूप में धूमधाम से मनाई गई। कार्यक्रम का शुभारंभ डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन के चित्र पर माल्यार्पण कर किया गया। इस अवसर पर विद्यालय के प्रबंधक शशांक मिश्रा ने डॉ. राधाकृष्णन के जीवन, दर्शन एवं शिक्षा के क्षेत्र में उनके अविस्मरणीय योगदान पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि डॉ. राधाकृष्णन के विचार आज भी शिक्षकों के लिए प्रेरणास्रोत हैं। शिक्षा का उद्देश्य केवल ज्ञान प्रदान करना नहीं, बल्कि विद्यार्थियों में अच्छे संस्कार एवं चरित्र का निर्माण करना भी है। शिक्षक दिवस के अवसर पर प्रधानाचार्य राघवेंद्र प्रताप मिश्रा ने शिक्षकों को सम्मानित किया। उन्होंने विद्यालय के प्रति शिक्षकों की कर्मठता, लगन और समर्पण की सराहना करते हुए उनके कार्यों की प्रशंसा की। कार्यक्रम के दौरान शिक्षकों के योगदान और शिक्षा के महत्व पर भी चर्चा की गई। उपस्थित लोगों ने डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन के आदर्शों को अपनाने का संकल्प लिया।4
- प्रतिबंधित चाइनीज मांझे की बिक्री करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, 129 चरखी बरामद प्रतिबंधित चाइनीज मांझे की बिक्री करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, 129 चरखी बरामद बरेली। थाना किला पुलिस ने प्रतिबंधित चाइनीज मांझे की बिक्री के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके कब्जे से 129 चरखी प्रतिबंधित चाइनीज मांझा बरामद किया है। मामले में थाना किला पर संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की गई है। पुलिस के अनुसार, 5 सितंबर 2026 को प्रतिबंधित चाइनीज मांझे की बिक्री की सूचना प्राप्त हुई थी। मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम ने श्मशान भूमि फाटक से सराय तल्फी जाने वाले रास्ते के किनारे यात्री शेड के पास चेकिंग और तलाशी अभियान चलाया। रात करीब 9 बजे दो संदिग्ध व्यक्तियों को पकड़कर पूछताछ की गई। तलाशी के दौरान उनके कब्जे से 129 चरखी प्रतिबंधित चाइनीज मांझा बरामद हुआ। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान विक्की पुत्र अर्जुन लाल, निवासी हनुमान मंदिर के सामने गंगापुर, थाना बारादरी, बरेली तथा गौरव पुत्र लालाराम, निवासी माचिस फैक्ट्री, 71 गंगापुर सहदाना, थाना बारादरी, बरेली के रूप में हुई है। पुलिस के मुताबिक विक्की का पूर्व में भी कई मामलों में आपराधिक इतिहास दर्ज है। पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे प्रतिबंधित चाइनीज मांझा हरिद्वार, उत्तराखंड निवासी नितेश से ऑर्डर कर मंगवाते थे। ऑर्डर मिलने के बाद मांझा बस के माध्यम से बरेली भेजा जाता था, जिसे आरोपी बस आने पर प्राप्त कर लेते थे और बाद में फुटकर में महंगे दामों पर चोरी-छिपे बेचते थे। इस मामले में थाना किला पर मु0अ0सं0 314/2026, धारा 223/285/291/293 बीएनएस तथा धारा 15 पर्यावरण संरक्षण अधिनियम के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया है। पुलिस टीम में थानाध्यक्ष अचल कुमार समेत उपनिरीक्षक व अन्य पुलिसकर्मी शामिल रहे।2