Shuru
Apke Nagar Ki App…
मिली जानकारी के हिसाब से सुपौल पिपरा पथरा उत्तर पंचायत के सन्यासी टोला निवासी राहुल गिरी, शंभू गिरी, रोहित गिरी बाइक पर सवार होकर के ट्रेन पकड़ने के लिए सुपौल जा रहा था इसी क्रम में अज्ञात वाहन की चपेट में आने से दो की मौत हो गई है एक इलाज रथ के लिए सदर अस्पताल सुपौल भेजा गया उसका भी हालत गंभीर है
Laxman kumar
मिली जानकारी के हिसाब से सुपौल पिपरा पथरा उत्तर पंचायत के सन्यासी टोला निवासी राहुल गिरी, शंभू गिरी, रोहित गिरी बाइक पर सवार होकर के ट्रेन पकड़ने के लिए सुपौल जा रहा था इसी क्रम में अज्ञात वाहन की चपेट में आने से दो की मौत हो गई है एक इलाज रथ के लिए सदर अस्पताल सुपौल भेजा गया उसका भी हालत गंभीर है
More news from बिहार and nearby areas
- सुपौल में अपराध पर कड़ा प्रहार: एसपी शरथ आर एस के निर्देश पर चला व्यापक वाहन चेकिंग अभियान सुपौल जिले में बढ़ती आपराधिक घटनाओं पर प्रभावी नियंत्रण के उद्देश्य से पुलिस प्रशासन ने सख्त रुख अपनाते हुए सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाया। यह विशेष अभियान सुपौल थाना सहित जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में एक साथ संचालित किया गया। इसकी जानकारी सुपौल पुलिस द्वारा अपने आधिकारिक फेसबुक पेज पर मंगलवार शाम 4:00 बजे साझा की गई। अभियान पुलिस अधीक्षक शरथ आर एस के निर्देशानुसार चलाया गया। हाल के दिनों में जिले में आपराधिक गतिविधियों में वृद्धि को देखते हुए पुलिस प्रशासन ने प्रमुख चौक-चौराहों, मुख्य सड़कों तथा संवेदनशील स्थलों पर विशेष निगरानी बढ़ा दी है। अभियान के दौरान दोपहिया और चारपहिया वाहनों की गहन जांच की गई। पुलिस टीम द्वारा वाहन चालकों से ड्राइविंग लाइसेंस, वाहन का रजिस्ट्रेशन, बीमा एवं अन्य आवश्यक कागजातों की जांच की गई। बिना हेलमेट चलने वाले, बिना नंबर प्लेट के वाहन, संदिग्ध गतिविधियों में लिप्त व्यक्तियों तथा आवश्यक दस्तावेजों के अभाव में वाहन चला रहे लोगों पर विशेष नजर रखी गई। कई स्थानों पर संदिग्ध व्यक्तियों से पूछताछ भी की गई, ताकि किसी भी संभावित आपराधिक घटना को समय रहते रोका जा सके। पुलिस अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि जिले में कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने के लिए इस तरह के अभियान आगे भी निरंतर जारी रहेंगे। आम नागरिकों से अपील की गई है कि वे यातायात नियमों का पालन करें और वाहन चलाते समय सभी आवश्यक कागजात साथ रखें। सुपौल पुलिस की इस कार्रवाई को अपराधियों में भय पैदा करने और आम जनता में सुरक्षा की भावना मजबूत करने की दिशा में एक अहम कदम माना जा रहा है।1
- पत्रकार होली मिलन समारोह सुपौल में होली के रंग पत्रकारों के संग आए हुए कलाकारों के साथ पत्रकार होली मिलन समारोह में सभी पत्रकार खुशी से झूम उठे साथ ही आए हुए अतिथि गण पांचवी पत्रकार होली मिलन समारोह मैं शामिल हो करके शांतिपूर्ण से पत्रकार होली मिलन समारोह 1 /3 2026 करीब 4:00 बजे तक समापन हुआ साथ ही गले मिलकर के एक दूसरे को अबीर ओर गुलाल लगाया जिसमें आए हुए दरभंगा से मैथिली कलाकार का सम्मान पाग एवं गमछा से किया गया1
- मधेपुर बस्सी पट्टी में होली मिलन समारोह1
- Happy Holi🥰🥰🥰🥰1
- Post by Sandeep kumar,3
- बिहार के मधेपुरा में होली का रंग कुछ अलग अंदाज में नजर आया। यहां रंगों के साथ रिश्तों की गर्माहट और सांस्कृतिक समरसता की मिसाल देखने को मिली। मौका था होली मिलन समारोह का, जहां पूरा परिसर अबीर-गुलाल से सराबोर हो गया। दरअसल मधेपुरा महाविद्यालय के प्रांगण में इप्टा और नगर परिषद् मधेपुरा के संयुक्त तत्वावधान में भव्य होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में शहर के बुद्धिजीवी,कवि, छात्र, युवा और सामाजिक कार्यकर्ता बड़ी संख्या में शामिल हुए। एक-दूसरे को अबीर-गुलाल लगाकर लोगों ने होली की शुभकामनाएं दीं और प्रेम, भाईचारे व सौहार्द का संदेश दिया। पूरा परिसर रंगों और उल्लास से भर उठा। सांस्कृतिक माहौल में होली गीतों की गूंज सुनाई दी और लोग उत्साह के साथ पर्व का आनंद लेते नजर आए। आयोजन ने यह संदेश दिया कि त्योहार सिर्फ परंपरा नहीं, बल्कि समाज को जोड़ने का सशक्त माध्यम हैं। आयोजकों के अनुसार इस तरह के कार्यक्रम सामाजिक एकता और सद्भाव को मजबूत करते हैं। नगर और जिले के हजारों लोगों की उपस्थिति ने समारोह को यादगार बना दिया। इप्टा के सदस्यों, सम्मानित नागरिकों और विभिन्न सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों ने इसमें भाग लेकर आयोजन की गरिमा बढ़ाई। वहीं स्थानीय कवि ने एक से बढ़कर एक अपनी कविता सुनकर लोगों को भावुक कर दिया।मधेपुरा से यह होली मिलन समारोह सामाजिक समरसता और सांस्कृतिक एकजुटता का संदेश देता नजर आया।रंगों के इस पर्व ने एक बार फिर साबित किया कि होली दिलों को जोड़ने का त्योहार है। बाइट-डॉ. विनय कुमार चौधरी, कवि4
- Post by Pathan Boy1
- सुपौल जिले में कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने के उद्देश्य से रात्रि के समय पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क नजर आ रहा है। अपराधी एवं असामाजिक तत्वों की गतिविधियों पर पैनी नजर रखने के लिए जिले के विभिन्न चौक-चौराहों पर पुलिस बल की विशेष तैनाती की गई है। इस संबंध में जानकारी सुपौल पुलिस के ऑफिशल फेसबुक पेज के माध्यम से आज मंगलवार दोपहर 12:00 बजे साझा की गई। जारी सूचना में बताया गया है कि आमजन की सुरक्षा एवं शांति व्यवस्था कायम रखने के लिए रात्रि गश्ती अभियान को और अधिक प्रभावी बनाया गया है। पुलिस पदाधिकारी एवं जवान लगातार संवेदनशील स्थानों पर गश्त कर रहे हैं, ताकि किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना को समय रहते रोका जा सके। पुलिस प्रशासन का कहना है कि रात्रि में चौक-चौराहों, बाजार क्षेत्रों और मुख्य सड़कों पर विशेष निगरानी रखी जा रही है। संदिग्ध व्यक्तियों की पहचान कर आवश्यक पूछताछ की जा रही है, वहीं वाहनों की भी जांच की जा रही है। सुपौल पुलिस ने आम नागरिकों से भी अपील की है कि यदि उन्हें किसी प्रकार की संदिग्ध गतिविधि की जानकारी मिलती है तो तुरंत स्थानीय थाना या पुलिस कंट्रोल रूम को सूचित करें। पुलिस का उद्देश्य है कि जिले में शांति और सुरक्षा का वातावरण बना रहे तथा आम लोग बिना किसी भय के अपने कार्यों का निर्वहन कर सकें। रात्रि में बढ़ाई गई चौकसी से स्पष्ट है कि सुपौल पुलिस अपराध नियंत्रण को लेकर पूरी तरह गंभीर और प्रतिबद्ध है।1