logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

पुलिस की दरियादिली और VVIP महानुभावो को सम्मान का एक उदाहरण... आज मौसम ने लिया करवट, बारिश शुरू होते ही लखनऊ वासियों ने बारिश से बचने के लिए जियामऊ पुल के नीचे पनाह लिया... अचानक पुलिस की जीप आती है और लोगो की गाड़ियों की फ़ोटो और चालान की प्रक्रिया शुरू कर देती है... एक्टिव पुलिस दिखाती है अपनी कार्यक्षमता... आखिर मेन गोमतीनगर रोड जिसपर माननीयों का आवागमन होता है वहां आम जनता कैसे अपने आप को पानी से बचाने के लिए खड़ी हो सकती है???... VIP कल्चर भी तो कोई चीज़ है... शहर जब असंतुलित जाम के पीड़ा से कराह रहा होता है तो यही पुलिस अनएक्टिव मोड पर चली जाती है... पुलिस प्रशासन की ताकत...आम जनता पानी मे भीगने पर मजबूर... वीडियो हुआ वायरल...

1 day ago
user_क्राइम ब्यूरो लखनऊ उत्तर प्रदेश
क्राइम ब्यूरो लखनऊ उत्तर प्रदेश
Court reporter जयसिंहपुर, सुल्तानपुर, उत्तर प्रदेश•
1 day ago

पुलिस की दरियादिली और VVIP महानुभावो को सम्मान का एक उदाहरण... आज मौसम ने लिया करवट, बारिश शुरू होते ही लखनऊ वासियों ने बारिश से बचने के लिए जियामऊ पुल के नीचे पनाह लिया... अचानक पुलिस की जीप आती है और लोगो की गाड़ियों की फ़ोटो और चालान की प्रक्रिया शुरू कर देती है... एक्टिव पुलिस दिखाती है अपनी कार्यक्षमता... आखिर मेन गोमतीनगर रोड जिसपर माननीयों का आवागमन होता है वहां आम जनता कैसे अपने आप को पानी से बचाने के लिए खड़ी हो सकती है???... VIP कल्चर भी तो कोई चीज़ है... शहर जब असंतुलित जाम के पीड़ा से कराह रहा होता है तो यही पुलिस अनएक्टिव मोड पर चली जाती है... पुलिस प्रशासन की ताकत...आम जनता पानी मे भीगने पर मजबूर... वीडियो हुआ वायरल...

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • सुल्तानपुर जिले के लंभुआ नगर पंचायत में आज इबादत और मगफिरत की रात 'शब-ए-बारात' अकीदत और एहतराम के साथ मनाई जा रही है। आज की रात अकीदतमंद अल्लाह की इबादत करेंगे और अपने पूर्वजों की कब्रों पर फातिहा पढ़कर उनके लिए दुआएं मांगेंगे। इस्लामी कैलेंडर के शाबान महीने की 15वीं तारीख को मनाई जाने वाली यह रात बेहद मुकद्दस मानी जाती है। लंभुआ के ख्वाजा गरीब नवाज कब्रिस्तान समेत तमाम छोटे-बड़े कब्रिस्तानों में विशेष तैयारियां की गई हैं। श्रद्धालु शाम होते ही अपने पूर्वजों की कब्रों पर फूल,इतर,अगबत्ती एंव मोमबत्तियां, जलाकर उन्हें याद करेंगे और कुरान की तिलावत करेंगे। मस्जिदों और दरगाहों को भी खूबसूरती से सजाया गया है, जहां रात भर नमाज और विशेष दुआओं का सिलसिला जारी रहेगा। शब-ए-बारात के मौके पर घरों में भी रौनक नजर आ रही है। महिलाएं हलवा और विभिन्न पकवान तैयार कर रही हैं, जिन्हें न केवल परिजनों को खिलाया जाता है, बल्कि गरीबों और जरूरतमंदों में भी बांटा जाता है। मान्यता है कि आज की रात अल्लाह अपने बंदों के लिए साल भर का लेखा-जोखा तय करता है और गुनाहों की माफी कबूल करता है। सुरक्षा के लिहाज से लंभुआ प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद है। संवेदनशील इलाकों और कब्रिस्तानों के पास पुलिस बल तैनात किया गया है। शांति समिति की बैठकों के जरिए भाईचारे के साथ त्योहार मनाने की अपील की गई है, ताकि पर्व शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो सके।
    4
    सुल्तानपुर जिले के लंभुआ नगर पंचायत में आज इबादत और मगफिरत की रात 'शब-ए-बारात' अकीदत और एहतराम के साथ मनाई जा रही है। आज की रात अकीदतमंद अल्लाह की इबादत करेंगे और अपने पूर्वजों की कब्रों पर फातिहा पढ़कर उनके लिए दुआएं मांगेंगे। इस्लामी कैलेंडर के शाबान महीने की 15वीं तारीख को मनाई जाने वाली यह रात बेहद मुकद्दस मानी जाती है। लंभुआ के ख्वाजा गरीब नवाज कब्रिस्तान समेत तमाम छोटे-बड़े कब्रिस्तानों में विशेष तैयारियां की गई हैं। श्रद्धालु शाम होते ही अपने पूर्वजों की कब्रों पर फूल,इतर,अगबत्ती एंव मोमबत्तियां, जलाकर उन्हें याद करेंगे और कुरान की तिलावत करेंगे।
मस्जिदों और दरगाहों को भी खूबसूरती से सजाया गया है, जहां रात भर नमाज और विशेष दुआओं का सिलसिला जारी रहेगा। शब-ए-बारात के मौके पर घरों में भी रौनक नजर आ रही है। महिलाएं हलवा और विभिन्न पकवान तैयार कर रही हैं, जिन्हें न केवल परिजनों को खिलाया जाता है, बल्कि गरीबों और जरूरतमंदों में भी बांटा जाता है। मान्यता है कि आज की रात अल्लाह अपने बंदों के लिए साल भर का लेखा-जोखा तय करता है और गुनाहों की माफी कबूल करता है। सुरक्षा के लिहाज से लंभुआ प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद है। संवेदनशील इलाकों और कब्रिस्तानों के पास पुलिस बल तैनात किया गया है। शांति समिति की बैठकों के जरिए भाईचारे के साथ त्योहार मनाने की अपील की गई है, ताकि पर्व शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो सके।
    user_Irfan Faruqi
    Irfan Faruqi
    Voice of people लंभुआ, सुल्तानपुर, उत्तर प्रदेश•
    20 hrs ago
  • रिपोर्ट-अनन्त कुशवाहा अंबेडकर नगर यूपी के अंबेडकर नगर से बड़ी खबर सामने आ रही है। जिला मुख्यालय पर आज प्रधान संघ ने जोरदार प्रदर्शन कर प्रशासन के खिलाफ मोर्चा खोल दिया। प्रधान संघ के जिला उपाध्यक्ष पर दर्ज मुकदमे को लेकर जिले भर के प्रधानों में जबरदस्त आक्रोश देखने को मिला। प्रदर्शन कर रहे प्रधानों ने टांडा तहसीलदार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए कार्रवाई की कड़ी निंदा की। प्रधान संघ का आरोप है कि बिना ठोस कारण के उनके पदाधिकारियों को निशाना बनाया जा रहा है और लगातार प्रधानों का उत्पीड़न किया जा रहा है। प्रधान संघ के अध्यक्ष ने प्रशासन पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि “जिस तरीके से ग्राम प्रधानों को झूठे मुकदमों में फंसाया जा रहा है, वह बेहद दुर्भाग्यपूर्ण और लोकतंत्र के खिलाफ है। यदि इस तरह का रवैया जारी रहा, तो प्रधान संघ चुप नहीं बैठेगा।” उन्होंने साफ चेतावनी देते हुए कहा कि अगर प्रधान संघ के जिला उपाध्यक्ष पर दर्ज मुकदमे को जल्द वापस नहीं लिया गया और निष्पक्ष जांच नहीं हुई, तो आने वाले दिनों में जिला स्तर से लेकर प्रदेश स्तर तक बड़ा आंदोलन किया जाएगा, जिसकी पूरी जिम्मेदारी प्रशासन की होगी। प्रदर्शन के दौरान भारी संख्या में प्रधान मौजूद रहे, जिससे कुछ देर के लिए जिला मुख्यालय पर अफरा-तफरी का माहौल बना रहा। पुलिस और प्रशासन के अधिकारी स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं। मामला अब तूल पकड़ता नजर आ रहा है और आगे की रणनीति को लेकर प्रधान संघ जल्द ही बड़ा फैसला ले सकता है।
    1
    रिपोर्ट-अनन्त कुशवाहा
अंबेडकर नगर
यूपी के अंबेडकर नगर से बड़ी खबर सामने आ रही है। जिला मुख्यालय पर आज प्रधान संघ ने जोरदार प्रदर्शन कर प्रशासन के खिलाफ मोर्चा खोल दिया। प्रधान संघ के जिला उपाध्यक्ष पर दर्ज मुकदमे को लेकर जिले भर के प्रधानों में जबरदस्त आक्रोश देखने को मिला।
प्रदर्शन कर रहे प्रधानों ने टांडा तहसीलदार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए कार्रवाई की कड़ी निंदा की। प्रधान संघ का आरोप है कि बिना ठोस कारण के उनके पदाधिकारियों को निशाना बनाया जा रहा है और लगातार प्रधानों का उत्पीड़न किया जा रहा है।
प्रधान संघ के अध्यक्ष ने प्रशासन पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि “जिस तरीके से ग्राम प्रधानों को झूठे मुकदमों में फंसाया जा रहा है, वह बेहद दुर्भाग्यपूर्ण और लोकतंत्र के खिलाफ है। यदि इस तरह का रवैया जारी रहा, तो प्रधान संघ चुप नहीं बैठेगा।”
उन्होंने साफ चेतावनी देते हुए कहा कि अगर प्रधान संघ के जिला उपाध्यक्ष पर दर्ज मुकदमे को जल्द वापस नहीं लिया गया और निष्पक्ष जांच नहीं हुई, तो आने वाले दिनों में जिला स्तर से लेकर प्रदेश स्तर तक बड़ा आंदोलन किया जाएगा, जिसकी पूरी जिम्मेदारी प्रशासन की होगी।
प्रदर्शन के दौरान भारी संख्या में प्रधान मौजूद रहे, जिससे कुछ देर के लिए जिला मुख्यालय पर अफरा-तफरी का माहौल बना रहा। पुलिस और प्रशासन के अधिकारी स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं।
मामला अब तूल पकड़ता नजर आ रहा है और आगे की रणनीति को लेकर प्रधान संघ जल्द ही बड़ा फैसला ले सकता है।
    user_Anant kushwaha
    Anant kushwaha
    पत्रकार अकबरपुर, अंबेडकर नगर, उत्तर प्रदेश•
    8 hrs ago
  • प्रतापगढ़ जिले में सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक युवती खुलेआम पिस्टल के साथ दबंगई दिखाती नजर आ रही है। वायरल रील में युवती यूपी 72 बीजेड 1476 नंबर की बाइक पर बैठी दिखाई दे रही है, जिसके हाथ में हथियार साफ तौर पर देखा जा सकता है। बताया जा रहा है कि यह रील विमल यादव से जुड़ी हुई है और रानीगंज थाना क्षेत्र के कायस्थ पट्टी इलाके की बताई जा रही है। वीडियो के सामने आने के बाद क्षेत्र में चर्चा का माहौल है और कानून-व्यवस्था को लेकर सवाल खड़े हो रहे हैं। सूत्रों के अनुसार, मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस सक्रिय हो गई है। वायरल वीडियो की सत्यता की जांच की जा रही है और यह भी पता लगाया जा रहा है कि हथियार लाइसेंसी है या अवैध। पुलिस का कहना है कि जांच के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।
    2
    प्रतापगढ़ जिले में सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक युवती खुलेआम पिस्टल के साथ दबंगई दिखाती नजर आ रही है। वायरल रील में युवती यूपी 72 बीजेड 1476 नंबर की बाइक पर बैठी दिखाई दे रही है, जिसके हाथ में हथियार साफ तौर पर देखा जा सकता है।
बताया जा रहा है कि यह रील विमल यादव से जुड़ी हुई है और रानीगंज थाना क्षेत्र के कायस्थ पट्टी इलाके की बताई जा रही है। वीडियो के सामने आने के बाद क्षेत्र में चर्चा का माहौल है और कानून-व्यवस्था को लेकर सवाल खड़े हो रहे हैं।
सूत्रों के अनुसार, मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस सक्रिय हो गई है। वायरल वीडियो की सत्यता की जांच की जा रही है और यह भी पता लगाया जा रहा है कि हथियार लाइसेंसी है या अवैध। पुलिस का कहना है कि जांच के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।
    user_RAJA JAUNPUR NEWS
    RAJA JAUNPUR NEWS
    Graphic designer बदलापुर, जौनपुर, उत्तर प्रदेश•
    39 min ago
  • *जफराबाद जंक्शन प्लेटफार्म नंबर 4 की तरफ से निकलने वाली गली बंद करने पर जज सिंह अन्ना के साथ अधिवक्ताओं ने किया प्रदर्शन* जफराबाद जंक्शन प्लेटफार्म नंबर 4 पर डीआरएम के आने की सूचना पर सेकंड साइड एंट्री प्लेटफार्म नंबर 4 की तरफ से जौनपुर जाने वाले यात्री अधिवक्ता जैसे ही देखा कि यह जाफराबाद प्लेटफार्म 4 गेट कर्मचारियों द्वारा बंद किया जा रहा है जज सिंह अन्ना और सभी अधिवक्ताओं ने स्टेशन मास्टर के समक्ष प्रदर्शन किया और मांग किया कि यह रास्ता कभी बंद नहीं होना चाहिए अन्ना ने डीआरएम को फोन कर अवगत कराया इंटेलिजेंस अधिकारियों को अवगत कराया तब जाकर मामला शांत हुआ जब यह बताया गया कि कुछ दिन के लिए रोक दिया जा रहा है जब डीआरएम आएंगे बंद कर दिया जाएगा उन्होंने कहा यह कभी नहीं बंद किया जाएगा और हम लोग इसके लिए प्रदर्शन करते रहेंगे और सेकंड इस साइड एंट्री की मांग करते रहेंगे क्योंकि 75% रेल यात्री सेकंड साइड से आते हैं ।
    1
    *जफराबाद जंक्शन प्लेटफार्म नंबर 4 की तरफ से निकलने वाली गली बंद करने पर जज सिंह अन्ना के साथ अधिवक्ताओं ने किया प्रदर्शन* 
जफराबाद जंक्शन प्लेटफार्म नंबर 4 पर डीआरएम के आने की सूचना पर सेकंड साइड एंट्री प्लेटफार्म नंबर 4 की तरफ से जौनपुर जाने वाले यात्री अधिवक्ता जैसे ही देखा कि यह  जाफराबाद प्लेटफार्म 4 गेट कर्मचारियों द्वारा बंद किया जा रहा है जज सिंह अन्ना और सभी अधिवक्ताओं ने स्टेशन मास्टर के समक्ष प्रदर्शन किया और मांग किया कि यह रास्ता कभी बंद नहीं होना चाहिए अन्ना ने डीआरएम को फोन कर अवगत कराया इंटेलिजेंस अधिकारियों को अवगत कराया तब जाकर मामला शांत हुआ जब यह बताया गया कि कुछ दिन के लिए रोक दिया जा रहा है जब डीआरएम आएंगे बंद कर दिया जाएगा उन्होंने कहा यह कभी नहीं बंद किया जाएगा और हम लोग इसके लिए प्रदर्शन करते रहेंगे और सेकंड इस साइड एंट्री की मांग करते रहेंगे क्योंकि 75% रेल यात्री सेकंड साइड से आते हैं ।
    user_अरुण कुमार दुबे ब्यूरो प्रमुख जौनपुर
    अरुण कुमार दुबे ब्यूरो प्रमुख जौनपुर
    बदलापुर, जौनपुर, उत्तर प्रदेश•
    48 min ago
  • 😱😱😱😱😱👍
    1
    😱😱😱😱😱👍
    user_Vimlesh Kumar
    Vimlesh Kumar
    Artist जलालपुर, अंबेडकर नगर, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • थाना पट्टी पुलिस द्वारा दुष्कर्म, के अभियोग से संबंधित 10000/- रुपये का ईनामिया 01 अभियुक्त विवेक वर्मा को गिरफ्तार कर अग्रिम विधिक कार्यवाही के संबंध में- क्षेत्राधिकारी पट्टी श्री मनोज कुमार सिंह रघुवंशी की बाइट ।
    1
    थाना पट्टी पुलिस द्वारा दुष्कर्म, के अभियोग से संबंधित 10000/- रुपये का ईनामिया 01 अभियुक्त विवेक वर्मा को गिरफ्तार कर अग्रिम विधिक कार्यवाही के संबंध में-
क्षेत्राधिकारी पट्टी श्री मनोज कुमार सिंह रघुवंशी की बाइट ।
    user_Amit Rekha News New
    Amit Rekha News New
    Lawyer पट्टी, प्रतापगढ़, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
  • सुल्तानपुर का पौराणिक और ऐतिहासिक तीर्थ स्थल धोपाप घाट आज बदहाली की तस्वीर पेश कर रहा है। त्रेता युग में भगवान श्रीराम के आगमन और आदि गंगा गोमती में स्नान से जुड़े इस पवित्र स्थल पर चारों ओर कूड़ा, गंदगी और बदबू फैली हुई है। जिस घाट को पापों से मुक्ति का प्रतीक माना जाता है, वही आज प्रशासनिक लापरवाही और लोगों की अनदेखी का शिकार है। हर साल गंगा दशहरा पर लाखों श्रद्धालु यहां पहुंचते हैं, लेकिन सफाई और संरक्षण की व्यवस्था नदारद दिखती है। सवाल साफ है—आस्था से जुड़े इस तीर्थ की जिम्मेदारी आखिर कौन लेगा? #SultanpurNews #DhopapGhat #HeritageNeglect #ReligiousPlaces #CleanIndia #GangaGhats #UPNews #PublicConcern #SaveHeritage
    1
    सुल्तानपुर का पौराणिक और ऐतिहासिक तीर्थ स्थल धोपाप घाट आज बदहाली की तस्वीर पेश कर रहा है। त्रेता युग में भगवान श्रीराम के आगमन और आदि गंगा गोमती में स्नान से जुड़े इस पवित्र स्थल पर चारों ओर कूड़ा, गंदगी और बदबू फैली हुई है। जिस घाट को पापों से मुक्ति का प्रतीक माना जाता है, वही आज प्रशासनिक लापरवाही और लोगों की अनदेखी का शिकार है। हर साल गंगा दशहरा पर लाखों श्रद्धालु यहां पहुंचते हैं, लेकिन सफाई और संरक्षण की व्यवस्था नदारद दिखती है। सवाल साफ है—आस्था से जुड़े इस तीर्थ की जिम्मेदारी आखिर कौन लेगा?
#SultanpurNews #DhopapGhat #HeritageNeglect #ReligiousPlaces #CleanIndia #GangaGhats #UPNews #PublicConcern #SaveHeritage
    user_E RADIO INDIA
    E RADIO INDIA
    Journalist सुल्तानपुर, सुल्तानपुर, उत्तर प्रदेश•
    23 hrs ago
  • अंबेडकर नगर जिले के अकबरपुर नगर पालिका परिषद से एक अहम खबर सामने आई है। नगर पालिका प्रशासन द्वारा जल्द ही पेट्रोल पंप का संचालन किया जाएगा। यह जानकारी ज्वाइंट मजिस्ट्रेट एवं प्रभारी अधिशासी अधिकारी विशाल सारस्वत ने दी। उन्होंने बताया कि नगर पालिका परिषद को आत्मनिर्भर बनाने और आय के स्रोत बढ़ाने के उद्देश्य से यह कदम उठाया जा रहा है। पेट्रोल पंप के संचालन से नगर पालिका की आमदनी में बढ़ोतरी होगी, जिसका सीधा लाभ नगर के विकास कार्यों में देखने को मिलेगा। विशाल सारस्वत ने कहा कि नगर के विकास के लिए राजस्व संग्रह बेहद जरूरी है। इसी क्रम में नगर पालिका क्षेत्र के हाउस टैक्स बकायेदारों से भी अपील की गई है कि वे समय से अपना बकाया टैक्स जमा करें और विकास कार्यों में सहयोग दें। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि टैक्स वसूली और आय के नए संसाधनों के माध्यम से नगर में सड़क, जलापूर्ति, साफ-सफाई, प्रकाश व्यवस्था समेत अन्य बुनियादी सुविधाओं को और बेहतर बनाया जाएगा। पेट्रोल पंप का संचालन नगर पालिका के लिए एक स्थायी आय का जरिया बनेगा। नगर पालिका प्रशासन के इस फैसले को नगर के समग्र विकास की दिशा में एक सकारात्मक पहल के रूप में देखा जा रहा है। स्थानीय लोगों में भी इस योजना को लेकर उत्सुकता देखी जा रही है और उम्मीद जताई जा रही है कि इससे नगर की आर्थिक स्थिति मजबूत होगी।
    1
    अंबेडकर नगर जिले के अकबरपुर नगर पालिका परिषद से एक अहम खबर सामने आई है। नगर पालिका प्रशासन द्वारा जल्द ही पेट्रोल पंप का संचालन किया जाएगा। यह जानकारी ज्वाइंट मजिस्ट्रेट एवं प्रभारी अधिशासी अधिकारी विशाल सारस्वत ने दी।
उन्होंने बताया कि नगर पालिका परिषद को आत्मनिर्भर बनाने और आय के स्रोत बढ़ाने के उद्देश्य से यह कदम उठाया जा रहा है। पेट्रोल पंप के संचालन से नगर पालिका की आमदनी में बढ़ोतरी होगी, जिसका सीधा लाभ नगर के विकास कार्यों में देखने को मिलेगा।
विशाल सारस्वत ने कहा कि नगर के विकास के लिए राजस्व संग्रह बेहद जरूरी है। इसी क्रम में नगर पालिका क्षेत्र के हाउस टैक्स बकायेदारों से भी अपील की गई है कि वे समय से अपना बकाया टैक्स जमा करें और विकास कार्यों में सहयोग दें।
उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि टैक्स वसूली और आय के नए संसाधनों के माध्यम से नगर में सड़क, जलापूर्ति, साफ-सफाई, प्रकाश व्यवस्था समेत अन्य बुनियादी सुविधाओं को और बेहतर बनाया जाएगा। पेट्रोल पंप का संचालन नगर पालिका के लिए एक स्थायी आय का जरिया बनेगा।
नगर पालिका प्रशासन के इस फैसले को नगर के समग्र विकास की दिशा में एक सकारात्मक पहल के रूप में देखा जा रहा है। स्थानीय लोगों में भी इस योजना को लेकर उत्सुकता देखी जा रही है और उम्मीद जताई जा रही है कि इससे नगर की आर्थिक स्थिति मजबूत होगी।
    user_Anant kushwaha
    Anant kushwaha
    पत्रकार अकबरपुर, अंबेडकर नगर, उत्तर प्रदेश•
    9 hrs ago
  • *ब्रेकिंग अपडेट प्रतापगढ़* *प्रतापगढ़ पुलिस की छवि को घुमिल करने से बाज नहीं आ रहा है पिडित परिवार* *लेकिन कानून व्यवस्था को कोई चुनौती दे या कानून व्यवस्था अपने हाथ ले यह पुलिस को कताई बर्दाश्त नहीं करती है ना करेगी पुलिस* *मानिकपुर थाना क्षेत्र में जहर खाने की वजह से एक युवक की मौत हो गई थी पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर मुकदमा दर्ज करके आगे की कार्यवाही कर रही थी* *उसी दौरान गांव के कुछ अराजक तत्वों ने मृतक के परिजनों को भड़काकर लखनऊ प्रयागराज हाईवे पर जाम लगवा दिया था शव को रखवा कर* *पुलिस समझने समझने गई तो कुछ अराजक तत्वों द्वारा पुलिस के ऊपर ही जानलेवा हमला कर बैठे इतना ही नहीं महिला कांस्टेबल के साथ भी अराजक तत्वों द्वारा हमला किया गया* *कानून के रक्षक पर हमला करने वाले को पुलिस ने गिरफ्तार करके सलाखों के पीछे भेज दिया तो* *पुलिस ने सही कार्यवाही किया और इस घटना में और जो शामिल है उनको भी सलाखों के पीछे भेजा जाए जिससे कानून व्यवस्था को कोई चुनौती न दे* *थाना मानिकपुर की पुलिस पीड़ित परिवार के साथ पहले भी थी आज भी है और कल भी रहेगी* *लेकिन कानून व्यवस्था के साथ खिलवाड़ करने वाले अपराधियों पर पुलिस का एक्शन लगातार जारी है और आगे भी जारी रहेगा* * *जिले के तेजतर्रार, ईमानदार आईपीएस एसपी दीपक भूकर के छवि को धूमिल करने से बाज नहीं आ रहे हैं अराजक तत्व* *थाना प्रभारी निरीक्षक मानिकपुर नरेंद्र सिंह अच्छी कानून व्यवस्था एवं आम जनमानस है संतुष्ट पीड़ित परिवार के साथ साहनी भूति पुलिस द्वारा किया गया लेकिन पुलिस के ही ऊपर किचड़ उछालने से बाज नहीं आ रहा है पिड़ित परिवार, पुलिस द्वारा पिड़ित परिवार को सब मुहैया करने के बाद भी अपने आदतों से बाज नहीं आ रहा है पिड़ित परिवार* *जिले में जो गलत अफवाह फैला कर कानून व्यवस्था की छवि को धूमिल करने का प्रयास करेगा उसके खिलाफ बड़ी कार्यवाही हो सकती है पूर्व में गलत तरीके से अफवाह फैलाने वाले पर कार्यवाही हो चुकी है* *थाना मानिकपुर में कानून व्यवस्था बेहतर है शांति व्यवस्था बनी हुई है किसी प्रकार की कोई समस्या नहीं है* *थाना प्रभारी निरीक्षक मानिकपुर नरेंद्र सिंह अपने पुलिस टीम के साथ मृतक के अंतिम संस्कार मानिकपुर गंगा घाट पर पहुंचकर हर संभव मदद हुई* संवाददाता प्रतापगढ़*शीतला प्रसाद की रिपोर्ट
    1
    *ब्रेकिंग अपडेट प्रतापगढ़*
*प्रतापगढ़ पुलिस की छवि को घुमिल करने से बाज नहीं आ रहा है पिडित परिवार*
*लेकिन कानून व्यवस्था को कोई चुनौती दे या कानून व्यवस्था अपने हाथ ले यह पुलिस  को कताई बर्दाश्त नहीं करती है ना करेगी पुलिस*
*मानिकपुर थाना क्षेत्र में जहर खाने की वजह से एक युवक की मौत हो गई थी पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर मुकदमा दर्ज करके आगे की कार्यवाही कर रही थी* 
*उसी दौरान गांव के कुछ अराजक तत्वों ने मृतक के परिजनों को भड़काकर लखनऊ प्रयागराज हाईवे पर जाम लगवा दिया था शव को रखवा कर*
*पुलिस समझने समझने गई तो कुछ अराजक तत्वों द्वारा पुलिस के ऊपर ही जानलेवा हमला कर बैठे इतना ही नहीं महिला कांस्टेबल के साथ भी अराजक तत्वों द्वारा हमला किया गया*
*कानून के रक्षक पर हमला करने वाले को पुलिस ने गिरफ्तार करके सलाखों के पीछे भेज दिया तो*
*पुलिस ने सही कार्यवाही किया और इस घटना में और जो शामिल है उनको भी सलाखों के पीछे भेजा जाए जिससे कानून व्यवस्था को कोई चुनौती न दे*
*थाना मानिकपुर की पुलिस पीड़ित परिवार के साथ पहले भी थी आज भी है और कल भी रहेगी* 
*लेकिन कानून व्यवस्था के साथ खिलवाड़ करने वाले अपराधियों पर पुलिस का एक्शन लगातार जारी है और आगे भी जारी रहेगा*
* *जिले के तेजतर्रार, ईमानदार आईपीएस एसपी दीपक भूकर के छवि को धूमिल करने से बाज नहीं आ रहे हैं अराजक तत्व*
*थाना प्रभारी निरीक्षक मानिकपुर नरेंद्र सिंह अच्छी कानून व्यवस्था एवं आम जनमानस है संतुष्ट  पीड़ित परिवार के साथ साहनी भूति  पुलिस द्वारा किया गया लेकिन पुलिस के ही ऊपर किचड़ उछालने से बाज नहीं आ रहा है पिड़ित परिवार, पुलिस द्वारा पिड़ित परिवार को सब मुहैया करने के बाद भी अपने आदतों से बाज नहीं आ रहा है पिड़ित परिवार*
*जिले में जो गलत अफवाह फैला कर कानून व्यवस्था की छवि को धूमिल  करने का प्रयास करेगा उसके खिलाफ बड़ी कार्यवाही हो सकती है पूर्व में गलत तरीके से अफवाह फैलाने वाले पर कार्यवाही हो चुकी है*
*थाना मानिकपुर में कानून व्यवस्था बेहतर है शांति व्यवस्था बनी हुई है किसी प्रकार की कोई समस्या नहीं है*
*थाना प्रभारी निरीक्षक मानिकपुर नरेंद्र सिंह अपने पुलिस टीम के साथ मृतक के अंतिम संस्कार मानिकपुर गंगा घाट पर पहुंचकर हर संभव मदद हुई* 
संवाददाता प्रतापगढ़*शीतला प्रसाद की रिपोर्ट
    user_Sheetla Prasad
    Sheetla Prasad
    Patti, Pratapgarh•
    4 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.