logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

किसान उपज खरीदी में हो रही देरी को लेकर जिला कांग्रेस कमेटी अशोकनगर ने किया अशोकनगर कलेक्ट्रेट कार्यालय का घेराव

6 hrs ago
user_रीड न्यूज मीडिया एजेंसी
रीड न्यूज मीडिया एजेंसी
पत्रकार अशोकनगर, अशोकनगर, मध्य प्रदेश•
6 hrs ago

किसान उपज खरीदी में हो रही देरी को लेकर जिला कांग्रेस कमेटी अशोकनगर ने किया अशोकनगर कलेक्ट्रेट कार्यालय का घेराव

More news from Sagar and nearby areas
  • लोकेशन बीना रिपोर्टर राकेश सेन बीना :-मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष जीतू पटवारी के सागर आगमन पर उस समय राजनीतिक पारा हाई हो गया, जब मंडी रोड पर आक्रोशित किसानों का हुजूम देखकर उन्होंने अपना काफिला रुकवा दिया। अपनी उपज के सही दाम न मिलने और मंडी प्रबंधन की उदासीनता से नाराज किसान पिछले तीन-चार दिनों से भूखे-प्यासे मंडी में डटे हुए थे। किसानों की आपबीती सुनते ही पटवारी का पारा चढ़ गया और उन्होंने मौके से ही सागर कलेक्टर संदीप जी आर को फोन लगाकर दो टूक शब्दों में कहा कि किसान यहाँ बदहाल हैं और प्रशासन सुध तक नहीं ले रहा है, कलेक्टर तुरंत मंडी आकर स्थिति देखें। पटवारी ने स्पष्ट किया कि प्रदेश सरकार का 'किसान कल्याण वर्ष' वास्तव में 'शोषक वर्ष' बन गया है। मंडी में किसानों के बीच पहुंचे पटवारी ने कलेक्टर संदीप जी आर की बात सीधे मंडी प्रबंधन से कराई और समस्याओं के तत्काल निराकरण की चेतावनी दी। उन्होंने कहा कि किसान फसलों के दाम और बारदाने के लिए दर-दर भटक रहा है, जो बर्दाश्त के बाहर है। इस दौरान जिला ग्रामीण अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह मुहासा ने भी कहा कि पटवारी की मेहनत और कांग्रेसियों का साथ जल्द ही सत्ता परिवर्तन का आधार बनेगा। शहर अध्यक्ष महेश जाटव ने पटवारी को जनता की उम्मीद बताते हुए कहा पटवारी को जनता की उम्मीद बताते हुए कहा कि उनके सागर आगमन से कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा का संचार हुआ है। इस भव्य स्वागत और प्रदर्शन के दौरान पूर्व विधायक सुनील जैन, अमित राम जी दुबे, प्रदीप गुप्ता, सिंटू कटारे सहित ब्लॉक अध्यक्षों, महिला कांग्रेस की पदाधिकारियों और भारी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ताओं की मौजूदगी रही, जिन्होंने तपती धूप में भी अपने नेता के समर्थन में जमकर नारेबाजी की।
    1
    लोकेशन बीना 
रिपोर्टर राकेश सेन 
बीना :-मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष जीतू पटवारी के सागर आगमन पर उस समय राजनीतिक पारा हाई हो गया, जब मंडी रोड पर आक्रोशित किसानों का हुजूम देखकर उन्होंने अपना काफिला रुकवा दिया। अपनी उपज के सही दाम न मिलने और मंडी प्रबंधन की उदासीनता से नाराज किसान पिछले तीन-चार दिनों से भूखे-प्यासे मंडी में डटे हुए थे। किसानों की आपबीती सुनते ही पटवारी का पारा चढ़ गया और उन्होंने मौके से ही सागर कलेक्टर संदीप जी आर को फोन लगाकर दो टूक शब्दों में कहा कि किसान यहाँ बदहाल हैं और प्रशासन सुध तक नहीं ले रहा है, कलेक्टर तुरंत मंडी आकर स्थिति देखें। पटवारी ने स्पष्ट किया कि प्रदेश सरकार का 'किसान कल्याण वर्ष' वास्तव में 'शोषक वर्ष' बन गया है।
मंडी में किसानों के बीच पहुंचे पटवारी ने कलेक्टर संदीप जी आर की बात सीधे मंडी प्रबंधन से कराई और समस्याओं के तत्काल निराकरण की चेतावनी दी। उन्होंने कहा कि किसान फसलों के दाम और बारदाने के लिए दर-दर भटक रहा है, जो बर्दाश्त के बाहर है। इस दौरान जिला ग्रामीण अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह मुहासा ने भी कहा कि पटवारी की मेहनत और कांग्रेसियों का साथ जल्द ही सत्ता परिवर्तन का आधार बनेगा। शहर अध्यक्ष महेश जाटव ने पटवारी को जनता की उम्मीद बताते हुए कहा पटवारी को जनता की उम्मीद बताते हुए कहा कि उनके सागर आगमन से कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा का संचार हुआ है। इस भव्य स्वागत और प्रदर्शन के दौरान पूर्व विधायक सुनील जैन, अमित राम जी दुबे, प्रदीप गुप्ता, सिंटू कटारे सहित ब्लॉक अध्यक्षों, महिला कांग्रेस की पदाधिकारियों और भारी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ताओं की मौजूदगी रही, जिन्होंने तपती धूप में भी अपने नेता के समर्थन में जमकर नारेबाजी की।
    user_Rakesh sen
    Rakesh sen
    Bina, Sagar•
    16 hrs ago
  • लोकल न्यूज़ बीना 20 अप्रैल को बजेगी शहनाई: बीना में 50 जोड़ों का होगा सामूहिक विवाह, हर वधु को मिलेंगे ₹49 हजार मंडी प्रांगण में होगा भव्य आयोजन, सागर जिले में 200 जोड़ों का लक्ष्य पहले ही पूरा बीना में 20 अप्रैल को मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के अंतर्गत सामूहिक विवाह का भव्य आयोजन होने जा रहा है। इस कार्यक्रम में इस बार केवल 50 जोड़ों को ही योजना का लाभ मिल सकेगा। नगर पालिका बीना में योजना के तहत पंजीयन की प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। बीना विधायक निर्मला सप्रे ने जानकारी देते हुए बताया कि सागर जिले में कुल 200 जोड़ों का लक्ष्य निर्धारित किया गया था, जो अंतिम तिथि से पहले ही पूरा हो चुका है। उन्होंने बताया कि बड़ी संख्या में लोग अब भी पंजीयन के लिए पहुंच रहे हैं, लेकिन निर्धारित संख्या पूरी होने के कारण कई लोगों को निराश होकर लौटना पड़ रहा है। योजना के तहत प्रत्येक वधु के खाते में ₹49,000 की राशि प्रदान की जाएगी। कार्यक्रम को लेकर प्रशासन और जनप्रतिनिधियों द्वारा सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। इस बार आयोजन को भव्य बनाने के विशेष इंतजाम किए गए हैं।
    1
    लोकल न्यूज़ बीना 
20 अप्रैल को बजेगी शहनाई: बीना में 50 जोड़ों का होगा सामूहिक विवाह, हर वधु को मिलेंगे ₹49 हजार
मंडी प्रांगण में होगा भव्य आयोजन, सागर जिले में 200 जोड़ों का लक्ष्य पहले ही पूरा
बीना में 20 अप्रैल को मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के अंतर्गत सामूहिक विवाह का भव्य आयोजन होने जा रहा है। इस कार्यक्रम में इस बार केवल 50 जोड़ों को ही योजना का लाभ मिल सकेगा।
नगर पालिका बीना में योजना के तहत पंजीयन की प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। बीना विधायक निर्मला सप्रे ने जानकारी देते हुए बताया कि सागर जिले में कुल 200 जोड़ों का लक्ष्य निर्धारित किया गया था, जो अंतिम तिथि से पहले ही पूरा हो चुका है।
उन्होंने बताया कि बड़ी संख्या में लोग अब भी पंजीयन के लिए पहुंच रहे हैं, लेकिन निर्धारित संख्या पूरी होने के कारण कई लोगों को निराश होकर लौटना पड़ रहा है।
योजना के तहत प्रत्येक वधु के खाते में ₹49,000 की राशि प्रदान की जाएगी। कार्यक्रम को लेकर प्रशासन और जनप्रतिनिधियों द्वारा सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। इस बार आयोजन को भव्य बनाने के विशेष इंतजाम किए गए हैं।
    user_Mp news 24live
    Mp news 24live
    पत्रकार बीना, सागर, मध्य प्रदेश•
    17 hrs ago
  • खबर जिला सागर से। डायल 112 कंट्रोल रूम सागर दिनांक: 09/04/2026 🔥 *डायल-112 की सतर्कता से टली बड़ी आगजनी की घटना, समय रहते पाया गया आग पर काबू* आज दिनांक 09/04/2026 को समय 13:26 बजे राज्य स्तरीय पुलिस कंट्रोल रूम Dial 112 भोपाल से इवेंट ID- Pol 09042603079 प्राप्त हुआ। सूचना में कॉलर शुभम जैन (मोबाइल: 8989444035) द्वारा बताया गया कि बालक कॉम्प्लेक्स स्थित एक मकान में शॉर्ट सर्किट के कारण आग लग गई है। सूचना मिलते ही थाना गोपालगंज से FRV-05 टीम तत्काल मौके के लिए रवाना हुई, जिसमें हेड कॉन्स्टेबल कमलेश मिश्रा, पायलट बसंत तिवारी एवं पायलट विक्रांत सिंह शामिल थे। टीम ने बिना समय गंवाए मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया, जहां घर में अत्यधिक धुआं भरा हुआ था और आग फैलने का खतरा बना हुआ था। *डायल-112 टीम की सूझबूझ और साहसिक कार्यवाही:* सबसे पहले टीम ने आसपास मौजूद लोगों को सुरक्षित दूरी पर किया। तत्पश्चात घर की बिजली सप्लाई बंद कर दी गई। मोबाइल टॉर्च की सहायता से अंदर प्रवेश कर स्थिति को नियंत्रित किया गया। जांच में पाया गया कि पानी गर्म करने की रॉड बोर्ड में लगी होने के कारण शॉर्ट सर्किट हुआ, जिससे पास में रखे कपड़ों में आग लग गई। टीम ने तत्काल जलते हुए कपड़ों को हटाया और कमरे में रखे गैस सिलेंडर को सुरक्षित बाहर निकालकर एक बड़ी दुर्घटना को टाल दिया। इसके बाद बाथरूम से पानी भरकर एवं अन्य संसाधनों की मदद से आग पर काबू पाया गया। 👍 *परिणाम:* डायल-112 टीम की तत्परता, सूझबूझ और बहादुरी के चलते समय रहते आग पर काबू पा लिया गया। घटना में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई तथा एक बड़ी दुर्घटना टल गई। *प्रशंसनीय कार्य* डायल-112 टीम द्वारा किए गए इस साहसिक एवं सराहनीय कार्य से न केवल जन-धन की हानि रोकी गई, बल्कि पुलिस की त्वरित प्रतिक्रिया और सेवा भावना का उत्कृष्ट उदाहरण भी प्रस्तुत हुआ है। *अपील:* नागरिकों से अपील है कि विद्युत उपकरणों का उपयोग सावधानीपूर्वक करें एवं किसी भी आपात स्थिति में तत्काल Dial 112 पर सूचना दें।
    1
    खबर जिला सागर से।
डायल 112 कंट्रोल रूम सागर 
दिनांक: 09/04/2026
🔥 *डायल-112 की सतर्कता से टली बड़ी आगजनी की घटना, समय रहते पाया गया आग पर काबू*
आज दिनांक 09/04/2026 को समय 13:26 बजे राज्य स्तरीय पुलिस कंट्रोल रूम Dial 112 भोपाल से इवेंट ID- Pol 09042603079 प्राप्त हुआ। सूचना में कॉलर शुभम जैन (मोबाइल: 8989444035) द्वारा बताया गया कि बालक कॉम्प्लेक्स स्थित एक मकान में शॉर्ट सर्किट के कारण आग लग गई है।
सूचना मिलते ही थाना गोपालगंज से FRV-05 टीम तत्काल मौके के लिए रवाना हुई, जिसमें हेड कॉन्स्टेबल कमलेश मिश्रा, पायलट बसंत तिवारी एवं पायलट विक्रांत सिंह शामिल थे। टीम ने बिना समय गंवाए मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया, जहां घर में अत्यधिक धुआं भरा हुआ था और आग फैलने का खतरा बना हुआ था।
*डायल-112 टीम की सूझबूझ और साहसिक कार्यवाही:*
सबसे पहले टीम ने आसपास मौजूद लोगों को सुरक्षित दूरी पर किया।
तत्पश्चात घर की बिजली सप्लाई बंद कर दी गई।
मोबाइल टॉर्च की सहायता से अंदर प्रवेश कर स्थिति को नियंत्रित किया गया।
जांच में पाया गया कि पानी गर्म करने की रॉड बोर्ड में लगी होने के कारण शॉर्ट सर्किट हुआ, जिससे पास में रखे कपड़ों में आग लग गई।
टीम ने तत्काल जलते हुए कपड़ों को हटाया और कमरे में रखे गैस सिलेंडर को सुरक्षित बाहर निकालकर एक बड़ी दुर्घटना को टाल दिया।
इसके बाद बाथरूम से पानी भरकर एवं अन्य संसाधनों की मदद से आग पर काबू पाया गया।
👍 *परिणाम:*
डायल-112 टीम की तत्परता, सूझबूझ और बहादुरी के चलते समय रहते आग पर काबू पा लिया गया। घटना में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई तथा एक बड़ी दुर्घटना टल गई।
*प्रशंसनीय कार्य*
डायल-112 टीम द्वारा किए गए इस साहसिक एवं सराहनीय कार्य से न केवल जन-धन की हानि रोकी गई, बल्कि पुलिस की त्वरित प्रतिक्रिया और सेवा भावना का उत्कृष्ट उदाहरण भी प्रस्तुत हुआ है।
*अपील:*
नागरिकों से अपील है कि विद्युत उपकरणों का उपयोग सावधानीपूर्वक करें एवं किसी भी आपात स्थिति में तत्काल Dial 112 पर सूचना दें।
    user_हरिकृष्ण सोनी
    हरिकृष्ण सोनी
    पत्रकार बीना, सागर, मध्य प्रदेश•
    17 hrs ago
  • बीना शहर के भारत टॉकीज चौराहे पर एक बार फिर तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला… जहां एक तेज रफ्तार ट्रक ने एक नाबालिग को अपनी चपेट में ले लिया… हादसा इतना गंभीर था कि मौके पर अफरा-तफरी मच गई… और देखते ही देखते भारी भीड़ जमा हो गई… घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची… और तत्काल कार्रवाई करते हुए ट्रक को जप्त कर लिया गया… वहीं घायल नाबालिग को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया है… जहां उसकी हालत को लेकर डॉक्टरों की निगरानी जारी है… लेकिन इस घटना के बाद लोगों में जबरदस्त आक्रोश देखने को मिला… स्थानीय लोगों का कहना है कि शहर के भीतर भारी वाहनों की एंट्री को लेकर पहले भी कई बार आंदोलन और शिकायतें की जा चुकी हैं… इसके बावजूद प्रशासन की ओर से कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया… गौरतलब है कि महज 20 दिन पहले भी एक सड़क हादसे में वृद्ध गुलाबचंद जैन की मौत के बाद… सर्वोदय चौराहे पर लोगों ने जाम लगाकर विरोध प्रदर्शन किया था… लगातार हो रहे हादसों ने अब एक बड़ा सवाल खड़ा कर दिया है ....
    1
    बीना शहर के भारत टॉकीज चौराहे पर एक बार फिर तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला…
जहां एक तेज रफ्तार ट्रक ने एक नाबालिग को अपनी चपेट में ले लिया…
हादसा इतना गंभीर था कि मौके पर अफरा-तफरी मच गई… और देखते ही देखते भारी भीड़ जमा हो गई…
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची…
और तत्काल कार्रवाई करते हुए ट्रक को जप्त कर लिया गया…
वहीं घायल नाबालिग को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया है…
जहां उसकी हालत को लेकर डॉक्टरों की निगरानी जारी है…
लेकिन इस घटना के बाद लोगों में जबरदस्त आक्रोश देखने को मिला…
स्थानीय लोगों का कहना है कि शहर के भीतर भारी वाहनों की एंट्री को लेकर पहले भी कई बार आंदोलन और शिकायतें की जा चुकी हैं…
इसके बावजूद प्रशासन की ओर से कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया…
गौरतलब है कि महज 20 दिन पहले भी एक सड़क हादसे में वृद्ध गुलाबचंद जैन की मौत के बाद…
सर्वोदय चौराहे पर लोगों ने जाम लगाकर विरोध प्रदर्शन किया था…
लगातार हो रहे हादसों ने अब एक बड़ा सवाल खड़ा कर दिया है ....
    user_बिजय चोहन
    बिजय चोहन
    Carpenter बीना, सागर, मध्य प्रदेश•
    17 hrs ago
  • मध्य प्रदेश के दमोह जिले के हिण्डोरिया से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां पर देशी विदेशी कम्पोजिट शराब की दुकान के सामने है महिला शक्ति ने संकीर्तन भजन किये जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है! #हिन्दी_खबर #हिन्दी_न्यूज #latestnews #viralpost #हिण्डोरिया @Jaybajnibabakhadowara subscribe/share करें
    1
    मध्य प्रदेश के दमोह जिले के हिण्डोरिया से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां पर देशी विदेशी कम्पोजिट शराब की दुकान के सामने है महिला शक्ति ने संकीर्तन भजन किये जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है!
#हिन्दी_खबर #हिन्दी_न्यूज 
#latestnews #viralpost #हिण्डोरिया
@Jaybajnibabakhadowara subscribe/share करें
    user_जय बजनी बाबा खडोवरा
    जय बजनी बाबा खडोवरा
    Local News Reporter ललितपुर, ललितपुर, उत्तर प्रदेश•
    4 hrs ago
  • ग्रामीण परेशान हैं, सड़कें पूरी तरह बेहाल पड़ी हैं, और ऊपर से लोगों को डराया-धमकाया जा रहा है। यह स्थिति किसी भी हाल में स्वीकार योग्य नहीं है। हमारी ही धरती की संपदा को अन्य जिलों के माफिया लूट रहे हैं, और जिम्मेदार तंत्र मूकदर्शक बना हुआ है। यह केवल संसाधनों की चोरी नहीं, बल्कि हमारे हक, हमारे भविष्य और क्षेत्र की अस्मिता पर सीधा हमला है।
    1
    ग्रामीण परेशान हैं, सड़कें पूरी तरह बेहाल पड़ी हैं, और ऊपर से लोगों को डराया-धमकाया जा रहा है।
यह स्थिति किसी भी हाल में स्वीकार योग्य नहीं है।
हमारी ही धरती की संपदा को अन्य जिलों के माफिया लूट रहे हैं, और जिम्मेदार तंत्र मूकदर्शक बना हुआ है।
यह केवल संसाधनों की चोरी नहीं, बल्कि हमारे हक, हमारे भविष्य और क्षेत्र की अस्मिता पर सीधा हमला है।
    user_Yuvraj Singh
    Yuvraj Singh
    Maksoodangarh, Guna•
    7 hrs ago
  • मध्य प्रदेश बोर्ड (MPBSE) रिजल्ट पर बड़ा अपडेट मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल ने कक्षा 10वीं और 12वीं के रिजल्ट को लेकर तैयारी पूरी कर ली है। इस साल बोर्ड ने मार्कशीट में डिजिटल सिग्नेचर और क्यूआर कोड पेश किया है, जिससे छात्र रिजल्ट के तुरंत बाद मार्कशीट का उपयोग एडमिशन के लिए कर सकेंगे। रिजल्ट की तारीख जल्द ही आधिकारिक वेबसाइट पर घोषित होने की संभावना है।
    1
    मध्य प्रदेश बोर्ड (MPBSE) रिजल्ट पर बड़ा अपडेट
मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल ने कक्षा 10वीं और 12वीं के रिजल्ट को लेकर तैयारी पूरी कर ली है। इस साल बोर्ड ने मार्कशीट में डिजिटल सिग्नेचर और क्यूआर कोड पेश किया है, जिससे छात्र रिजल्ट के तुरंत बाद मार्कशीट का उपयोग एडमिशन के लिए कर सकेंगे। रिजल्ट की तारीख जल्द ही आधिकारिक वेबसाइट पर घोषित होने की संभावना है।
    user_Ravindra
    Ravindra
    Singer अशोकनगर, अशोकनगर, मध्य प्रदेश•
    16 hrs ago
  • लोकेशन:-बीना रिपोर्टर राकेश सेन बीना:- शहर में तेज रफ्तार वाहनों का कहर लगातार जारी है। मंगलवार रात करीब 8 बजे एक दर्दनाक सड़क हादसे में शिवाजी वार्ड निवासी 25 वर्षीय अफजल पिता साबिर खान गंभीर रूप से घायल हो गया। बताया जा रहा है कि अफजल गांधी चौक से सर्वोदय चौराहे की ओर जा रहा था, तभी हनुमान मंदिर के सामने स्थित क्रॉसिंग पर एक तेज रफ्तार लोड ट्रक (RJ14 GH0988) ने उसे जोरदार टक्कर मार दी। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि युवक सड़क पर दूर जा गिरा और गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। आसपास मौजूद लोगों ने मानवता दिखाते हुए बिना देर किए घायल युवक को ऑटो के माध्यम से तत्काल सिविल अस्पताल पहुंचाया। सिविल अस्पताल में डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार किया, लेकिन हालत गंभीर होने के चलते उसे जिला अस्पताल सागर रेफर कर दिया गया, जहां उसका इलाज जारी है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया। पुलिस ने ट्रक चालक को हिरासत में लेकर वाहन को जब्त कर थाने पहुंचा दिया है। मामले में प्रकरण दर्ज कर लिया गया है और हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी गई है। स्थानीय लोगों का कहना है कि उक्त क्षेत्र में ट्रैफिक व्यवस्था और गति नियंत्रण के पर्याप्त इंतजाम नहीं होने के कारण आए दिन इस तरह के हादसे होते रहते हैं। नागरिकों ने प्रशासन से मांग की है कि क्रॉसिंग पर स्पीड ब्रेकर, संकेतक बोर्ड और ट्रैफिक नियंत्रण के पुख्ता इंतजाम किए जाएं, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं पर रोक लगाई जा सके।
    3
    लोकेशन:-बीना
रिपोर्टर राकेश सेन 
बीना:- शहर में तेज रफ्तार वाहनों का कहर लगातार जारी है। मंगलवार रात करीब 8 बजे एक दर्दनाक सड़क हादसे में शिवाजी वार्ड निवासी 25 वर्षीय अफजल पिता साबिर खान गंभीर रूप से घायल हो गया। बताया जा रहा है कि अफजल गांधी चौक से सर्वोदय चौराहे की ओर जा रहा था, तभी हनुमान मंदिर के सामने स्थित क्रॉसिंग पर एक तेज रफ्तार लोड ट्रक (RJ14 GH0988) ने उसे जोरदार टक्कर मार दी।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि युवक सड़क पर दूर जा गिरा और गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। आसपास मौजूद लोगों ने मानवता दिखाते हुए बिना देर किए घायल युवक को ऑटो के माध्यम से तत्काल सिविल अस्पताल पहुंचाया।
सिविल अस्पताल में डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार किया, लेकिन हालत गंभीर होने के चलते उसे जिला अस्पताल सागर रेफर कर दिया गया, जहां उसका इलाज जारी है।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया। पुलिस ने ट्रक चालक को हिरासत में लेकर वाहन को जब्त कर थाने पहुंचा दिया है। मामले में प्रकरण दर्ज कर लिया गया है और हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी गई है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि उक्त क्षेत्र में ट्रैफिक व्यवस्था और गति नियंत्रण के पर्याप्त इंतजाम नहीं होने के कारण आए दिन इस तरह के हादसे होते रहते हैं। नागरिकों ने प्रशासन से मांग की है कि क्रॉसिंग पर स्पीड ब्रेकर, संकेतक बोर्ड और ट्रैफिक नियंत्रण के पुख्ता इंतजाम किए जाएं, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं पर रोक लगाई जा सके।
    user_Rakesh sen
    Rakesh sen
    Bina, Sagar•
    17 hrs ago
  • खबर जिला सागर से। माइनिंग अधिकारी द्वारा कार्यवाही लोकेशन, बीना खिमलासा से खिमलासा। मिली, जानकारी के अनुसार खिमलासा क्षेत्र में चल रहे अवैध खनन के चलते माइनिंग अधिकारी उप निरीक्षक सागर के द्वारा दो डंपरों को जप्त किया गया है जिसमें एक कुछ दिन पहले जप्त किया गया था। और एक बीते रोज जप्त किया गया है। उप निरीक्षक सुनील कुमार उईके ने जानकारी देते हुए बताया कि खिमलासा मॉलथोन, रोड पर, रोड के कार्य में अवैध रूप से चल रहे उत्खनन में उक्त डंपर सम्मिलित थे जिनके ना कोई कागज ना रॉयल्टी वगैरह कुछ नहीं होने पर अधिकारी को सूचना प्राप्त हुई जिसमें उन्होंने मौके पर जाकर जांच पड़ताल कर कागज मांगे गए। जो वह डंपर चालक पेश नहीं कर पाए। और यह डंपर कहीं बाहर के बताए जा रहे हैं। जो लोकल के नहीं है। जिनको जप्त कर, खिमलासा थाना के अभिरक्षा में रखे गए है। वैधानिक कार्रवाई उपरांत डंपरों को जो भी उक्त जुर्माना एवं अन्य कार्यवाही के उपरांत डंपरों को मालिक के सुपुर्द किए जाएंगे।
    1
    खबर जिला सागर से। 
माइनिंग अधिकारी द्वारा कार्यवाही
लोकेशन, बीना खिमलासा से 
खिमलासा।
मिली, जानकारी के अनुसार खिमलासा क्षेत्र में चल रहे अवैध खनन के चलते माइनिंग अधिकारी उप निरीक्षक सागर के द्वारा दो डंपरों को जप्त किया गया है जिसमें एक कुछ दिन पहले जप्त किया गया था। और एक बीते रोज जप्त किया गया है। उप निरीक्षक सुनील कुमार उईके ने जानकारी देते हुए बताया कि खिमलासा मॉलथोन, रोड पर, रोड के कार्य में अवैध रूप से चल रहे उत्खनन में उक्त डंपर सम्मिलित थे जिनके ना कोई कागज ना रॉयल्टी वगैरह कुछ नहीं होने पर अधिकारी को सूचना प्राप्त हुई जिसमें उन्होंने मौके पर जाकर जांच पड़ताल कर कागज मांगे गए। जो वह डंपर चालक पेश नहीं कर पाए। और यह डंपर कहीं बाहर के बताए जा रहे हैं। जो लोकल के नहीं है। जिनको जप्त कर, खिमलासा  थाना के अभिरक्षा  में  रखे गए है। वैधानिक कार्रवाई उपरांत डंपरों को जो भी उक्त जुर्माना एवं अन्य कार्यवाही के उपरांत डंपरों को मालिक के सुपुर्द किए जाएंगे।
    user_हरिकृष्ण सोनी
    हरिकृष्ण सोनी
    पत्रकार बीना, सागर, मध्य प्रदेश•
    19 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.