उत्तर प्रदेश में मौसम का मिजाज बदला: गर्मी का प्रकोप तेज, हीटवेव का अलर्ट लखनऊ। उत्तर प्रदेश में मौसम ने अचानक करवट ले ली है और अप्रैल के मध्य में ही भीषण गर्मी ने लोगों को परेशान करना शुरू कर दिया है। प्रदेश के अधिकांश जिलों में तापमान तेजी से बढ़ रहा है, जिससे दिन के समय बाहर निकलना मुश्किल हो गया है। मौसम विभाग के अनुसार, आने वाले दिनों में तापमान और बढ़ सकता है। कई जिलों में पारा 40 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच चुका है, जबकि बुंदेलखंड और पूर्वांचल के इलाकों में हीटवेव (लू) चलने की संभावना जताई गई है। दोपहर के समय तेज धूप और गर्म हवाओं ने जनजीवन को प्रभावित करना शुरू कर दिया है। विशेषज्ञों का कहना है कि पश्चिमी विक्षोभ के कमजोर पड़ने और साफ आसमान के कारण सूर्य की किरणें सीधे धरती पर पड़ रही हैं, जिससे तापमान में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। वहीं, नमी की कमी के चलते गर्मी और अधिक महसूस हो रही है। राजधानी लखनऊ, प्रयागराज, वाराणसी, कानपुर और झांसी समेत कई शहरों में गर्मी का असर साफ देखा जा रहा है। दोपहर में सड़कों पर सन्नाटा छाने लगा है और लोग जरूरी काम होने पर ही घरों से बाहर निकल रहे हैं। स्वास्थ्य विशेषज्ञों ने लोगों को सलाह दी है कि वे दोपहर 11 बजे से शाम 4 बजे के बीच धूप में निकलने से बचें, अधिक से अधिक पानी पिएं और हल्के व ढीले कपड़े पहनें। बच्चों और बुजुर्गों को विशेष सावधानी बरतने की जरूरत है। हालांकि, कुछ इलाकों में अगले 48 घंटों के भीतर हल्की आंधी या बूंदाबांदी की संभावना जताई गई है, जिससे तापमान में मामूली राहत मिल सकती है। फिलहाल प्रदेश में गर्मी का प्रकोप जारी रहने के आसार हैं।

- संवाददाता : आकाश सिंह (खीरी) लखीमपुर खीरी जिले में एक बार फिर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का दौरा तय होने के साथ ही प्रशासन पूरी तरह सक्रिय हो गया है। आगामी 21 अप्रैल को मुख्यमंत्री का मितौली क्षेत्र में आगमन प्रस्तावित है, जिसे लेकर तैयारियां तेज़ी से जारी हैं। यह मुख्यमंत्री का जिले में दूसरा दौरा होगा। इससे पहले वे 11 अप्रैल को पलिया और मोहम्मदी विधानसभा क्षेत्रों में विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल हुए थे। अब मितौली में होने वाले कार्यक्रम को लेकर प्रशासन कोई भी चूक नहीं छोड़ना चाहता। मुख्यमंत्री के प्रस्तावित कार्यक्रम स्थल पर आज जिलाधिकारी दुर्गा शक्ति नागपाल और पुलिस अधीक्षक डॉ. ख्याति गर्ग ने संयुक्त रूप से निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने मंच स्थल, सुरक्षा घेरा, यातायात व्यवस्था, पार्किंग और आमजन की सुविधाओं का बारीकी से जायजा लिया। अधिकारियों को निर्देश दिए गए कि सभी व्यवस्थाएं समय से पहले दुरुस्त कर ली जाएं। सुरक्षा के लिहाज से पूरे इलाके में व्यापक इंतजाम किए जा रहे हैं। पुलिस बल की तैनाती, बैरिकेडिंग, चेकिंग अभियान और संवेदनशील स्थानों पर निगरानी बढ़ा दी गई है। साथ ही प्रशासनिक अधिकारी लगातार बैठक कर तैयारियों की समीक्षा कर रहे हैं। स्थानीय स्तर पर भी मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर उत्साह देखा जा रहा है। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोगों के जुटने की संभावना है, जिसके मद्देनजर व्यवस्थाओं को अंतिम रूप दिया जा रहा है। प्रशासन का कहना है कि मुख्यमंत्री के दौरे को सफल और सुरक्षित बनाने के लिए हर स्तर पर सतर्कता बरती जा रही है।3
- Post by News click india1
- Post by Kailash Gupta1
- 10 जून को महाराजा सुहेलदेव पासी जी के विजय दिवस के उपलक्ष में हर जिले में विजय यात्रा एवं बड़े स्तर पर कार्यक्रम किए जाएंगे लाखन आर्मी के द्वारा! Ashok Rawat MYogiAdityanath1
- ₹60000 रिश्वत लेते महिला एसडीएम गिरफ्तार राजस्थान के करौली जिले के नादौती में एंटी करप्शन ब्यूरो की बड़ी कार्रवाई में SDM काजल मीणा, रीडर दिनेश कुमार सैनी और UDC प्रवीण धाकड़ को ₹60,000 की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया गया जमीन के बंटवारे के मामले में रिश्वत मांगी गई थी, ट्रैप के दौरान तीनों को कार्यालय से पकड़ा गया, कार्रवाई में रिश्वत की रकम के अलावा करीब ₹4 लाख नकद भी बरामद हुए, मामले की जांच जारी है1
- ₹60000 रिश्वत लेते महिला एसडीएम गिरफ्तार राजस्थान के करौली जिले के नादौती में एंटी करप्शन ब्यूरो की बड़ी कार्रवाई में SDM काजल मीणा, रीडर दिनेश कुमार सैनी और UDC प्रवीण धाकड़ को ₹60,000 की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया गया जमीन के बंटवारे के मामले में रिश्वत मांगी गई थी, ट्रैप के दौरान तीनों को कार्यालय से पकड़ा गया, कार्रवाई में रिश्वत की रकम के अलावा करीब ₹4 लाख नकद भी बरामद हुए, मामले की जांच जारी है2
- Ballia जिले के अपूर्व नर्सिंग होम में एक महिला की संदिग्ध मौत के बाद मामला लगातार तूल पकड़ता जा रहा है। घटना से नाराज़ परिजनों ने नर्सिंग होम के डॉक्टरों पर गंभीर लापरवाही का आरोप लगाते हुए जमकर हंगामा किया। मृतका के पति का आरोप है कि इलाज के दौरान डॉक्टरों की लापरवाही के कारण उनकी पत्नी की जान चली गई। उनका कहना है कि घटना के बाद भी आरोपी डॉक्टर के खिलाफ कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई, जिससे परिवार में आक्रोश और बढ़ गया। इसी नाराज़गी के चलते पीड़ित पति ने कलेक्ट्रेट परिसर में आत्मदाह का प्रयास किया। हालांकि मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों की सतर्कता से बड़ा हादसा टल गया। पुलिस ने तुरंत हस्तक्षेप कर युवक को हिरासत में ले लिया और स्थिति को नियंत्रित किया। परिजनों का आरोप है कि घटना के बाद से आरोपी डॉक्टर फरार है और प्रशासन अब तक उसे गिरफ्तार करने में नाकाम रहा है। उन्होंने स्वास्थ्य विभाग की कार्यप्रणाली और सुरक्षा व्यवस्था पर भी गंभीर सवाल उठाए हैं। वहीं, पुलिस का कहना है कि पूरे मामले की जांच की जा रही है और दोषी पाए जाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। घटना के बाद इलाके में तनाव का माहौल बना हुआ है, जबकि स्थानीय लोगों में भी भारी आक्रोश देखा जा रहा है।1