logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

वृंदावन बुलाकर महिलाओं ने बनाया प्लान, कथित ‘बाबा’ को पकड़ा; VIDEO सोशल मीडिया पर वायरल वृंदावन बुलाकर महिलाओं ने बनाया प्लान, कथित ‘बाबा’ को पकड़ा; VIDEO सोशल मीडिया पर वायरल

17 hrs ago
user_Naveen Goswami
Naveen Goswami
Local News Reporter बदायूँ, बदायूँ, उत्तर प्रदेश•
17 hrs ago

वृंदावन बुलाकर महिलाओं ने बनाया प्लान, कथित ‘बाबा’ को पकड़ा; VIDEO सोशल मीडिया पर वायरल वृंदावन बुलाकर महिलाओं ने बनाया प्लान, कथित ‘बाबा’ को पकड़ा; VIDEO सोशल मीडिया पर वायरल

More news from Budaun and nearby areas
  • सांसद नीरज मौर्य नसीन नगर नौगमा मे लिटर गिरने पर परिजनो से मुलाकात कि
    1
    सांसद नीरज मौर्य नसीन नगर नौगमा मे लिटर गिरने पर परिजनो से मुलाकात कि
    user_Ranjeet Yadav Badaun tak
    Ranjeet Yadav Badaun tak
    Content Creator (YouTuber) Dataganj, Budaun•
    5 hrs ago
  • दिनदहाड़े घर में चोरी, 1 किलो चांदी, 10 तोला सोना और एक लाख रुपये ले गया चोर ककराला। अलापुर थाना क्षेत्र के ककराला कस्बे में दिनदहाड़े चोर ने एक मकान को निशाना बनाकर लाखों रुपये के आभूषण और नकदी चोरी कर ली। वार्ड नंबर छह में चांद खां मस्जिद के पास रहने वाले मुकर्रब अली खान पुत्र इरशाद अली खान के घर में हुई चोरी की घटना से इलाके में हड़कंप मच गया। पीड़ित के अनुसार चोर घर से करीब एक किलो चांदी, 10 तोला सोने के आभूषण और एक लाख रुपये की नकदी चोरी कर ले गया। चोरी की पूरी घटना आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई है। वीडियो में संदिग्ध चोर घर के आसपास घूमता और घटना को अंजाम देकर जाता हुआ दिखाई दे रहा है। घटना की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर चोर की पहचान और तलाश की जा रही है।
    2
    दिनदहाड़े घर में चोरी, 1 किलो चांदी, 10 तोला सोना और एक लाख रुपये ले गया चोर
ककराला। अलापुर थाना क्षेत्र के ककराला कस्बे में दिनदहाड़े चोर ने एक मकान को निशाना बनाकर लाखों रुपये के आभूषण और नकदी चोरी कर ली। वार्ड नंबर छह में चांद खां मस्जिद के पास रहने वाले मुकर्रब अली खान पुत्र इरशाद अली खान के घर में हुई चोरी की घटना से इलाके में हड़कंप मच गया।
पीड़ित के अनुसार चोर घर से करीब एक किलो चांदी, 10 तोला सोने के आभूषण और एक लाख रुपये की नकदी चोरी कर ले गया। चोरी की पूरी घटना आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई है। वीडियो में संदिग्ध चोर घर के आसपास घूमता और घटना को अंजाम देकर जाता हुआ दिखाई दे रहा है।
घटना की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर चोर की पहचान और तलाश की जा रही है।
    user_शकील बख्शी जर्नलिस्ट
    शकील बख्शी जर्नलिस्ट
    दातागंज, बदायूँ, उत्तर प्रदेश•
    5 hrs ago
  • गोरखपुर में रविकिशन ने एक कार्यक्रम में PDA में P का मतलब ये बताया, देखें वीडियो
    1
    गोरखपुर में रविकिशन ने एक कार्यक्रम में PDA में P का मतलब ये बताया, देखें वीडियो
    user_Dharmendra Kasaudhan
    Dharmendra Kasaudhan
    Local News Reporter Dataganj, Lucknow•
    7 hrs ago
  • भमोरा पुलिस ने फर्जी कागजात और अवैध तमंचों के साथ दो गिरफ्तार। फर्जी कागजात तैयार कर सरकारी विभागों के अधिकारियों को ठगने के आरोप में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने राजवीर राठौर और निकेत भारद्वाज को पकड़ा। इनके कब्जे से दो फर्जी आधार कार्ड, फर्जी आदेशों की छायाप्रति, दो अवैध तमंचे 315 बोर और जिंदा कारतूस बरामद हुए। पुलिस के मुताबिक आरोपी फर्जी दस्तावेज तैयार कर सरकारी अधिकारियों को प्रभावित कर ठगी करते थे। मामले में थाना भमोरा पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
    1
    भमोरा पुलिस ने फर्जी कागजात और अवैध तमंचों के साथ दो गिरफ्तार। 
फर्जी कागजात तैयार कर सरकारी विभागों के अधिकारियों को ठगने के आरोप में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।
पुलिस ने राजवीर राठौर और निकेत भारद्वाज को पकड़ा। इनके कब्जे से दो फर्जी आधार कार्ड, फर्जी आदेशों की छायाप्रति, दो अवैध तमंचे 315 बोर और जिंदा कारतूस बरामद हुए।
पुलिस के मुताबिक आरोपी फर्जी दस्तावेज तैयार कर सरकारी अधिकारियों को प्रभावित कर ठगी करते थे।
मामले में थाना भमोरा पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
    user_SURAJ SAGAR
    SURAJ SAGAR
    Local News Reporter आँवला, बरेली, उत्तर प्रदेश•
    9 hrs ago
  • पुलिस मुठभेड़ में 25 हजार का इनामी गौकशी का आरोपी गिरफ्तार अलापुर। थाना अलापुर पुलिस ने गौकशी के मामले में वांछित चल रहे 25 हजार रुपये के इनामी आरोपी को पुलिस मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक मुठभेड़ में आरोपी और एक दरोगा घायल हुए हैं। आरोपी के कब्जे से 315 बोर का तमंचा, चार खोखे, तीन जिंदा कारतूस, छुरा और रस्सी बरामद की गई है। पुलिस के अनुसार मंगलवार को मुखबिर से सूचना मिली कि थाना अलापुर में दर्ज गौकशी के मुकदमे में वांछित और 25 हजार रुपये का इनामी जुम्मन पुत्र गट्टे उर्फ कमरुद्दीन निवासी रमजानपुर, थाना कादरचौक, ककराला-कादरचौक मार्ग पर ईंट भट्ठे के पास मौजूद है। सूचना पर अलापुर और कादरचौक पुलिस टीम मौके पर पहुंची और आरोपी की घेराबंदी की। पुलिस का दावा है कि घिरता देख आरोपी ने पुलिस टीम पर जान से मारने की नीयत से चार राउंड फायर किए। इस दौरान उपनिरीक्षक कमर अहमद के दाहिने हाथ में कोहनी के पास गोली लग गई। जवाबी कार्रवाई में पुलिस की गोली लगने से आरोपी दोनों पैरों में घायल हो गया। पुलिस ने उसे मौके से गिरफ्तार कर लिया। घायल आरोपी जुम्मन और उपनिरीक्षक कमर अहमद को उपचार के लिए जिला अस्पताल बदायूं में भर्ती कराया गया है। पुलिस के अनुसार जुम्मन थाना अलापुर में दर्ज मुकदमा संख्या 191/2026, धारा 3/5/8 सीएस एक्ट में वांछित था। 7 सितंबर की घटना कबूली पुलिस के मुताबिक पूछताछ में आरोपी ने बताया कि सात सितंबर की रात उसने अपने साथी के साथ ग्राम गौरामई के जंगल से एक घूमंतु गोवंशीय बछड़े को पकड़कर गौकशी की घटना को अंजाम दिया था। पुलिस मामले में आरोपी के साथी की भी तलाश कर रही है। आठ मुकदमे दर्ज पुलिस के अनुसार गिरफ्तार जुम्मन के खिलाफ कादरचौक और अलापुर थानों में हत्या के प्रयास, मारपीट, गौकशी, गैंगस्टर एक्ट और आर्म्स एक्ट समेत आठ मुकदमे दर्ज हैं। इनमें वर्ष 2009 से लेकर वर्ष 2026 तक के मुकदमे शामिल हैं। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से एक 315 बोर का तमंचा, चार खोखे, तीन जिंदा कारतूस, एक छुरा और एक रस्सी बरामद की है। आरोपी के खिलाफ मुठभेड़ और बरामदगी के संबंध में भी मुकदमा दर्ज किया जा रहा है। पुलिस ने बताया कि उपचार के बाद आरोपी को न्यायालय के समक्ष पेश किया जाएगा।
    2
    पुलिस मुठभेड़ में 25 हजार का इनामी गौकशी का आरोपी गिरफ्तार
अलापुर। थाना अलापुर पुलिस ने गौकशी के मामले में वांछित चल रहे 25 हजार रुपये के इनामी आरोपी को पुलिस मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक मुठभेड़ में आरोपी और एक दरोगा घायल हुए हैं। आरोपी के कब्जे से 315 बोर का तमंचा, चार खोखे, तीन जिंदा कारतूस, छुरा और रस्सी बरामद की गई है।
पुलिस के अनुसार मंगलवार को मुखबिर से सूचना मिली कि थाना अलापुर में दर्ज गौकशी के मुकदमे में वांछित और 25 हजार रुपये का इनामी जुम्मन पुत्र गट्टे उर्फ कमरुद्दीन निवासी रमजानपुर, थाना कादरचौक, ककराला-कादरचौक मार्ग पर ईंट भट्ठे के पास मौजूद है। सूचना पर अलापुर और कादरचौक पुलिस टीम मौके पर पहुंची और आरोपी की घेराबंदी की।
पुलिस का दावा है कि घिरता देख आरोपी ने पुलिस टीम पर जान से मारने की नीयत से चार राउंड फायर किए। इस दौरान उपनिरीक्षक कमर अहमद के दाहिने हाथ में कोहनी के पास गोली लग गई। जवाबी कार्रवाई में पुलिस की गोली लगने से आरोपी दोनों पैरों में घायल हो गया। पुलिस ने उसे मौके से गिरफ्तार कर लिया।
घायल आरोपी जुम्मन और उपनिरीक्षक कमर अहमद को उपचार के लिए जिला अस्पताल बदायूं में भर्ती कराया गया है। पुलिस के अनुसार जुम्मन थाना अलापुर में दर्ज मुकदमा संख्या 191/2026, धारा 3/5/8 सीएस एक्ट में वांछित था।
7 सितंबर की घटना कबूली
पुलिस के मुताबिक पूछताछ में आरोपी ने बताया कि सात सितंबर की रात उसने अपने साथी के साथ ग्राम गौरामई के जंगल से एक घूमंतु गोवंशीय बछड़े को पकड़कर गौकशी की घटना को अंजाम दिया था। पुलिस मामले में आरोपी के साथी की भी तलाश कर रही है।
आठ मुकदमे दर्ज
पुलिस के अनुसार गिरफ्तार जुम्मन के खिलाफ कादरचौक और अलापुर थानों में हत्या के प्रयास, मारपीट, गौकशी, गैंगस्टर एक्ट और आर्म्स एक्ट समेत आठ मुकदमे दर्ज हैं। इनमें वर्ष 2009 से लेकर वर्ष 2026 तक के मुकदमे शामिल हैं।
पुलिस ने आरोपी के कब्जे से एक 315 बोर का तमंचा, चार खोखे, तीन जिंदा कारतूस, एक छुरा और एक रस्सी बरामद की है। आरोपी के खिलाफ मुठभेड़ और बरामदगी के संबंध में भी मुकदमा दर्ज किया जा रहा है। पुलिस ने बताया कि उपचार के बाद आरोपी को न्यायालय के समक्ष पेश किया जाएगा।
    user_शकील बख्शी जर्नलिस्ट
    शकील बख्शी जर्नलिस्ट
    दातागंज, बदायूँ, उत्तर प्रदेश•
    14 hrs ago
  • राजनीतिक पार्टियों का AI वॉर जारी...अब समाजवादी पार्टी पर वार का वीडियो जारी
    1
    राजनीतिक पार्टियों का AI वॉर जारी...अब समाजवादी पार्टी पर वार का वीडियो जारी
    user_Dharmendra Kasaudhan
    Dharmendra Kasaudhan
    Local News Reporter Dataganj, Lucknow•
    18 hrs ago
  • कासगंज में 18 वर्षीय युवती की हत्या, ट्यूबवेल की छत पर मिला शव कासगंज। जनपद कासगंज के अशोक नगर क्षेत्र में बुधवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया, जब 18 वर्षीय युवती का शव ट्यूबवेल के कमरे की छत पर पड़ा मिला। सूचना मिलते ही पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंच गए। पुलिस के अनुसार, युवती मंगलवार देर रात घर से लापता हुई थी। बुधवार सुबह उसका शव घर से करीब सवा किलोमीटर दूर बंद रेलवे क्रॉसिंग के पास ट्यूबवेल की छत पर मिला। घटना की सूचना पर डीआईजी, पुलिस अधीक्षक सहित अन्य अधिकारी घटनास्थल पर पहुंचे और मौका-मुआयना किया। फोरेंसिक टीम और डॉग स्क्वायड ने घटनास्थल से आवश्यक साक्ष्य जुटाए। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज और मोबाइल से संबंधित जानकारी खंगाल रही है। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के आधार पर आगे की स्थिति स्पष्ट होगी। पुलिस मामले की विभिन्न पहलुओं से जांच कर रही है।
    1
    कासगंज में 18 वर्षीय युवती की हत्या, ट्यूबवेल की छत पर मिला शव
कासगंज। जनपद कासगंज के अशोक नगर क्षेत्र में बुधवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया, जब 18 वर्षीय युवती का शव ट्यूबवेल के कमरे की छत पर पड़ा मिला। सूचना मिलते ही पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंच गए।
पुलिस के अनुसार, युवती मंगलवार देर रात घर से लापता हुई थी। बुधवार सुबह उसका शव घर से करीब सवा किलोमीटर दूर बंद रेलवे क्रॉसिंग के पास ट्यूबवेल की छत पर मिला।
घटना की सूचना पर डीआईजी, पुलिस अधीक्षक सहित अन्य अधिकारी घटनास्थल पर पहुंचे और मौका-मुआयना किया। फोरेंसिक टीम और डॉग स्क्वायड ने घटनास्थल से आवश्यक साक्ष्य जुटाए।
पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज और मोबाइल से संबंधित जानकारी खंगाल रही है। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के आधार पर आगे की स्थिति स्पष्ट होगी। पुलिस मामले की विभिन्न पहलुओं से जांच कर रही है।
    user_निरपेक्ष समाचार 24*7
    निरपेक्ष समाचार 24*7
    Local News Reporter सहवार, कासगंज, उत्तर प्रदेश•
    6 hrs ago
  • अलापुर क्षेत्रान्तर्गत गौकशी की घटना कारित करने वाले 25000/- रुपये के इनामियाँ वांछित अभियुक्त को पुलिस मुठभेड़ में किया गया गिरफ्तार अलापुर क्षेत्रान्तर्गत गौकशी की घटना कारित करने वाले 25000/- रुपये के इनामियाँ वांछित अभियुक्त को पुलिस मुठभेड़ में किया गया गिरफ्तार ▪ अभियुक्त के कब्जे से अवैध शस्त्र व कारतूस तथा गौकशी उपकरण बरामद।* वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद बदायूँ सुश्री अंकिता शर्मा के आदेशानुसार अपराध नियन्त्रण व अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के अन्तर्गत अपर पुलिस अधीक्षक नगर के पर्यवेक्षण एवं क्षेत्राधिकारी दातागंज के नेतृत्व में थाना अलापुर पुलिस द्वारा आज दिनांक 22.09.2026 को थाना अलापुर पर पंजीकृत मु0अ0सं0-191/2026 धारा 3/5/8 सीएस एक्ट से सम्बन्धित वांछित अभियुक्त जुम्मन पुत्र गट्टे उर्फ कमरउद्दीन निवासी ग्राम रमजानपुर थाना कादरचौक जनपद बदायूँ को मय एक अदद तंमचा 315 बोर, 04 अदद खोखा 315 बोर , 03 अदद जिंदा कारतूस 315 बोर ,एक अदद छुरी, एक अदद रस्सी के पुलिस मुठभेड़ में मौके से गिरफ्तार किया गया। जिसके सम्बन्ध में थाना अलापुर पर अभियोग पंजीकृत किया जा रहा है। अग्रिम विधिक कार्यवाही प्रचलित है। *घटना का संक्षिप्त विवरण—* थाना अलापुर पर पंजीकृत मु0अ0सं0 191/2026 धारा 3/5/8 सीएस एक्ट से सम्बन्धित वांछित अभियुक्त जुम्मन पुत्र गट्टे उर्फ कमरउद्दीन निवासी ग्राम रमजानपुर थाना कादरचौक जनपद बदायूँ व उसके साथी की गिरफ्तारी हेतु सघन अभियान चलाया गया। *कार्यवाही—* घटना के अनावरण हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, जनपद बदायूँ सुश्री अंकिता शर्मा के निर्देशन में थाना अलापुर पुलिस द्वारा अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु सुरागरसी पतारसी व साक्ष्यों एकत्रित करते हुए सघन चैकिंग अभियान चलाया गया। दिनांक 22.09.2026 को थाना अलापुर पर मुखविर खास द्वारा सूचना दी गयी कि 25000/- रुपये का ईनामियां व गौकश बदमाश ककराला से कादरचौक रोड़ पर ईट भट्टे के पास आज फिर कही गौकशी की घटना को अंजाम देने के लिए खडा है। प्राप्त सूचना थाना अलापुर व कादरचौक पुलिस द्वारा मौके पर पहुंचकर बदमाश को घेर लिया गया गौकश बदमाश द्वारा घिरते देख पुलिस पार्टी पर जान से मारने की नियत से 04 राउण्ड फायर किये जिसमें उ0नि0 कमर अहमद दाहिने हाथ में कोहनी के पास गोली लगने से घायल हो गए। पुलिस पार्टी द्वारा जवाबी आत्मरक्षार्थ फायरिंग में गौकश बदमाश को दोनों पैरो मे गोली लगी जिससे वह घायल हो गया नाम पता पूछा गया तो उसने अपना नाम जुम्मन पुत्र गट्टे उर्फ कमरउद्दीन निवासी ग्राम रमजानपुर थाना कादरचौक जनपद बदायूँ बताया। अभियुक्त जुम्मन उपरोक्त थाना अलापुर पर पंजीकृत मु0अ0सं0 191/2026 धारा 3/5/8 सीएस एक्ट में वांछित है।*दोनों पैरों में गोली लगने से घायल हुए अभियुक्त तथा उ0नि0 कमर अहमद उपरोक्त को प्राथमिक उपचार हेतु जिला अस्पताल, बदायूँ में भर्ती कराया गया है।* बाद उपचार विधिक कार्यवाही करते हुये अभियुक्त को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जायेगा। *पूछताछ विवरण—* अभियुक्त जुम्मन ने पूछताछ में बताया कि दिनांक 07.09.2026 की रात्रि में मैने और मेरे साथी द्वारा ग्राम गौरामई थाना अलापुर बदायूँ के जंगलो से घूमंतु गौवंशीय ( बछड़ा) को पकड़ कर गौकशी की घटना को अंजाम दिया था। *नाम पता अभियुक्त -* 1. अभियुक्त जुम्मन पुत्र गट्टे उर्फ कमरउद्दीन निवासी ग्राम रमजानपुर थाना कादरचौक जनपद बदायूँ । *आपराधिक इतिहास –* 1.मु0अ0सं0 397/2009 धारा 326/323/504 IPC थाना कादरचौक जनपद बदायूँ 2. मु0अ0सं0 279/2017 धारा 3/5/8 CS Act. थाना कादरचौक जनपद बदायूँ 3.मु0अ0सं0 440/2017 धारा 2/3 गैंगेस्टर एक्ट थाना कादरचौक जनपद बदायूँ 4.मु0अ0सं0 386/2018 धारा 3/5/8 CS Act. थाना कादरचौक जनपद बदायूँ 5.मु0अ0स0 335/2022 धारा 3/5/8 CS Act. थाना कादरचौक जनपद बदायूँ 6.मु0अ0स0 88/2023 धारा 2/3 गैंगेस्टर एक्ट थाना कादरचौक जनपद बदायूँ 7. मु0अ0स0 191/2026 धारा 3/5/8 CS Act. थाना अलापुर जनपद बदायूँ 8. मु0अ0सं0 225/2026 धारा 109(1) बीएनएस व 3/25 (1-B)(a)/27 आर्म्स एक्ट थाना अलापुर, जनपद बदायूँ। *बरामदगी का विवरण –* 1. एक अदद तंमचा 315 बोर 2. 04 अदद खोखा 315 बोर 3. 03 अदद जिंदा कारतूस 315 बोर 4. एक अदद छुरा, एक अदद रस्सी *बरामदगी व गिरफ्तारी पुलिस टीम** थानाध्यक्ष श्री सनी चौधरी थाना अलापुर जनपद बदायूँ मय पुलिस टीम। थानाध्यक्ष श्री विक्रम सिंह थाना कादरचौक जनपद बदायूँ मय पुलिस टीम
    1
    अलापुर क्षेत्रान्तर्गत गौकशी की घटना कारित करने वाले 25000/- रुपये के इनामियाँ वांछित अभियुक्त को पुलिस मुठभेड़ में किया गया गिरफ्तार 
अलापुर क्षेत्रान्तर्गत गौकशी की घटना कारित करने वाले 25000/- रुपये के इनामियाँ वांछित अभियुक्त को पुलिस मुठभेड़ में किया गया गिरफ्तार 
▪ 
अभियुक्त के कब्जे से अवैध शस्त्र व कारतूस तथा गौकशी उपकरण बरामद।*
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद बदायूँ सुश्री अंकिता शर्मा के आदेशानुसार अपराध नियन्त्रण व अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के अन्तर्गत अपर पुलिस अधीक्षक नगर के पर्यवेक्षण एवं क्षेत्राधिकारी दातागंज के नेतृत्व में थाना अलापुर पुलिस द्वारा आज दिनांक 22.09.2026 को थाना अलापुर पर पंजीकृत मु0अ0सं0-191/2026 धारा 3/5/8 सीएस एक्ट से सम्बन्धित वांछित अभियुक्त जुम्मन पुत्र गट्टे उर्फ कमरउद्दीन निवासी ग्राम रमजानपुर थाना कादरचौक जनपद बदायूँ को मय एक अदद तंमचा 315 बोर, 04 अदद खोखा 315 बोर , 03 अदद जिंदा कारतूस 315 बोर ,एक अदद छुरी, एक अदद रस्सी के पुलिस मुठभेड़ में मौके से गिरफ्तार किया गया। जिसके सम्बन्ध में थाना अलापुर पर अभियोग पंजीकृत किया जा रहा है। अग्रिम विधिक कार्यवाही प्रचलित है।
*घटना का संक्षिप्त विवरण—* थाना अलापुर पर पंजीकृत मु0अ0सं0 191/2026 धारा 3/5/8 सीएस एक्ट से सम्बन्धित वांछित अभियुक्त जुम्मन पुत्र गट्टे उर्फ कमरउद्दीन निवासी ग्राम रमजानपुर थाना कादरचौक जनपद बदायूँ व उसके साथी की गिरफ्तारी हेतु सघन अभियान चलाया गया।
*कार्यवाही—*
घटना के अनावरण हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, जनपद बदायूँ सुश्री अंकिता शर्मा के निर्देशन में थाना अलापुर पुलिस द्वारा अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु सुरागरसी पतारसी व साक्ष्यों एकत्रित करते हुए सघन चैकिंग अभियान चलाया गया। दिनांक 22.09.2026 को थाना अलापुर पर मुखविर खास द्वारा सूचना दी गयी कि 25000/- रुपये का ईनामियां व गौकश बदमाश ककराला से कादरचौक रोड़ पर ईट भट्टे के पास आज फिर कही गौकशी की घटना को अंजाम देने के लिए खडा है। प्राप्त सूचना थाना अलापुर व कादरचौक पुलिस द्वारा मौके पर पहुंचकर बदमाश को घेर लिया गया गौकश बदमाश द्वारा घिरते देख पुलिस पार्टी पर जान से मारने की नियत से 04 राउण्ड फायर किये जिसमें उ0नि0 कमर अहमद दाहिने हाथ में कोहनी के पास गोली लगने से घायल हो गए। पुलिस पार्टी द्वारा जवाबी आत्मरक्षार्थ फायरिंग में गौकश बदमाश को दोनों पैरो मे गोली लगी जिससे वह घायल हो गया नाम पता पूछा गया तो उसने अपना नाम जुम्मन पुत्र गट्टे उर्फ कमरउद्दीन निवासी ग्राम रमजानपुर थाना कादरचौक जनपद बदायूँ बताया। अभियुक्त जुम्मन उपरोक्त थाना अलापुर पर पंजीकृत मु0अ0सं0 191/2026 धारा 3/5/8 सीएस एक्ट में वांछित है।*दोनों पैरों में गोली लगने से घायल हुए अभियुक्त तथा उ0नि0 कमर अहमद उपरोक्त को प्राथमिक उपचार हेतु जिला अस्पताल, बदायूँ में भर्ती कराया गया है।* बाद उपचार विधिक कार्यवाही करते हुये अभियुक्त को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जायेगा।
*पूछताछ विवरण—* अभियुक्त जुम्मन ने पूछताछ में बताया कि दिनांक 07.09.2026 की रात्रि में मैने और मेरे साथी द्वारा ग्राम गौरामई थाना अलापुर बदायूँ के जंगलो से घूमंतु गौवंशीय ( बछड़ा) को पकड़ कर गौकशी की घटना को अंजाम दिया था। 
*नाम पता अभियुक्त -*  
1.	अभियुक्त जुम्मन पुत्र गट्टे उर्फ कमरउद्दीन निवासी ग्राम रमजानपुर थाना कादरचौक जनपद बदायूँ । 
*आपराधिक इतिहास –* 
1.मु0अ0सं0 397/2009 धारा 326/323/504 IPC थाना कादरचौक जनपद बदायूँ
2. मु0अ0सं0 279/2017 धारा 3/5/8 CS Act. थाना कादरचौक जनपद बदायूँ
3.मु0अ0सं0 440/2017 धारा 2/3 गैंगेस्टर एक्ट थाना कादरचौक जनपद बदायूँ
4.मु0अ0सं0 386/2018 धारा 3/5/8 CS Act. थाना कादरचौक जनपद बदायूँ
5.मु0अ0स0 335/2022 धारा 3/5/8 CS Act. थाना कादरचौक जनपद बदायूँ
6.मु0अ0स0 88/2023 धारा 2/3 गैंगेस्टर एक्ट थाना कादरचौक जनपद बदायूँ 
7. मु0अ0स0 191/2026 धारा 3/5/8 CS Act. थाना अलापुर जनपद बदायूँ
8.  मु0अ0सं0 225/2026 धारा 109(1) बीएनएस व 3/25 (1-B)(a)/27 आर्म्स एक्ट थाना अलापुर, जनपद बदायूँ।
*बरामदगी का विवरण –*
1. एक अदद तंमचा 315  बोर
2. 04 अदद खोखा 315 बोर 
3. 03 अदद जिंदा कारतूस 315 बोर
4. एक अदद छुरा, एक अदद रस्सी
*बरामदगी व गिरफ्तारी पुलिस टीम**
थानाध्यक्ष श्री सनी चौधरी थाना अलापुर जनपद बदायूँ मय पुलिस टीम।
थानाध्यक्ष श्री विक्रम सिंह थाना कादरचौक जनपद बदायूँ मय पुलिस टीम
    user_Journalist Shivam Bhardwaj
    Journalist Shivam Bhardwaj
    बदायूँ, बदायूँ, उत्तर प्रदेश•
    15 hrs ago
  • #BADAUN : सहसवान में मजदूर से मारपीट का गंभीर आरोप पीड़ित का दावा—खुरपी से हमला कर गिराया, मुंह में पेशाब करने का आरोप जान से मारने की धमकी देकर आरोपी फरार होने का दावा मेडिकल के बाद भी कार्रवाई नहीं होने का आरोप, अधिकारियों से लगाई न्याय की गुहार पुलिस जांच और मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई करेगी
    1
    #BADAUN : सहसवान में मजदूर से मारपीट का गंभीर आरोप
पीड़ित का दावा—खुरपी से हमला कर गिराया, मुंह में पेशाब करने का आरोप
जान से मारने की धमकी देकर आरोपी फरार होने का दावा
मेडिकल के बाद भी कार्रवाई नहीं होने का आरोप, अधिकारियों से लगाई न्याय की गुहार
पुलिस जांच और मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई करेगी
    user_JOURNALIST REETESH PARTAP S
    JOURNALIST REETESH PARTAP S
    Local News Reporter बदायूँ, बदायूँ, उत्तर प्रदेश•
    16 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.