logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

कासगंज में 18 वर्षीय युवती की हत्या, ट्यूबवेल की छत पर मिला शव कासगंज। जनपद कासगंज के अशोक नगर क्षेत्र में बुधवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया, जब 18 वर्षीय युवती का शव ट्यूबवेल के कमरे की छत पर पड़ा मिला। सूचना मिलते ही पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंच गए। पुलिस के अनुसार, युवती मंगलवार देर रात घर से लापता हुई थी। बुधवार सुबह उसका शव घर से करीब सवा किलोमीटर दूर बंद रेलवे क्रॉसिंग के पास ट्यूबवेल की छत पर मिला। घटना की सूचना पर डीआईजी, पुलिस अधीक्षक सहित अन्य अधिकारी घटनास्थल पर पहुंचे और मौका-मुआयना किया। फोरेंसिक टीम और डॉग स्क्वायड ने घटनास्थल से आवश्यक साक्ष्य जुटाए। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज और मोबाइल से संबंधित जानकारी खंगाल रही है। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के आधार पर आगे की स्थिति स्पष्ट होगी। पुलिस मामले की विभिन्न पहलुओं से जांच कर रही है।

5 hrs ago
user_निरपेक्ष समाचार 24*7
निरपेक्ष समाचार 24*7
Local News Reporter सहवार, कासगंज, उत्तर प्रदेश•
5 hrs ago

कासगंज में 18 वर्षीय युवती की हत्या, ट्यूबवेल की छत पर मिला शव कासगंज। जनपद कासगंज के अशोक नगर क्षेत्र में बुधवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया, जब 18 वर्षीय युवती का शव ट्यूबवेल के कमरे की छत पर पड़ा मिला। सूचना मिलते ही पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंच गए। पुलिस के अनुसार, युवती मंगलवार देर रात घर से लापता हुई थी। बुधवार सुबह उसका शव घर से करीब सवा किलोमीटर दूर बंद रेलवे क्रॉसिंग के पास ट्यूबवेल की छत पर मिला। घटना की सूचना पर डीआईजी, पुलिस अधीक्षक सहित अन्य अधिकारी घटनास्थल पर पहुंचे और मौका-मुआयना किया। फोरेंसिक टीम और डॉग स्क्वायड ने घटनास्थल से आवश्यक साक्ष्य जुटाए। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज और मोबाइल से संबंधित जानकारी खंगाल रही है। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के आधार पर आगे की स्थिति स्पष्ट होगी। पुलिस मामले की विभिन्न पहलुओं से जांच कर रही है।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • थाना अलापुर पुलिस द्वारा गोकशी की घटना में 25,000 /-ईनामिया, वांछित 01 अभियुक्त को पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार किये जाने के संबंध में क्षेत्राधिकारी दातागंज श्री आशेष नाथ सिंह द्वारा दी गई बाइट थाना अलापुर पुलिस द्वारा गोकशी की घटना में 25,000 /-ईनामिया, वांछित 01 अभियुक्त को पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार किये जाने के संबंध में क्षेत्राधिकारी दातागंज श्री आशेष नाथ सिंह द्वारा दी गई बाइट
    1
    थाना अलापुर पुलिस द्वारा गोकशी की घटना में 25,000 /-ईनामिया, वांछित 01 अभियुक्त को पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार किये जाने के संबंध में क्षेत्राधिकारी दातागंज श्री आशेष नाथ सिंह द्वारा दी गई बाइट
थाना अलापुर पुलिस द्वारा गोकशी की घटना में 25,000 /-ईनामिया, वांछित 01 अभियुक्त को पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार किये जाने के संबंध में क्षेत्राधिकारी दातागंज श्री आशेष नाथ सिंह द्वारा दी गई बाइट
    user_Journalist Shivam Bhardwaj
    Journalist Shivam Bhardwaj
    बदायूँ, बदायूँ, उत्तर प्रदेश•
    14 hrs ago
  • वृंदावन बुलाकर महिलाओं ने बनाया प्लान, कथित ‘बाबा’ को पकड़ा; VIDEO सोशल मीडिया पर वायरल वृंदावन बुलाकर महिलाओं ने बनाया प्लान, कथित ‘बाबा’ को पकड़ा; VIDEO सोशल मीडिया पर वायरल
    1
    वृंदावन बुलाकर महिलाओं ने बनाया प्लान, कथित ‘बाबा’ को पकड़ा; VIDEO सोशल मीडिया पर वायरल


वृंदावन बुलाकर महिलाओं ने बनाया प्लान, कथित ‘बाबा’ को पकड़ा; VIDEO सोशल मीडिया पर वायरल
    user_Naveen Goswami
    Naveen Goswami
    Local News Reporter बदायूँ, बदायूँ, उत्तर प्रदेश•
    16 hrs ago
  • सहसवान में जमीन की नींव भरने को लेकर विवाद, मारपीट का आरोप; पुलिस पर तहरीर बदलवाने का आरोप तबरेज़ खान लाठी-डंडे व धारदार हथियारों से हमला करने का दावा, कई लोग घायल सहसवान (बदायूं)। थाना सहसवान क्षेत्र के ग्राम वक्सर में जमीन की नींव भरने को लेकर विवाद का मामला सामने आया है। गांव निवासी सुगढ़ सिंह पुत्र गुलजारी ने गांव के ही होरी, चन्दकेश, सत्यपाल और सतीश पुत्रगण रमेश पर मारपीट और जानलेवा हमला करने का आरोप लगाया है। पीड़ित पक्ष ने पुलिस पर तहरीर में बदलाव कराने का भी आरोप लगाया है।पीड़ित के अनुसार घटना 22 सितंबर 2026 की सुबह करीब 9 बजे की है। सुगढ़ सिंह का कहना है कि वह गांव के लोगों की मौजूदगी में अपनी जगह की नींव भरवा रहे थे। इसी दौरान नामजद लोग कथित तौर पर लाठी-डंडे, फावड़ा, गड़ासा और अन्य धारदार सामान लेकर मौके पर पहुंचे और गाली-गलौज करते हुए उनके साथ मारपीट शुरू कर दी। आरोप है कि सुगढ़ सिंह को बचाने के लिए उनकी पुत्रियां गंगादेवी और रजनी तथा भाई कुमार सिंह मौके पर पहुंचे। आरोप है कि हमलावरों ने उनके साथ भी मारपीट की, जिससे सभी को शरीर के अलग-अलग हिस्सों में चोटें आईं। पीड़ित पक्ष का कहना है कि शोर-शराबा सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंच गए और बीच-बचाव किया। इसके बाद आरोपी कथित रूप से भविष्य में देख लेने और जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से चले गए।घटना के बाद सुगढ़ सिंह अपने चोटिल परिजनों के साथ थाना सहसवान पहुंचे और पुलिस को प्रार्थना पत्र देकर आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने, कानूनी कार्रवाई करने तथा घायलों का चिकित्सीय परीक्षण कराने की मांग की।पीड़ित पक्ष का आरोप है कि थाने में पुलिस ने उनकी दी गई तहरीर में बदलाव कराया। हालांकि इस संबंध में पुलिस का पक्ष सामने नहीं आया है। मामले में पुलिस द्वारा क्या कार्रवाई की गई और कौन-सी धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की गई, इसकी स्थिति पुलिस के आधिकारिक पक्ष के बाद ही स्पष्ट होगी।
    1
    सहसवान में जमीन की नींव भरने को लेकर विवाद, मारपीट का आरोप; पुलिस पर तहरीर बदलवाने का आरोप
तबरेज़ खान 
लाठी-डंडे व धारदार हथियारों से हमला करने का दावा, कई लोग घायल
सहसवान (बदायूं)। थाना सहसवान क्षेत्र के ग्राम वक्सर में जमीन की नींव भरने को लेकर विवाद का मामला सामने आया है। गांव निवासी सुगढ़ सिंह पुत्र गुलजारी ने गांव के ही होरी, चन्दकेश, सत्यपाल और सतीश पुत्रगण रमेश पर मारपीट और जानलेवा हमला करने का आरोप लगाया है। पीड़ित पक्ष ने पुलिस पर तहरीर में बदलाव कराने का भी आरोप लगाया है।पीड़ित के अनुसार घटना 22 सितंबर 2026 की सुबह करीब 9 बजे की है। सुगढ़ सिंह का कहना है कि वह गांव के लोगों की मौजूदगी में अपनी जगह की नींव भरवा रहे थे। इसी दौरान नामजद लोग कथित तौर पर लाठी-डंडे, फावड़ा, गड़ासा और अन्य धारदार सामान लेकर मौके पर पहुंचे और गाली-गलौज करते हुए उनके साथ मारपीट शुरू कर दी।
आरोप है कि सुगढ़ सिंह को बचाने के लिए उनकी पुत्रियां गंगादेवी और रजनी तथा भाई कुमार सिंह मौके पर पहुंचे। आरोप है कि हमलावरों ने उनके साथ भी मारपीट की, जिससे सभी को शरीर के अलग-अलग हिस्सों में चोटें आईं।
पीड़ित पक्ष का कहना है कि शोर-शराबा सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंच गए और बीच-बचाव किया। इसके बाद आरोपी कथित रूप से भविष्य में देख लेने और जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से चले गए।घटना के बाद सुगढ़ सिंह अपने चोटिल परिजनों के साथ थाना सहसवान पहुंचे और पुलिस को प्रार्थना पत्र देकर आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने, कानूनी कार्रवाई करने तथा घायलों का चिकित्सीय परीक्षण कराने की मांग की।पीड़ित पक्ष का आरोप है कि थाने में पुलिस ने उनकी दी गई तहरीर में बदलाव कराया। हालांकि इस संबंध में पुलिस का पक्ष सामने नहीं आया है। मामले में पुलिस द्वारा क्या कार्रवाई की गई और कौन-सी धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की गई, इसकी स्थिति पुलिस के आधिकारिक पक्ष के बाद ही स्पष्ट होगी।
    user_Tabrez khan journalist
    Tabrez khan journalist
    Photographer सहसवान, बदायूँ, उत्तर प्रदेश•
    18 hrs ago
  • *नवागत जिलाधिकारी एम. अरुन्मौली ने देर रात्रि कोषागार पहुंचकर ग्रहण किया कार्यभार* जनपद एटा की नवागत जिलाधिकारी एम.अरुन्मौली ने 22/9/2026 को देर रात्रि जिला कोषागार पहुंचकर जिलाधिकारी पद का कार्यभार ग्रहण किया। उन्होंने कोषागार में निर्धारित औपचारिकताएं पूर्ण करते हुए कार्यभार संभाला। नवागत जिलाधिकारी एम. अरुन्मौली के कार्यभार ग्रहण करने के दौरान अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व चन्द्र प्रकाश पाठक,अपर जिलाधिकारी न्यायिक रमेश मौर्य,मुख्य विकास अधिकारी राजेन्द्र प्रसाद मिश्र,उप जिलाधिकारी विपिन कुमार मोरल,वरिष्ठ कोषाधिकारी विकास भाई चौहान सहित अन्य अधिकारी गण आदि उपस्थित रहे।
    1
    *नवागत जिलाधिकारी एम. अरुन्मौली ने देर रात्रि कोषागार पहुंचकर ग्रहण किया कार्यभार* 
जनपद एटा की नवागत जिलाधिकारी एम.अरुन्मौली ने
22/9/2026 को देर रात्रि जिला कोषागार पहुंचकर जिलाधिकारी पद का कार्यभार ग्रहण किया।
उन्होंने कोषागार में निर्धारित औपचारिकताएं पूर्ण करते हुए कार्यभार संभाला।
नवागत जिलाधिकारी एम. अरुन्मौली के कार्यभार ग्रहण करने के दौरान अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व चन्द्र प्रकाश पाठक,अपर जिलाधिकारी न्यायिक रमेश मौर्य,मुख्य विकास अधिकारी राजेन्द्र प्रसाद मिश्र,उप जिलाधिकारी विपिन कुमार मोरल,वरिष्ठ कोषाधिकारी विकास भाई चौहान सहित अन्य अधिकारी गण आदि उपस्थित रहे।
    user_Ravendra Jadon Patrkar
    Ravendra Jadon Patrkar
    Farmer अलीगंज, एटा, उत्तर प्रदेश•
    5 hrs ago
  • sir जो मेने एक वीडियो बनाया था उस पर कोई एक्शन नहीं लिया गया है कई लोगों को करेंट भी लग चुका है हमारे एटा के DM सर निवेदन यह कि तारो की केविल जमीन पर पड़ी हुई है रोड के किनारे साइड मे ं दुकान भी और लोग भी निकलते रहते है हमर निवेदन यह कि जल्द जल्द से कार्य को शुरू करवाए धन्यवाद सर 23/09/2026 villge अचलपुर post barauli थाना बागवाला जनपद एटा
    1
    sir जो मेने एक वीडियो बनाया था उस पर कोई एक्शन नहीं लिया गया है  कई लोगों को करेंट भी लग चुका है हमारे  एटा के DM सर निवेदन यह कि तारो की केविल जमीन पर पड़ी हुई है रोड के किनारे साइड मे ं दुकान भी और लोग भी निकलते रहते है हमर निवेदन यह कि जल्द जल्द से कार्य को शुरू करवाए धन्यवाद सर 23/09/2026 villge अचलपुर post barauli थाना बागवाला जनपद एटा
    user_Roshan Lal
    Roshan Lal
    Video Creator अलीगंज, एटा, उत्तर प्रदेश•
    14 hrs ago
  • कार्यभार ग्रहण करने के उपरांत जिलाधिकारी एम. अरुन्मोली ने मीडिया को दी बाइट।
    1
    कार्यभार ग्रहण करने के उपरांत जिलाधिकारी एम. अरुन्मोली ने मीडिया को दी बाइट।
    user_Amit Gupta Ptrkar Etah
    Amit Gupta Ptrkar Etah
    Newspaper publisher अलीगंज, एटा, उत्तर प्रदेश•
    20 hrs ago
  • फरमान ने दी जान से मार और बचाने पहुंचे परिजन तो तीन लोगों को किया घायल जिला फर्रुखाबाद के थाना मऊदरवाजा क्षेत्र के ग्राम हथियापुर का पूरा मामला पुलिस को प्रार्थना पत्र देकर आगे की कार्रवाई की मांग की फर्रुखाबाद जिले के ग्राम हथियापुर मैं भैंस गई मेड़ पर चुंगने दबंग युवकों इमरान फरमान ने दी जान से मार और बचाने पहुंचे परिजन तो तीन लोगों को किया घायल जिला फर्रुखाबाद के थाना मऊदरवाजा क्षेत्र के ग्राम हथियापुर का पूरा मामला पुलिस को प्रार्थना पत्र देकर आगे की कार्रवाई की मांग की है
    2
    फरमान ने दी जान से मार 

और बचाने पहुंचे परिजन तो तीन लोगों को किया घायल 

जिला फर्रुखाबाद के थाना मऊदरवाजा क्षेत्र के ग्राम हथियापुर का पूरा मामला 


पुलिस को प्रार्थना पत्र देकर आगे की कार्रवाई की मांग की
फर्रुखाबाद जिले के ग्राम हथियापुर मैं भैंस गई मेड़ पर चुंगने  दबंग युवकों इमरान फरमान ने दी जान से मार 
और बचाने पहुंचे परिजन तो तीन लोगों को किया घायल 
जिला फर्रुखाबाद के थाना मऊदरवाजा क्षेत्र के ग्राम हथियापुर का पूरा मामला 
पुलिस को प्रार्थना पत्र देकर आगे की कार्रवाई की मांग की है
    user_Vijay kumar
    Vijay kumar
    Local News Reporter बदायूँ, बदायूँ, उत्तर प्रदेश•
    13 hrs ago
  • #BADAUN : सहसवान में मजदूर से मारपीट का गंभीर आरोप पीड़ित का दावा—खुरपी से हमला कर गिराया, मुंह में पेशाब करने का आरोप जान से मारने की धमकी देकर आरोपी फरार होने का दावा मेडिकल के बाद भी कार्रवाई नहीं होने का आरोप, अधिकारियों से लगाई न्याय की गुहार पुलिस जांच और मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई करेगी
    1
    #BADAUN : सहसवान में मजदूर से मारपीट का गंभीर आरोप
पीड़ित का दावा—खुरपी से हमला कर गिराया, मुंह में पेशाब करने का आरोप
जान से मारने की धमकी देकर आरोपी फरार होने का दावा
मेडिकल के बाद भी कार्रवाई नहीं होने का आरोप, अधिकारियों से लगाई न्याय की गुहार
पुलिस जांच और मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई करेगी
    user_JOURNALIST REETESH PARTAP S
    JOURNALIST REETESH PARTAP S
    Local News Reporter बदायूँ, बदायूँ, उत्तर प्रदेश•
    15 hrs ago
  • अलापुर क्षेत्रान्तर्गत गौकशी की घटना कारित करने वाले 25000/- रुपये के इनामियाँ वांछित अभियुक्त को पुलिस मुठभेड़ में किया गया गिरफ्तार अलापुर क्षेत्रान्तर्गत गौकशी की घटना कारित करने वाले 25000/- रुपये के इनामियाँ वांछित अभियुक्त को पुलिस मुठभेड़ में किया गया गिरफ्तार ▪ अभियुक्त के कब्जे से अवैध शस्त्र व कारतूस तथा गौकशी उपकरण बरामद।* वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद बदायूँ सुश्री अंकिता शर्मा के आदेशानुसार अपराध नियन्त्रण व अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के अन्तर्गत अपर पुलिस अधीक्षक नगर के पर्यवेक्षण एवं क्षेत्राधिकारी दातागंज के नेतृत्व में थाना अलापुर पुलिस द्वारा आज दिनांक 22.09.2026 को थाना अलापुर पर पंजीकृत मु0अ0सं0-191/2026 धारा 3/5/8 सीएस एक्ट से सम्बन्धित वांछित अभियुक्त जुम्मन पुत्र गट्टे उर्फ कमरउद्दीन निवासी ग्राम रमजानपुर थाना कादरचौक जनपद बदायूँ को मय एक अदद तंमचा 315 बोर, 04 अदद खोखा 315 बोर , 03 अदद जिंदा कारतूस 315 बोर ,एक अदद छुरी, एक अदद रस्सी के पुलिस मुठभेड़ में मौके से गिरफ्तार किया गया। जिसके सम्बन्ध में थाना अलापुर पर अभियोग पंजीकृत किया जा रहा है। अग्रिम विधिक कार्यवाही प्रचलित है। *घटना का संक्षिप्त विवरण—* थाना अलापुर पर पंजीकृत मु0अ0सं0 191/2026 धारा 3/5/8 सीएस एक्ट से सम्बन्धित वांछित अभियुक्त जुम्मन पुत्र गट्टे उर्फ कमरउद्दीन निवासी ग्राम रमजानपुर थाना कादरचौक जनपद बदायूँ व उसके साथी की गिरफ्तारी हेतु सघन अभियान चलाया गया। *कार्यवाही—* घटना के अनावरण हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, जनपद बदायूँ सुश्री अंकिता शर्मा के निर्देशन में थाना अलापुर पुलिस द्वारा अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु सुरागरसी पतारसी व साक्ष्यों एकत्रित करते हुए सघन चैकिंग अभियान चलाया गया। दिनांक 22.09.2026 को थाना अलापुर पर मुखविर खास द्वारा सूचना दी गयी कि 25000/- रुपये का ईनामियां व गौकश बदमाश ककराला से कादरचौक रोड़ पर ईट भट्टे के पास आज फिर कही गौकशी की घटना को अंजाम देने के लिए खडा है। प्राप्त सूचना थाना अलापुर व कादरचौक पुलिस द्वारा मौके पर पहुंचकर बदमाश को घेर लिया गया गौकश बदमाश द्वारा घिरते देख पुलिस पार्टी पर जान से मारने की नियत से 04 राउण्ड फायर किये जिसमें उ0नि0 कमर अहमद दाहिने हाथ में कोहनी के पास गोली लगने से घायल हो गए। पुलिस पार्टी द्वारा जवाबी आत्मरक्षार्थ फायरिंग में गौकश बदमाश को दोनों पैरो मे गोली लगी जिससे वह घायल हो गया नाम पता पूछा गया तो उसने अपना नाम जुम्मन पुत्र गट्टे उर्फ कमरउद्दीन निवासी ग्राम रमजानपुर थाना कादरचौक जनपद बदायूँ बताया। अभियुक्त जुम्मन उपरोक्त थाना अलापुर पर पंजीकृत मु0अ0सं0 191/2026 धारा 3/5/8 सीएस एक्ट में वांछित है।*दोनों पैरों में गोली लगने से घायल हुए अभियुक्त तथा उ0नि0 कमर अहमद उपरोक्त को प्राथमिक उपचार हेतु जिला अस्पताल, बदायूँ में भर्ती कराया गया है।* बाद उपचार विधिक कार्यवाही करते हुये अभियुक्त को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जायेगा। *पूछताछ विवरण—* अभियुक्त जुम्मन ने पूछताछ में बताया कि दिनांक 07.09.2026 की रात्रि में मैने और मेरे साथी द्वारा ग्राम गौरामई थाना अलापुर बदायूँ के जंगलो से घूमंतु गौवंशीय ( बछड़ा) को पकड़ कर गौकशी की घटना को अंजाम दिया था। *नाम पता अभियुक्त -* 1. अभियुक्त जुम्मन पुत्र गट्टे उर्फ कमरउद्दीन निवासी ग्राम रमजानपुर थाना कादरचौक जनपद बदायूँ । *आपराधिक इतिहास –* 1.मु0अ0सं0 397/2009 धारा 326/323/504 IPC थाना कादरचौक जनपद बदायूँ 2. मु0अ0सं0 279/2017 धारा 3/5/8 CS Act. थाना कादरचौक जनपद बदायूँ 3.मु0अ0सं0 440/2017 धारा 2/3 गैंगेस्टर एक्ट थाना कादरचौक जनपद बदायूँ 4.मु0अ0सं0 386/2018 धारा 3/5/8 CS Act. थाना कादरचौक जनपद बदायूँ 5.मु0अ0स0 335/2022 धारा 3/5/8 CS Act. थाना कादरचौक जनपद बदायूँ 6.मु0अ0स0 88/2023 धारा 2/3 गैंगेस्टर एक्ट थाना कादरचौक जनपद बदायूँ 7. मु0अ0स0 191/2026 धारा 3/5/8 CS Act. थाना अलापुर जनपद बदायूँ 8. मु0अ0सं0 225/2026 धारा 109(1) बीएनएस व 3/25 (1-B)(a)/27 आर्म्स एक्ट थाना अलापुर, जनपद बदायूँ। *बरामदगी का विवरण –* 1. एक अदद तंमचा 315 बोर 2. 04 अदद खोखा 315 बोर 3. 03 अदद जिंदा कारतूस 315 बोर 4. एक अदद छुरा, एक अदद रस्सी *बरामदगी व गिरफ्तारी पुलिस टीम** थानाध्यक्ष श्री सनी चौधरी थाना अलापुर जनपद बदायूँ मय पुलिस टीम। थानाध्यक्ष श्री विक्रम सिंह थाना कादरचौक जनपद बदायूँ मय पुलिस टीम
    1
    अलापुर क्षेत्रान्तर्गत गौकशी की घटना कारित करने वाले 25000/- रुपये के इनामियाँ वांछित अभियुक्त को पुलिस मुठभेड़ में किया गया गिरफ्तार 
अलापुर क्षेत्रान्तर्गत गौकशी की घटना कारित करने वाले 25000/- रुपये के इनामियाँ वांछित अभियुक्त को पुलिस मुठभेड़ में किया गया गिरफ्तार 
▪ 
अभियुक्त के कब्जे से अवैध शस्त्र व कारतूस तथा गौकशी उपकरण बरामद।*
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद बदायूँ सुश्री अंकिता शर्मा के आदेशानुसार अपराध नियन्त्रण व अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के अन्तर्गत अपर पुलिस अधीक्षक नगर के पर्यवेक्षण एवं क्षेत्राधिकारी दातागंज के नेतृत्व में थाना अलापुर पुलिस द्वारा आज दिनांक 22.09.2026 को थाना अलापुर पर पंजीकृत मु0अ0सं0-191/2026 धारा 3/5/8 सीएस एक्ट से सम्बन्धित वांछित अभियुक्त जुम्मन पुत्र गट्टे उर्फ कमरउद्दीन निवासी ग्राम रमजानपुर थाना कादरचौक जनपद बदायूँ को मय एक अदद तंमचा 315 बोर, 04 अदद खोखा 315 बोर , 03 अदद जिंदा कारतूस 315 बोर ,एक अदद छुरी, एक अदद रस्सी के पुलिस मुठभेड़ में मौके से गिरफ्तार किया गया। जिसके सम्बन्ध में थाना अलापुर पर अभियोग पंजीकृत किया जा रहा है। अग्रिम विधिक कार्यवाही प्रचलित है।
*घटना का संक्षिप्त विवरण—* थाना अलापुर पर पंजीकृत मु0अ0सं0 191/2026 धारा 3/5/8 सीएस एक्ट से सम्बन्धित वांछित अभियुक्त जुम्मन पुत्र गट्टे उर्फ कमरउद्दीन निवासी ग्राम रमजानपुर थाना कादरचौक जनपद बदायूँ व उसके साथी की गिरफ्तारी हेतु सघन अभियान चलाया गया।
*कार्यवाही—*
घटना के अनावरण हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, जनपद बदायूँ सुश्री अंकिता शर्मा के निर्देशन में थाना अलापुर पुलिस द्वारा अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु सुरागरसी पतारसी व साक्ष्यों एकत्रित करते हुए सघन चैकिंग अभियान चलाया गया। दिनांक 22.09.2026 को थाना अलापुर पर मुखविर खास द्वारा सूचना दी गयी कि 25000/- रुपये का ईनामियां व गौकश बदमाश ककराला से कादरचौक रोड़ पर ईट भट्टे के पास आज फिर कही गौकशी की घटना को अंजाम देने के लिए खडा है। प्राप्त सूचना थाना अलापुर व कादरचौक पुलिस द्वारा मौके पर पहुंचकर बदमाश को घेर लिया गया गौकश बदमाश द्वारा घिरते देख पुलिस पार्टी पर जान से मारने की नियत से 04 राउण्ड फायर किये जिसमें उ0नि0 कमर अहमद दाहिने हाथ में कोहनी के पास गोली लगने से घायल हो गए। पुलिस पार्टी द्वारा जवाबी आत्मरक्षार्थ फायरिंग में गौकश बदमाश को दोनों पैरो मे गोली लगी जिससे वह घायल हो गया नाम पता पूछा गया तो उसने अपना नाम जुम्मन पुत्र गट्टे उर्फ कमरउद्दीन निवासी ग्राम रमजानपुर थाना कादरचौक जनपद बदायूँ बताया। अभियुक्त जुम्मन उपरोक्त थाना अलापुर पर पंजीकृत मु0अ0सं0 191/2026 धारा 3/5/8 सीएस एक्ट में वांछित है।*दोनों पैरों में गोली लगने से घायल हुए अभियुक्त तथा उ0नि0 कमर अहमद उपरोक्त को प्राथमिक उपचार हेतु जिला अस्पताल, बदायूँ में भर्ती कराया गया है।* बाद उपचार विधिक कार्यवाही करते हुये अभियुक्त को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जायेगा।
*पूछताछ विवरण—* अभियुक्त जुम्मन ने पूछताछ में बताया कि दिनांक 07.09.2026 की रात्रि में मैने और मेरे साथी द्वारा ग्राम गौरामई थाना अलापुर बदायूँ के जंगलो से घूमंतु गौवंशीय ( बछड़ा) को पकड़ कर गौकशी की घटना को अंजाम दिया था। 
*नाम पता अभियुक्त -*  
1.	अभियुक्त जुम्मन पुत्र गट्टे उर्फ कमरउद्दीन निवासी ग्राम रमजानपुर थाना कादरचौक जनपद बदायूँ । 
*आपराधिक इतिहास –* 
1.मु0अ0सं0 397/2009 धारा 326/323/504 IPC थाना कादरचौक जनपद बदायूँ
2. मु0अ0सं0 279/2017 धारा 3/5/8 CS Act. थाना कादरचौक जनपद बदायूँ
3.मु0अ0सं0 440/2017 धारा 2/3 गैंगेस्टर एक्ट थाना कादरचौक जनपद बदायूँ
4.मु0अ0सं0 386/2018 धारा 3/5/8 CS Act. थाना कादरचौक जनपद बदायूँ
5.मु0अ0स0 335/2022 धारा 3/5/8 CS Act. थाना कादरचौक जनपद बदायूँ
6.मु0अ0स0 88/2023 धारा 2/3 गैंगेस्टर एक्ट थाना कादरचौक जनपद बदायूँ 
7. मु0अ0स0 191/2026 धारा 3/5/8 CS Act. थाना अलापुर जनपद बदायूँ
8.  मु0अ0सं0 225/2026 धारा 109(1) बीएनएस व 3/25 (1-B)(a)/27 आर्म्स एक्ट थाना अलापुर, जनपद बदायूँ।
*बरामदगी का विवरण –*
1. एक अदद तंमचा 315  बोर
2. 04 अदद खोखा 315 बोर 
3. 03 अदद जिंदा कारतूस 315 बोर
4. एक अदद छुरा, एक अदद रस्सी
*बरामदगी व गिरफ्तारी पुलिस टीम**
थानाध्यक्ष श्री सनी चौधरी थाना अलापुर जनपद बदायूँ मय पुलिस टीम।
थानाध्यक्ष श्री विक्रम सिंह थाना कादरचौक जनपद बदायूँ मय पुलिस टीम
    user_Journalist Shivam Bhardwaj
    Journalist Shivam Bhardwaj
    बदायूँ, बदायूँ, उत्तर प्रदेश•
    14 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.