सहसवान में जमीन की नींव भरने को लेकर विवाद, मारपीट का आरोप; पुलिस पर तहरीर बदलवाने का आरोप तबरेज़ खान लाठी-डंडे व धारदार हथियारों से हमला करने का दावा, कई लोग घायल सहसवान (बदायूं)। थाना सहसवान क्षेत्र के ग्राम वक्सर में जमीन की नींव भरने को लेकर विवाद का मामला सामने आया है। गांव निवासी सुगढ़ सिंह पुत्र गुलजारी ने गांव के ही होरी, चन्दकेश, सत्यपाल और सतीश पुत्रगण रमेश पर मारपीट और जानलेवा हमला करने का आरोप लगाया है। पीड़ित पक्ष ने पुलिस पर तहरीर में बदलाव कराने का भी आरोप लगाया है।पीड़ित के अनुसार घटना 22 सितंबर 2026 की सुबह करीब 9 बजे की है। सुगढ़ सिंह का कहना है कि वह गांव के लोगों की मौजूदगी में अपनी जगह की नींव भरवा रहे थे। इसी दौरान नामजद लोग कथित तौर पर लाठी-डंडे, फावड़ा, गड़ासा और अन्य धारदार सामान लेकर मौके पर पहुंचे और गाली-गलौज करते हुए उनके साथ मारपीट शुरू कर दी। आरोप है कि सुगढ़ सिंह को बचाने के लिए उनकी पुत्रियां गंगादेवी और रजनी तथा भाई कुमार सिंह मौके पर पहुंचे। आरोप है कि हमलावरों ने उनके साथ भी मारपीट की, जिससे सभी को शरीर के अलग-अलग हिस्सों में चोटें आईं। पीड़ित पक्ष का कहना है कि शोर-शराबा सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंच गए और बीच-बचाव किया। इसके बाद आरोपी कथित रूप से भविष्य में देख लेने और जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से चले गए।घटना के बाद सुगढ़ सिंह अपने चोटिल परिजनों के साथ थाना सहसवान पहुंचे और पुलिस को प्रार्थना पत्र देकर आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने, कानूनी कार्रवाई करने तथा घायलों का चिकित्सीय परीक्षण कराने की मांग की।पीड़ित पक्ष का आरोप है कि थाने में पुलिस ने उनकी दी गई तहरीर में बदलाव कराया। हालांकि इस संबंध में पुलिस का पक्ष सामने नहीं आया है। मामले में पुलिस द्वारा क्या कार्रवाई की गई और कौन-सी धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की गई, इसकी स्थिति पुलिस के आधिकारिक पक्ष के बाद ही स्पष्ट होगी।

- थाना अलापुर पुलिस द्वारा गोकशी की घटना में 25,000 /-ईनामिया, वांछित 01 अभियुक्त को पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार किये जाने के संबंध में क्षेत्राधिकारी दातागंज श्री आशेष नाथ सिंह द्वारा दी गई बाइट थाना अलापुर पुलिस द्वारा गोकशी की घटना में 25,000 /-ईनामिया, वांछित 01 अभियुक्त को पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार किये जाने के संबंध में क्षेत्राधिकारी दातागंज श्री आशेष नाथ सिंह द्वारा दी गई बाइट1
- हुजू़र गौसे आज़म की शान में जुलूस निकाला गया कासगंज में 2019,21,221
- वृंदावन बुलाकर महिलाओं ने बनाया प्लान, कथित ‘बाबा’ को पकड़ा; VIDEO सोशल मीडिया पर वायरल वृंदावन बुलाकर महिलाओं ने बनाया प्लान, कथित ‘बाबा’ को पकड़ा; VIDEO सोशल मीडिया पर वायरल1
- भारतीय किसान संघ ने मांगों को लेकर दिया धरना किया प्रदर्शन जनपद संभल के मुख्यालय बहजोई में जिला अधिकारी ऑफिस के पीछे परशुराम मंदिर के सामने भारतीय किसान संघ ने अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन किया। भारतीय किसान संघ ने अंश निर्धारण, उपज का सही मूल्य मिलने, कोल्ड स्टोर, बिजली समस्या, जैविक खेती करने वाले किसानों को प्रोत्साहन राशि, किसान सम्मान निधि बढ़ाये जाने संबंधी मांगों को लेकर अपना प्रदर्शन किया। इस दौरान भारी संख्या में क्षेत्रीय किसान मौजूद रहे। ज्ञापन लेने के लिए SDM आये लेकिन भारतीय किसान संघ के पदाधिकारी ने ज्ञापन देने से माना कर दिया उनकी मांग थी कि वह अपना ज्ञापन जिलाधिकारी को ही देंगे। अंत में पुलिस अधीक्षक के साथ एडीएम संभल सभा स्थल पर आए और किसानों के बीच बैठकर उनकी मांगों को सुना।3
- वीरनेर गांव में सरकारी नाली और सड़क पर अवैध कब्जा, ग्रामीणों में भारी रोष अतरौली क्षेत्र के गांव बीकानेर क्षेत्र के गांव वीरनेर में सरकारी जमीनों और रास्तों पर अवैध अतिक्रमण का एक गंभीर मामला सामने आया है। ग्रामीणों का आरोप है कि कुछ रसूखदार लोगों द्वारा सार्वजनिक रास्तों और सरकारी नालियों को बंद कर उन पर अवैध निर्माण किया जा रहा है, जिससे पूरे गांव में जलभराव और आवागमन की गंभीर समस्या खड़ी हो गई है। सड़क पर दीवार और नाली पर डाल दिया लेंटर प्राप्त जानकारी और सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो के अनुसार, वीरनेर गांव के मुख्य रास्ते पर दबंगों द्वारा सड़क के बीचों-बीच दीवार खड़ी की जा रही है। इतना ही नहीं, गांव के पानी की निकासी के लिए बनी सरकारी नाली पर मकान का निर्माण कर उस पर लेंटर तक डाल दिया गया है। इस अवैध कब्जे के कारण नाली पूरी तरह चोक हो गई है और गंदा पानी सड़कों पर फैल रहा है। ग्रामीणों को भारी परेशानी, प्रशासन से गुहार अवैध निर्माण के कारण स्थानीय निवासियों को आने-जाने में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि इस शिकायत को लेकर कई बार स्थानीय प्रशासन को अवगत कराया गया है, लेकिन अभी तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है। ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द ही इस अवैध कब्जे को हटाकर सरकारी नाली और सड़क को मुक्त नहीं कराया गया, तो वे तहसील मुख्यालय पर प्रदर्शन करने को बाध्य होंगे।1
- भमोरा पुलिस ने फर्जी कागजात और अवैध तमंचों के साथ दो गिरफ्तार। फर्जी कागजात तैयार कर सरकारी विभागों के अधिकारियों को ठगने के आरोप में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने राजवीर राठौर और निकेत भारद्वाज को पकड़ा। इनके कब्जे से दो फर्जी आधार कार्ड, फर्जी आदेशों की छायाप्रति, दो अवैध तमंचे 315 बोर और जिंदा कारतूस बरामद हुए। पुलिस के मुताबिक आरोपी फर्जी दस्तावेज तैयार कर सरकारी अधिकारियों को प्रभावित कर ठगी करते थे। मामले में थाना भमोरा पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।1
- फरमान ने दी जान से मार और बचाने पहुंचे परिजन तो तीन लोगों को किया घायल जिला फर्रुखाबाद के थाना मऊदरवाजा क्षेत्र के ग्राम हथियापुर का पूरा मामला पुलिस को प्रार्थना पत्र देकर आगे की कार्रवाई की मांग की फर्रुखाबाद जिले के ग्राम हथियापुर मैं भैंस गई मेड़ पर चुंगने दबंग युवकों इमरान फरमान ने दी जान से मार और बचाने पहुंचे परिजन तो तीन लोगों को किया घायल जिला फर्रुखाबाद के थाना मऊदरवाजा क्षेत्र के ग्राम हथियापुर का पूरा मामला पुलिस को प्रार्थना पत्र देकर आगे की कार्रवाई की मांग की है2
- #BADAUN : सहसवान में मजदूर से मारपीट का गंभीर आरोप पीड़ित का दावा—खुरपी से हमला कर गिराया, मुंह में पेशाब करने का आरोप जान से मारने की धमकी देकर आरोपी फरार होने का दावा मेडिकल के बाद भी कार्रवाई नहीं होने का आरोप, अधिकारियों से लगाई न्याय की गुहार पुलिस जांच और मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई करेगी1
- अलापुर क्षेत्रान्तर्गत गौकशी की घटना कारित करने वाले 25000/- रुपये के इनामियाँ वांछित अभियुक्त को पुलिस मुठभेड़ में किया गया गिरफ्तार अलापुर क्षेत्रान्तर्गत गौकशी की घटना कारित करने वाले 25000/- रुपये के इनामियाँ वांछित अभियुक्त को पुलिस मुठभेड़ में किया गया गिरफ्तार ▪ अभियुक्त के कब्जे से अवैध शस्त्र व कारतूस तथा गौकशी उपकरण बरामद।* वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद बदायूँ सुश्री अंकिता शर्मा के आदेशानुसार अपराध नियन्त्रण व अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के अन्तर्गत अपर पुलिस अधीक्षक नगर के पर्यवेक्षण एवं क्षेत्राधिकारी दातागंज के नेतृत्व में थाना अलापुर पुलिस द्वारा आज दिनांक 22.09.2026 को थाना अलापुर पर पंजीकृत मु0अ0सं0-191/2026 धारा 3/5/8 सीएस एक्ट से सम्बन्धित वांछित अभियुक्त जुम्मन पुत्र गट्टे उर्फ कमरउद्दीन निवासी ग्राम रमजानपुर थाना कादरचौक जनपद बदायूँ को मय एक अदद तंमचा 315 बोर, 04 अदद खोखा 315 बोर , 03 अदद जिंदा कारतूस 315 बोर ,एक अदद छुरी, एक अदद रस्सी के पुलिस मुठभेड़ में मौके से गिरफ्तार किया गया। जिसके सम्बन्ध में थाना अलापुर पर अभियोग पंजीकृत किया जा रहा है। अग्रिम विधिक कार्यवाही प्रचलित है। *घटना का संक्षिप्त विवरण—* थाना अलापुर पर पंजीकृत मु0अ0सं0 191/2026 धारा 3/5/8 सीएस एक्ट से सम्बन्धित वांछित अभियुक्त जुम्मन पुत्र गट्टे उर्फ कमरउद्दीन निवासी ग्राम रमजानपुर थाना कादरचौक जनपद बदायूँ व उसके साथी की गिरफ्तारी हेतु सघन अभियान चलाया गया। *कार्यवाही—* घटना के अनावरण हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, जनपद बदायूँ सुश्री अंकिता शर्मा के निर्देशन में थाना अलापुर पुलिस द्वारा अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु सुरागरसी पतारसी व साक्ष्यों एकत्रित करते हुए सघन चैकिंग अभियान चलाया गया। दिनांक 22.09.2026 को थाना अलापुर पर मुखविर खास द्वारा सूचना दी गयी कि 25000/- रुपये का ईनामियां व गौकश बदमाश ककराला से कादरचौक रोड़ पर ईट भट्टे के पास आज फिर कही गौकशी की घटना को अंजाम देने के लिए खडा है। प्राप्त सूचना थाना अलापुर व कादरचौक पुलिस द्वारा मौके पर पहुंचकर बदमाश को घेर लिया गया गौकश बदमाश द्वारा घिरते देख पुलिस पार्टी पर जान से मारने की नियत से 04 राउण्ड फायर किये जिसमें उ0नि0 कमर अहमद दाहिने हाथ में कोहनी के पास गोली लगने से घायल हो गए। पुलिस पार्टी द्वारा जवाबी आत्मरक्षार्थ फायरिंग में गौकश बदमाश को दोनों पैरो मे गोली लगी जिससे वह घायल हो गया नाम पता पूछा गया तो उसने अपना नाम जुम्मन पुत्र गट्टे उर्फ कमरउद्दीन निवासी ग्राम रमजानपुर थाना कादरचौक जनपद बदायूँ बताया। अभियुक्त जुम्मन उपरोक्त थाना अलापुर पर पंजीकृत मु0अ0सं0 191/2026 धारा 3/5/8 सीएस एक्ट में वांछित है।*दोनों पैरों में गोली लगने से घायल हुए अभियुक्त तथा उ0नि0 कमर अहमद उपरोक्त को प्राथमिक उपचार हेतु जिला अस्पताल, बदायूँ में भर्ती कराया गया है।* बाद उपचार विधिक कार्यवाही करते हुये अभियुक्त को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जायेगा। *पूछताछ विवरण—* अभियुक्त जुम्मन ने पूछताछ में बताया कि दिनांक 07.09.2026 की रात्रि में मैने और मेरे साथी द्वारा ग्राम गौरामई थाना अलापुर बदायूँ के जंगलो से घूमंतु गौवंशीय ( बछड़ा) को पकड़ कर गौकशी की घटना को अंजाम दिया था। *नाम पता अभियुक्त -* 1. अभियुक्त जुम्मन पुत्र गट्टे उर्फ कमरउद्दीन निवासी ग्राम रमजानपुर थाना कादरचौक जनपद बदायूँ । *आपराधिक इतिहास –* 1.मु0अ0सं0 397/2009 धारा 326/323/504 IPC थाना कादरचौक जनपद बदायूँ 2. मु0अ0सं0 279/2017 धारा 3/5/8 CS Act. थाना कादरचौक जनपद बदायूँ 3.मु0अ0सं0 440/2017 धारा 2/3 गैंगेस्टर एक्ट थाना कादरचौक जनपद बदायूँ 4.मु0अ0सं0 386/2018 धारा 3/5/8 CS Act. थाना कादरचौक जनपद बदायूँ 5.मु0अ0स0 335/2022 धारा 3/5/8 CS Act. थाना कादरचौक जनपद बदायूँ 6.मु0अ0स0 88/2023 धारा 2/3 गैंगेस्टर एक्ट थाना कादरचौक जनपद बदायूँ 7. मु0अ0स0 191/2026 धारा 3/5/8 CS Act. थाना अलापुर जनपद बदायूँ 8. मु0अ0सं0 225/2026 धारा 109(1) बीएनएस व 3/25 (1-B)(a)/27 आर्म्स एक्ट थाना अलापुर, जनपद बदायूँ। *बरामदगी का विवरण –* 1. एक अदद तंमचा 315 बोर 2. 04 अदद खोखा 315 बोर 3. 03 अदद जिंदा कारतूस 315 बोर 4. एक अदद छुरा, एक अदद रस्सी *बरामदगी व गिरफ्तारी पुलिस टीम** थानाध्यक्ष श्री सनी चौधरी थाना अलापुर जनपद बदायूँ मय पुलिस टीम। थानाध्यक्ष श्री विक्रम सिंह थाना कादरचौक जनपद बदायूँ मय पुलिस टीम1