चतुर्थ श्रेणी भर्ती 2024 में 1 वर्ष की वेटिंग लिस्ट लागू करने की मांग, रिक्त पदों पर प्रतीक्षा सूची से हो नियुक्तिः देवेंद्र शर्मा जयपुर। युवा रोजगार अधिकार संघ के अध्यक्ष देवेंद्र शर्मा ने राजस्थान सरकार से चतुर्थ श्रेणी भर्ती 2024 में 1 वर्ष की वेटिंग लिस्ट लागू करने की मांग की है। उन्होंने कहा कि कार्मिक विभाग द्वारा 4 जून 2026 को जारी परिपत्र के अनुसार अंतिम चयन सूची जारी होने के एक वर्ष के भीतर यदि कोई चयनित अभ्यर्थी कार्यग्रहण नहीं करता, त्यागपत्र देता है, मृत्यु हो जाती है या किसी अन्य कारण से पद रिक्त होता है, तो ऐसे पदों को वर्गवार प्रतीक्षा सूची से भरा जाना चाहिए। देवेंद्र शर्मा ने कहा कि यही नियम चतुर्थ श्रेणी भर्ती 2024 सहित अन्य भर्ती प्रक्रियाओं में भी तत्काल प्रभाव से लागू किया जाना चाहिए। उनका कहना है कि इस भर्ती में भी कई पद जॉइनिंग नहीं होने, त्यागपुत्र या अन्य कारणों से रिक्त हो सकते हैं। ऐसे पदों को दोबारा भर्ती निकालने के बजाय प्रतीक्षा सूची में शामिल योग्य अभ्यर्थियों को नियुक्ति देना अधिक पारदर्शी, न्यायसंगत और प्रशासनिक रूप से बेहतर होगा। उन्होंने कहा कि सरकार अपने परिपत्र में स्वयं स्वीकार कर चुकी है कि प्रतीक्षा सूची से रिक्त पद भरने से सरकारी कार्यों की निरंतरता बनी रहती है और भर्ती प्रक्रिया में अनावश्यक विलंब नहीं होता। ऐसे में चतुर्थ श्रेणी भर्ती 2024 के अभ्यर्थियों को भी समान अवसर मिलना चाहिए।
चतुर्थ श्रेणी भर्ती 2024 में 1 वर्ष की वेटिंग लिस्ट लागू करने की मांग, रिक्त पदों पर प्रतीक्षा सूची से हो नियुक्तिः देवेंद्र शर्मा जयपुर। युवा रोजगार अधिकार संघ के अध्यक्ष देवेंद्र शर्मा ने राजस्थान सरकार से चतुर्थ श्रेणी भर्ती 2024 में 1 वर्ष की वेटिंग लिस्ट लागू करने की मांग की है। उन्होंने कहा कि कार्मिक विभाग द्वारा 4 जून 2026 को जारी परिपत्र के अनुसार अंतिम चयन सूची जारी होने के एक वर्ष के भीतर यदि कोई चयनित अभ्यर्थी कार्यग्रहण नहीं करता, त्यागपत्र देता है, मृत्यु हो जाती है या किसी अन्य कारण से पद रिक्त होता है, तो ऐसे पदों को वर्गवार प्रतीक्षा सूची से भरा जाना चाहिए। देवेंद्र शर्मा ने कहा कि यही नियम चतुर्थ श्रेणी भर्ती 2024 सहित अन्य भर्ती प्रक्रियाओं में भी तत्काल प्रभाव से लागू किया जाना चाहिए। उनका कहना है कि इस भर्ती में भी कई पद जॉइनिंग नहीं होने, त्यागपुत्र या अन्य कारणों से रिक्त हो सकते हैं। ऐसे पदों को दोबारा भर्ती निकालने के बजाय प्रतीक्षा सूची में शामिल योग्य अभ्यर्थियों को नियुक्ति देना अधिक पारदर्शी, न्यायसंगत और प्रशासनिक रूप से बेहतर होगा। उन्होंने कहा कि सरकार अपने परिपत्र में स्वयं स्वीकार कर चुकी है कि प्रतीक्षा सूची से रिक्त पद भरने से सरकारी कार्यों की निरंतरता बनी रहती है और भर्ती प्रक्रिया में अनावश्यक विलंब नहीं होता। ऐसे में चतुर्थ श्रेणी भर्ती 2024 के अभ्यर्थियों को भी समान अवसर मिलना चाहिए।
- अतिरिक्त जिला कलेक्टर जयपुर पूर्व का PA को 1 लाख की रिश्वत के साथ ACB ने किया रंगेहाथों गिरफ्तार #ACB अतिरिक्त जिला कलेक्टर जयपुर पूर्व का PA को 1 लाख की रिश्वत के साथ ACB ने किया रंगेहाथों गिरफ्तार #ACB #Jaipur #Rajasthan #BriberyCase #Corruption #AntiCorruption #BreakingNews #RajasthanNews #जयपुर #रिश्वतकांड #भ्रष्टाचार #ACBAction #TheStateView1
- छात्रसंघ चुनाव बहाली और जंतर-मंतर लाठीचार्ज के विरोध में NSUI कार्यकर्ता पानी की टंकी पर चढ़े छात्रसंघ चुनाव बहाली और जंतर-मंतर लाठीचार्ज के विरोध में NSUI कार्यकर्ता पानी की टंकी पर चढ़े जयपुर। छात्रसंघ चुनाव बहाल करने तथा जंतर-मंतर पर हुए कथित लाठीचार्ज के विरोध में गुरुवार को एनएसयूआई के तीन कार्यकर्ता गांधी नगर रेलवे स्टेशन क्षेत्र स्थित पानी की टंकी पर चढ़ गए। टंकी पर चढ़ने वालों में विजय पाल कुड़ी, वियोना जाट और कोशिन ख़ान शामिल हैं। कार्यकर्ताओं ने छात्रसंघ चुनाव जल्द कराने और जंतर-मंतर पर प्रदर्शन के दौरान हुए लाठीचार्ज के विरोध में सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए अपना विरोध दर्ज कराया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन के अधिकारी मौके पर पहुंचे तथा तीनों कार्यकर्ताओं को समझाइश कर सुरक्षित नीचे उतारने के प्रयास शुरू किए। मौके पर बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया और क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई। घटना के चलते कुछ समय के लिए आसपास लोगों की भीड़ जमा हो गई। एनएसयूआई कार्यकर्ताओं का कहना है कि जब तक उनकी मांगों पर सकारात्मक निर्णय नहीं लिया जाता, तब तक आंदोलन जारी रहेगा।1
- घोषणाएं बड़ी, हकीकत अधूरी: भजनलाल सरकार में मेडल विजेताओं को सरकारी नौकरी और सम्मान का इंतजार।खेल मंत्री फेल, राजस्थान में खिलाड़ी बदहाल; मेडल जीतकर भी नौकरी और डाइट को तरस रहे युवा!"राजस्थान में खिलाड़ी मत बनिए!" – सोशल मीडिया पर फूटा खिलाड़ियों का गुस्सा, खेल मंत्री निशाने पर। कागजों पर खेल का विकास, जमीन पर खिलाड़ी लाचार: राजस्थान खेल मंत्रालय पर लगे भ्रष्टाचार और राजनीति के आरोप।मेडल जेब में, उधारी सिर पर: राजस्थान के नेशनल प्लेयर्स बोले– 'बिना भत्ते और डाइट के कैसे जीतें मेडल?' हालिया दिनों में "खेल मंत्री फेल? राजस्थान में खिलाड़ी मत बनिए!" जैसे नैरेटिव सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुए हैं, जिसमें राज्य के खेल तंत्र की कई बड़ी कमियों को उजागर किया गया है।खिलाड़ियों द्वारा उठाए जा रहे मुख्य मुद्दे और उनकी बदहाली के प्रमुख कारण निम्नलिखित हैं: आर्थिक सहायता और सरकारी नौकरियों का अभावमेडल के बाद भी नौकरी नहीं: कई नेशनल और इंटरनेशनल मेडल विजेता खिलाड़ियों को लंबे समय से सरकारी नौकरियां नहीं मिली हैं। घर का दबाव: आर्थिक तंगी के कारण खिलाड़ियों पर खेल छोड़कर घर संभालने या कमाने का भारी दबाव बन रहा है नाकाफी इनाम राशि: मेडल जीतने पर सरकार द्वारा दी जाने वाली प्रोत्साहन राशि खिलाड़ियों की बेसिक ट्रेनिंग के लिए भी पर्याप्त नहीं है। भत्तों (TA/DA) का न मिलना और भ्रष्टाचार के आरोपकागजों पर भत्ता: राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं (Nationals) में खेलने जाने वाले खिलाड़ियों को टीए/डीए (TA/DA) देने का वादा किया जाता है, लेकिन फॉर्म भरने के बाद भी महीनों तक पैसा नहीं मिलता।फंड की हेराफेरी: खेल मंत्रालय पर खिलाड़ियों के हक का पैसा रोकने और खेल बजट में भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रहे हैं। डाइट और बुनियादी सुविधाओं की कमीबिना उचित डाइट के संघर्ष: जमीनी स्तर पर खिलाड़ियों को सरकार की तरफ से कोई पौष्टिक डाइट या खेल किट नहीं मिल पा रही है, जिससे वे बिना किसी प्रशासनिक मदद के अपने दम पर मेडल ला रहे हैं।खराब बुनियादी ढांचा: जिला और ब्लॉक स्तर पर खेल मैदानों और आधुनिक कोचों की भारी कमी बनी हुई है। खेल संघों में भारी राजनीति और पक्षपातपैसे देकर चयन का आरोप: खेल मंत्री राज्यवर्धन सिंह राठौड़ के एक कथित बयान को लेकर भी विवाद गरमाया हुआ है, जिसमें खिलाड़ियों को पैसा देकर टीम में शामिल किए जाने जैसी धांधलियों का जिक्र है।भाई-भतीजावाद: खिलाड़ियों का आरोप है कि खेल संघों और खेल परिषदों पर नेताओं का कब्जा होने के कारण योग्य खिलाड़ियों को मौका नहीं मिलता और वे राजनीति की भेंट चढ़ जाते हैं1
- जयपुर एसीबी टीम ने कलेक्ट्रेट में एडीएम पूर्व कार्यालय में तैनात पीए को ₹100000 की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों किया गिरफ्तार भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) ने जयपुर में बड़ी कार्रवाई करते हुए एडीएम पूर्व कार्यालय में तैनात पीए मुकेश चौधरी को ₹1 लाख की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, आरोपी पीए ने परीक्षा संबंधी परिवहन के बिल पास कराने की एवज में परिवादी से ₹1.50 लाख की रिश्वत की मांग की थी। शिकायत के सत्यापन के बाद एसीबी ने ट्रैप कार्रवाई की और आरोपी को ₹1 लाख की रिश्वत स्वीकार करते हुए गिरफ्तार किया। फिलहाल एसीबी की टीम आरोपी से पूछताछ कर रही है और मामले में आगे की जांच जारी है। कार्रवाई के बाद सरकारी कार्यालयों में हड़कंप मच गया। एडिशनल एसपी एसीबी सुनील सिहाग ने बताया कि पिछले दिनों फॉरेस्टर और सेकंड ग्रेड का एग्जाम था, जिनके दौरान शिकायतकर्ता की गाड़िया लोजेस्टिक सपोर्ट के लिए लगी थी, इस दौरान ओएमआर शीट और प्रश्नपत्र सेंटर तक पहुंचाने और सेंटर से एडीएम ऑफिस पहुंचाने का काम था। इस दौरान करीब 80 से 100 गाड़ियां लगी थी। उसी संबंध में करीब 16 से 17 लाख के बिल थे, जिन्हें पास कराने के एवज में RAS नरेंद्र कुमार वर्मा एडीएम ईस्ट के पीए मुकेश ने डेढ़ लाख रुपए की रिश्वत मांगी थी। आरोपी ने परिवादी से 10 प्रतिशत कमीशन मांगा था, कमीशन की रकम 1 लाख रुपए थी। एसीबी ने आरोपी को रिश्वत लेते हुए ही रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया। फिलहाल एसीबी की टीम गिरफ्तार आरोपी से पूछताछ करने के साथ उसके घर और दफ्तर में जांच कर रही है। अभी तक की जांच में सामने आया है कि आरोपी लैपटॉप के लिए घूस की राशि की डिमांड कर रहा था लेकिन टेक्निकल एविडेंस के आधार पर एसीबी जांच करेगी कि घूस के इस खेल में क्या मुकेश अकेला ही शामिल था या कोई और भी।1
- भारतीय जनता युवा मोर्चा बस्सी द्वारा प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन रिपोर्टर योगेश कुमार गुप्ता बस्सी क्षेत्र स्थित विद्यासागर महिला महाविद्यालय में गुरुवार को भारतीय जनता युवा मोर्चा बस्सी द्वारा प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन मुख्य अतिथि भाजपा जिलाध्यक्ष राजेश गुर्जर जयपुर देहात दक्षिण, के नेतृत्व में कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती का दीप जलाकर किया इस मौके पर पूर्व मंत्री डॉ कन्हैयालाल मीणा, हेमंत मीणा जिला महामंत्री, भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष जगदीश बडीया, विष्णु पंचोली महामंत्री, सी एल जाट, जगमोहन शर्मा, रवि मीणा चेनपुरा, रोहित मीणा, प्रदेश प्रवक्ता, लोकेंद्र सिंह राय थलियां प्रदेश युवा मोर्चा महामंत्री,राजवीर गुर्जर, राजेंद्र खारडीया, व महाविद्यालय के प्रिंसिपल शिवकुमार पंचोली मौजूद थे इस मौके पर कार्यक्रम संयोजक के के बलेसरा, पीयूष दोपहरिया, ज्ञानप्रकाश अन्य मौजूद थे इस मौके पर आए हुए सभी अतिथियों का माला व साफा पहनाकर स्मृति चिन्ह देकर स्वागत सम्मान किया इस मौके पर कक्षा 10 व कक्षा 12 में 75 प्रतिशत से अधिक अंक लाने वाले बस्सी विधानसभा क्षेत्र के सभी विद्यालय के छात्र छात्राओं का माला पहनाकर प्रमाण पत्र व स्मृति चिन्ह देकर स्वागत सम्मान किया इस मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष राजेश गुर्जर ने सभी छात्र छात्राओं को शिक्षा के बारे में जानकारी दी ओर देश के प्रधामनंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा कई तरह की योजनाओं के बारे में बताया इस मौके पर सभी मीडियाकर्मी , पत्रकार बंधु का माला व साफा पहनाकर स्मृति चिन्ह देकर स्वागत सम्मान किया इस दौरान करीब 260 छात्र छात्राओं को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया इस मौके पर आए हुए सभी अतिथियों द्वारा छात्र छात्राओं को शिक्षा के बारे में बताया4
- 16 अगस्त तक बढ़ी खरीफ फसलों के बीमा की अंतिम तिथि, किसानों को मिला अतिरिक्त अवसर 16 अगस्त तक बढ़ी खरीफ फसलों के बीमा की अंतिम तिथि, किसानों को मिला अतिरिक्त अवसर प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना से प्राकृतिक आपदाओं के खिलाफ मिलेगा आर्थिक सुरक्षा कवच दौसा जिले के किसानों को देना होगा मात्र 0.30 प्रतिशत प्रीमियम दौसा, 30 जुलाई। प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के अंतर्गत खरीफ-2026 के लिए फसल बीमा कराने की अंतिम तिथि 31 जुलाई से बढ़ाकर 16 अगस्त कर दी गई है। इससे अब हजारों ऐसे किसानों को अतिरिक्त समय मिलेगा, जो किसी कारणवश 31 जुलाई तक अपनी फसलों का बीमा नहीं करा पाए थे। योजना के तहत ऋणी, गैर-ऋणी एवं बटाईदार किसान अपनी खरीफ फसलों का बीमा कराकर प्राकृतिक आपदाओं से होने वाले नुकसान की स्थिति में आर्थिक सुरक्षा प्राप्त कर सकेंगे। सहायक निदेशक कृषि (विस्तार) दौसा अशोक कुमार मीणा ने बताया कि प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना किसानों की आय को सुरक्षित बनाने, खेती में जोखिम कम करने तथा कृषि क्षेत्र को मजबूत आधार प्रदान करने की दिशा में केंद्र एवं राज्य सरकार की महत्वपूर्ण पहल है। योजना के तहत किसानों को सूखा, अतिवृष्टि, बाढ़, ओलावृष्टि, चक्रवात, जलभराव सहित अन्य अधिसूचित प्राकृतिक जोखिमों से फसल क्षति होने पर आर्थिक सहायता उपलब्ध कराई जाएगी। उन्होंने बताया कि वर्ष 2026-27 के लिए राज्य सरकार ने योजना के सफल संचालन के लिए दौसा जिले के लिए एग्रीकल्चर इंश्योरेंस कंपनी ऑफ इंडिया लिमिटेड का चयन किया है, जो जिले में किसानों को फसल बीमा सुविधा उपलब्ध कराएगी। किसान 16 अगस्त तक राष्ट्रीय फसल बीमा पोर्टल, निकटतम बैंक, सहकारी समिति, कॉमन सर्विस सेंटर (सीएससी) अथवा अन्य अधिकृत वित्तीय संस्थानों के माध्यम से अपनी खरीफ फसलों का बीमा करा सकते हैं। सहायक निदेशक कृषि (विस्तार) ने बताया कि गैर-ऋणी किसानों के लिए एग्रीस्टैक आईडी अनिवार्य है। साथ ही, योजना के तहत किसान 14 अगस्त तक अपनी बीमित फसल के नाम में आवश्यक संशोधन करवा सकते हैं। वहीं, जो किसान योजना से बाहर होना चाहते हैं, वे 9 अगस्त तक संबंधित वित्तीय संस्था में घोषणा-पत्र प्रस्तुत कर योजना से बाहर होने का विकल्प चुन सकते हैं। मीणा ने बताया कि योजना के अंतर्गत किसानों के लिए प्रीमियम दरें अत्यंत रियायती रखी गई हैं। दौसा जिले के किसानों को खरीफ 2026 की खाद्यान्न, दलहन एवं तिलहन फसलों पर केवल 0.30 प्रतिशत प्रीमियम देना होगा। शेष प्रीमियम राशि का वहन केंद्र एवं राज्य सरकार द्वारा किया जाएगा। सहायक निदेशक कृषि (विस्तार) दौसा अशोक कुमार मीणा ने किसानों से अपील की कि वे अंतिम तिथि का इंतजार किए बिना समय रहते अपनी खरीफ फसलों का बीमा अवश्य कराएं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना केवल एक बीमा योजना नहीं, बल्कि किसानों की मेहनत, आजीविका और भविष्य की सुरक्षा का मजबूत आर्थिक कवच है। प्राकृतिक आपदा अथवा अन्य अधिसूचित जोखिमों से फसल को नुकसान होने की स्थिति में यही योजना किसानों को आर्थिक संबल प्रदान कर खेती को सुरक्षित, स्थायी एवं लाभकारी बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है।1
- गुरु पूर्णिमा पर दिया कुमारी ने बड़ पीपली बालाजी धाम पर प्रमेंद्र नाथ महाराज का लिया आशीर्वाद #DiyKumari #GuruPurnima गुरु पूर्णिमा पर दिया कुमारी ने बड़ पीपली बालाजी धाम पर प्रमेंद्र नाथ महाराज का लिया आशीर्वाद #DiyKumari #GuruPurnima #गुरुपूर्णिमा #दियाकुमारी #बड़पीपलीबालाजीधाम #प्रमेंद्रनाथमहाराज #आशीर्वाद #राजस्थान #जयपुर #सनातनसंस्कृति #धार्मिकसमाचार #TheStateView #दियाकुमारी #GuruPurnima #गुरुपूर्णिमा #बड़पीपलीबालाजीधाम #प्रमेंद्रनाथमहाराज #राजस्थानसमाचार #BikanerNews #RajasthanNews #BalajiDham #DiyaKumari #TheStateView #जयपुरसमाचार #धार्मिकसमाचार #आशीर्वाद #सनातनसंस्कृति1
- जयपुर ग्रामीण के सामोद से शिक्षा व्यवस्था को शर्मसार करने वाला बड़ा मामला सामने आया है। सरकारी स्कूल के बच्चों के लिए भेजा गया करीब 3 हजार किलो मिड-डे मील का दूध पाउडर बरामद हुआ है। आरोप है कि यह सरकारी दूध पाउडर बाजार में बेच दिया जाता था और मावा भट्टियों तक पहुंच रहा था। सबसे चौंकाने वाली बात यह है कि अप्रैल महीने से स्कूल के बच्चों को दूध नहीं मिल रहा था, जबकि सरकारी रिकॉर्ड में आपूर्ति जारी थी। इस खुलासे ने मिड-डे मील योजना की पारदर्शिता और जिम्मेदार अधिकारियों की भूमिका पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। अब दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग तेज हो गई है।1
- *जयपुर में लोगों ने शातिर चोर को पकड़ा बोयतबाला की घटना *जयपुर में लोगों ने शातिर चोर को पकड़ा1