logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

जामताड़ा में साइबर ठगी का नया खेल बेनकाब, ई-चालान बना हथियार। जामताड़ा एसपी शंभू कुमार सिंह को मिली गुप्त सूचना के आधार पर साइबर डीएसपी अमित कुमार के नेतृत्व में विशेष टीम गठित की गई। टीम ने सुंदरजोड़ी गांव में सोनू कुमार मंडल के घर पर छापेमारी की, जहां से दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया।

15 hrs ago
user_यूके न्यूज जामताड़ा,(झारखंड)
यूके न्यूज जामताड़ा,(झारखंड)
जामताड़ा, जामताड़ा, झारखंड•
15 hrs ago

जामताड़ा में साइबर ठगी का नया खेल बेनकाब, ई-चालान बना हथियार। जामताड़ा एसपी शंभू कुमार सिंह को मिली गुप्त सूचना के आधार पर साइबर डीएसपी अमित कुमार के नेतृत्व में विशेष टीम गठित की गई। टीम ने सुंदरजोड़ी गांव में सोनू कुमार मंडल के घर पर छापेमारी की, जहां से दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया।

More news from झारखंड and nearby areas
  • गणेश मेला परिसर से बच्ची की साइकिल चोरी, CCTV में कैद हुई वारदात जामताड़ा:मंगलवार को जामताड़ा के गणेश मेला परिसर में गणेश प्रतिमा के दर्शन करने पहुंची एक बच्ची की साइकिल चोरी हो गई। चोरी की पूरी वारदात पंडाल में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। घटना सुबह करीब 11 बजे की बताई जा रही है। दक्षिणबहाल निवासी बच्ची साइकिल से गणेश मेला परिसर पहुंची थी। उसने साइकिल में ताला लगाकर पंडाल के बाहर खड़ा किया और दर्शन के लिए अंदर चली गई। इसी दौरान वहां पहले से नजर रख रहा एक युवक मौका पाकर साइकिल लेकर फरार हो गया। सीसीटीवी फुटेज में संदिग्ध युवक नीले रंग की टी-शर्ट और सिर पर लाल गमछा बांधे नजर आ रहा है। फुटेज में दिख रहा है कि युवक काफी देर से आसपास घूमकर मौके का इंतजार कर रहा था। बच्ची के पंडाल में प्रवेश करते ही उसने साइकिल के कैरियर को उठाया और पीछे का चक्का हवा में रखते हुए साइकिल लेकर निकल गया। बताया गया कि साइकिल का ताला तोड़ा नहीं गया। चोरी के वक्त गणेश पूजा समिति के अधिकांश सदस्य यज्ञस्थल पर आयोजित पूर्णाहुति कार्यक्रम में शामिल थे। इसी दौरान चोर ने वारदात को अंजाम दिया। दर्शन के बाद बाहर निकली बच्ची को साइकिल गायब मिली तो वह रोने लगी। इसकी जानकारी समिति के सदस्यों को दी गई, जिसके बाद सीसीटीवी फुटेज खंगाली गई। फुटेज में चोरी की पूरी गतिविधि सामने आने के बाद मेला परिसर की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठ रहे हैं। समिति सदस्यों ने फुटेज के आधार पर संदिग्ध की पहचान कर कार्रवाई की बात कही है।
    1
    गणेश मेला परिसर से बच्ची की साइकिल चोरी, CCTV में कैद हुई वारदात
जामताड़ा:मंगलवार को जामताड़ा के गणेश मेला परिसर में गणेश प्रतिमा के दर्शन करने पहुंची एक बच्ची की साइकिल चोरी हो गई। चोरी की पूरी वारदात पंडाल में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। घटना सुबह करीब 11 बजे की बताई जा रही है।
दक्षिणबहाल निवासी बच्ची साइकिल से गणेश मेला परिसर पहुंची थी। उसने साइकिल में ताला लगाकर पंडाल के बाहर खड़ा किया और दर्शन के लिए अंदर चली गई। इसी दौरान वहां पहले से नजर रख रहा एक युवक मौका पाकर साइकिल लेकर फरार हो गया।
सीसीटीवी फुटेज में संदिग्ध युवक नीले रंग की टी-शर्ट और सिर पर लाल गमछा बांधे नजर आ रहा है। फुटेज में दिख रहा है कि युवक काफी देर से आसपास घूमकर मौके का इंतजार कर रहा था। बच्ची के पंडाल में प्रवेश करते ही उसने साइकिल के कैरियर को उठाया और पीछे का चक्का हवा में रखते हुए साइकिल लेकर निकल गया। बताया गया कि साइकिल का ताला तोड़ा नहीं गया।
चोरी के वक्त गणेश पूजा समिति के अधिकांश सदस्य यज्ञस्थल पर आयोजित पूर्णाहुति कार्यक्रम में शामिल थे। इसी दौरान चोर ने वारदात को अंजाम दिया। दर्शन के बाद बाहर निकली बच्ची को साइकिल गायब मिली तो वह रोने लगी। इसकी जानकारी समिति के सदस्यों को दी गई, जिसके बाद सीसीटीवी फुटेज खंगाली गई।
फुटेज में चोरी की पूरी गतिविधि सामने आने के बाद मेला परिसर की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठ रहे हैं। समिति सदस्यों ने फुटेज के आधार पर संदिग्ध की पहचान कर कार्रवाई की बात कही है।
    user_Suman Bhattacharjee
    Suman Bhattacharjee
    Local News Reporter जामताड़ा, जामताड़ा, झारखंड•
    3 hrs ago
  • महिलाओं की सुरक्षा पर घिरी बिहार सरकार, इरफान अंसारी ने साधा निशाना जमुई में युवती के साथ बीती रात हुई घटना को लेकर झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री सह जामताड़ा विधायक डॉ. इरफान अंसारी की प्रतिक्रिया सामने आई है। उन्होंने घटना को बेहद गंभीर और चिंताजनक बताते हुए बिहार सरकार पर सवाल उठाए हैं। डॉ. इरफान अंसारी ने महिलाओं की सुरक्षा को लेकर सरकार की जिम्मेदारी पर सवाल उठाते हुए मामले की निष्पक्ष जांच और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। साथ ही उन्होंने बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए इस्तीफे की मांग की है।
    1
    महिलाओं की सुरक्षा पर घिरी बिहार सरकार, इरफान अंसारी ने साधा निशाना
जमुई में युवती के साथ बीती रात हुई घटना को लेकर झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री सह जामताड़ा विधायक डॉ. इरफान अंसारी की प्रतिक्रिया सामने आई है। उन्होंने घटना को बेहद गंभीर और चिंताजनक बताते हुए बिहार सरकार पर सवाल उठाए हैं। डॉ. इरफान अंसारी ने महिलाओं की सुरक्षा को लेकर सरकार की जिम्मेदारी पर सवाल उठाते हुए मामले की निष्पक्ष जांच और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। साथ ही उन्होंने बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए इस्तीफे की मांग की है।
    user_यूके न्यूज जामताड़ा,(झारखंड)
    यूके न्यूज जामताड़ा,(झारखंड)
    जामताड़ा, जामताड़ा, झारखंड•
    3 hrs ago
  • जमुआ की पत्थर खदान में प्रशासन का बड़ा एक्शन, विस्फोटक बरामद… 7 ट्रैक्टर और पोकलेन जब्त गिरिडीह। जमुआ थाना क्षेत्र के गोविंदकुरा स्थित पत्थर खदान में प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की है। खोरीमहुआ एसडीएम समीर रेनियर खालको के नेतृत्व में प्रशासनिक टीम ने खदान में छापेमारी की। इस दौरान खदान परिसर से भारी मात्रा में विस्फोटक सामग्री बरामद होने की बात सामने आई है। वहीं, खनन कार्य में इस्तेमाल किए जा रहे सात ट्रैक्टर और एक पोकलेन मशीन को भी जब्त किया गया है। प्रशासनिक टीम के खदान पहुंचते ही वहां हड़कंप मच गया। एसडीएम के साथ असिस्टेंट माइनिंग इंस्पेक्टर विश्वनाथ उरांव, अन्य अधिकारी और पुलिस बल मौजूद रहे। टीम ने खदान परिसर की बारीकी से जांच की, जहां से विस्फोटक सामग्री बरामद की गई। बताया जा रहा है कि प्रशासन को सूचना मिली थी कि गोविंदकुरा स्थित उक्त पत्थर खदान में पूर्व से खनन गतिविधियां संचालित की जा रही हैं। इसी सूचना के आधार पर टीम ने अचानक छापेमारी की। कार्रवाई के दौरान खनन कार्य में इस्तेमाल हो रहे सात ट्रैक्टर और एक पोकलेन मशीन को भी कब्जे में लिया गया। एसडीएम समीर रेनियर खालको ने बताया कि खदान संचालक से खनन से संबंधित दस्तावेज मांगे गए हैं, लेकिन फिलहाल दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किए गए हैं। दस्तावेजों की जांच और पूरे मामले की पड़ताल के बाद ही खदान के संचालन की वैधता और आगे की कार्रवाई स्पष्ट होगी। फिलहाल जब्त वाहनों को जमुआ थाना ले जाने की प्रक्रिया की जा रही है। प्रशासन की इस कार्रवाई के बाद पत्थर खनन से जुड़े लोगों में हड़कंप मचा हुआ है। अब जांच के बाद यह स्पष्ट होगा कि खदान का संचालन किन परिस्थितियों में किया जा रहा था और बरामद विस्फोटक सामग्री के संबंध में क्या कार्रवाई की जाती है।
    6
    जमुआ की पत्थर खदान में प्रशासन का बड़ा एक्शन, विस्फोटक बरामद… 7 ट्रैक्टर और पोकलेन जब्त
गिरिडीह। जमुआ थाना क्षेत्र के गोविंदकुरा स्थित पत्थर खदान में प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की है। खोरीमहुआ एसडीएम समीर रेनियर खालको के नेतृत्व में प्रशासनिक टीम ने खदान में छापेमारी की। इस दौरान खदान परिसर से भारी मात्रा में विस्फोटक सामग्री बरामद होने की बात सामने आई है। वहीं, खनन कार्य में इस्तेमाल किए जा रहे सात ट्रैक्टर और एक पोकलेन मशीन को भी जब्त किया गया है।
प्रशासनिक टीम के खदान पहुंचते ही वहां हड़कंप मच गया। एसडीएम के साथ असिस्टेंट माइनिंग इंस्पेक्टर विश्वनाथ उरांव, अन्य अधिकारी और पुलिस बल मौजूद रहे। टीम ने खदान परिसर की बारीकी से जांच की, जहां से विस्फोटक सामग्री बरामद की गई।
बताया जा रहा है कि प्रशासन को सूचना मिली थी कि गोविंदकुरा स्थित उक्त पत्थर खदान में पूर्व से खनन गतिविधियां संचालित की जा रही हैं। इसी सूचना के आधार पर टीम ने अचानक छापेमारी की। कार्रवाई के दौरान खनन कार्य में इस्तेमाल हो रहे सात ट्रैक्टर और एक पोकलेन मशीन को भी कब्जे में लिया गया।
एसडीएम समीर रेनियर खालको ने बताया कि खदान संचालक से खनन से संबंधित दस्तावेज मांगे गए हैं, लेकिन फिलहाल दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किए गए हैं। दस्तावेजों की जांच और पूरे मामले की पड़ताल के बाद ही खदान के संचालन की वैधता और आगे की कार्रवाई स्पष्ट होगी।
फिलहाल जब्त वाहनों को जमुआ थाना ले जाने की प्रक्रिया की जा रही है। प्रशासन की इस कार्रवाई के बाद पत्थर खनन से जुड़े लोगों में हड़कंप मचा हुआ है। अब जांच के बाद यह स्पष्ट होगा कि खदान का संचालन किन परिस्थितियों में किया जा रहा था और बरामद विस्फोटक सामग्री के संबंध में क्या कार्रवाई की जाती है।
    user_Moloy Gope
    Moloy Gope
    Reporter निरसा-कम-चिरकुंडा, धनबाद, झारखंड•
    1 hr ago
  • पुलिस का कहना है कि अग्नि शामक विभाग से वाहन भेजवा रहे है। बताया जाता है कि उक्त वाहन बंगाल से बिचाली लेकर कुमारधुबी कोलियरी क्षेत्र की ओर आ रहा था। जैसे ही उक्त वाहन भाग्यलखी के मीप मुंडा धौड़ा के पास पहुंचा। तभी अचानक उक्त वाहन पर लदा बिचाली में आग लग गया। बिचाली में आग लगते ही धूं धूं कर जलने लगा। आग लगने के बाद अगल बगल के लोगों में अफरा तफरी मच गया। लेकिन घटना स्थल के आस पास पानी की व्यवस्था नहीं होने के कारण लोग मूकदर्शक बने रहे। वहीं बिचाली लदे वाहन में आग कैसे लगी पता नहीं चल रहा है। समाचर लिखे जाने तक ट्रक में आग लगा हुआ था।
    1
    पुलिस का कहना है कि अग्नि शामक विभाग से वाहन भेजवा रहे है। बताया जाता है कि उक्त वाहन बंगाल से बिचाली लेकर कुमारधुबी कोलियरी क्षेत्र की ओर आ रहा था। जैसे ही उक्त वाहन भाग्यलखी के मीप मुंडा धौड़ा के पास पहुंचा। तभी अचानक उक्त वाहन पर लदा बिचाली में आग लग गया। बिचाली में आग लगते ही धूं धूं कर जलने लगा। आग लगने के बाद अगल बगल के लोगों में अफरा तफरी मच गया। लेकिन घटना स्थल के आस पास पानी की व्यवस्था नहीं होने के कारण लोग मूकदर्शक बने रहे। वहीं बिचाली लदे वाहन में आग कैसे लगी पता नहीं चल रहा है। समाचर लिखे जाने तक ट्रक में आग लगा हुआ था।
    user_मो० फारुख (पत्रकार)
    मो० फारुख (पत्रकार)
    Newspaper publisher गोविंदपुर, धनबाद, झारखंड•
    10 hrs ago
  • नशा मुक्ति जागरूकता को ले पुलिस ने कराया फुटबॉल प्रतियोगिता का आयोजित। देवघर जिला के मार्गोमुण्डा थाना, प्रभारी शशि कपूर के द्वारा रविवार को मार्गोमुंडा पंचायत भवन के समीप मैदान में नशा मुक्ति जागरूकता अभियान के तहत फुटबॉल प्रतियोगिता का आयोजन कराया गया।जहाँ क्षेत्र के कई युवाओं की टीम ने भाग लिया।कार्यक्रम में मुख्य रूप से पुलिस इंस्पेक्टर राउतू होनहागा पहुंचे।इस दौरान पुलिस पदाधिकारियों ने लोगों से पुलिस के साथ आपसी तालमेल बनाए रखने, दोस्ताना रवैया अपनाने तथा पुलिस को सहयोग करने की अपील की साथ ही लोगों को नशे से दूर रहने, वाहन चलाते समय हेलमेट पहनने एवं आवश्यक कागजात साथ रखने के प्रति जागरूक किया गया।तथा साइबर अपराध से बचने और एक दूसरे को जागरूक करने की अपील kiya।मौके पर सुग्गापहाड़ी पंचायत के मुखिया बाबूराम मुर्मू, सुशील मरांडी, मनोज पंडित, गंगाधर मंडल, बिहुलाल हांसदा सहित दर्जनों ग्रामीण मौजूद थे।
    1
    नशा मुक्ति जागरूकता को ले पुलिस ने  कराया फुटबॉल प्रतियोगिता का आयोजित।

देवघर जिला के मार्गोमुण्डा थाना, प्रभारी शशि कपूर के द्वारा रविवार को मार्गोमुंडा पंचायत भवन के समीप मैदान में नशा मुक्ति जागरूकता अभियान के तहत फुटबॉल प्रतियोगिता का आयोजन कराया गया।जहाँ क्षेत्र के कई युवाओं की टीम ने भाग लिया।कार्यक्रम में मुख्य रूप से पुलिस इंस्पेक्टर राउतू होनहागा पहुंचे।इस दौरान पुलिस पदाधिकारियों ने लोगों से पुलिस के साथ आपसी तालमेल बनाए रखने, दोस्ताना रवैया अपनाने तथा पुलिस को सहयोग करने की अपील की साथ ही लोगों को नशे से दूर रहने, वाहन चलाते समय हेलमेट पहनने एवं आवश्यक कागजात साथ रखने के प्रति जागरूक किया गया।तथा साइबर अपराध से बचने और एक दूसरे को जागरूक करने की अपील kiya।मौके पर सुग्गापहाड़ी पंचायत के मुखिया बाबूराम मुर्मू, सुशील मरांडी, मनोज पंडित, गंगाधर मंडल, बिहुलाल हांसदा सहित दर्जनों ग्रामीण मौजूद थे।
    user_Minhaj Akhtar
    Minhaj Akhtar
    Journalist Margo Munda, Deoghar•
    16 hrs ago
  • 25 गांवों का ऐतिहासिक करम पूजा महोत्सव | लुप्त होती परंपरा को बचाने की अनोखी पहल | The KB Live
    1
    25 गांवों का ऐतिहासिक करम पूजा महोत्सव | लुप्त होती परंपरा को बचाने की अनोखी पहल | The KB Live
    user_The KB Live
    The KB Live
    मसालिया, दुमका, झारखंड•
    7 hrs ago
  • मसलिया प्रखंड क्षेत्र में करमा पर्व शुरू, बहनों ने रखा व्रत मसलिया प्रखंड के विभिन्न गांवों में सोमवार को करमा पर्व शुरू हुआ। बहनों ने भाइयों की दीर्घायु के लिए करम गोसाई की पूजा कर संजोत व्रत रखा। झींगा पत्ते में चूड़ा-दही, चना चढ़ाया। बीते शुक्रवार से सात अनाज बोकर जावा जगाया जा रहा है। मंगलवार को गांव भ्रमण कर जावा गीत गाएंगी और रात में कुरम डाल गाड़कर पूजा करेंगी।
    1
    मसलिया प्रखंड क्षेत्र में करमा पर्व शुरू, बहनों ने रखा व्रत
मसलिया प्रखंड के विभिन्न गांवों में सोमवार को करमा पर्व शुरू हुआ। बहनों ने भाइयों की दीर्घायु के लिए करम गोसाई की पूजा कर संजोत व्रत रखा। झींगा पत्ते में चूड़ा-दही, चना चढ़ाया। बीते शुक्रवार से सात अनाज बोकर जावा जगाया जा रहा है। मंगलवार को गांव भ्रमण कर जावा गीत गाएंगी और रात में कुरम डाल गाड़कर पूजा करेंगी।
    user_Vipat kumar yadav
    Vipat kumar yadav
    मसालिया, दुमका, झारखंड•
    8 hrs ago
  • बड़जोड़ा में करम महोत्सव में उमड़ा आस्था और संस्कृति का सैलाब जामताड़ा:सदर प्रखंड के बड़जोड़ा में झारखंड के राजकीय पर्व करम के अवसर पर आस्था, लोक संस्कृति और सामाजिक एकता का अद्भुत संगम देखने को मिला। बिरसा बिनोद करम अखड़ा के बैनर तले बिनोद बिहारी महतो चौक स्थित मैदान में भव्य करम महोत्सव का आयोजन किया गया। महोत्सव में आसपास के करीब 30 गांवों से हजारों की संख्या में ग्रामीण शामिल हुए। करम गीतों और पारंपरिक वाद्य यंत्रों की गूंज से पूरा मैदान देर तक उत्सवी रंग में सराबोर रहा। महोत्सव में विभिन्न गांवों की 21 करम अखड़ा टीमों ने हिस्सा लिया। टीमों ने पारंपरिक करम गीत और नृत्य की मनमोहक प्रस्तुति देकर लोगों का ध्यान आकर्षित किया। ढोल-मांदर की थाप और करम गीतों पर महिला-पुरुषों के साथ युवा और बच्चे भी जमकर झूमते नजर आए। कार्यक्रम स्थल पर अलग-अलग गांवों से पहुंची टीमों की प्रस्तुतियों ने झारखंड की समृद्ध लोक संस्कृति की जीवंत तस्वीर पेश की। आयोजकों ने कहा कि करम पर्व भाई-बहन के प्रेम, सुख-समृद्धि और प्रकृति के प्रति आस्था से जुड़ा महत्वपूर्ण पर्व है। ऐसे आयोजनों का उद्देश्य केवल पर्व मनाना ही नहीं, बल्कि पारंपरिक लोकगीत, नृत्य और सांस्कृतिक विरासत को संरक्षित करना भी है। महोत्सव के माध्यम से नई पीढ़ी को अपनी जड़ों और सांस्कृतिक परंपराओं से जोड़ने का संदेश दिया गया। महोत्सव में आदिवासी कुड़मी समाज के राष्ट्रीय प्रधान प्रवक्ता दीपक महतो केसरियार, JLKM जिलाध्यक्ष मनतोष कुमार महतो, बिरसा बिनोद करम अखड़ा के संस्थापक मनोज कुमार महतो, अष्टम महतो, सनोज महतो, झूमर कला-संस्कृति के जनक शशि भूषण महतो, बड़जोड़ा पंचायत की मुखिया खुश्बू टुडू, मुखिया प्रतिनिधि देवनाथ मुर्मू, पूर्व मुखिया गणेश किस्कू, पूर्व समिति सदस्य दुर्गा मुर्मू, चित्रा मजदूर यूनियन अध्यक्ष अरुण महतो, पंचायत सचिव कमल चंद्र महतो, प्रकाश महतो, कृष्णा महतो, शिक्षक कंचन मांझी, मिहिर मंडल, ज्योत्सना मैडम, अर्चना मैडम, नवयुवक समाज विकास समिति कलहाझरिया के अगुवा रामचंद्र महतो, बबलू महतो, पंचायत स्वयंसेवक युगल किशोर महतो, अशोक मंडल एवं श्रीपुर पंचायत समिति सदस्य बिजली देवी समेत बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, शिक्षक, सामाजिक कार्यकर्ता, छात्र, युवा और ग्रामीण मौजूद रहे। महोत्सव में 30 गांवों की भागीदारी, 21 अखड़ा टीमों की प्रस्तुति और हजारों लोगों की मौजूदगी ने आयोजन को भव्य बना दिया। करम गीतों और पारंपरिक नृत्य के बीच पूरे कार्यक्रम में लोक संस्कृति, सामाजिक एकता, भाईचारे और प्रकृति संरक्षण का संदेश प्रमुखता से उभरकर सामने आया।
    1
    बड़जोड़ा में करम महोत्सव में उमड़ा आस्था और संस्कृति का सैलाब
जामताड़ा:सदर प्रखंड के बड़जोड़ा में झारखंड के राजकीय पर्व करम के अवसर पर आस्था, लोक संस्कृति और सामाजिक एकता का अद्भुत संगम देखने को मिला। बिरसा बिनोद करम अखड़ा के बैनर तले बिनोद बिहारी महतो चौक स्थित मैदान में भव्य करम महोत्सव का आयोजन किया गया। महोत्सव में आसपास के करीब 30 गांवों से हजारों की संख्या में ग्रामीण शामिल हुए। करम गीतों और पारंपरिक वाद्य यंत्रों की गूंज से पूरा मैदान देर तक उत्सवी रंग में सराबोर रहा।
महोत्सव में विभिन्न गांवों की 21 करम अखड़ा टीमों ने हिस्सा लिया। टीमों ने पारंपरिक करम गीत और नृत्य की मनमोहक प्रस्तुति देकर लोगों का ध्यान आकर्षित किया। ढोल-मांदर की थाप और करम गीतों पर महिला-पुरुषों के साथ युवा और बच्चे भी जमकर झूमते नजर आए। कार्यक्रम स्थल पर अलग-अलग गांवों से पहुंची टीमों की प्रस्तुतियों ने झारखंड की समृद्ध लोक संस्कृति की जीवंत तस्वीर पेश की।
आयोजकों ने कहा कि करम पर्व भाई-बहन के प्रेम, सुख-समृद्धि और प्रकृति के प्रति आस्था से जुड़ा महत्वपूर्ण पर्व है। ऐसे आयोजनों का उद्देश्य केवल पर्व मनाना ही नहीं, बल्कि पारंपरिक लोकगीत, नृत्य और सांस्कृतिक विरासत को संरक्षित करना भी है। महोत्सव के माध्यम से नई पीढ़ी को अपनी जड़ों और सांस्कृतिक परंपराओं से जोड़ने का संदेश दिया गया।
महोत्सव में आदिवासी कुड़मी समाज के राष्ट्रीय प्रधान प्रवक्ता दीपक महतो केसरियार, JLKM जिलाध्यक्ष मनतोष कुमार महतो, बिरसा बिनोद करम अखड़ा के संस्थापक मनोज कुमार महतो, अष्टम महतो, सनोज महतो, झूमर कला-संस्कृति के जनक शशि भूषण महतो, बड़जोड़ा पंचायत की मुखिया खुश्बू टुडू, मुखिया प्रतिनिधि देवनाथ मुर्मू, पूर्व मुखिया गणेश किस्कू, पूर्व समिति सदस्य दुर्गा मुर्मू, चित्रा मजदूर यूनियन अध्यक्ष अरुण महतो, पंचायत सचिव कमल चंद्र महतो, प्रकाश महतो, कृष्णा महतो, शिक्षक कंचन मांझी, मिहिर मंडल, ज्योत्सना मैडम, अर्चना मैडम, नवयुवक समाज विकास समिति कलहाझरिया के अगुवा रामचंद्र महतो, बबलू महतो, पंचायत स्वयंसेवक युगल किशोर महतो, अशोक मंडल एवं श्रीपुर पंचायत समिति सदस्य बिजली देवी समेत बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, शिक्षक, सामाजिक कार्यकर्ता, छात्र, युवा और ग्रामीण मौजूद रहे।
महोत्सव में 30 गांवों की भागीदारी, 21 अखड़ा टीमों की प्रस्तुति और हजारों लोगों की मौजूदगी ने आयोजन को भव्य बना दिया। करम गीतों और पारंपरिक नृत्य के बीच पूरे कार्यक्रम में लोक संस्कृति, सामाजिक एकता, भाईचारे और प्रकृति संरक्षण का संदेश प्रमुखता से उभरकर सामने आया।
    user_Suman Bhattacharjee
    Suman Bhattacharjee
    Local News Reporter जामताड़ा, जामताड़ा, झारखंड•
    9 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.