गणेश मेला परिसर से बच्ची की साइकिल चोरी, CCTV में कैद हुई वारदात जामताड़ा:मंगलवार को जामताड़ा के गणेश मेला परिसर में गणेश प्रतिमा के दर्शन करने पहुंची एक बच्ची की साइकिल चोरी हो गई। चोरी की पूरी वारदात पंडाल में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। घटना सुबह करीब 11 बजे की बताई जा रही है। दक्षिणबहाल निवासी बच्ची साइकिल से गणेश मेला परिसर पहुंची थी। उसने साइकिल में ताला लगाकर पंडाल के बाहर खड़ा किया और दर्शन के लिए अंदर चली गई। इसी दौरान वहां पहले से नजर रख रहा एक युवक मौका पाकर साइकिल लेकर फरार हो गया। सीसीटीवी फुटेज में संदिग्ध युवक नीले रंग की टी-शर्ट और सिर पर लाल गमछा बांधे नजर आ रहा है। फुटेज में दिख रहा है कि युवक काफी देर से आसपास घूमकर मौके का इंतजार कर रहा था। बच्ची के पंडाल में प्रवेश करते ही उसने साइकिल के कैरियर को उठाया और पीछे का चक्का हवा में रखते हुए साइकिल लेकर निकल गया। बताया गया कि साइकिल का ताला तोड़ा नहीं गया। चोरी के वक्त गणेश पूजा समिति के अधिकांश सदस्य यज्ञस्थल पर आयोजित पूर्णाहुति कार्यक्रम में शामिल थे। इसी दौरान चोर ने वारदात को अंजाम दिया। दर्शन के बाद बाहर निकली बच्ची को साइकिल गायब मिली तो वह रोने लगी। इसकी जानकारी समिति के सदस्यों को दी गई, जिसके बाद सीसीटीवी फुटेज खंगाली गई। फुटेज में चोरी की पूरी गतिविधि सामने आने के बाद मेला परिसर की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठ रहे हैं। समिति सदस्यों ने फुटेज के आधार पर संदिग्ध की पहचान कर कार्रवाई की बात कही है।

- भाई की लंबी उम्र और सुख-समृद्धि की कामना में बहनों ने की कर्म पूजा जामताड़ा के कटंकी गांव में कर्म डाली स्थापित कर महिलाओं ने गाए पारंपरिक कर्म गीत, विधि-विधान से हुई पूजा-अर्चना जामताड़ा। भाई की सुख-समृद्धि, स्वस्थ जीवन और लंबी उम्र की कामना को लेकर मंगलवार को जामताड़ा प्रखंड के कटंकी गांव में बहनों ने श्रद्धा और आस्था के साथ कर्म पर्व मनाया। बहनों ने कर्म डाली स्थापित कर सामूहिक रूप से पारंपरिक कर्म गीत गाए और कर्म भगवान की पूजा-अर्चना कर अपने भाइयों के मंगलमय जीवन की कामना की।1
- निरसा के राजा कोलियरी में बवाल: अज्ञात वाहन की टक्कर के बाद बीच-बचाव करने गए एथलीट पर हमला निरसा: बीती रात निरसा विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत राजा कोलियरी में उस वक्त तनाव फैल गया, जब एक सड़क हादसे के बाद भारी बवाल हुआ। झारखंड का प्रतिनिधित्व करने वाले स्थानीय एथलीट (महताडीह निवासी) शाम करीब 7 बजे निरसा प्रखंड कार्यालय से घर लौट रहे थे। इसी दौरान एक बाइक सवार कथित तौर पर अज्ञात वाहन की चपेट में आकर गिर गया। एथलीट जब बीच-बचाव करने पहुंचे, तभी अचानक 40-50 अज्ञात लोगों की भीड़ ने हमला कर उनके साथ जमकर मारपीट की। घटना के बाद इलाके में आक्रोश है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।5
- जमुई मामले में पुलिस की बड़ी कार्रवाई SIT गठित, कई हिरासत में—मुख्य आरोपी मुठभेड़ में घायल1
- धनबाद जिला के कतरास स्थित राजस्थानी धर्मशाला में कतरास बचाओ संघर्ष समिति के तत्वाधान में एक बैठक संपन्न हुई जिसमें दर्जनों लोग उपस्थित हुए बैठक में सर्व सम्मति से आने वाले बृहस्पतिवार को स्कूल वैन और दवाई दुकान को छोड़कर सभी प्रतिष्ठान बंद रखने का निर्णय लिया बाद में क्रमबद्ध आंदोलन किए जाएंगे जिसकी घोषणा बाद में होगी बैठक में विजय कृष्ण गुप्ता राजकुमार अग्रवाल प्रदीप पांडे मो तोहिद अंसारी चुनना यादव कोशर खान मदन कुमार पंकज कुमार मो मुबारक मो इम्तियाज अरुण कुमार साव संतोष कुमार गुप्ता मोहम्मद अफसर छोटू के अलावे अन्य लोग उपस्थित हुए1
- *धनबाद,भाई की लंबी आयु के लिए बहनों ने रखा उपवास, कर्मा पूजा में झूमर पर झूमीं महिलाएं* धनबाद : कोयलांचल समेत पूरे शहर में कर्मा पूजा पूरे विधि-विधान और पारंपरिक रीति-रिवाज के साथ मनाई जा रही है। भाई की लंबी आयु और सुख-समृद्धि की कामना को लेकर बहनों ने उपवास रखा और शाम को विधि-विधान से कर्मा पूजा की। इस दौरान महिलाएं पारंपरिक गीतों पर झूमर करती नजर आईं। पूजा को लेकर बहनों में खासा उत्साह देखने को मिला। कोयलांचल में कर्मा पूजा की रौनक देखते ही बन रही है। भाई की लंबी उम्र, स्वस्थ जीवन और सुख-समृद्धि की कामना को लेकर बहनों ने दिनभर उपवास रखा। इसके बाद पारंपरिक तरीके से पूजा-अर्चना कर भाई की दीर्घायु की कामना की गई। कर्मा पूजा में मेथी पौधे को विशेष महत्व दिया जाता है। बहनों द्वारा मेथी पौधे को पूरे विधि-विधान से स्थापित कर उसकी पूजा-अर्चना की गई। पूजा के दौरान पारंपरिक गीत और झूमर का आयोजन भी हुआ, जिसमें महिलाएं उत्साह के साथ शामिल हुईं। पूजा में शामिल एक बहन ने बताया कि कर्मा पूजा का पूरे साल इंतजार रहता है। यह पर्व भाई-बहन के प्रेम और रिश्ते का प्रतीक है। बहनें उपवास रखकर भगवान से अपने भाइयों की लंबी आयु और सुखी जीवन की प्रार्थना करती हैं। कर्मा पूजा को लेकर कोयलांचल के विभिन्न इलाकों में उत्सवी माहौल है। पारंपरिक गीत, झूमर और पूजा-अर्चना के बीच बहनें अपने भाइयों की दीर्घायु की कामना कर रही हैं। बाइट : बहन2
- 🔴#BREAKING |देवघर| आखिर करम देवता के अपमान की कहानी क्या है? क्यों लड़कियाँ करती हैं करमा पूजा 🔴#BREAKING |देवघर| आखिर करम देवता के अपमान की कहानी क्या है? क्यों लड़कियाँ करती हैं करमा पूजा1
- जामताड़ा में साइबर ठगी का नया खेल बेनकाब, ई-चालान बना हथियार। जामताड़ा एसपी शंभू कुमार सिंह को मिली गुप्त सूचना के आधार पर साइबर डीएसपी अमित कुमार के नेतृत्व में विशेष टीम गठित की गई। टीम ने सुंदरजोड़ी गांव में सोनू कुमार मंडल के घर पर छापेमारी की, जहां से दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया।1
- छाताबाद मस्जिद कमेटी के सदर से सीधा सवाल—आखिर कब तक खामोश रहेगा छाताबाद? भू-धंसान के साए में लोगों की सुरक्षा और हक की आवाज कौन उठाएगा?1
- भारतीय प्रजापति हीरोज आर्गेनाईजेशन के द्वारा ब्लड डोनेशन कैंप का शुभारंभ करते समाज के सभी अति प्रतिष्ठित लोग साथ में कांग्रेस प्रदेश प्रवक्ता प्रदेश कोऑर्डिनेटर राष्ट्रीय उपाध्यक्ष भारतीय प्रजापति हीरोज ऑर्गेनाइजेशन जिला प्रभारी देवघर रत्न से सम्मानित आपका भाई अवधेश कुमार प्रजापति।1