Shuru
Apke Nagar Ki App…
गोयन्दा गांव में खेतों में लगी भीषण आग से मचा हड़कंप, ट्रांसफार्मर से निकली चिंगारियों से हुआ हादसा, 6 ट्रॉली भूसा और 4 ट्रॉली खाद जलकर राख रामगंजमंडी क्षेत्र के गोयन्दा गांव में खेतों में भीषण आग लगने से हड़कंप मच गया। मिली जानकारी के अनुसार गांव में स्थित एक बिजली के ट्रांसफार्मर में अचानक स्पार्किंग हुई, जिससे निकली चिंगारियों ने खेतों की नोलाइयों ने आग पकड़ ली। हवा की रफ्तार तेज होने के कारण यह आग देखते ही देखते करीब 5 से 6 खेतों तक फैल गई। इस घटना की सूचना मिलते ही पुलिस थाना रामगंजमंडी ने तुरंत फायर स्टेशन को सूचित किया।
Aajam Choudhary
गोयन्दा गांव में खेतों में लगी भीषण आग से मचा हड़कंप, ट्रांसफार्मर से निकली चिंगारियों से हुआ हादसा, 6 ट्रॉली भूसा और 4 ट्रॉली खाद जलकर राख रामगंजमंडी क्षेत्र के गोयन्दा गांव में खेतों में भीषण आग लगने से हड़कंप मच गया। मिली जानकारी के अनुसार गांव में स्थित एक बिजली के ट्रांसफार्मर में अचानक स्पार्किंग हुई, जिससे निकली चिंगारियों ने खेतों की नोलाइयों ने आग पकड़ ली। हवा की रफ्तार तेज होने के कारण यह आग देखते ही देखते करीब 5 से 6 खेतों तक फैल गई। इस घटना की सूचना मिलते ही पुलिस थाना रामगंजमंडी ने तुरंत फायर स्टेशन को सूचित किया।
More news from राजस्थान and nearby areas
- झालावाड़-शहर की गढ़ परिसर स्थित ऐतिहासिक भवानी नाट्यशाला अपनी स्थापना के 105 वर्ष पूरे कर चुकी है । उत्तर भारत की ओपेरा शैली मे बनी ऐतिहासिक भवानी नाट्यशाला लगातार प्रशासनिक उपेक्षा व बजट की कमी से अपनी आभा खोती जा रही है । जिले की पर्यटन विकास समिति व गणमान्य लोगों ने ऐतिहासिक भवानी नाट्यशाला को वर्ष भर पर्यटकों के लिए खुला रखने की मांग की है। साथ ही इसके रखरखाव के लिए सरकार से पर्याप्त बजट दिए जाने और यहां नाट्य अकादमी शुरू किए जाने की भी मांग की है । पर्यटन विकास समिति के संयोजक झालावाड की ऐतिहासिक ओपेरा शैली मे बनी भवानी नाट्य शाला की स्थापना झालावाड रियासत के तत्कालीन महाराज राणा भवानी सिंह जी ने ब्रिटिश काल मे वर्ष 1921 में की थी। उत्तर भारत की इस प्रसिद्ध ऐतिहासिक भवानी नाट्यशाला में ब्रिटिश काल के दौरान कई प्रसिद्ध नाटक का मंचन हो चुका है । महाकवि कालिदास द्वारा रचित अभिज्ञान शकुंतलम का सबसे पहली बार यहां मंचन हुआ था । यहां होने वाले नाटक सजीव चित्रण प्रस्तुत करते थे जिसमें नाट्यशाला के मंच पर असली हाथी घोड़े रथ लाये जाते थे और नाट्य प्रस्तुतियां दी जाती थी । तो साथ ही इस भवानी नाट्यशाला के झरोखे मेहराब सहित यहां की वास्तुकला भी दर्शनीय है ।3
- Post by Sanjay Kumar yati1
- Post by वचन(कमल ) प्रजापति1
- रामप्रसाद धनगर कि खबर1
- कोटा राजस्थान बोटिंग, रंगारंग परेड और ड्रोन शो ने रोमांच से भर दी यादगार शाम रियल टेम्पल्स ऑफ इंडिया के विशेष आयोजन बच्चो के चहरे पर खिली मुस्कान मैजिक शो, फेसबुक पेंटिंग, ब्लॉक पेंटिंग तक बच्चों ने दिखाया उत्साह कोटा। समाज में संवेदनशीलता और करुणा के भाव को जीवंत रूप देते हुए रियल टेम्पल्स ऑफ इंडिया द्वारा सिटी पार्क में आयोजित “अनंत उत्सव –” विशेष बच्चों के लिए अविस्मरणीय अनुभव बना। संस्थापक प्रांजल अग्रवाल ने बताया कि कार्यक्रम में बच्चों की मासूम खुशियाँ, उत्साह और भावनाएँ हर पल में झलकती नजर आईं। अनंत युवा प्रतिष्ठान से प्रेरित इस आयोजन मे शहर के विभिन्न संस्थानों—बाधित बाल विकास केंद्र, श्री करणी नगर विकास समिति, गंगा विज़न, घुमंतू छात्रावास,तेजस्वनि बालिका छात्रावास,एलबीएस दिव्यांग विद्यार्थियों,शिवालिका व मधुस्मृति सहित अन्य संगठनों से जुड़े 472 से अधिक विशेष बच्चे एवं बालिकाएँ शामिल हुईं। सिमरन बब्बर ने बताया कि सायं 4 बजे से रात्रि 8 बजे तक चले इस आयोजन में विशेष आवश्यकता वाले बच्चों को एक सुरक्षित, आनंदमय और आत्मीय वातावरण प्रदान किया गया। सिटी पार्क के प्राकृतिक सौंदर्य के बीच जब बच्चों ने बोटिंग का आनंद लिया, तो उनकी आंखों में उत्सुकता और चेहरे पर खिलखिलाहट साफ दिखाई दी। कई बच्चों के लिए यह अनुभव पहली बार था, जिसने उनके मन में रोमांच और आत्मविश्वास दोनों का संचार किया। मंजुल शर्मा ने बताया कि कार्यक्रम में कलाकारों के साथ निकली रंगारंग परेड बच्चों के लिए किसी उत्सव से कम नहीं रही। रंग-बिरंगे परिधानों और संगीत की धुनों के बीच बच्चे स्वयं को इस उत्सव का केंद्र महसूस करते नजर आए। वहीं रचनात्मक एवं मनोरंजक गतिविधियों ने बच्चों को अपनी प्रतिभा व्यक्त करने का अवसर दिया, जिससे उनके भीतर छिपी अभिव्यक्ति को नई उड़ान मिली। शाम ढलते ही आयोजित ड्रोन शो और आतिशबाजी ने वातावरण को आलोकित कर दिया। आसमान में सजे रंगीन दृश्यों को देखकर बच्चों के चेहरे आश्चर्य और खुशी से दमक उठे। यह दृश्य उनके लिए एक सपने के साकार होने जैसा था।4
- झालावाड़, 07 अप्रैल। जिला कलेक्टर अजय सिंह राठौड़ ने मंगलवार को तहसील कार्यालय बकानी का औचक निरीक्षण कर विभिन्न राजस्व एवं प्रशासनिक कार्यों की समीक्षा की तथा अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए।निरीक्षण के दौरान जिला कलेक्टर ने निर्देश दिए कि चालू वित्त वर्ष 2026-27 में वसूली कार्य राज्य सरकार के निर्धारित मापदण्डों के अनुरूप सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने राजस्थान भू-राजस्व अधिनियम, 1956 की धारा 256-257 के अंतर्गत लंबित प्रकरणों का शीघ्र निस्तारण करने के निर्देश भी दिए। उन्होंने आंतरिक लेखा जांच दल द्वारा इंगित आय संबंधी बकाया पैराज की पालना शीघ्र भिजवाने, भू-अभिलेख शाखा में लंबित अभिलेखों को जिला अभिलेखागार में जमा कराने तथा पंजीयन कार्य में चालू वित्तीय वर्ष में शत-प्रतिशत लक्ष्य प्राप्त करने के निर्देश दिए।जिला कलेक्टर ने बकाया 34 नामांतरण एवं 9 सीमाज्ञान प्रकरणों का प्राथमिकता से निस्तारण करने को कहा। साथ ही 20 वर्ष पुराने तलफी योग्य रिकॉर्ड के निस्तारण हेतु विशेष अभियान चलाकर कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने तहसीलदार को भू-अभिलेख शाखा के कार्यों पर विशेष नियंत्रण रखने के लिए भी निर्देशित किया।निरीक्षण के दौरान फिडिलिटी बांड तैयार करने, पटवार भवनों के आवंटन में आ रही समस्याओं के शीघ्र समाधान तथा चरागाह भूमि पर अतिक्रमण हटाने के लिए आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए गए।1
- Post by Ramprasad dhangar1
- Post by वचन(कमल ) प्रजापति1
- जंग का आज 39 वां दिन: ईरानी मिसाइलों का हाइफ़ा पर हमला: इज़राइली मिलिट्री रडार हिट होने की रिपोर्ट: 1 घंटे पहले जारी वीडियो...1