ग्वालियर के रायरू में NH पर प्रदर्शन, समर्थन मूल्य और खरीदी व्यवस्था को लेकर कांग्रेस का हमला दतिया। मध्यप्रदेश में किसानों की समस्याओं को लेकर कांग्रेस पार्टी ने गुरुवार को ग्वालियर के रायरू में राष्ट्रीय राजमार्ग पर चक्काजाम कर विरोध प्रदर्शन किया। आंदोलन में बड़ी संख्या में किसान, कांग्रेस कार्यकर्ता और नेता शामिल हुए। इस दौरान मप्र कांग्रेस महासचिव एवं ग्वालियर ग्रामीण संगठन प्रभारी, सेंवढ़ा के पूर्व विधायक घनश्याम सिंह ने राज्य सरकार पर किसानों के साथ अन्याय करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि प्रदेश में समर्थन मूल्य पर गेहूं खरीदी एक महीने देरी से शुरू हुई और खरीदी केंद्रों पर किसानों को भारी अव्यवस्थाओं का सामना करना पड़ा। घनश्याम सिंह ने कहा कि “किसान परेशान ही नहीं, बल्कि सरकार द्वारा ठगे गए हैं। कांग्रेस पार्टी किसानों के हक की लड़ाई मजबूती से लड़ती रहेगी।” चक्काजाम आंदोलन को एआईसीसी सचिव संजना जाटव, पूर्व मंत्री कमलेश्वर पटेल, पीसी शर्मा, सांसद अशोक सिंह, विधायक सतीश सिकरवार सहित कई कांग्रेस नेताओं ने संबोधित किया। कार्यक्रम में किसानों सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ताओं की मौजूदगी रही।

- दतिया में नवागत पुलिस अधीक्षक मयूर खंडेलवाल ने पदभार संभालते ही गोदन थाना क्षेत्र में हिस्ट्रीशीटरों और आदतन बदमाशों की 'परेड' कराई। पुलिस ने उन्हें अपराध छोड़कर सामान्य जीवन अपनाने की समझाइश दी और कानून का पाठ भी पढ़ाया। इस अनोखी पहल का उद्देश्य अपराधियों को मुख्यधारा से जोड़कर जिले में कानून व्यवस्था को मजबूत करना है।1
- दतिया जिले में जनगणना और सर्वे कार्य में बाधा डालने वालों के खिलाफ प्रशासन ने कड़ा रुख अपनाया है। शिकायत मिलते ही एसडीएम पुलिस बल के साथ मौके पर पहुँचे और स्थिति का जायजा लेकर काम दोबारा शुरू कराया। प्रशासन ने बाधा डालने वालों पर कानूनी कार्रवाई की चेतावनी दी है और टीम को सुरक्षा दी जा रही है।1
- मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने 7 मई से शुरू हो रही 10वीं और 12वीं की द्वितीय बोर्ड परीक्षाओं के लिए छात्रों को शुभकामनाएं दी हैं। यह परीक्षाएं उन विद्यार्थियों के लिए महत्वपूर्ण हैं जो पहली बार में सफल नहीं हो पाए या अपने अंक सुधारना चाहते हैं।1
- दतिया के भांडेर से 5 किलोमीटर दूर एक अनोखी मन्नत पूरी की जा रही है। इस खास घटना का सीधा प्रसारण उपलब्ध है, जिसे आप देख सकते हैं।1
- झांसी नवाबाद थाने के सामने किन्नरों का जोरदार हंगामा सड़क पर लगा काफी देर तक जाम झांसी नवाबाद थाने के सामने किन्नरों का जोरदार हंगामा सड़क पर लगा काफी देर तक जाम1
- हमीरपुर : दूल्हे की गाड़ी रोकी गई… और फिर बरसने लगीं लाठियां। हमीरपुर के राठ थाना क्षेत्र में गुरुवार शाम बारात पर दबंगों ने हमला कर दिया। घटना बसेला बस स्टैंड के पास की है। बताया जा रहा है कि दूल्हा बारात लेकर जा रहा था। तभी पहले से घात लगाए बैठे करीब 9 दबंगों ने कार को घेर लिया। कार में तोड़फोड़ की गई और दूल्हे को बाहर खींचकर बेरहमी से पीटा गया। करीब 20 सेकेंड तक 100 से ज्यादा लाठियां बरसाई गईं। हमले में दूल्हे समेत चार लोग घायल हुए हैं। घटना का वीडियो भी सामने आया है। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया। इलाज के बाद रात 9 बजे दूल्हा बारात लेकर बांदा रवाना हो गया।1
- मध्य प्रदेश में 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षाओं में असफल रहे छात्रों को दूसरा अवसर दिया गया है। आज से शुरू हुई इस द्वितीय परीक्षा के लिए मुख्यमंत्री मोहन यादव ने छात्रों को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने इसे स्वयं को साबित करने का नया मौका बताते हुए आत्मविश्वास से परीक्षा देने की अपील की।1
- मध्य प्रदेश के दतिया में जनगणना कार्य में असामाजिक तत्वों द्वारा बाधा डालने की शिकायत को प्रशासन ने गंभीरता से लिया। एसडीएम लोकेंद्र सरल खुद मौके पर पहुंचे और अपनी निगरानी में जनगणना कार्य पूरा करवाया। उन्होंने पुलिस को नियमित गश्त के निर्देश भी दिए, जिससे कार्य सुचारु रूप से संपन्न हो सका।1
- दतिया जिले के गोंदन थाने में हिस्ट्रीशीटरों और निगरानी बदमाशों की विशेष 'पाठशाला' आयोजित की गई। नए पुलिस अधीक्षक ने उन्हें अपराध छोड़ने और समाज की मुख्यधारा से जुड़ने की सख्त नसीहत दी, साथ ही भविष्य में आपराधिक गतिविधि पर कड़ी कार्रवाई की चेतावनी भी दी। यह पहल जिले में अपराध नियंत्रण की नई रणनीति मानी जा रही है।1