Shuru
Apke Nagar Ki App…
हमीरपुर : दूल्हे की गाड़ी रोकी गई… और फिर बरसने लगीं लाठियां। हमीरपुर के राठ थाना क्षेत्र में गुरुवार शाम बारात पर दबंगों ने हमला कर दिया। घटना बसेला बस स्टैंड के पास की है। बताया जा रहा है कि दूल्हा बारात लेकर जा रहा था। तभी पहले से घात लगाए बैठे करीब 9 दबंगों ने कार को घेर लिया। कार में तोड़फोड़ की गई और दूल्हे को बाहर खींचकर बेरहमी से पीटा गया। करीब 20 सेकेंड तक 100 से ज्यादा लाठियां बरसाई गईं। हमले में दूल्हे समेत चार लोग घायल हुए हैं। घटना का वीडियो भी सामने आया है। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया। इलाज के बाद रात 9 बजे दूल्हा बारात लेकर बांदा रवाना हो गया।
Arpit Kumar Sharma

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- पश्चिम बंगाल : सरकार बदलते ही खुलने लगे मंदिर के कपाट हिंदुओं में खुशी की लहर,,,,,1
- झांसी की बुंदेलखंड यूनिवर्सिटी में मोबाइल टोकन को लेकर छात्र और गार्ड्स के बीच जोरदार झड़प हुई। विवाद इतना बढ़ गया कि 10 से ज्यादा गार्ड्स ने एक छात्र को बुरी तरह पीटा, जिससे वह घायल हो गया। यूनिवर्सिटी प्रशासन ने इस गंभीर मामले की जांच के आदेश दिए हैं।1
- झांसी के बुंदेलखंड विश्वविद्यालय में परीक्षा देकर लौट रहे एक छात्र और गार्ड्स के बीच मोबाइल फोन के टोकन को लेकर जमकर मारपीट हो गई। विवाद इतना बढ़ा कि परीक्षा केंद्र के बाहर अफरा-तफरी मच गई और पुलिस को बुलाना पड़ा। विश्वविद्यालय प्रशासन ने इस मामले में जांच के आदेश दिए हैं।1
- जनगणना कार्य में बाधा डालने वाले आसामाजिक तत्वों को एसडीएम की चेतावनी।1
- दतिया के नवागत पुलिस अधीक्षक मयूर खंडेलवाल ने पदभार संभालते ही शहर की सुरक्षा व्यवस्था पर ध्यान देना शुरू कर दिया है। उन्होंने किला चौक पहुंचकर व्यापारियों और आमजन से सीधा संवाद किया, उनकी यातायात और सुरक्षा संबंधी समस्याओं को सुना। एसपी ने बेहतर पुलिसिंग और हर संभव सहयोग का भरोसा दिलाया।1
- मध्य प्रदेश के दतिया में समर्थन मूल्य पर गेहूं खरीदी में मिट्टी मिला और गीला अनाज खरीदने का बड़ा मामला सामने आया है। कलेक्टर ने छह खरीदी केंद्र प्रभारियों और एक सर्वेयर को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। संतोषजनक जवाब न मिलने पर उनके खिलाफ FIR दर्ज की जा सकती है, जिससे हड़कंप मचा हुआ है।1
- पश्चिम बंगाल : TMC कार्यकर्ता लड़की बनकर गया वोट डालने, देखिए क्या हुआ हाल।1
- उत्तर प्रदेश के झांसी में पुलिस ने दीपनारायण उर्फ दीपक की ₹24 करोड़ से ज़्यादा की अवैध संपत्ति कुर्क की। यह कार्रवाई न्यायालय के आदेश पर, बेनामी संपत्तियों के खिलाफ की गई है, जो तीन अलग-अलग स्थानों पर थी।1
- मध्य प्रदेश में कांग्रेस पार्टी ने ग्वालियर के रायरू में किसानों की समस्याओं को लेकर राष्ट्रीय राजमार्ग पर चक्काजाम कर विरोध प्रदर्शन किया। पार्टी ने समर्थन मूल्य पर गेहूं खरीदी में देरी और अव्यवस्थाओं को लेकर राज्य सरकार पर किसानों को 'ठगने' का आरोप लगाया। कांग्रेस ने किसानों के हक की लड़ाई मजबूती से जारी रखने का संकल्प दोहराया।1