Shuru
Apke Nagar Ki App…
दतिया में एक्शन मोड में नवागत एसपी, किला चौक पहुंचकर व्यापारियों से किया सीधा संवाद दतिया के नवागत पुलिस अधीक्षक मयूर खंडेलवाल ने पदभार संभालते ही शहर की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सक्रियता दिखाना शुरू कर दिया है। एसपी मयूर खंडेलवाल शहर के हृदय स्थल किला चौक पहुंचे, जहां उन्होंने आमजन और व्यापारियों से सीधे संवाद कर क्षेत्र की समस्याएं सुनीं। इस दौरान व्यापारियों ने यातायात, सुरक्षा और बाजार क्षेत्र की व्यवस्थाओं को लेकर अपनी बातें रखीं। एसपी ने सभी को बेहतर पुलिसिंग, सख्त सुरक्षा व्यवस्था और हर संभव पुलिस सहयोग का भरोसा दिलाया। मौके पर कोतवाली टीआई धीरेंद्र मिश्रा सहित अन्य पुलिस अधिकारी भी मौजूद रहे। नवागत एसपी के इस अचानक दौरे से बाजार क्षेत्र में हलचल रही और लोगों ने पुलिस की इस पहल की सराहना की।
Vikas Sen

More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
- जनगणना कार्य में बाधा डालने वाले आसामाजिक तत्वों को एसडीएम की चेतावनी।1
- दतिया में एक्शन मोड में नवागत एसपी, किला चौक पहुंचकर व्यापारियों से किया सीधा संवाद दतिया के नवागत पुलिस अधीक्षक मयूर खंडेलवाल ने पदभार संभालते ही शहर की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सक्रियता दिखाना शुरू कर दिया है। एसपी मयूर खंडेलवाल शहर के हृदय स्थल किला चौक पहुंचे, जहां उन्होंने आमजन और व्यापारियों से सीधे संवाद कर क्षेत्र की समस्याएं सुनीं। इस दौरान व्यापारियों ने यातायात, सुरक्षा और बाजार क्षेत्र की व्यवस्थाओं को लेकर अपनी बातें रखीं। एसपी ने सभी को बेहतर पुलिसिंग, सख्त सुरक्षा व्यवस्था और हर संभव पुलिस सहयोग का भरोसा दिलाया। मौके पर कोतवाली टीआई धीरेंद्र मिश्रा सहित अन्य पुलिस अधिकारी भी मौजूद रहे। नवागत एसपी के इस अचानक दौरे से बाजार क्षेत्र में हलचल रही और लोगों ने पुलिस की इस पहल की सराहना की।1
- मध्य प्रदेश के दतिया में समर्थन मूल्य पर गेहूं खरीदी में मिट्टी मिला और गीला अनाज खरीदने का बड़ा मामला सामने आया है। कलेक्टर ने छह खरीदी केंद्र प्रभारियों और एक सर्वेयर को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। संतोषजनक जवाब न मिलने पर उनके खिलाफ FIR दर्ज की जा सकती है, जिससे हड़कंप मचा हुआ है।1
- दतिया के शहरी इलाके में जनगणना कार्य में बाधा डालने वाले असामाजिक तत्वों पर SDM लोकेंद्र सरल ने कड़ी कार्रवाई की। उन्होंने खुद मौके पर पहुंचकर स्थिति संभाली और पुलिस गश्त बढ़ाने के निर्देश दिए, जिसके बाद काम सुचारू हो गया।2
- मध्य प्रदेश में समाजवादी पार्टी के पूर्व विधायक दीप नारायण सिंह यादव की 24 करोड़ रुपये की संपत्ति प्रशासन ने एक बार फिर कुर्क कर ली है। यह कार्रवाई उनकी अवैध संपत्तियों के खिलाफ की जा रही है, जो पहले भी जब्त हो चुकी हैं। प्रशासन इस मामले में लगातार सख्ती बरत रहा है।1
- मध्य प्रदेश के दतिया जिले में नरवाई जलाने से हाईवे पर घना धुआँ छा गया है। इससे दृश्यता घटकर सिर्फ 50 मीटर रह गई है, जिससे वाहन चालकों को भारी परेशानी हो रही है और हादसे का खतरा बढ़ गया है। जिले में 50 से अधिक घटनाएँ होने के बावजूद, प्रशासन की सुस्त कार्रवाई पर सवाल उठ रहे हैं।1
- दतिया जिले के बडौनी थाना क्षेत्र स्थित उडीना गांव में एक 39 वर्षीय युवक ने जहरीला पदार्थ खा लिया। इस घटना से पूरे क्षेत्र में हड़कंप मच गया है।1
- ग्वालियर के रायरू में NH पर प्रदर्शन, समर्थन मूल्य और खरीदी व्यवस्था को लेकर कांग्रेस का हमला दतिया। मध्यप्रदेश में किसानों की समस्याओं को लेकर कांग्रेस पार्टी ने गुरुवार को ग्वालियर के रायरू में राष्ट्रीय राजमार्ग पर चक्काजाम कर विरोध प्रदर्शन किया। आंदोलन में बड़ी संख्या में किसान, कांग्रेस कार्यकर्ता और नेता शामिल हुए। इस दौरान मप्र कांग्रेस महासचिव एवं ग्वालियर ग्रामीण संगठन प्रभारी, सेंवढ़ा के पूर्व विधायक घनश्याम सिंह ने राज्य सरकार पर किसानों के साथ अन्याय करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि प्रदेश में समर्थन मूल्य पर गेहूं खरीदी एक महीने देरी से शुरू हुई और खरीदी केंद्रों पर किसानों को भारी अव्यवस्थाओं का सामना करना पड़ा। घनश्याम सिंह ने कहा कि “किसान परेशान ही नहीं, बल्कि सरकार द्वारा ठगे गए हैं। कांग्रेस पार्टी किसानों के हक की लड़ाई मजबूती से लड़ती रहेगी।” चक्काजाम आंदोलन को एआईसीसी सचिव संजना जाटव, पूर्व मंत्री कमलेश्वर पटेल, पीसी शर्मा, सांसद अशोक सिंह, विधायक सतीश सिकरवार सहित कई कांग्रेस नेताओं ने संबोधित किया। कार्यक्रम में किसानों सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ताओं की मौजूदगी रही।1