Shuru
Apke Nagar Ki App…
मथुरा में फरसा वाले बाबा की मौत के बाद की स्थिति पुलिस ने दक्ष चौधरी सहित 13 गौरक्षकों को गिरफ्तार किया है।, पुलिस के अनुसार ये एक्सीडेंट है। बाबा के साथियों के अनुसार ये सुनियोजित हत्या है। पुलिस ने गोतस्करी के एंगल को खारिज कर दिया है
Rahul Gupta
मथुरा में फरसा वाले बाबा की मौत के बाद की स्थिति पुलिस ने दक्ष चौधरी सहित 13 गौरक्षकों को गिरफ्तार किया है।, पुलिस के अनुसार ये एक्सीडेंट है। बाबा के साथियों के अनुसार ये सुनियोजित हत्या है। पुलिस ने गोतस्करी के एंगल को खारिज कर दिया है
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- लखीमपुर खीरी। फरधान क्षेत्र के विकास खंड लखीमपुर के रूकुंदीपुर कस्बे में प्राथमिक सहकारी का उद्घाटन जिला सहकारी बैंक के अध्यक्ष विनीत मनार द्वारा किया गया। समिति का उद्घाटन करने आए जिला सहकारी सहकारी बैंक के चेयरमैन विनीत मनार ने बताया सरकार ने अभी तक साधन सहकारी समिति और किसान सेवा समिति संचालित करती थी। किसानों को समय पर समुचित लाभ देने के लिए बहुउद्देशीय सहकारी समिति परिवर्तित किया। इसी के तत्वाधान में सहकारी विभाग को मजबूत करने के लिए ग्रामीण स्तर पर बहुउद्देशीय प्राथमिक ग्रामीण सहकारी समिति खोली जा रही है। जिसमें खीरी जिले में अभी तक चार ग्रामीण सहकारी समिति का खोली जा चुकी है। रूकुंदीपुर में ग्रामीण समिति चलने से किसानों को खाद, बीज आदि सारी सुविधाएं मिलने लगेगी। सहायक निबंधक रजनीश प्रताप सिंह ने अब समिति से किसानों किसान क्रेडिट कार्ड भी बनाए जा रहे है। अब समिति से किसानों को तीन लाख रुपए का कर्ज आधे घंटे में दिया जा रहा। जिसके केवल किसानों को केवल आधार कार्ड और पैन कार्ड लगेगा। अभी रूकुंदीपुर समिति में तीन ग्राम पंचायत रूकुंदीपुर के साथ साथ मऊ दाऊदपुर और ओदरहना शामिल किए गए। समिति में जो सदस्य होंगे उन्हें तीन प्रतिशत ब्याज पर अभी तीन लाख रुपए दिए जा रहे है। जल्द ही यह राशि पांच लाख रुपए होने वाली है। समिति की ओर से जन सुविधा केंद्र खोले जा रहे है। जिसमें बिल, टिकट बुकिंग, ट्रैक्टर के लिए लोन, किसानी के लिए या रोजगार के लिए कर्ज सीधे दिए जाएंगे जिसमें आपको बैंक के चक्कर लगाने नहीं पड़ेंगे। कार्यक्रम का संचालन सुनील वर्मा किया। उद्घाटन समारोह में गन्ना समिति के चेयरमैन विशिष्ट अतिथि अतुल त्यागी, डायरेक्टर विकास वर्मा, रंजीत वर्मा, चंद्रभाल मिश्रा, मिथलेश कुमार, शैलेंद्र वर्मा, योगेश कुमार, ग्राम प्रधान ब्रजेश वर्मा,गणेशपुर समिति अध्यक्ष श्रीधर वर्मा, प्रभात वर्मा, रामसागर तिवारी, श्याम बिहारी वर्मा, कुलदीप वर्मा, पटेल विमलेश वर्मा1
- ईसानगर/लखीमपुर खीरी: जनपद लखीमपुर खीरी के ईसानगर क्षेत्र में अमर बलिदानी दिवस के अवसर पर एक भव्य अखिल भारतीय कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में देश के अमर शहीदों—भगत सिंह, राजगुरु और सुखदेव—को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। कार्यक्रम का आयोजन ईसानगर स्थित राजा साहब की कोठी में किया गया, जहां देश के विभिन्न हिस्सों से आए कवियों ने अपनी ओजपूर्ण रचनाओं से श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। वीर रस, देशभक्ति और सामाजिक सरोकारों से जुड़ी कविताओं ने पूरे वातावरण को राष्ट्रप्रेम से सराबोर कर दिया। कवि सम्मेलन में बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिकों सहित आसपास के क्षेत्रों से भी लोग पहुंचे। देर रात तक चले इस कार्यक्रम में श्रोताओं ने तालियों की गड़गड़ाहट के साथ कवियों का उत्साहवर्धन किया। वक्ताओं ने अपने संबोधन में कहा कि शहीदों का बलिदान देश के लिए अमूल्य है और इस तरह के आयोजन युवाओं में देशभक्ति और त्याग की भावना को जागृत करते हैं। कार्यक्रम के सफल आयोजन पर आयोजकों ने सभी आगंतुकों और सहयोगियों का आभार व्यक्त किया।1
- नौकरी का झांसा देकर 17 लाख की ठगी लखीमपुर खीरी। थाना फरधान क्षेत्र में नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी का मामला सामने आया है। दो सगे भाइयों पर आरोप है कि उन्होंने एक युवक से सरकारी नौकरी दिलाने का झांसा देकर करीब 17 लाख रुपये ठग लिए। काफी समय बीतने के बाद भी नौकरी न मिलने पर पीड़ित को ठगी का अहसास हुआ। पैसे वापस मांगने पर आरोपियों ने इंकार कर दिया और धमकियां भी दीं। पीड़ित ने फरधान थाने में शिकायत देकर कार्रवाई की मांग की है।1
- लखीमपुर खीरी / महेवागंज महेवागंज में कल हुई मारपीट का एक चौंकाने वाला वीडियो सामने आया है, जिसने इलाके में हड़कंप मचा दिया है। वीडियो में साफ दिखाई दे रहा है कि 6-7 दबंग एकजुट होकर एक दुकान संचालक पर उसकी ही दुकान के अंदर घुसकर बेरहमी से हमला कर रहे हैं। घटना के दौरान मौके पर पुलिस भी पहुंचती है, लेकिन हैरानी की बात यह है कि इतनी भारी मौजूदगी के बावजूद पुलिस एक भी आरोपी को पकड़ नहीं पाई। वीडियो में साफ दिख रहा है कि हमलावर आराम से मौके से भाग निकलते हैं, जबकि पुलिस बेबस नजर आती है। 👉 सबसे बड़ा सवाल क्या दबंग खुद भाग गए या उन्हें भगाने में किसी ने मदद की? 👉 स्थानीय लोगों में आक्रोश घटना के बाद इलाके में लोगों में भारी नाराजगी है। लोगों का कहना है कि अगर पुलिस मौके पर मौजूद थी, तो फिर कार्रवाई क्यों नहीं हुई? 👉 प्रशासन पर उठे सवाल क्या पुलिस की कार्यशैली पर सवाल खड़े नहीं होते? क्या आरोपियों को बचाने की कोशिश की गई? आखिर कानून का खौफ खत्म क्यों हो रहा है? मांग उठी स्थानीय लोगों ने मामले की निष्पक्ष जांच और आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग की है।1
- भदोही जिलेम में ससुराल वालों मे कोईराना थाना क्षेत्र में युवक को ससुराल वालों ने जिंदा जला दिया 2/3/26 को अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां इलाज के 7/3/26 दौरान उसकी मौत हो गई । कोईरौना पुलिस ने 18 /3/26 तक पुलिस ने ससुराल वालों के विरुद्ध एफआईआर तक दर्ज नहीं की लेकिन किसी राजनैतिक दल ने इस खबर को दिखाने की जहमत तक नहीं उठाई1
- थाना नीमगांव क्षेत्रान्तर्गत सड़क दुर्घटना के सम्बन्ध में क्षेत्राधिकारी मितौली श्री यादवेन्द्र यादव की बाइट1
- मथुरा- तथाकथित हिंदूवादी नेता दक्ष चौधरी और उसके तीन साथियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया, फरसा बाबा की मौत के बाद वह साथियों के साथ मथुरा पहुंचा और हंगामा कर झूठी अफवाह फैलाकर पुलिस के सरकारी कार्य में बाधा डाली, कल हुए उपद्रव के मामले में 22 नामजद और 200 से 300 अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज, अब तक 13 उपद्रवी गिरफ्तार, मौके से तमंचे और कारतूस के खोखे बरामद, पुलिस पर फायरिंग में उपद्रवियों की संलिप्तता, 50 से अधिक वीडियो के आधार पर अन्य आरोपियों की पहचान जारी1
- लखीमपुर खीरी- थाना खीरी क्षेत्र के सीतापुर रोड पर ओयल पुलिस चौकी के अंतर्गत आधाचाट मोड़ पर तेज रफ्तार कंटेनर ने कार में जोरदार टक्कर मार दी, हादसे में कार क्षतिग्रस्त हो गई लेकिन कार सवार लोग बाल-बाल बच गए, दुर्घटना अनुबंधित बस यूनियन के पूर्व जिलाध्यक्ष के साथ हुई1