Shuru
Apke Nagar Ki App…
Raju Yadav
More news from Bhadohi and nearby areas
- भदोही के सीतामढ़ी में आयोजित होने वाले लवकुश मेले में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस-प्रशासन सतर्क नजर आ रहा है। मेले के दौरान कानून और सुरक्षा व्यवस्था किस तरह की रहेगी, इस पूरे संबंध में अपर पुलिस अधीक्षक शुभम अग्रवाल ने विस्तृत जानकारी साझा की है।1
- भदोही जिले में राष्ट्रीय राजमार्ग-19 स्थित गोपीगंज के जंगीगंज बाजार की फकीरांन बस्ती में बुधवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब एक ट्रक चालक हाईवे के बीचों-बीच अपना ट्रक खड़ा कर पास स्थित मोबाइल टावर पर चढ़ गया। टावर पर चढ़ने वाले चालक की पहचान सुल्तानपुर निवासी सुरेंद्र पांडेय के रूप में हुई है, जिसकी ससुराल भदोही के कोइरौना थाना क्षेत्र के नगरदह गांव में है। चालक का आरोप है कि पैसों के लेनदेन के विवाद में तीन लोगों ने उसके साथ मारपीट की और पैसे छीन लिए, जिससे आहत होकर वह न्याय की मांग को लेकर टावर पर चढ़ गया। घटना की सूचना मिलते ही थाना प्रभारी सच्चिदानंद पांडे और नायब तहसीलदार जयराम प्रजापति सहित पुलिस व प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे। इसके साथ ही फायर ब्रिगेड, एम्बुलेंस और भारी पुलिस बल भी तैनात किया गया। हाईवे पर ट्रक खड़ा रहने और टावर के नीचे लोगों की भारी भीड़ जुटने से एनएच-19 पर दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई। करीब तीन से चार घंटे तक चले इस ड्रामे के बाद प्रशासन द्वारा आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई और गिरफ्तारी का आश्वासन मिलने पर चालक नीचे उतरा। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है और चालक के आरोपों के आधार पर तीन आरोपियों को पकड़कर आगे की जांच-पड़ताल कर रही है।4
- भदोही जनपद के ज्ञानपुर स्थित कचहरी के मुख्य प्रवेश द्वार पर भगवान श्री हनुमान जी की भव्य प्रतिमा स्थापित की गई है। प्रतिमा की स्थापना के बाद श्रद्धालुओं, अधिवक्ताओं एवं स्थानीय लोगों में बेहद हर्ष का माहौल देखने को मिला। इस दौरान बड़ी संख्या में पहुंचे लोगों ने बजरंगबली के दर्शन कर विधिवत पूजा-अर्चना की और सुख-समृद्धि की कामना की। स्थानीय लोगों का कहना है कि कचहरी में आने वाले वादकारी, अधिवक्ता और आम नागरिक अब न्यायालय परिसर में प्रवेश करने से पहले भगवान हनुमान जी के दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त कर सकेंगे। इस प्रतिमा की स्थापना से पूरे कचहरी परिसर का धार्मिक और आध्यात्मिक वातावरण और भी अधिक आकर्षक बन गया है।1
- संसद में छात्रों से जुड़े मुद्दे पर सांसद असदुद्दीन ओवैसी ने सरकार को घेरते हुए कई सवाल उठाए और तीखा हमला बोला। उन्होंने छात्रों की समस्याओं पर तत्काल ध्यान देने और उचित कार्रवाई करने की मांग की। ओवैसी ने कहा कि युवाओं के भविष्य से जुड़े मामलों पर सरकार को स्पष्ट जवाब देना चाहिए।1
- कौशाम्बी के कोखराज में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक लग्जरी कार से 100 किलो गांजा जब्त किया है। गांजे को कार के भीतर छिपाकर लाया जा रहा था, जिसे पुलिस की टीम ने मौके पर ही पकड़ लिया।1