Shuru
Apke Nagar Ki App…
दंपति मास्टर बिना स्कूल गए 9.20 करोड रुपए वेतन घर बैठे लेते रहे,विभाग को भनक तक नहीं। राजस्थान में एक दंपति मास्टर ऐसे भी जो स्कूल गए ही नहीं और घर बैठे 9.20 करोड की सेलरी लेते रहे,डम्मी टीचर को स्कूल भेजते रहे। सवाल यह है कि विभाग क्या कर रहा था,भनक तक नहीं लगी? अब शिक्षा मंत्री का एक्शन अब वापस होगी सैलरी रिकवर।
रमेश सिंह
दंपति मास्टर बिना स्कूल गए 9.20 करोड रुपए वेतन घर बैठे लेते रहे,विभाग को भनक तक नहीं। राजस्थान में एक दंपति मास्टर ऐसे भी जो स्कूल गए ही नहीं और घर बैठे 9.20 करोड की सेलरी लेते रहे,डम्मी टीचर को स्कूल भेजते रहे। सवाल यह है कि विभाग क्या कर रहा था,भनक तक नहीं लगी? अब शिक्षा मंत्री का एक्शन अब वापस होगी सैलरी रिकवर।
More news from राजस्थान and nearby areas
- खींवसर (नागौर), 31 मार्च। क्षेत्र में सोमवार देर शाम अचानक मौसम बदल गया और तेज बारिश के साथ भारी ओलावृष्टि हुई। कुछ ही समय में खेतों और सड़कों पर ओलों की मोटी परत जम गई, जिससे पूरा इलाका सफेद चादर जैसा दिखाई देने लगा।1
- Post by मोहित पासी ब्लॉक अध्यक्ष लाखन आर्मी1
- आदर्श शिक्षण संस्थान नागौर द्वारा संचालित शारदा बाल निकेतन माध्यमिक मारवाड़ मूंडवा में आज वार्षिक परीक्षा परिणाम एवं प्रतिभा सम्मान समारोह कार्यक्रम का आयोजन किया गया कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलित कर किया गया कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मूंडवा निरीक्षक पुलिस सुरेश चौधरी रहे कार्यक्रम में कक्षा अरुण से दशमी तक के सभी भैया बहनों को पुरस्कार प्रदान किए गए पुरस्कार विद्यालय के पूर्व छात्र भैया मधुर सिखवाल एडवोकेट एवं महेश युवा संघ के भैया दीपक अटल देवी लाल रणजीत सदावत द्वारा प्रदान किए गए इस शुभ अवसर पर बोर्ड कक्षाओं में 90% से ऊपर अंक पाने वाले भैया बहनों को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया कक्षा दसमी में सर्वाधिक अंक बहिन सुमन जांगिड़ ने 94.67 धीरज कड़ेल ने 92.50 भवानी शंकर ने 92.50 योगेश कंडारा ने 92.50 माया नायक ने 90.17 अंक प्राप्त करने वालों को स्थानीय प्रबंधन समिति द्वारा सम्मानित किया गया इस शुभ अवसर पर संरक्षक श्रीनिवास ओझा कमल किशोर बंग कोषाध्यक्ष प्रेम सुख मुंडेल सेवा प्रमुख रूपेश पाराशर सेवा प्रमुख गोपाल अटल सेवा प्रमुख पर्यावरण प्रमुख राजेंद्र मुंडेल शैक्षिक प्रमुख भंवरलाल जेठू सेवा प्रमुख परसराम जेठू सेवा प्रमुख श्रीमती किरण शर्मा शैक्षिक प्रमुख मुरली जी रतावा पर्यावरण प्रमुख रामकरण सोनी सेवा प्रमुख संत मनोहरदास एवं विद्यालय परिवार आदि उपस्थित थे परीक्षा परिणाम की घोषणा परीक्षा प्रभारी दीपक जेठू ने की कार्यक्रम का संचालन हरसुख राम लटियाल ने किया विद्यालय के प्रधानाचार्य रामगोपाल सेन ने आए हुए अतिथियों का अभिभावकों का स्वागत सम्मान किया विद्यालय के प्रबंध समिति के अध्यक्ष महेश बंग ने आए हुए सभी अभिभावकों व मेहमानों का धन्यवाद ज्ञापित किया और आश्वासन दिया कि आने वाले समय मे आवश्यकतानुसार सभी प्रकार की भौतिक संसाधन पूर्ण करवा दिए जाएंगे1
- Post by Kailash Fulwari1
- नावां सिटी,,नावा शहर सहित आसपास के क्षेत्र में आज दोपहर करीब 2:30 बजे मौसम ने अचानक करवट ली। तेज बारिश के साथ सफेद मोती के आकार के ओलो की बौछार शुरू हो गई। तेज बारिश के साथ हुई ओलावृष्टि ने कुछ ही मिनटों में पूरे क्षेत्र को सफेद चादर से ढक दिया। इस मौसम परिवर्तन से जहां आमजन को गर्मी से राहत मिली, वहीं किसानों के चेहरे पर चिंता की लकीरें साफ दिखाई दीं। तेज ओलावृष्टि के कारण खड़ी फसलें बुरी तरह प्रभावित हुई हैं। विशेष रूप से गेहूं, सरसों और सब्जियों की फसलों को काफी नुकसान पहुंचने की आशंका जताई जा रही है।स्थानीय किसानों के अनुसार, ओले गिरने की तीव्रता इतनी अधिक थी कि फसलें झुक गईं और कई जगह पूरी तरह बर्बाद हो गईं। इससे उनकी मेहनत और निवेश पर संकट मंडराने लगा है।3
- अजमेर। इन्द्रसेना रेड्डी नल्लु, राज्यपाल त्रिपुरा ने विश्व प्रसिद्ध ख्वाजा गरीब नवाज की दरगाह पहुंचकर अकीदत पेश की। इस दौरान उन्होंने दरगाह में मखमली चादर और फूल पेश कर देश में अमन-शांति और खुशहाली की दुआ मांगी। दरगाह पहुंचने पर गद्दी नशीन खादिम सैय्यद दानियाल चिश्ती ने राज्यपाल का स्वागत किया और उन्हें दरगाह की जियारत कराई। जियारत के बाद दस्तारबंदी की रस्म भी अदा की गई।राज्यपाल नल्लु ने ख्वाजा गरीब नवाज के दरबार में देश की तरक्की, आपसी भाईचारे और शांति के लिए विशेष दुआ की। इस दौरान दरगाह परिसर में मौजूद जायरीन और खादिमों ने भी उनके साथ मिलकर दुआ में शिरकत की।1
- झुंझुनूं जिले के पिलानी थाना क्षेत्र से एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है, जहां ऑनर किलिंग का सनसनीखेज मामला उजागर हुआ है। घूमनसर कलां गांव में 23 वर्षीय प्रियंका की संदिग्ध मौत ने अब हत्या का रूप ले लिया है। शुरुआती जांच में सामने आया है कि युवती प्रेम विवाह करना चाहती थी, जिससे नाराज होकर उसके पिता ने ही उसकी हत्या कर दी। बताया जा रहा है कि आरोपी पिता सुरेंद्र कुमार ने देर रात हथौड़ी से प्रियंका की कनपटी पर वार किया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद परिवार ने इस हत्या को हादसा बताने की कोशिश की। सीढ़ियों से गिरने की कहानी गढ़कर गुपचुप अंतिम संस्कार की तैयारी की जा रही थी। लेकिन जयपुर से आई मौसी को शव देखकर शक हुआ, जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर अंतिम संस्कार रुकवाया और जांच शुरू की। जांच में कई चौंकाने वाले खुलासे हुए— महज 2-3 सीढ़ियों से गिरने से मौत पर सवाल रात 1 बजे एम्बुलेंस कॉल और सुबह 5 बजे हादसे की कहानी पिता और भाई के बीच देर रात लंबी बातचीत मोबाइल को लेकर परिवार के विरोधाभासी बयान इन सबूतों के आधार पर पुलिस ने आरोपी पिता को हिरासत में लेकर हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। फिलहाल पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार है, जिसके बाद इस ऑनर किलिंग केस का पूरा सच सामने आएगा।1
- नागौर, डीडवाना कुचामन मे मीटर लगाने गया विद्युत कर्मचारी कि सड़क हादसे में मौत।1