रायबरेली एम्स में इलाज न मिलने से मरीज की मौत, व्यापारी संगठन ने लगाए गंभीर आरोप रायबरेली, रायबरेली के मुंशीगंज स्थित अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) में एक मरीज को कथित तौर पर इलाज न मिलने से मौत हो गई। इस मामले में एम्स व्यापार संगठन के सदस्यों ने विरोध प्रदर्शन किया। व्यापारी सुधांशु मणि मिश्रा और समाजसेवी रिंकू भैया ने एम्स परिसर पहुंचकर डॉक्टरों और प्रशासन पर लापरवाही का आरोप लगाया। उन्होंने दावा किया कि मरीज की हालत बिगड़ने के बावजूद उचित इलाज नहीं दिया गया, जिसके कारण उसकी जान चली गई। सुधांशु मणि मिश्रा ने कहा, "एम्स जैसी प्रतिष्ठित संस्था में ऐसी घटनाएं अस्वीकार्य हैं। यदि जल्द ही सुधार नहीं किए गए और मरीजों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध नहीं कराई गईं, तो हम बड़ा आंदोलन छेड़ने को मजबूर होंगे।" रिंकू भैया ने भी आरोपों का समर्थन करते हुए प्रशासन से तत्काल जांच और कार्रवाई की मांग की। प्रदर्शनकारियों ने एम्स प्रशासन से पारदर्शी जांच, दोषियों पर सख्त कार्रवाई और मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं सुनिश्चित करने की मांग की। पुलिस ने स्थिति को नियंत्रित रखा और मामले की जांच शुरू करने का आश्वासन दिया। यह घटना रायबरेली एम्स में स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता पर सवाल खड़े कर रही है। स्थानीय लोग और संगठन लगातार ऐसी शिकायतें उठा रहे हैं। प्रशासन ने कहा है कि मामले की गहन जांच की जाएगी और दोषी पाए जाने पर उचित कार्रवाई की जाएगी।
रायबरेली एम्स में इलाज न मिलने से मरीज की मौत, व्यापारी संगठन ने लगाए गंभीर आरोप रायबरेली, रायबरेली के मुंशीगंज स्थित अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) में एक मरीज को कथित तौर पर इलाज न मिलने से मौत हो गई। इस मामले में एम्स व्यापार संगठन के सदस्यों ने विरोध प्रदर्शन किया। व्यापारी सुधांशु मणि मिश्रा और समाजसेवी रिंकू भैया ने एम्स परिसर पहुंचकर डॉक्टरों और प्रशासन पर लापरवाही का आरोप लगाया। उन्होंने दावा किया कि मरीज की हालत बिगड़ने के बावजूद उचित इलाज नहीं दिया गया, जिसके कारण उसकी जान चली गई। सुधांशु मणि मिश्रा ने कहा, "एम्स जैसी प्रतिष्ठित संस्था में ऐसी घटनाएं अस्वीकार्य हैं। यदि जल्द ही सुधार नहीं किए गए और मरीजों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध नहीं कराई गईं, तो हम बड़ा आंदोलन छेड़ने को मजबूर होंगे।" रिंकू भैया ने भी आरोपों का समर्थन करते हुए प्रशासन से तत्काल जांच और कार्रवाई की मांग की। प्रदर्शनकारियों ने एम्स प्रशासन से पारदर्शी जांच, दोषियों पर सख्त कार्रवाई और मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं सुनिश्चित करने की मांग की। पुलिस ने स्थिति को नियंत्रित रखा और मामले की जांच शुरू करने का आश्वासन दिया। यह घटना रायबरेली एम्स में स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता पर सवाल खड़े कर रही है। स्थानीय लोग और संगठन लगातार ऐसी शिकायतें उठा रहे हैं। प्रशासन ने कहा है कि मामले की गहन जांच की जाएगी और दोषी पाए जाने पर उचित कार्रवाई की जाएगी।
- रायबरेली, रायबरेली के मुंशीगंज स्थित अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) में एक मरीज को कथित तौर पर इलाज न मिलने से मौत हो गई। इस मामले में एम्स व्यापार संगठन के सदस्यों ने विरोध प्रदर्शन किया। व्यापारी सुधांशु मणि मिश्रा और समाजसेवी रिंकू भैया ने एम्स परिसर पहुंचकर डॉक्टरों और प्रशासन पर लापरवाही का आरोप लगाया। उन्होंने दावा किया कि मरीज की हालत बिगड़ने के बावजूद उचित इलाज नहीं दिया गया, जिसके कारण उसकी जान चली गई। सुधांशु मणि मिश्रा ने कहा, "एम्स जैसी प्रतिष्ठित संस्था में ऐसी घटनाएं अस्वीकार्य हैं। यदि जल्द ही सुधार नहीं किए गए और मरीजों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध नहीं कराई गईं, तो हम बड़ा आंदोलन छेड़ने को मजबूर होंगे।" रिंकू भैया ने भी आरोपों का समर्थन करते हुए प्रशासन से तत्काल जांच और कार्रवाई की मांग की। प्रदर्शनकारियों ने एम्स प्रशासन से पारदर्शी जांच, दोषियों पर सख्त कार्रवाई और मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं सुनिश्चित करने की मांग की। पुलिस ने स्थिति को नियंत्रित रखा और मामले की जांच शुरू करने का आश्वासन दिया। यह घटना रायबरेली एम्स में स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता पर सवाल खड़े कर रही है। स्थानीय लोग और संगठन लगातार ऐसी शिकायतें उठा रहे हैं। प्रशासन ने कहा है कि मामले की गहन जांच की जाएगी और दोषी पाए जाने पर उचित कार्रवाई की जाएगी।1
- 🙏Har Har Mahadev 🙏🕉️1
- ओल्ड स्क्रैप गैस कटिंग1
- रायबरेली में बीती छह फ़रवरी को गदागंज थाना इलाके मे हुई लूट का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। लूट जन सुविधा केंद्र संचालक के साथ तब हुई थी जब वह सेंटर बंद करके घर जा रहा था। उसी दौरान कार सवार बदमाशों ने जन सुविधा केंद्र संचालक से नगदी व एक कीमती कैमरा लूट लिया था। पुलिस ने एक सप्ताह के भीतर मामले का खुलासा करते हुए दो बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया। पकडे गए बदमाश पास के जनपद अमेठी निवासी बताये जा रहे हैं। पूछताछ में पुलिस ने बताया कि इन लोगों ने कई दिन की रेकी के बाद दोनों बदमाशों को गिरफ्तार किया है। पुलिस को इस मामले मे दो दो अन्य बदमाशों की तलाश है। स्थान -रायबरेली रिपोर्ट -बलवंत कुमार1
- Post by Dhirendra Shukla1
- हमारा आंगन हमारे बच्चे' कार्यक्रम हुआ संपन्न बच्चों ने दी प्रस्तुतियां, ब्लॉक प्रमुख रहे मुख्य अतिथि बच्चों का अन्नप्राशन और दिव्यांग बच्चों का उपस्कर व उपकरण वितरण हैदरगढ़, बाराबंकी । जनपद के विकासखंड हैदरगढ़ में ब्लॉक संसाधन केंद्र परिसर में समग्र शिक्षा अभियान के अंतर्गत विशिष्ट आवश्यकता वाले बच्चों का उपस्कर एवं उपकरण वितरण शिविर व 'हमारा आंगन हमारे बच्चे' कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। इसमें ब्लॉक के विभिन्न परिषदीय स्कूलों के बच्चों ने विभिन्न मनमोहक प्रस्तुतियां दीं। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सिद्धौर ब्लॉक प्रमुख आरती रावत रही एवं विशिष्ठ अतिथि ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि रामदेव सिंह अध्यक्ष आलोक तिवारी मंडल अध्यक्ष रजत मिश्रा एवं मंडल उपाध्यक्ष विकास पांडे रहे। कार्यक्रम में उपजिलाधिकारी हैदरगढ़ राजेश विश्वकर्मा, ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि रामदेव सिंह, नगर पंचायत अध्यक्ष आलोक तिवारी, मंडल अध्यक्ष रजत मिश्रा, खंड शिक्षाधिकारी आराधना अवस्थी, एसआरजी सहित समस्त एआरपी व अनेक शिक्षक-शिक्षिकाएं उपस्थित रहे। खंड शिक्षा अधिकारी ने मुख्य अतिथि का पुष्पगुच्छ भेंटकर स्वागत किया एवं बच्चों की स्काउट गाइड टीम ने गार्ड ऑफ ऑनर देकर उनका स्वागत किया। ब्लॉक प्रमुख आरती रावत ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया, जिसके बाद सरस्वती वंदना, स्वागत गीत पूर्व माध्यमिक विद्यालय कल्याणपुर की छात्राओं ने किया एवं पूर्व माध्यमिक विद्यालय रामपुर बारा व पूर्व माध्यमिक विद्यालय हैदरगढ़ की छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया। मुख्य अतिथि आरती रावत ने भाजपा सरकार द्वारा दी जारी सुविधाओं की जानकारी दी एवं बच्चों को सरकारी स्कूल में जरूर भेजना कि अपील करी और बताया कि भाजपा सरकार द्वारा बच्चों के जन्म से लेकर के शिक्षा ग्रहण तक की सारी सुविधाएं स्कूलों में दी जाती है। ब्लॉक प्रमुख रामदेव सिंह ने कार्यक्रम की सराहना करते हुए बताया कि ऐसे कार्यक्रमों से बच्चों में उत्साह होता है और दिव्यांग बच्चों उपकरण प्रकार के समाज की मुख्य धारा में जुड़ सकते हैं। अध्यक्ष आलोक तिवारी ने उपस्कर वितरण शिविर को भाजपा सरकार का एक अच्छी पहल बताया और कहा कि बच्चों को चिन्हित करके उनको प्रोत्साहित करने का काम भाजपा सरकार कर रही है साथ ही साथ आंगनवाड़ी कार्यकर्ता सहित शिक्षा विभाग के सभी कर्मचारी शिक्षा की उत्तरोत्तर प्रगति में अपना योगदान दे रहे हैं। खंड शिक्षा अधिकारी ने इस अवसर पर विभागीय प्रगति के बारे में विस्तार से जानकारी देख करके मुख्य अतिथियों का धन्यवाद किया और शिक्षा के क्षेत्र में उत्तरोतर प्रगति करने की बात कही । अतिथियों सहित सेवानिवृत शिक्षिका आशा देवी का स्मृति चिन्ह देखकर स्वागत किया गया। कार्यक्रम में बच्चों का उत्साहवर्धन करने के लिए उन्हें उपहार दिए गए। उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले शिक्षकों को भी सम्मानित किया गया। अतिथियों द्वारा टीएलएम प्रदर्शनी,दिव्यांग बच्चों के लिए दी जाने वाले सुविधाओं किट आदि का अवलोकन किया एवं शिक्षा विभाग की सराहना करी। कार्यक्रम में उपस्थित सभी आगंतुकों के लिए भोजन की व्यवस्था भी की गई थी। इस मौके पर मंच संचालन बृजेन्द्र प्रताप सिंह, श्री कृष्णा मिश्रा द्वारा किया गया एवं समस्त एआरपी सहित प्राथमिक शिक्षा संघ जिला उपाध्यक्ष विवेक कुमार गुप्ता, ब्लॉक अध्यक्ष धीरेंद्र प्रताप सिंह, महामंत्री कुलदीप मिश्रा, अभिषेक श्रीवास्तव,लवकुश पाण्डेय, रुद्रकांत बाजपेई,श्रावण शुक्ल,राम शंकर, राजेंद्र किशोर पांडे,विकास पांडे,अनिल सिंह,सत्यदेव सिंह,मदन मोहन वर्मा देवी शंकर पांडे,,रमाकांत गुप्ता, स्काउट मास्टरराजेंद्र त्रिपाठी,वैभव शर्मा,राजेश सरोज, इंटीनेटर टीचर सहदेव प्रजापति सहित कई इंटीनेटर टीचर बाल विकास परियोजना की मुख्य सेविकाएं अनुपम श्रीवास्तव सीमा सचान लक्ष्मी देवी सीमा सिंह राम रानी वर्मा व दर्जनों आंगनबाड़ी कार्यकत्रियां , सुपोषण स्टाल लगाकर कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई। वहीं पर शिक्षक शिक्षिकायें भी मौजूद रहे और करीब 150 दिव्यांग बच्चों ने उपस्कर एवं उपकरण प्राप्त किया। उपकरण पाकर चेहरे दिव्यांगों के खिल उठे।4
- Title : पीएम सूर्य घर योजना में यूपी देश के अग्रणी राज्यों में साढ़े तीन लाख से ज्यादा लगाए गए सोलर प्लांट Synopsis : TOP- पीएम सूर्य घर योजना में यूपी देश के अग्रणी राज्यों में साढ़े तीन लाख से ज्यादा लगाए गए सोलर प्लांट SLUG- योगी सरकार की सक्रिय नीति से सौर ऊर्जा को मिली रफ्तार यूपी में प्रतिदिन 50 लाख यूनिट से अधिक ग्रीन बिजली का हो रहा उत्पादन उपभोक्ताओं के बिजली बिल में 60 से 90 प्रतिशत तक की कमी आई लगभग 3.57 लाख से अधिक सोलर रुफटॉफ सिस्टम स्थापित किए जा चुके हैं प्रदेश की कुल सोलर क्षमता 1,227 मेगावाट के पार पहुँच चुकी है केंद्र और राज्य सरकार की सब्सिडी से सस्ता सौर ऊर्जा सिस्टम घर-घर पहुंचा है वीओ-- उत्तर प्रदेश भारत की सबसे ज्यादा आबादी वाला राज्य आज स्वच्छ ऊर्जा के क्षेत्र में अपना एक नया मुकाम स्थापित कर रहा है। योगी सरकार की सक्रिय नीति से सौर ऊर्जा को रफ्तार मिली है। प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना के तहत अब तक लगभग 3.57 लाख से अधिक सोलर रूफटॉप सिस्टम यूपी में घरों पर सफलतापूर्वक स्थापित किए जा चुके हैं, जिससे प्रदेश की कुल सोलर क्षमता 1,227 मेगावाट के पार पहुँच चुकी है।1
- रायबरेली, रायबरेली जिले के सलोन कोतवाली क्षेत्र के साहबगंज बाजार में शुक्रवार देर रात क़ो घर में रखे पटाखों में भीषण विस्फोट हो गया, जिससे आग लग गई। घटना में एक बुजुर्ग महिला की झुलसकर मौत हो गई, जबकि चार से पांच अन्य लोग गंभीर रूप से झुलस गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है। विस्फोट इतना जोरदार था कि मकान का कुछ हिस्सा ढह गया और मलबे में तब्दील हो गया। आग पटाखों और संभवतः गैस सिलेंडरों में फैल गई, जिससे लगातार छोटे-छोटे धमाके हो रहे थे। पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीमों ने रात भर प्रयास किए, लेकिन दोपहर तक आग पूरी तरह नियंत्रित नहीं हो पाई और सुलग रही है। मौके पर पुलिसकर्मी, फायर ब्रिगेड और स्थानीय लोग मिलकर आग बुझाने का काम कर रहे हैं। प्रारंभिक जांच में पता चला है कि पटाखा लाइसेंसधारी फिरोज की दुकान में पटाखों का अवैध भंडारण किया गया था। आग लगने का सटीक कारण अभी स्पष्ट नहीं है, लेकिन गैस सिलेंडर और पटाखों के संपर्क से विस्फोट हुआ माना जा रहा है। पुलिस अधीक्षक रवि कुमार और अपर पुलिस अधीक्षक संजीव कुमार सिन्हा सहित फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची और जांच कर रही है। घटना से आसपास के इलाके में दहशत फैल गई। कई घरों में दरारें आने की भी खबरें हैं। प्रशासन ने राहत कार्य तेज कर दिए हैं और जांच के बाद कार्रवाई का आश्वासन दिया है l2