logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

छतरपुर शहर के कोतवाली थाना क्षेत्र स्थित दूधनाथ मंदिर के पास 18 जुलाई की शाम करीब 7:00 बजे पुराने विवाद को लेकर एक 19 वर्षीय युवक पर आधा दर्जन लोगों ने कथित तौर पर चाकू से जानलेवा हमला कर दिया। हमले में घायल युवक के गले, पीठ और सिर में गंभीर चोटें आई हैं, जिसके बाद उसे इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। पीड़ित युवक की पहचान विश्वनाथ कॉलोनी निवासी शिवम रैकवार (पिता छोटेलाल) के रूप में हुई है। घटना के संबंध में घायल शिवम के दोस्त पवन गोस्वामी ने बताया कि आरोपियों के साथ शिवम का पुराना विवाद चल रहा था, जिसकी रिपोर्ट पहले से कोतवाली थाने में दर्ज है। आरोपी लगातार शिवम पर उस रिपोर्ट को वापस लेने का दबाव बना रहे थे और जब उसने रिपोर्ट हटाने से इनकार कर दिया, तो सूरज गुप्ता, पप्पू गुप्ता, विपिन प्रजापति, जग्गी प्रजापति, वैभव प्रजापति और आयुष गुप्ता ने मिलकर उस पर हमला कर दिया। इस हमले के दौरान बीच-बचाव करने पहुंचे पवन गोस्वामी को भी चोटें आई हैं। पवन के अनुसार, आरोपी पहले भी शिवम के साथ मारपीट कर चुके हैं। घटना की सूचना मिलने पर कोतवाली पुलिस जिला अस्पताल पहुंची और घायल का मेडिकल परीक्षण कराकर मामले की जांच व आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

2 hrs ago
user_Ashutosh sharma
Ashutosh sharma
Local News Reporter Chhatarpur, Madhya Pradesh•
2 hrs ago

छतरपुर शहर के कोतवाली थाना क्षेत्र स्थित दूधनाथ मंदिर के पास 18 जुलाई की शाम करीब 7:00 बजे पुराने विवाद को लेकर एक 19 वर्षीय युवक पर आधा दर्जन लोगों ने कथित तौर पर चाकू से जानलेवा हमला कर दिया। हमले में घायल युवक के गले, पीठ और सिर में गंभीर चोटें आई हैं, जिसके बाद उसे इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। पीड़ित युवक की पहचान विश्वनाथ कॉलोनी निवासी शिवम रैकवार (पिता छोटेलाल) के रूप में हुई है। घटना के संबंध में घायल शिवम के दोस्त पवन गोस्वामी ने बताया कि आरोपियों के साथ शिवम का पुराना विवाद चल रहा था, जिसकी रिपोर्ट पहले से कोतवाली थाने में दर्ज है। आरोपी लगातार शिवम पर उस रिपोर्ट को वापस लेने का दबाव बना रहे थे और जब उसने रिपोर्ट हटाने से इनकार कर दिया, तो सूरज गुप्ता, पप्पू गुप्ता, विपिन प्रजापति, जग्गी प्रजापति, वैभव प्रजापति और आयुष गुप्ता ने मिलकर उस पर हमला कर दिया। इस हमले के दौरान बीच-बचाव करने पहुंचे पवन गोस्वामी को भी चोटें आई हैं। पवन के अनुसार, आरोपी पहले भी शिवम के साथ मारपीट कर चुके हैं। घटना की सूचना मिलने पर कोतवाली पुलिस जिला अस्पताल पहुंची और घायल का मेडिकल परीक्षण कराकर मामले की जांच व आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
  • मध्य प्रदेश के टीकमगढ़ जिले को मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने एक नए मेडिकल कॉलेज की बड़ी सौगात दी है। मुख्यमंत्री की इस घोषणा के बाद जिले में बहुत ही जल्द मेडिकल कॉलेज का निर्माण किया जाएगा और यह बनकर तैयार हो जाएगा।
    1
    मध्य प्रदेश के टीकमगढ़ जिले को मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने एक नए मेडिकल कॉलेज की बड़ी सौगात दी है। मुख्यमंत्री की इस घोषणा के बाद जिले में बहुत ही जल्द मेडिकल कॉलेज का निर्माण किया जाएगा और यह बनकर तैयार हो जाएगा।
    user_राम सिंह यादव जिला ब्यूरो चीफ टीकमगढ़
    राम सिंह यादव जिला ब्यूरो चीफ टीकमगढ़
    Spa पलेरा, टीकमगढ़, मध्य प्रदेश•
    14 hrs ago
  • टीकमगढ़ में मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव के हेलीकॉप्टर में बैठने के लिए राज्य मंत्री दिलीप अहिरवार को दौड़ लगानी पड़ी। दरअसल, एक कार्यक्रम खत्म होने के बाद मुख्यमंत्री को हेलीकॉप्टर से खजुराहो के लिए रवाना होना था। इस दौरान राज्य मंत्री दिलीप अहिरवार काफिले में पीछे रह गए थे। हेलीकॉप्टर तक पहुँचने के लिए राज्य मंत्री तेजी से दौड़ते हुए नजर आए। इस पूरी घटना का वीडियो अब सोशल मीडिया पर बहुत तेजी से वायरल हो रहा है।
    1
    टीकमगढ़ में मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव के हेलीकॉप्टर में बैठने के लिए राज्य मंत्री दिलीप अहिरवार को दौड़ लगानी पड़ी। दरअसल, एक कार्यक्रम खत्म होने के बाद मुख्यमंत्री को हेलीकॉप्टर से खजुराहो के लिए रवाना होना था। इस दौरान राज्य मंत्री दिलीप अहिरवार काफिले में पीछे रह गए थे।

हेलीकॉप्टर तक पहुँचने के लिए राज्य मंत्री तेजी से दौड़ते हुए नजर आए। इस पूरी घटना का वीडियो अब सोशल मीडिया पर बहुत तेजी से वायरल हो रहा है।
    user_बुंदेली संवाद न्यूज
    बुंदेली संवाद न्यूज
    Local News Reporter खरगापुर, टीकमगढ़, मध्य प्रदेश•
    17 hrs ago
  • महोबा में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है, जहाँ अपहरण और दुष्कर्म के मुकदमे में जेल भेजे गए प्रेमी से मिलने एक युवती अचानक महोबा उपकारागार पहुँच गई। इससे पहले जिला अस्पताल में युवती के लापता होने से परिजनों में हड़कंप मच गया और उन्होंने अपहरण की आशंका जताते हुए अस्पताल परिसर में जमकर हंगामा किया। सूचना मिलते ही पुलिस सक्रिय हुई और सीसीटीवी फुटेज खंगालने के बाद युवती को उपकारागार की ओर जाते हुए सकुशल बरामद कर लिया। मध्यप्रदेश के छतरपुर जनपद की लवकुशनगर तहसील की रहने वाली यह युवती महोबा में रहकर नीट की तैयारी कर रही थी। करीब एक महीने पहले उसने अपने प्रेमी के साथ शादी का दावा करते हुए सोशल मीडिया पर वीडियो भी वायरल किए थे, जिसके बाद परिजनों की तहरीर पर युवक के खिलाफ अपहरण व दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज कर उसे जेल भेज दिया गया था। दिलचस्प बात यह भी है कि पूर्व में नरेंद्र मोदी के खिलाफ कथित आपत्तिजनक टिप्पणी के मामले में चर्चा में आने पर कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय भी इस युवती से मिलने पहुँचे थे। अब वही युवती इलाज के बहाने जिला अस्पताल आई और वहाँ से चुपचाप निकलकर सीधे जेल की तरफ बढ़ गई। पुलिस फिलहाल युवती को बरामद कर पूरे घटनाक्रम की जाँच कर रही है, जिसने एक बार फिर यह चर्चा छेड़ दी है कि इश्क की राहें कानून और समाज की सीमाओं से परे चली जाती हैं।
    1
    महोबा में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है, जहाँ अपहरण और दुष्कर्म के मुकदमे में जेल भेजे गए प्रेमी से मिलने एक युवती अचानक महोबा उपकारागार पहुँच गई। इससे पहले जिला अस्पताल में युवती के लापता होने से परिजनों में हड़कंप मच गया और उन्होंने अपहरण की आशंका जताते हुए अस्पताल परिसर में जमकर हंगामा किया। सूचना मिलते ही पुलिस सक्रिय हुई और सीसीटीवी फुटेज खंगालने के बाद युवती को उपकारागार की ओर जाते हुए सकुशल बरामद कर लिया।

मध्यप्रदेश के छतरपुर जनपद की लवकुशनगर तहसील की रहने वाली यह युवती महोबा में रहकर नीट की तैयारी कर रही थी। करीब एक महीने पहले उसने अपने प्रेमी के साथ शादी का दावा करते हुए सोशल मीडिया पर वीडियो भी वायरल किए थे, जिसके बाद परिजनों की तहरीर पर युवक के खिलाफ अपहरण व दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज कर उसे जेल भेज दिया गया था। दिलचस्प बात यह भी है कि पूर्व में नरेंद्र मोदी के खिलाफ कथित आपत्तिजनक टिप्पणी के मामले में चर्चा में आने पर कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय भी इस युवती से मिलने पहुँचे थे।

अब वही युवती इलाज के बहाने जिला अस्पताल आई और वहाँ से चुपचाप निकलकर सीधे जेल की तरफ बढ़ गई। पुलिस फिलहाल युवती को बरामद कर पूरे घटनाक्रम की जाँच कर रही है, जिसने एक बार फिर यह चर्चा छेड़ दी है कि इश्क की राहें कानून और समाज की सीमाओं से परे चली जाती हैं।
    user_Nitendra Jha
    Nitendra Jha
    Mahoba Insight & Ikvnews Sharafipura, Mahoba•
    2 hrs ago
  • टीकमगढ़ जिले के पलेरा थाना क्षेत्र अंतर्गत बन्ने बुजुर्ग गांव में 20 दिन की एक मासूम बच्ची की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है। इस घटना के बाद से पूरे गांव में शोक का माहौल पसरा हुआ है और क्षेत्र में तरह-तरह की चर्चाएं चल रही हैं। घटना की जानकारी मिलते ही जतारा एसडीओपी अभिषेक गौतम के नेतृत्व में पुलिस बल और एफएसएल की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण करने के साथ ही परिजनों और ग्रामीणों से पूछताछ कर साक्ष्य जुटाए हैं। मृत बच्ची के शव का पोस्टमार्टम सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, पलेरा में कराया गया है। पुलिस का कहना है कि सभी संभावित पहलुओं को ध्यान में रखकर मामले की जांच की जा रही है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का पता चल सकेगा, जिसके आधार पर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।
    2
    टीकमगढ़ जिले के पलेरा थाना क्षेत्र अंतर्गत बन्ने बुजुर्ग गांव में 20 दिन की एक मासूम बच्ची की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है। इस घटना के बाद से पूरे गांव में शोक का माहौल पसरा हुआ है और क्षेत्र में तरह-तरह की चर्चाएं चल रही हैं।

घटना की जानकारी मिलते ही जतारा एसडीओपी अभिषेक गौतम के नेतृत्व में पुलिस बल और एफएसएल की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण करने के साथ ही परिजनों और ग्रामीणों से पूछताछ कर साक्ष्य जुटाए हैं। मृत बच्ची के शव का पोस्टमार्टम सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, पलेरा में कराया गया है। पुलिस का कहना है कि सभी संभावित पहलुओं को ध्यान में रखकर मामले की जांच की जा रही है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का पता चल सकेगा, जिसके आधार पर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।
    user_रिपोर्टधर्मेंद्र सिंह लोधी
    रिपोर्टधर्मेंद्र सिंह लोधी
    बलदेवगढ़, टीकमगढ़, मध्य प्रदेश•
    3 hrs ago
  • छतरपुर जिले के गढ़ीमलहरा थाना क्षेत्र के वार्ड क्रमांक 6 निवासी चंद्रशेखर उर्फ हरिश्चंद्र चौरसिया ने अपने खेत से कृषि उपयोग का सामान चोरी होने की शिकायत पुलिस अधीक्षक से की है। पीड़ित ने आज 18 जुलाई को दोपहर करीब 2:00 बजे पुलिस अधीक्षक को आवेदन देकर कार्रवाई की गुहार लगाई। आवेदक का आरोप है कि गनेशपुरा निवासी रमेश यादव ने मणिगाई और शुभम चौरसिया के कहने पर उनके खेत से लोहे के इंगाल, बिजली की तीन फेज तार, चीप, दो बल्ब, परास, कुल्हाड़ी और फावड़ा सहित अन्य सामान चोरी कर लिया और अपने घर ले गया। आवेदन में चोरी गए कुल सामान की कीमत लगभग 10,940 रुपये बताई गई है। पीड़ित ने पुलिस अधीक्षक से आरोपियों के खिलाफ चोरी का मामला दर्ज कर जांच करने, चोरी गया सामान बरामद करने तथा उचित कानूनी कार्रवाई किए जाने की मांग की है।
    1
    छतरपुर जिले के गढ़ीमलहरा थाना क्षेत्र के वार्ड क्रमांक 6 निवासी चंद्रशेखर उर्फ हरिश्चंद्र चौरसिया ने अपने खेत से कृषि उपयोग का सामान चोरी होने की शिकायत पुलिस अधीक्षक से की है। पीड़ित ने आज 18 जुलाई को दोपहर करीब 2:00 बजे पुलिस अधीक्षक को आवेदन देकर कार्रवाई की गुहार लगाई।

आवेदक का आरोप है कि गनेशपुरा निवासी रमेश यादव ने मणिगाई और शुभम चौरसिया के कहने पर उनके खेत से लोहे के इंगाल, बिजली की तीन फेज तार, चीप, दो बल्ब, परास, कुल्हाड़ी और फावड़ा सहित अन्य सामान चोरी कर लिया और अपने घर ले गया। आवेदन में चोरी गए कुल सामान की कीमत लगभग 10,940 रुपये बताई गई है। पीड़ित ने पुलिस अधीक्षक से आरोपियों के खिलाफ चोरी का मामला दर्ज कर जांच करने, चोरी गया सामान बरामद करने तथा उचित कानूनी कार्रवाई किए जाने की मांग की है।
    user_Ashutosh sharma
    Ashutosh sharma
    Local News Reporter Chhatarpur, Madhya Pradesh•
    2 hrs ago
  • मध्य प्रदेश के दतिया में विधानसभा उपचुनाव-2026 के मद्देनज़र लागू आदर्श आचार संहिता के बीच पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। गोराघाट स्थित इंटर-डिस्ट्रिक्ट चेक पोस्ट पर पुलिस और रिजर्व बल ने सघन चेकिंग के दौरान एक कार से 21 लाख 19 हजार रुपये की नकद राशि बरामद की है। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक मयूर खंडेलवाल के निर्देशन में जिलेभर में चलाए जा रहे सघन वाहन चेकिंग अभियान के तहत की गई, जिसमें गोराघाट थाना निरीक्षक विनीत तिवारी की टीम को यह कामयाबी हासिल हुई। एसडीओपी भांडेर पी सी यादव (पूनम चन्द यादव) द्वारा मीडिया को दी गई जानकारी के अनुसार, चेकिंग के दौरान ग्वालियर निवासी ओम प्रकाश कुशवाह की कार से यह भारी नकद राशि बरामद की गई। सूचना मिलने पर एफएसटी (उड़न दस्ता टीम) तुरंत मौके पर पहुंची। पूछताछ के दौरान संबंधित व्यक्ति मौके पर नकदी से जुड़े कोई भी वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सका। इस धनराशि के संबंध में कोई संतोषजनक जवाब नहीं मिलने पर एफएसटी ने निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुसार विधिक कार्रवाई की है। चुनाव के मद्देनजर सुरक्षा व्यवस्था को कड़ा कर दिया गया है। वर्तमान में जिले के सभी इंटर-स्टेट और इंटर-डिस्ट्रिक्ट चेक पोस्टों पर पुलिस की टीमें लगातार मुस्तैदी से निगरानी और चेकिंग अभियान चला रही हैं।
    2
    मध्य प्रदेश के दतिया में विधानसभा उपचुनाव-2026 के मद्देनज़र लागू आदर्श आचार संहिता के बीच पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। गोराघाट स्थित इंटर-डिस्ट्रिक्ट चेक पोस्ट पर पुलिस और रिजर्व बल ने सघन चेकिंग के दौरान एक कार से 21 लाख 19 हजार रुपये की नकद राशि बरामद की है। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक मयूर खंडेलवाल के निर्देशन में जिलेभर में चलाए जा रहे सघन वाहन चेकिंग अभियान के तहत की गई, जिसमें गोराघाट थाना निरीक्षक विनीत तिवारी की टीम को यह कामयाबी हासिल हुई।

एसडीओपी भांडेर पी सी यादव (पूनम चन्द यादव) द्वारा मीडिया को दी गई जानकारी के अनुसार, चेकिंग के दौरान ग्वालियर निवासी ओम प्रकाश कुशवाह की कार से यह भारी नकद राशि बरामद की गई। सूचना मिलने पर एफएसटी (उड़न दस्ता टीम) तुरंत मौके पर पहुंची। पूछताछ के दौरान संबंधित व्यक्ति मौके पर नकदी से जुड़े कोई भी वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सका। इस धनराशि के संबंध में कोई संतोषजनक जवाब नहीं मिलने पर एफएसटी ने निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुसार विधिक कार्रवाई की है।

चुनाव के मद्देनजर सुरक्षा व्यवस्था को कड़ा कर दिया गया है। वर्तमान में जिले के सभी इंटर-स्टेट और इंटर-डिस्ट्रिक्ट चेक पोस्टों पर पुलिस की टीमें लगातार मुस्तैदी से निगरानी और चेकिंग अभियान चला रही हैं।
    user_Manish Yadav
    Manish Yadav
    पलेरा, टीकमगढ़, मध्य प्रदेश•
    13 hrs ago
  • टीकमगढ़ के पलेरा थाना अंतर्गत बन्ने बुजुर्ग गांव में 20 दिन की एक मासूम बच्ची की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है। इस दुखद घटना के बाद से पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई है और मातम पसरा हुआ है। घटना की सूचना मिलते ही जतारा एसडीओपी श्री अभिषेक गौतम सहित एफएसएल टीम और पुलिस बल मौके पर पहुंचे। पुलिस ने इस मामले में गांव के लोगों से पूछताछ शुरू कर दी है और हर एंगल से जांच पड़ताल करने में जुटी हुई है। मृतका के शव का पलेरा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में पोस्टमार्टम कराया गया है, जिसकी रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का खुलासा हो पाएगा। इस घटना के बाद से पूरे बन्ने बुजुर्ग गांव में तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं। पुलिस पीएम रिपोर्ट और पूछताछ के आधार पर आगे की कार्रवाई करेगी। इस संवेदनशील मामले में लोगों से अफवाहों से बचने और पुलिस जांच पूरी होने तक प्रतीक्षा करने की अपील की गई है। ईश्वर पीड़ित परिवार को यह दुख सहने की शक्ति दे।
    4
    टीकमगढ़ के पलेरा थाना अंतर्गत बन्ने बुजुर्ग गांव में 20 दिन की एक मासूम बच्ची की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है। इस दुखद घटना के बाद से पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई है और मातम पसरा हुआ है।

घटना की सूचना मिलते ही जतारा एसडीओपी श्री अभिषेक गौतम सहित एफएसएल टीम और पुलिस बल मौके पर पहुंचे। पुलिस ने इस मामले में गांव के लोगों से पूछताछ शुरू कर दी है और हर एंगल से जांच पड़ताल करने में जुटी हुई है। मृतका के शव का पलेरा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में पोस्टमार्टम कराया गया है, जिसकी रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का खुलासा हो पाएगा।

इस घटना के बाद से पूरे बन्ने बुजुर्ग गांव में तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं। पुलिस पीएम रिपोर्ट और पूछताछ के आधार पर आगे की कार्रवाई करेगी। इस संवेदनशील मामले में लोगों से अफवाहों से बचने और पुलिस जांच पूरी होने तक प्रतीक्षा करने की अपील की गई है। ईश्वर पीड़ित परिवार को यह दुख सहने की शक्ति दे।
    user_Manish Yadav
    Manish Yadav
    पलेरा, टीकमगढ़, मध्य प्रदेश•
    8 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.