logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

कस्बा शाहपुर में रंग गुलाल और उत्स एच के साथ मनाई गई रंग पंचमी डिंडोरी से राजेन्द्र तंतवाय रंग, गुलाल और उत्साह के साथ मनाई गई रंग पंचमी डिंडोरी -- शाहपुर कस्बे में रंग पंचमी का पर्व पूरे उत्साह और उल्लास के साथ मनाया गया। सुबह से ही लोगों ने एक-दूसरे को रंग और गुलाल लगाकर पर्व की शुभकामनाएँ दीं। बच्चों, युवाओं और बुजुर्गों ने ढोल-नगाड़ों और फाग गीतों के साथ जमकर होली के रंगों का आनंद लिया। नगर के विभिन्न मोहल्लों में लोगों ने एकत्रित होकर पारंपरिक फाग गीत गाए और रंग-गुलाल उड़ाकर माहौल को खुशनुमा बना दिया। कई स्थानों पर युवाओं की टोलियों ने नाच-गाकर पर्व की खुशियाँ साझा कीं। घरों में भी विशेष पकवान बनाए गए और लोगों ने आपसी भाईचारे के साथ एक-दूसरे के घर जाकर बधाइयाँ दीं। रंग पंचमी के अवसर पर पूरे क्षेत्र में खुशी और उमंग का माहौल रहा तथा लोगों ने शांति और सौहार्द के साथ पर्व का आनंद लिया।

19 hrs ago
user_वाइस ऑफ़ राइट्स न्यूज चैनल
वाइस ऑफ़ राइट्स न्यूज चैनल
डिंडोरी, डिंडोरी, मध्य प्रदेश•
19 hrs ago

कस्बा शाहपुर में रंग गुलाल और उत्स एच के साथ मनाई गई रंग पंचमी डिंडोरी से राजेन्द्र तंतवाय रंग, गुलाल और उत्साह के साथ मनाई गई रंग पंचमी डिंडोरी -- शाहपुर कस्बे में रंग पंचमी का पर्व पूरे उत्साह और उल्लास के साथ मनाया गया। सुबह से ही लोगों ने एक-दूसरे को रंग और गुलाल लगाकर पर्व की शुभकामनाएँ दीं। बच्चों, युवाओं और बुजुर्गों ने ढोल-नगाड़ों और फाग गीतों के साथ जमकर होली के रंगों का आनंद लिया। नगर के विभिन्न मोहल्लों में लोगों ने एकत्रित होकर पारंपरिक फाग गीत गाए और रंग-गुलाल उड़ाकर माहौल को खुशनुमा बना दिया। कई स्थानों पर युवाओं की टोलियों ने नाच-गाकर पर्व की खुशियाँ साझा कीं। घरों में भी विशेष पकवान बनाए गए और लोगों ने आपसी भाईचारे के साथ एक-दूसरे के घर जाकर बधाइयाँ दीं। रंग पंचमी के अवसर पर पूरे क्षेत्र में खुशी और उमंग का माहौल रहा तथा लोगों ने शांति और सौहार्द के साथ पर्व का आनंद लिया।

More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
  • शहडोल जिले के गोहपारू क्षेत्र अंतर्गत का यह मामला है, जहां दो पक्षों में विवाद के चलते महिला हुई, घायल
    1
    शहडोल जिले के गोहपारू क्षेत्र अंतर्गत का यह मामला है, जहां दो पक्षों में विवाद के चलते महिला हुई, घायल
    user_अजय कुमार केवट
    अजय कुमार केवट
    Photographer सोहागपुर, शहडोल, मध्य प्रदेश•
    20 hrs ago
  • मंडला। 87वें सीआरपीएफ दिवस के अवसर पर मंडला स्थित 148वीं बटालियन मुख्यालय में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। इस अवसर पर बटालियन के 25 स्वयंसेवी जवानों ने उत्साहपूर्वक रक्तदान कर मानव सेवा का संदेश दिया।
    1
    मंडला। 87वें सीआरपीएफ दिवस के अवसर पर मंडला स्थित 148वीं बटालियन मुख्यालय में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। इस अवसर पर बटालियन के 25 स्वयंसेवी जवानों ने उत्साहपूर्वक रक्तदान कर मानव सेवा का संदेश दिया।
    user_प्रशांत पटैल खबरी लाल
    प्रशांत पटैल खबरी लाल
    मंडला, मंडला, मध्य प्रदेश•
    53 min ago
  • नागरिकों को सिखाए गए आग बुझाने के सही तरीके पानी, बालू और अग्निशमन यंत्रों के उपयोग की दी जानकारी आपदा से निपटने के लिए लोगों को किया गया जागरूक और सशक्त
    1
    नागरिकों को सिखाए गए आग बुझाने के सही तरीके 
पानी, बालू और अग्निशमन यंत्रों के उपयोग की दी जानकारी
आपदा से निपटने के लिए लोगों को किया गया जागरूक और सशक्त
    user_Neelesh THAKUR
    Neelesh THAKUR
    मंडला, मंडला, मध्य प्रदेश•
    2 hrs ago
  • Post by Govardhan kushwaha
    1
    Post by Govardhan kushwaha
    user_Govardhan kushwaha
    Govardhan kushwaha
    Local News Reporter मंडला, मंडला, मध्य प्रदेश•
    3 hrs ago
  • मंडला में 87वें सीआरपीएफ दिवस के अवसर पर 148वीं बटालियन मुख्यालय में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में बटालियन के 25 स्वयंसेवी जवानों ने रक्तदान किया। सोमवार को दोपहर 2:30 बजे कमांडेंट विक्रांत सारंगपाणी ने बताया कि सीआरपीएफ दिवस के उपलक्ष्य में देशभर में रक्तदान शिविर आयोजित किए जा रहे हैं। मंडला में यह शिविर "गिव ब्लड, गिव होप टूगेदर वी सेव लाइफ" थीम पर आयोजित हुआ। 148वीं बटालियन प्रतिवर्ष मंडला में दो बार ऐसे शिविर लगाती है।
    1
    मंडला में 87वें सीआरपीएफ दिवस के अवसर पर 148वीं बटालियन मुख्यालय में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में बटालियन के 25 स्वयंसेवी जवानों ने रक्तदान किया। सोमवार को दोपहर 2:30 बजे कमांडेंट विक्रांत सारंगपाणी ने बताया कि सीआरपीएफ दिवस के उपलक्ष्य में देशभर में रक्तदान शिविर आयोजित किए जा रहे हैं। मंडला में यह शिविर "गिव ब्लड, गिव होप टूगेदर वी सेव लाइफ" थीम पर आयोजित हुआ। 148वीं बटालियन प्रतिवर्ष मंडला में दो बार ऐसे शिविर लगाती है।
    user_Vinay Namdeo Nainpur
    Vinay Namdeo Nainpur
    मंडला, मंडला, मध्य प्रदेश•
    10 hrs ago
  • वीडियो बनाकर सशस्त्र सीमा बल में तैनात पत्नी और उसके लवर सहित ससुराल वालों को ठहराया जिम्मेदार !
    1
    वीडियो बनाकर सशस्त्र सीमा बल में तैनात पत्नी और उसके लवर सहित ससुराल वालों को ठहराया जिम्मेदार !
    user_Sumit Singh Chandel
    Sumit Singh Chandel
    Local News Reporter गोहपारू, शहडोल, मध्य प्रदेश•
    12 hrs ago
  • अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर दीदी कैफे में कार्यक्रम आयोजित डिंडोरी - अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में 8 मार्च को दीदी कैफे में महिला दिवस का कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि द्वारा मां सरस्वती के तेलीय चित्र पर पुष्पमाला अर्पित कर एवं दीप प्रज्वलित कर किया गया। कार्यक्रम में कलेक्टर श्रीमती अंजू पवन भदोरिया की गरिमामयी उपस्थिति से आयोजन और अधिक भव्य एवं गौरवपूर्ण बन गया। इस अवसर पर नगरपालिका अध्यक्ष श्रीमती सुनीता सारस, वरिष्ठ समाजसेवी नीलू जैन, शिल्पा जैन, सविता बर्मन, साक्षी सोनी, नेहा छाबड़ा, रेखा कुशवाहा, कुंती गौतम, माही बारोटिया, काजल गौतम, कल्पना मिश्रा सहित लगभग 100 से अधिक मातृशक्तियों की उपस्थिति रही। कार्यक्रम का आयोजन रानी अवंती बाई संशय संस्था द्वारा किया गया। कार्यक्रम के दौरान नगर परिषद के लगभग 25 स्वच्छता प्रहरियों एवं मातृशक्तियों को कलेक्टर द्वारा श्रीफल एवं पुष्पहार भेंट कर सम्मानित किया गया। राष्ट्रीय कबड्डी खिलाड़ी महिला आरक्षक दीपमाला नागले, माही बारोटिया तथा सफाई अभियान से जुड़े सदस्यों को भी विशेष रूप से सम्मानित किया गया। इसके साथ ही नगर की उत्कृष्ट महिलाओं को भी मंच पर सम्मानित किया गया। मंचासीन सभी अतिथियों का स्वागत शाल, श्रीफल, पगड़ी एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर किया गया। कार्यक्रम के सफल आयोजन में श्रीमती रेखा प्रकाश कुशवाहा का विशेष योगदान रहा। कार्यक्रम का संचालन मंजूषा शेख शमी द्वारा किया गया तथा आभार प्रदर्शन नीलू जैन द्वारा किया गया। इस अवसर पर जबलपुर से आई साहित्यकार एवं रानी अवंती बाई संशय संस्था की संरक्षिका ने अपने उद्बोधन में नारी शक्ति के महत्व पर प्रकाश डालते हुए मां अनुसूइया से लेकर भारतवर्ष की महान मातृशक्तियों के योगदान का उल्लेख किया तथा रानी अवंती बाई के बलिदान का स्मरण कराया। उन्होंने अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के इतिहास एवं 8 मार्च को इसके आयोजन के महत्व के बारे में भी जानकारी दी। कलेक्टर श्रीमती अंजू पवन भदोरिया ने अपने उद्बोधन में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर सभी मातृशक्ति एवं बहनों को हार्दिक शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि समाज और देश के विकास में नारी का महत्वपूर्ण योगदान है। उन्होंने कहा कि वे अपने दायित्वों का निर्वहन कर्त्तव्यनिष्ठा के साथ करते हुए जिले के प्रत्येक जरूरतमंद व्यक्ति की समस्याओं के समाधान के लिए सतत प्रयासरत रहती हैं। व्यस्तता के कारण यदि किसी से मुलाकात नहीं हो पाती है तो पुनः मिलने या दूरभाष के माध्यम से चर्चा की जा सकती है। उन्होंने कहा कि जिले में लहरी बाई जैसी महान हस्ती निवासरत हैं, जो डिंडोरी जिले को गौरवान्वित करती हैं। कलेक्टर ने सभी मातृशक्तियों से अपील की हैं कि वे अपने आत्मसम्मान और सुरक्षा के प्रति सजग रहें तथा बच्चों को भी इसके लिए प्रेरित करें। साथ ही अपनी बेटियों को चंद्रविजय महाविद्यालय में संचालित निशुल्क कोचिंग कक्षाओं में भेजने का आह्वान किया, ताकि वे आगामी प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता प्राप्त कर सकें। उन्होंने कहा कि जिले मैं प्रतिभाओं की कमी नहीं है। सोच में सुधार करने की जरूरत है। और तारासने की जरूरत है। प्रशासन सदैव आपके साथ है। कार्यक्रम के अंत में सभी को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस एवं रंग पंचमी की हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई। कार्यक्रम का वातावरण उत्साह एवं आनंद से परिपूर्ण रहा।
    3
    अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर दीदी कैफे में कार्यक्रम आयोजित
डिंडोरी - अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में 8 मार्च को दीदी कैफे में महिला दिवस का कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि द्वारा मां सरस्वती के तेलीय चित्र पर पुष्पमाला अर्पित कर एवं दीप प्रज्वलित कर किया गया। कार्यक्रम में कलेक्टर श्रीमती अंजू पवन भदोरिया की गरिमामयी उपस्थिति से आयोजन और अधिक भव्य एवं गौरवपूर्ण बन गया।
इस अवसर पर नगरपालिका अध्यक्ष श्रीमती सुनीता सारस, वरिष्ठ समाजसेवी नीलू जैन, शिल्पा जैन, सविता बर्मन, साक्षी सोनी, नेहा छाबड़ा, रेखा कुशवाहा, कुंती गौतम, माही बारोटिया, काजल गौतम, कल्पना मिश्रा सहित लगभग 100 से अधिक मातृशक्तियों की उपस्थिति रही। कार्यक्रम का आयोजन रानी अवंती बाई संशय संस्था द्वारा किया गया।
कार्यक्रम के दौरान नगर परिषद के लगभग 25 स्वच्छता प्रहरियों एवं मातृशक्तियों को कलेक्टर द्वारा श्रीफल एवं पुष्पहार भेंट कर सम्मानित किया गया। राष्ट्रीय कबड्डी खिलाड़ी महिला आरक्षक दीपमाला नागले, माही बारोटिया तथा सफाई अभियान से जुड़े सदस्यों को भी विशेष रूप से सम्मानित किया गया। इसके साथ ही नगर की उत्कृष्ट महिलाओं को भी मंच पर सम्मानित किया गया।
मंचासीन सभी अतिथियों का स्वागत शाल, श्रीफल, पगड़ी एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर किया गया। कार्यक्रम के सफल आयोजन में श्रीमती रेखा प्रकाश कुशवाहा का विशेष योगदान रहा।
कार्यक्रम का संचालन मंजूषा शेख शमी द्वारा किया गया तथा आभार प्रदर्शन नीलू जैन द्वारा किया गया।
इस अवसर पर जबलपुर से आई साहित्यकार एवं रानी अवंती बाई संशय संस्था की संरक्षिका ने अपने उद्बोधन में नारी शक्ति के महत्व पर प्रकाश डालते हुए मां अनुसूइया से लेकर भारतवर्ष की महान मातृशक्तियों के योगदान का उल्लेख किया तथा रानी अवंती बाई के बलिदान का स्मरण कराया। उन्होंने अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के इतिहास एवं 8 मार्च को इसके आयोजन के महत्व के बारे में भी जानकारी दी।
कलेक्टर श्रीमती अंजू पवन भदोरिया ने अपने उद्बोधन में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर सभी मातृशक्ति एवं बहनों को हार्दिक शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि समाज और देश के विकास में नारी का महत्वपूर्ण योगदान है। उन्होंने कहा कि वे अपने दायित्वों का निर्वहन कर्त्तव्यनिष्ठा के साथ करते हुए जिले के प्रत्येक जरूरतमंद व्यक्ति की समस्याओं के समाधान के लिए सतत प्रयासरत रहती हैं। व्यस्तता के कारण यदि किसी से मुलाकात नहीं हो पाती है तो पुनः मिलने या दूरभाष के माध्यम से चर्चा की जा सकती है।
उन्होंने कहा कि जिले में लहरी बाई जैसी महान हस्ती निवासरत हैं, जो डिंडोरी जिले को गौरवान्वित करती हैं। कलेक्टर ने सभी मातृशक्तियों से अपील की हैं कि वे अपने आत्मसम्मान और सुरक्षा के प्रति सजग रहें तथा बच्चों को भी इसके लिए प्रेरित करें। साथ ही अपनी बेटियों को चंद्रविजय महाविद्यालय में संचालित निशुल्क कोचिंग कक्षाओं में भेजने का आह्वान किया, ताकि वे आगामी प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता प्राप्त कर सकें। उन्होंने कहा कि जिले मैं प्रतिभाओं की कमी नहीं है। सोच में सुधार करने की जरूरत है। और तारासने की जरूरत है। 
प्रशासन सदैव आपके साथ है। 
कार्यक्रम के अंत में सभी को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस एवं रंग पंचमी की हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई। कार्यक्रम का वातावरण उत्साह एवं आनंद से परिपूर्ण रहा।
    user_वाइस ऑफ़ राइट्स न्यूज चैनल
    वाइस ऑफ़ राइट्स न्यूज चैनल
    डिंडोरी, डिंडोरी, मध्य प्रदेश•
    20 hrs ago
  • मंडला। लिफ्ट एरिगेशन के माध्यम से करीब दो दर्जन ग्राम पंचायतों तक सिंचाई सुविधा उपलब्ध कराने की मांग को लेकर सोमवार को किसानों ने डिठौरी बस स्टैंड में एक दिवसीय प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के दौरान कैबिनेट मंत्री संपतिया उइके मौके पर पहुंचीं और किसानों को बताया कि पठार क्षेत्र के लिए डीपीआर तैयार कर ली गई है तथा योजना को जल्द स्वीकृति मिलने की उम्मीद है। मंत्री के आश्वासन के बाद किसानों ने अपना धरना दो माह के लिए स्थगित कर दिया।
    1
    मंडला। लिफ्ट एरिगेशन के माध्यम से करीब दो दर्जन ग्राम पंचायतों तक सिंचाई सुविधा उपलब्ध कराने की मांग को लेकर सोमवार को किसानों ने डिठौरी बस स्टैंड में एक दिवसीय प्रदर्शन किया।
प्रदर्शन के दौरान कैबिनेट मंत्री संपतिया उइके मौके पर पहुंचीं और किसानों को बताया कि पठार क्षेत्र के लिए डीपीआर तैयार कर ली गई है तथा योजना को जल्द स्वीकृति मिलने की उम्मीद है। मंत्री के आश्वासन के बाद किसानों ने अपना धरना दो माह के लिए स्थगित कर दिया।
    user_प्रशांत पटैल खबरी लाल
    प्रशांत पटैल खबरी लाल
    मंडला, मंडला, मध्य प्रदेश•
    58 min ago
  • Post by Govardhan kushwaha
    1
    Post by Govardhan kushwaha
    user_Govardhan kushwaha
    Govardhan kushwaha
    Local News Reporter मंडला, मंडला, मध्य प्रदेश•
    3 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.