अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर दीदी कैफै मैं कार्यक्रम आयोजित अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर दीदी कैफे में कार्यक्रम आयोजित डिंडोरी - अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में 8 मार्च को दीदी कैफे में महिला दिवस का कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि द्वारा मां सरस्वती के तेलीय चित्र पर पुष्पमाला अर्पित कर एवं दीप प्रज्वलित कर किया गया। कार्यक्रम में कलेक्टर श्रीमती अंजू पवन भदोरिया की गरिमामयी उपस्थिति से आयोजन और अधिक भव्य एवं गौरवपूर्ण बन गया। इस अवसर पर नगरपालिका अध्यक्ष श्रीमती सुनीता सारस, वरिष्ठ समाजसेवी नीलू जैन, शिल्पा जैन, सविता बर्मन, साक्षी सोनी, नेहा छाबड़ा, रेखा कुशवाहा, कुंती गौतम, माही बारोटिया, काजल गौतम, कल्पना मिश्रा सहित लगभग 100 से अधिक मातृशक्तियों की उपस्थिति रही। कार्यक्रम का आयोजन रानी अवंती बाई संशय संस्था द्वारा किया गया। कार्यक्रम के दौरान नगर परिषद के लगभग 25 स्वच्छता प्रहरियों एवं मातृशक्तियों को कलेक्टर द्वारा श्रीफल एवं पुष्पहार भेंट कर सम्मानित किया गया। राष्ट्रीय कबड्डी खिलाड़ी महिला आरक्षक दीपमाला नागले, माही बारोटिया तथा सफाई अभियान से जुड़े सदस्यों को भी विशेष रूप से सम्मानित किया गया। इसके साथ ही नगर की उत्कृष्ट महिलाओं को भी मंच पर सम्मानित किया गया। मंचासीन सभी अतिथियों का स्वागत शाल, श्रीफल, पगड़ी एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर किया गया। कार्यक्रम के सफल आयोजन में श्रीमती रेखा प्रकाश कुशवाहा का विशेष योगदान रहा। कार्यक्रम का संचालन मंजूषा शेख शमी द्वारा किया गया तथा आभार प्रदर्शन नीलू जैन द्वारा किया गया। इस अवसर पर जबलपुर से आई साहित्यकार एवं रानी अवंती बाई संशय संस्था की संरक्षिका ने अपने उद्बोधन में नारी शक्ति के महत्व पर प्रकाश डालते हुए मां अनुसूइया से लेकर भारतवर्ष की महान मातृशक्तियों के योगदान का उल्लेख किया तथा रानी अवंती बाई के बलिदान का स्मरण कराया। उन्होंने अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के इतिहास एवं 8 मार्च को इसके आयोजन के महत्व के बारे में भी जानकारी दी। कलेक्टर श्रीमती अंजू पवन भदोरिया ने अपने उद्बोधन में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर सभी मातृशक्ति एवं बहनों को हार्दिक शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि समाज और देश के विकास में नारी का महत्वपूर्ण योगदान है। उन्होंने कहा कि वे अपने दायित्वों का निर्वहन कर्त्तव्यनिष्ठा के साथ करते हुए जिले के प्रत्येक जरूरतमंद व्यक्ति की समस्याओं के समाधान के लिए सतत प्रयासरत रहती हैं। व्यस्तता के कारण यदि किसी से मुलाकात नहीं हो पाती है तो पुनः मिलने या दूरभाष के माध्यम से चर्चा की जा सकती है। उन्होंने कहा कि जिले में लहरी बाई जैसी महान हस्ती निवासरत हैं, जो डिंडोरी जिले को गौरवान्वित करती हैं। कलेक्टर ने सभी मातृशक्तियों से अपील की हैं कि वे अपने आत्मसम्मान और सुरक्षा के प्रति सजग रहें तथा बच्चों को भी इसके लिए प्रेरित करें। साथ ही अपनी बेटियों को चंद्रविजय महाविद्यालय में संचालित निशुल्क कोचिंग कक्षाओं में भेजने का आह्वान किया, ताकि वे आगामी प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता प्राप्त कर सकें। उन्होंने कहा कि जिले मैं प्रतिभाओं की कमी नहीं है। सोच में सुधार करने की जरूरत है। और तारासने की जरूरत है। प्रशासन सदैव आपके साथ है। कार्यक्रम के अंत में सभी को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस एवं रंग पंचमी की हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई। कार्यक्रम का वातावरण उत्साह एवं आनंद से परिपूर्ण रहा।
अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर दीदी कैफै मैं कार्यक्रम आयोजित अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर दीदी कैफे में कार्यक्रम आयोजित डिंडोरी - अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में 8 मार्च को दीदी कैफे में महिला दिवस का कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि द्वारा मां सरस्वती के तेलीय चित्र पर पुष्पमाला अर्पित कर एवं दीप प्रज्वलित कर किया गया। कार्यक्रम में कलेक्टर श्रीमती अंजू पवन भदोरिया की गरिमामयी उपस्थिति से आयोजन और अधिक भव्य एवं गौरवपूर्ण बन गया। इस अवसर पर नगरपालिका अध्यक्ष श्रीमती सुनीता सारस, वरिष्ठ समाजसेवी नीलू जैन, शिल्पा जैन, सविता बर्मन, साक्षी सोनी, नेहा छाबड़ा, रेखा कुशवाहा, कुंती गौतम, माही बारोटिया, काजल गौतम, कल्पना मिश्रा सहित लगभग 100 से अधिक मातृशक्तियों की उपस्थिति रही। कार्यक्रम का आयोजन रानी अवंती बाई संशय संस्था द्वारा किया गया। कार्यक्रम के दौरान नगर परिषद के लगभग 25 स्वच्छता प्रहरियों एवं मातृशक्तियों को कलेक्टर द्वारा श्रीफल एवं पुष्पहार भेंट कर सम्मानित किया गया। राष्ट्रीय कबड्डी खिलाड़ी महिला आरक्षक दीपमाला नागले, माही बारोटिया तथा सफाई अभियान से जुड़े सदस्यों को भी विशेष रूप से सम्मानित किया गया।
इसके साथ ही नगर की उत्कृष्ट महिलाओं को भी मंच पर सम्मानित किया गया। मंचासीन सभी अतिथियों का स्वागत शाल, श्रीफल, पगड़ी एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर किया गया। कार्यक्रम के सफल आयोजन में श्रीमती रेखा प्रकाश कुशवाहा का विशेष योगदान रहा। कार्यक्रम का संचालन मंजूषा शेख शमी द्वारा किया गया तथा आभार प्रदर्शन नीलू जैन द्वारा किया गया। इस अवसर पर जबलपुर से आई साहित्यकार एवं रानी अवंती बाई संशय संस्था की संरक्षिका ने अपने उद्बोधन में नारी शक्ति के महत्व पर प्रकाश डालते हुए मां अनुसूइया से लेकर भारतवर्ष की महान मातृशक्तियों के योगदान का उल्लेख किया तथा रानी अवंती बाई के बलिदान का स्मरण कराया। उन्होंने अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के इतिहास एवं 8 मार्च को इसके आयोजन के महत्व के बारे में भी जानकारी दी। कलेक्टर श्रीमती अंजू पवन भदोरिया ने अपने उद्बोधन में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर सभी मातृशक्ति एवं बहनों को हार्दिक शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि समाज और देश के विकास में नारी का महत्वपूर्ण योगदान है। उन्होंने कहा कि वे अपने दायित्वों का निर्वहन कर्त्तव्यनिष्ठा के साथ करते
हुए जिले के प्रत्येक जरूरतमंद व्यक्ति की समस्याओं के समाधान के लिए सतत प्रयासरत रहती हैं। व्यस्तता के कारण यदि किसी से मुलाकात नहीं हो पाती है तो पुनः मिलने या दूरभाष के माध्यम से चर्चा की जा सकती है। उन्होंने कहा कि जिले में लहरी बाई जैसी महान हस्ती निवासरत हैं, जो डिंडोरी जिले को गौरवान्वित करती हैं। कलेक्टर ने सभी मातृशक्तियों से अपील की हैं कि वे अपने आत्मसम्मान और सुरक्षा के प्रति सजग रहें तथा बच्चों को भी इसके लिए प्रेरित करें। साथ ही अपनी बेटियों को चंद्रविजय महाविद्यालय में संचालित निशुल्क कोचिंग कक्षाओं में भेजने का आह्वान किया, ताकि वे आगामी प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता प्राप्त कर सकें। उन्होंने कहा कि जिले मैं प्रतिभाओं की कमी नहीं है। सोच में सुधार करने की जरूरत है। और तारासने की जरूरत है। प्रशासन सदैव आपके साथ है। कार्यक्रम के अंत में सभी को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस एवं रंग पंचमी की हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई। कार्यक्रम का वातावरण उत्साह एवं आनंद से परिपूर्ण रहा।
- डिंडोरी से राजेन्द्र तंतवाय रंग, गुलाल और उत्साह के साथ मनाई गई रंग पंचमी डिंडोरी -- शाहपुर कस्बे में रंग पंचमी का पर्व पूरे उत्साह और उल्लास के साथ मनाया गया। सुबह से ही लोगों ने एक-दूसरे को रंग और गुलाल लगाकर पर्व की शुभकामनाएँ दीं। बच्चों, युवाओं और बुजुर्गों ने ढोल-नगाड़ों और फाग गीतों के साथ जमकर होली के रंगों का आनंद लिया। नगर के विभिन्न मोहल्लों में लोगों ने एकत्रित होकर पारंपरिक फाग गीत गाए और रंग-गुलाल उड़ाकर माहौल को खुशनुमा बना दिया। कई स्थानों पर युवाओं की टोलियों ने नाच-गाकर पर्व की खुशियाँ साझा कीं। घरों में भी विशेष पकवान बनाए गए और लोगों ने आपसी भाईचारे के साथ एक-दूसरे के घर जाकर बधाइयाँ दीं। रंग पंचमी के अवसर पर पूरे क्षेत्र में खुशी और उमंग का माहौल रहा तथा लोगों ने शांति और सौहार्द के साथ पर्व का आनंद लिया।3
- मध्यप्रदेश विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष वरिष्ठ कांग्रेस नेता उमंग सिंघार के मानपुर आगमन पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। जानकारी के अनुसार कल रात लगभग 10 बजे शहडोल से सड़क मार्ग द्वारा बांधवगढ़ जाते समय उनका मानपुर में आगमन हुआ। इस दौरान जिला कांग्रेस अध्यक्ष विजय कोल भी उनके साथ मौजूद रहे। नगर के प्रतिष्ठित मनोहर चाय प्रतिष्ठान पर सैकड़ों कांग्रेस कार्यकर्ता और स्थानीय नागरिक एकत्रित हुए और फूलमालाओं के साथ नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार एवं जिला अध्यक्ष विजय कोल का गर्मजोशी से स्वागत एवं अभिनंदन किया। इस अवसर पर कार्यकर्ताओं ने नारे लगाकर नेताओं का स्वागत किया तथा क्षेत्र की विभिन्न समस्याओं से उन्हें अवगत कराया। इस दौरान नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने प्रदेश की वर्तमान राजनीतिक स्थिति पर भी टिप्पणी करते हुए आरोप लगाया कि वर्तमान में प्रदेश में सत्ता पर काबिज भाजपा सरकार भ्रष्टाचार को बढ़ावा दे रही है और विपक्ष की आवाज को कमजोर करने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ताओं को अन्याय और अत्याचार के खिलाफ मजबूती से संघर्ष करते रहना चाहिए। स्वागत कार्यक्रम में प्रमुख रूप से ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष उमाशंकर पटेल, युवा नेता विजय गौतम, कांग्रेस नेत्री रोशनी सिंह, वरिष्ठ कांग्रेसी ज्ञान प्रकाश पटेल, एनएसयूआई अध्यक्ष ऋतिक प्यासी, मंडलम अध्यक्ष भोला पटेल, कुश परिहार, चंद्रेश गुप्ता, अमर प्यासी, विकास गौतम, रोशन खान, छोटू खान रवि सेन सहित सैकड़ों की संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता एवं स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।2
- भाजपा से निर्दलीय, फिर आप और अब कांग्रेस… ऊषा कोल की नई राजनीतिक पारी, उमंग सिंगार की मौजूदगी में ली सदस्यता उमरिया तपस गुप्ता (7999276090) जिले की राजनीति में सोमवार को उस समय नया मोड़ देखने को मिला जब नगर पालिका पाली पूर्व अध्यक्ष और वार्ड क्रमांक 5 की पार्षद ऊषा कोल ने कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण कर ली। उन्होंने यह सदस्यता मध्य प्रदेश विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंगार की उपस्थिति में आयोजित कार्यक्रम के दौरान ली। बताया गया कि उमंग सिंगार सोमवार को उमरिया के पुराने बस स्टैंड में आयोजित किसान-मजदूर-आदिवासी महापंचायत कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे थे। इसी कार्यक्रम के दौरान ऊषा कोल ने कांग्रेस का दामन थामते हुए नई राजनीतिक पारी की शुरुआत की। इस मौके पर जिला कांग्रेस कमेटी उमरिया के अध्यक्ष इंजीनियर विजय कोल सहित कांग्रेस के कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे। ऊषा कोल का राजनीतिक सफर काफी उतार-चढ़ाव भरा रहा है। वे पहले भारतीय जनता पार्टी से जुड़ी रहीं और उसी पार्टी के समर्थन से नगर पालिका अध्यक्ष के पद तक पहुंचीं। लंबे समय तक भाजपा में सक्रिय रहने के बाद नगर पालिका चुनाव के दौरान स्थिति बदल गई। जब भाजपा ने उन्हें टिकट नहीं दिया तो उन्होंने वार्ड क्रमांक 5 से निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में चुनाव लड़ने का फैसला किया। निर्दलीय प्रत्याशी के तौर पर मैदान में उतरीं ऊषा कोल को जनता का समर्थन मिला और उन्होंने चुनाव जीतकर पार्षद का पद हासिल कर लिया। चुनाव के बाद उन्होंने आम आदमी पार्टी का दामन थाम लिया था, जिससे जिले की राजनीति में काफी चर्चा हुई थी। अब एक बार फिर उन्होंने राजनीतिक पाला बदलते हुए कांग्रेस में शामिल होने का निर्णय लिया है। उनके इस फैसले को आगामी नगर पालिका चुनाव से जोड़कर देखा जा रहा है। राजनीतिक जानकारों का मानना है कि कांग्रेस आगामी नगर पालिका चुनाव में उन्हें अध्यक्ष पद के लिए अपना उम्मीदवार भी बना सकती है। हालांकि इस बारे में पार्टी की ओर से अभी कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है। ऊषा कोल के कांग्रेस में शामिल होने से जिले की नगर पालिका राजनीति में हलचल तेज हो गई है। आने वाले चुनावों को देखते हुए यह बदलाव स्थानीय सियासत में नए समीकरण भी बना सकता है। कांग्रेस नेताओं ने इसे पार्टी के लिए मजबूती का संकेत बताया है, जबकि अन्य दलों के नेताओं की नजर अब आगे होने वाले राजनीतिक घटनाक्रम पर टिकी हुई है।4
- Post by Ashok Sondhiya1
- Post by जुनैद खान jk न्यूज1
- नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर में देश-विदेश के डॉक्टरों द्वारा चिकित्सकीय परामर्श एवं उपचार किया जाएगा।जरूरतमंद मरीजों नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर का लाभ उठाएं:- सिविल सर्जन डॉ. शिल्पी सराफ1
- Post by Rajju Bhartiya1
- जिला अस्पताल में लापरवाही का आरोप, नवजात की मौत एंकर –मध्य प्रदेश के डिंडौरी जिला अस्पताल से एक बार फिर लापरवाही का गंभीर मामला सामने आया है। यहां एक नवजात की मौत के बाद परिजनों ने ड्यूटी डॉक्टर पर अनुपस्थिति और लापरवाही का आरोप लगाया है। पीड़ित परिवार का कहना है कि अगर समय पर इलाज मिल जाता तो शायद आज उनका बच्चा जिंदा होता। मामला डिंडौरी जिला चिकित्सालय का है, जहां एक नवजात की मौत के बाद अस्पताल की व्यवस्थाओं पर सवाल खड़े हो गए हैं। परिजनों का आरोप है कि जब बच्चे की हालत बिगड़ रही थी तब ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर समय पर उपलब्ध नहीं थे। परिवार के लोग इलाज की मांग करते रहे, लेकिन कथित तौर पर उन्हें समय पर उचित उपचार नहीं मिल सका। पीड़ित परिवार का यह भी आरोप है कि बच्चे की हालत गंभीर होने पर वे तीन बार कलेक्टर से मिलने कलेक्ट्रेट पहुंचे, लेकिन उन्हें कलेक्टर से मिलने नहीं दिया गया। परिजनों का कहना है कि अगर समय रहते उनकी बात सुनी जाती और इलाज में लापरवाही न होती तो शायद नवजात की जान बचाई जा सकती थी। यह पहली बार नहीं है जब डिंडौरी जिला अस्पताल की व्यवस्थाओं पर सवाल उठे हों। इससे पहले भी इलाज में लापरवाही और डॉक्टरों की अनुपस्थिति को लेकर शिकायतें सामने आती रही हैं। अब पीड़ित परिवार ने जिम्मेदार डॉक्टर के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। फिलहाल इस मामले में जिला प्रशासन की ओर से क्या कार्रवाई होती है, इस पर सबकी नजरें टिकी हुई हैं। सवाल यही है कि क्या इस घटना से सबक लेकर अस्पताल की व्यवस्थाओं में सुधार होगा या फिर लापरवाही का सिलसिला यूं ही जारी रहेगा। बाइट –संजय बर्मन नवजात बच्चे के परिजन बाइट – नीतू बर्मन नवजात बच्चे की मां2