logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

विधायक के सख्त तेवर के बाद जल निगम हरकत में, 22 अप्रैल तक काम पूरा करने मिर्जापुर के कोन ब्लॉक में हर घर नल जल योजना की जमीनी हकीकत देखने पहुंचे नगर विधायक रत्नाकर मिश्रा उस समय नाराज हो गए, जब उन्हें ग्रामीणों से पानी नहीं आने की लगातार शिकायतें मिलीं। मौके पर ही विधायक का गुस्सा अधिकारियों पर फूट पड़ा और उन्होंने कार्य में लापरवाही पर कड़ी नाराजगी जताई। विधायक के तेवर देखते ही जल निगम विभाग के अधिकारी एक्शन मोड में आ गए। अधिकारियों ने आश्वासन दिया कि 22 अप्रैल तक संबंधित कार्यों को हर हाल में पूरा कर लिया जाएगा। वहीं, विधायक रत्नाकर मिश्रा ने सख्त निर्देश देते हुए नगर क्षेत्र की सभी जल समस्याओं को 30 अप्रैल तक निस्तारित करने की समय सीमा तय कर दी। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि तय समय के भीतर कार्य पूरा नहीं हुआ तो जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। Bite 1 - नगर विधायक रत्नाकर मिश्र Bite 2- राजेश कुमार गुप्ता अधिशासी अभियंता जल निगम

1 day ago
user_Mirzapur Samachar
Mirzapur Samachar
पत्रकार गौरव विश्वकर्मा मिर्जापुर, मिर्जापुर, उत्तर प्रदेश•
1 day ago

विधायक के सख्त तेवर के बाद जल निगम हरकत में, 22 अप्रैल तक काम पूरा करने मिर्जापुर के कोन ब्लॉक में हर घर नल जल योजना की जमीनी हकीकत देखने पहुंचे नगर विधायक रत्नाकर मिश्रा उस समय नाराज हो गए, जब

उन्हें ग्रामीणों से पानी नहीं आने की लगातार शिकायतें मिलीं। मौके पर ही विधायक का गुस्सा अधिकारियों पर फूट पड़ा और उन्होंने कार्य में लापरवाही पर कड़ी नाराजगी जताई। विधायक के तेवर देखते ही जल निगम विभाग के अधिकारी एक्शन मोड में आ

गए। अधिकारियों ने आश्वासन दिया कि 22 अप्रैल तक संबंधित कार्यों को हर हाल में पूरा कर लिया जाएगा। वहीं, विधायक रत्नाकर मिश्रा ने सख्त निर्देश देते हुए नगर क्षेत्र की सभी जल समस्याओं को 30 अप्रैल तक निस्तारित करने की समय सीमा

तय कर दी। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि तय समय के भीतर कार्य पूरा नहीं हुआ तो जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। Bite 1 - नगर विधायक रत्नाकर मिश्र Bite 2- राजेश कुमार गुप्ता अधिशासी अभियंता जल निगम

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • मिर्जापुर: नगर के बरोधा कचार स्थित मां शारदा लॉन में विश्व हिंदू रक्षा परिषद यानी वीएचआरपी द्वारा सम्मेलन का आयोजन किया गया । जिसमें मुख्य स्थिति के रूप में अंतरराष्ट्रीय अध्यक्ष गोपाल राय मौजूद रहे और सम्मेलन बड़ा ऐलान किया है। इस मौके पर जिलाध्यक्ष किशन तिवारी ने सैकड़ों कार्यकर्ताओं के साथ संगठन के अंतरराष्ट्रीय अध्यक्ष गोपाल राय का जोरदार स्वागत किया गया। इस मौके पर अंतरराष्ट्रीय अध्यक्ष गोपाल राय ने कहा कि देशभर में 5 करोड़ सदस्य बनाने का लक्ष्य निर्धारित किया है। इसके लिए एक व्यापक विस्तार अभियान चलाने की बात कही गई है। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए गोपाल राय ने “सनातन आयोग” के गठन की मांग को जोर-शोर से उठाया। उनका कहना है कि सनातन धर्म की रक्षा और सांस्कृतिक विरासत को मजबूत करने के लिए इस तरह के आयोग की आवश्यकता है। उन्होंने सरकार से इस दिशा में जल्द कदम उठाने की अपील की। इसके साथ ही गोपाल राय ने जनसंख्या नियंत्रण कानून लागू करने की मांग भी दोहराई। उन्होंने कहा कि देश में बढ़ती जनसंख्या को नियंत्रित करना जरूरी है, ताकि संसाधनों का संतुलित उपयोग हो सके और विकास की गति बनी रहे।इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में वीएचआरपी के पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे। सभी ने संगठन को मजबूत करने और समाजहित में कार्य करने का संकल्प लिया।
    1
    मिर्जापुर: नगर के बरोधा कचार स्थित मां शारदा लॉन में विश्व हिंदू रक्षा परिषद यानी वीएचआरपी द्वारा सम्मेलन का आयोजन किया गया । जिसमें मुख्य स्थिति के रूप में अंतरराष्ट्रीय अध्यक्ष गोपाल राय मौजूद रहे और सम्मेलन बड़ा ऐलान किया है। इस मौके पर जिलाध्यक्ष किशन तिवारी ने सैकड़ों कार्यकर्ताओं के साथ संगठन के अंतरराष्ट्रीय अध्यक्ष गोपाल राय का जोरदार स्वागत किया गया। इस मौके पर  अंतरराष्ट्रीय अध्यक्ष गोपाल राय ने कहा कि देशभर में 5 करोड़ सदस्य बनाने का लक्ष्य निर्धारित किया है। इसके लिए एक व्यापक विस्तार अभियान चलाने की बात कही गई है।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए गोपाल राय ने “सनातन आयोग” के गठन की मांग को जोर-शोर से उठाया। उनका कहना है कि सनातन धर्म की रक्षा और सांस्कृतिक विरासत को मजबूत करने के लिए इस तरह के आयोग की आवश्यकता है। उन्होंने सरकार से इस दिशा में जल्द कदम उठाने की अपील की।
इसके साथ ही गोपाल राय ने जनसंख्या नियंत्रण कानून लागू करने की मांग भी दोहराई। उन्होंने कहा कि देश में बढ़ती जनसंख्या को नियंत्रित करना जरूरी है, ताकि संसाधनों का संतुलित उपयोग हो सके और विकास की गति बनी रहे।इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में वीएचआरपी के पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे। सभी ने संगठन को मजबूत करने और समाजहित में कार्य करने का संकल्प लिया।
    user_Khulasach TV
    Khulasach TV
    Court reporter मिर्जापुर, मिर्जापुर, उत्तर प्रदेश•
    35 min ago
  • मीरजापुर । जनपद में अपराध एवं मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत मीरजापुर पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। थाना कछवां एवं एसओजी/सर्विलांस की संयुक्त टीम ने करीब 5 करोड़ मूल्य की अवैध मादक पदार्थ MDMA के साथ तीन शातिर तस्करों को गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक अपर्णा रजत कौशिक के निर्देशन में की गई इस कार्रवाई में मुखबिर की सूचना पर थाना कछवां क्षेत्र के भैंसा नहर तिराहा के पास से मोटरसाइकिल सवार तीन अभियुक्तों को पकड़ा गया। गिरफ्तार आरोपियों में इन्द्रेश कुमार सिंह उर्फ बुल्ला (28 वर्ष), विनीत सिंह उर्फ विकास सिंह (31 वर्ष) एवं अमित कुमार सिंह उर्फ सिपाही (35 वर्ष), निवासी ग्राम बरैनी, थाना कछवां, जनपद मीरजापुर शामिल हैं। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 1.170 किलोग्राम अवैध मादक पदार्थ (MDMA), चार मोबाइल फोन एवं ₹600 नकद बरामद किया है। पूछताछ के दौरान अभियुक्तों ने बताया कि वे मादक पदार्थ को जनपद भदोही से खरीदकर वाराणसी में ऊंचे दामों पर बेचने के लिए ले जा रहे थे। इस संबंध में थाना कछवां पर धारा 8/22 एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा पंजीकृत कर अभियुक्तों को न्यायालय में प्रस्तुत कर जेल भेजा जा रहा है। वहीं, अभियुक्तों की मोटरसाइकिल का वैध कागजात न होने पर धारा 207 एमवी एक्ट के अंतर्गत सीज कर दिया गया है। इस कार्रवाई में निरीक्षक अमरजीत चौहान, निरीक्षक राजीव सिंह एवं उपनिरीक्षक विनय कुमार दुबे सहित पुलिस टीम की सराहनीय भूमिका रही।
    4
    मीरजापुर । जनपद में अपराध एवं मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत मीरजापुर पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। थाना कछवां एवं एसओजी/सर्विलांस की संयुक्त टीम ने करीब 5 करोड़ मूल्य की अवैध मादक पदार्थ MDMA के साथ तीन शातिर तस्करों को गिरफ्तार किया है।
पुलिस अधीक्षक अपर्णा रजत कौशिक के निर्देशन में की गई इस कार्रवाई में मुखबिर की सूचना पर थाना कछवां क्षेत्र के भैंसा नहर तिराहा के पास से मोटरसाइकिल सवार तीन अभियुक्तों को पकड़ा गया। गिरफ्तार आरोपियों में इन्द्रेश कुमार सिंह उर्फ बुल्ला (28 वर्ष), विनीत सिंह उर्फ विकास सिंह (31 वर्ष) एवं अमित कुमार सिंह उर्फ सिपाही (35 वर्ष), निवासी ग्राम बरैनी, थाना कछवां, जनपद मीरजापुर शामिल हैं।
पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 1.170 किलोग्राम अवैध मादक पदार्थ (MDMA), चार मोबाइल फोन एवं ₹600 नकद बरामद किया है। पूछताछ के दौरान अभियुक्तों ने बताया कि वे मादक पदार्थ को जनपद भदोही से खरीदकर वाराणसी में ऊंचे दामों पर बेचने के लिए ले जा रहे थे।
इस संबंध में थाना कछवां पर धारा 8/22 एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा पंजीकृत कर अभियुक्तों को न्यायालय में प्रस्तुत कर जेल भेजा जा रहा है। वहीं, अभियुक्तों की मोटरसाइकिल का वैध कागजात न होने पर धारा 207 एमवी एक्ट के अंतर्गत सीज कर दिया गया है।
इस कार्रवाई में निरीक्षक अमरजीत चौहान, निरीक्षक राजीव सिंह एवं उपनिरीक्षक विनय कुमार दुबे सहित पुलिस टीम की सराहनीय भूमिका रही।
    user_Shriyam News Network
    Shriyam News Network
    Local News Reporter मिर्जापुर, मिर्जापुर, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
  • निजी नर्सिंग होम में चोरी, 11 ताले तोड़ नकदी व सामान पार, डीवीआर भी ले गए चोर गोपीगंज। नगर के राष्ट्रीय राजमार्ग पर पिलर संख्या 38 के सामने स्थित डॉ. जयंत माथुर के निजी अस्पताल में बुधवार की रात अज्ञात चोरों ने धावा बोल दिया। चोरों ने करीब 11 ताले तोड़कर अस्पताल के अंदर प्रवेश किया और नकदी, दवाइयों सहित अन्य सामान पर हाथ साफ कर दिया। डॉ. जयंत माथुर के अनुसार, अस्पताल के अलग-अलग स्थानों पर रखे लगभग 75 हजार रुपये नकद चोरी हो गए। इसके साथ ही चोर सीसीटीवी कैमरों का डीवीआर भी अपने साथ ले गए, जिससे घटना की फुटेज भी उनके कब्जे में चली गई। गुरुवार सुबह जब कर्मचारी अस्पताल खोलने पहुंचे तो मुख्य गेट सहित अंदर के सभी कमरों के ताले टूटे मिले। अंदर जाकर देखा गया तो मेडिकल स्टोर व अन्य कमरों में सामान बिखरा पड़ा था। घटना की सूचना मिलते ही पीआरबी पुलिस व स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है। इसी दौरान नंदकिशोर यादव ने भी बताया कि उनके मेडिकल स्टोर से 53 हजार रुपये नकद चोरी हो गए। घटना के बाद क्षेत्र में दहशत का माहौल बना हुआ है।
    1
    निजी नर्सिंग होम में चोरी, 11 ताले तोड़ नकदी व सामान पार, डीवीआर भी ले गए चोर
गोपीगंज। नगर के राष्ट्रीय राजमार्ग पर पिलर संख्या 38 के सामने स्थित डॉ. जयंत माथुर के निजी अस्पताल में बुधवार की रात अज्ञात चोरों ने धावा बोल दिया। चोरों ने करीब 11 ताले तोड़कर अस्पताल के अंदर प्रवेश किया और नकदी, दवाइयों सहित अन्य सामान पर हाथ साफ कर दिया। डॉ. जयंत माथुर के अनुसार, अस्पताल के अलग-अलग स्थानों पर रखे लगभग 75 हजार रुपये नकद चोरी हो गए। इसके साथ ही चोर सीसीटीवी कैमरों का डीवीआर भी अपने साथ ले गए, जिससे घटना की फुटेज भी उनके कब्जे में चली गई।
गुरुवार सुबह जब कर्मचारी अस्पताल खोलने पहुंचे तो मुख्य गेट सहित अंदर के सभी कमरों के ताले टूटे मिले। अंदर जाकर देखा गया तो मेडिकल स्टोर व अन्य कमरों में सामान बिखरा पड़ा था।
घटना की सूचना मिलते ही पीआरबी पुलिस व स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है।
इसी दौरान नंदकिशोर यादव ने भी बताया कि उनके मेडिकल स्टोर से 53 हजार रुपये नकद चोरी हो गए। घटना के बाद क्षेत्र में दहशत का माहौल बना हुआ है।
    user_Anis Akhtar
    Anis Akhtar
    Local News Reporter औराई, भदोही, उत्तर प्रदेश•
    6 hrs ago
  • टोल प्लाजा फ्री करने की मांग ने पकड़ा तूल, कांग्रेस के धरने को 'आप' का मिला खुला समर्थन
    1
    टोल प्लाजा फ्री करने की मांग ने पकड़ा तूल, कांग्रेस के धरने को 'आप' का मिला खुला समर्थन
    user_BHADOHI REPUBLIC NEWS (BRN BHARAT)
    BHADOHI REPUBLIC NEWS (BRN BHARAT)
    Newspaper publisher ज्ञानपुर, भदोही, उत्तर प्रदेश•
    47 min ago
  • हेडलाइंस: कलनुआ में 5 साल बाद भी नहीं मिला घरौनी प्रमाण पत्र, ग्रामीण परेशान – जिम्मेदार बेखबर समाचार: भदोही जनपद के डीघ क्षेत्र अंतर्गत कलनुआ गांव में प्रशासनिक लापरवाही का मामला सामने आया है। गांव में लगभग पांच वर्ष पहले पूर्व लेखपाल रमापति सिंह द्वारा ड्रोन के माध्यम से आबादी भूमि का सर्वे कर चिह्नांकन किया गया था। इसके बावजूद आज तक पात्र लाभार्थियों को घरौनी प्रमाण पत्र वितरित नहीं किया गया है। ग्रामीणों का आरोप है कि सभी आवश्यक प्रक्रिया पूरी होने के बाद भी उन्हें उनके अधिकार का दस्तावेज नहीं मिल सका, जिससे वे सरकारी योजनाओं और अन्य सुविधाओं से वंचित रह जा रहे हैं। इस गंभीर मुद्दे पर संबंधित विभाग के जिम्मेदार अधिकारी पूरी तरह बेखबर नजर आ रहे हैं। ग्रामीणों ने प्रशासन से जल्द से जल्द घरौनी प्रमाण पत्र जारी करने की मांग की है, ताकि उन्हें अपने हक का अधिकार मिल सके।
    1
    हेडलाइंस:
कलनुआ में 5 साल बाद भी नहीं मिला घरौनी प्रमाण पत्र, ग्रामीण परेशान – जिम्मेदार बेखबर
समाचार:
भदोही जनपद के डीघ क्षेत्र अंतर्गत कलनुआ गांव में प्रशासनिक लापरवाही का मामला सामने आया है। गांव में लगभग पांच वर्ष पहले 
पूर्व  लेखपाल रमापति सिंह द्वारा ड्रोन के माध्यम से आबादी भूमि का सर्वे कर चिह्नांकन किया गया था। इसके बावजूद आज तक पात्र लाभार्थियों को घरौनी प्रमाण पत्र वितरित नहीं किया गया है।
ग्रामीणों का आरोप है कि सभी आवश्यक प्रक्रिया पूरी होने के बाद भी उन्हें उनके अधिकार का दस्तावेज नहीं मिल सका, जिससे वे सरकारी योजनाओं और अन्य सुविधाओं से वंचित रह जा रहे हैं। इस गंभीर मुद्दे पर संबंधित विभाग के जिम्मेदार अधिकारी पूरी तरह बेखबर नजर आ रहे हैं।
ग्रामीणों ने प्रशासन से जल्द से जल्द घरौनी प्रमाण पत्र जारी करने की मांग की है, ताकि उन्हें अपने हक का अधिकार मिल सके।
    user_Ram sajivan pandey
    Ram sajivan pandey
    Local News Reporter ज्ञानपुर, भदोही, उत्तर प्रदेश•
    5 hrs ago
  • सतीश पाल का sed #song#love#status#jbj#muick#prjent#up#now#short#vayrl#video#trending#topten goodLook
    1
    सतीश पाल का sed #song#love#status#jbj#muick#prjent#up#now#short#vayrl#video#trending#topten goodLook
    user_Satish pal
    Satish pal
    भदोही, भदोही, उत्तर प्रदेश•
    12 hrs ago
  • good morning shuru app se local janakari ke liye hame subscribe kare mirzapuriya_vishal625
    3
    good morning shuru app se local janakari ke liye hame subscribe kare mirzapuriya_vishal625
    user_Mirzapuriya_vishal625
    Mirzapuriya_vishal625
    चुनार, मिर्जापुर, उत्तर प्रदेश•
    17 hrs ago
  • मीरजापुर पुलिस को मिली बड़ी सफलता, 5 करोड़ के अवैध नशीले मादक पदार्थ (MDMA) के साथ तीन तस्करों को पुलिस ने किया गिरफ्तार । कछवां थाना पुलिस, एसओजी और सर्विलांस टीम को मुखबिर से मिली सूचना पर मिली कामयाबी । महंगे रेव पार्टियों में इस मादक पदार्थ का अक्सर होता है इस्तेमाल । एसपी सिटी ने पत्रकार वार्ता कर किया खुलासा। बता दे कि मीरजापुर की थाना कछवां पुलिस, एसओजी और सर्विलांस टीम को मुखबिर से सूचना मिली थी कि तीन मोटर साइकिल सवार मादक पदार्थ लेकर जा रहे हैं। इस सूचना पर भैंसा नहर तिराहा पर घेरा बंदी कर मोटर साइकिल सवारों को रोककर उनकी तलाशी में अवैध मादक पदार्थ (MDMA) 1.170 किग्रा बरामद हुआ जिसका अंतरराष्ट्रीय कीमत 5 करोड़ रुपए है। एसपी सिटी ने पत्रकार वार्ता कर खुलासा करते हुए बताया कि पकड़े गए तीनों तस्कर थाना कछवां के रहने वाले हैं। तस्करों द्वारा मादक पदार्थ को भदोही से लाया गया था और वाराणसी में सप्लाई करने जा रहे थे। इस मादक पदार्थ का सेवन रेव पार्टियों में अक्सर किया जाता है। गिरफ्तार अभियुक्तों से पूछताछ के आधार पर इनसे जुड़े अन्य लोगों के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है।
    1
    मीरजापुर पुलिस को मिली बड़ी सफलता, 5 करोड़ के अवैध नशीले मादक पदार्थ (MDMA) के साथ तीन तस्करों को पुलिस ने किया गिरफ्तार । कछवां थाना पुलिस, एसओजी और सर्विलांस टीम को मुखबिर से मिली सूचना पर मिली कामयाबी । महंगे रेव पार्टियों में इस मादक पदार्थ का अक्सर होता है इस्तेमाल । एसपी सिटी ने पत्रकार वार्ता कर किया खुलासा।  बता दे कि मीरजापुर की थाना कछवां पुलिस, एसओजी और सर्विलांस टीम को मुखबिर से सूचना मिली थी कि तीन मोटर साइकिल सवार मादक पदार्थ लेकर जा रहे हैं। इस सूचना पर भैंसा नहर तिराहा पर घेरा बंदी कर मोटर साइकिल सवारों को रोककर उनकी तलाशी में अवैध मादक पदार्थ (MDMA) 1.170 किग्रा बरामद हुआ जिसका अंतरराष्ट्रीय कीमत 5 करोड़ रुपए है। एसपी सिटी ने पत्रकार वार्ता कर खुलासा करते हुए बताया कि पकड़े गए तीनों तस्कर थाना कछवां के रहने वाले हैं। तस्करों द्वारा मादक पदार्थ को भदोही से लाया गया था और वाराणसी में सप्लाई करने जा रहे थे। इस मादक पदार्थ का सेवन रेव पार्टियों में अक्सर किया जाता है। गिरफ्तार अभियुक्तों से पूछताछ के आधार पर इनसे जुड़े अन्य लोगों के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है।
    user_Khulasach TV
    Khulasach TV
    Court reporter मिर्जापुर, मिर्जापुर, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.