Shuru
Apke Nagar Ki App…
सतीश पाल का sed #song#love#status#jbj#muick#prjent#up#now#short#vayrl#video#trending#topten goodLook
Satish pal
सतीश पाल का sed #song#love#status#jbj#muick#prjent#up#now#short#vayrl#video#trending#topten goodLook
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- हेडलाइंस: कलनुआ में 5 साल बाद भी नहीं मिला घरौनी प्रमाण पत्र, ग्रामीण परेशान – जिम्मेदार बेखबर समाचार: भदोही जनपद के डीघ क्षेत्र अंतर्गत कलनुआ गांव में प्रशासनिक लापरवाही का मामला सामने आया है। गांव में लगभग पांच वर्ष पहले पूर्व लेखपाल रमापति सिंह द्वारा ड्रोन के माध्यम से आबादी भूमि का सर्वे कर चिह्नांकन किया गया था। इसके बावजूद आज तक पात्र लाभार्थियों को घरौनी प्रमाण पत्र वितरित नहीं किया गया है। ग्रामीणों का आरोप है कि सभी आवश्यक प्रक्रिया पूरी होने के बाद भी उन्हें उनके अधिकार का दस्तावेज नहीं मिल सका, जिससे वे सरकारी योजनाओं और अन्य सुविधाओं से वंचित रह जा रहे हैं। इस गंभीर मुद्दे पर संबंधित विभाग के जिम्मेदार अधिकारी पूरी तरह बेखबर नजर आ रहे हैं। ग्रामीणों ने प्रशासन से जल्द से जल्द घरौनी प्रमाण पत्र जारी करने की मांग की है, ताकि उन्हें अपने हक का अधिकार मिल सके।1
- सतीश पाल का sed #song#love#status#jbj#muick#prjent#up#now#short#vayrl#video#trending#topten goodLook1
- न्याय की मांग को लेकर भाकपा (माले) का एक दिवसीय धरना-प्रदर्शन1
- निजी नर्सिंग होम में चोरी, 11 ताले तोड़ नकदी व सामान पार, डीवीआर भी ले गए चोर गोपीगंज। नगर के राष्ट्रीय राजमार्ग पर पिलर संख्या 38 के सामने स्थित डॉ. जयंत माथुर के निजी अस्पताल में बुधवार की रात अज्ञात चोरों ने धावा बोल दिया। चोरों ने करीब 11 ताले तोड़कर अस्पताल के अंदर प्रवेश किया और नकदी, दवाइयों सहित अन्य सामान पर हाथ साफ कर दिया। डॉ. जयंत माथुर के अनुसार, अस्पताल के अलग-अलग स्थानों पर रखे लगभग 75 हजार रुपये नकद चोरी हो गए। इसके साथ ही चोर सीसीटीवी कैमरों का डीवीआर भी अपने साथ ले गए, जिससे घटना की फुटेज भी उनके कब्जे में चली गई। गुरुवार सुबह जब कर्मचारी अस्पताल खोलने पहुंचे तो मुख्य गेट सहित अंदर के सभी कमरों के ताले टूटे मिले। अंदर जाकर देखा गया तो मेडिकल स्टोर व अन्य कमरों में सामान बिखरा पड़ा था। घटना की सूचना मिलते ही पीआरबी पुलिस व स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है। इसी दौरान नंदकिशोर यादव ने भी बताया कि उनके मेडिकल स्टोर से 53 हजार रुपये नकद चोरी हो गए। घटना के बाद क्षेत्र में दहशत का माहौल बना हुआ है।1
- मीरजापुर पुलिस को मिली बड़ी सफलता, 5 करोड़ के अवैध नशीले मादक पदार्थ (MDMA) के साथ तीन तस्करों को पुलिस ने किया गिरफ्तार । कछवां थाना पुलिस, एसओजी और सर्विलांस टीम को मुखबिर से मिली सूचना पर मिली कामयाबी । महंगे रेव पार्टियों में इस मादक पदार्थ का अक्सर होता है इस्तेमाल । एसपी सिटी ने पत्रकार वार्ता कर किया खुलासा। बता दे कि मीरजापुर की थाना कछवां पुलिस, एसओजी और सर्विलांस टीम को मुखबिर से सूचना मिली थी कि तीन मोटर साइकिल सवार मादक पदार्थ लेकर जा रहे हैं। इस सूचना पर भैंसा नहर तिराहा पर घेरा बंदी कर मोटर साइकिल सवारों को रोककर उनकी तलाशी में अवैध मादक पदार्थ (MDMA) 1.170 किग्रा बरामद हुआ जिसका अंतरराष्ट्रीय कीमत 5 करोड़ रुपए है। एसपी सिटी ने पत्रकार वार्ता कर खुलासा करते हुए बताया कि पकड़े गए तीनों तस्कर थाना कछवां के रहने वाले हैं। तस्करों द्वारा मादक पदार्थ को भदोही से लाया गया था और वाराणसी में सप्लाई करने जा रहे थे। इस मादक पदार्थ का सेवन रेव पार्टियों में अक्सर किया जाता है। गिरफ्तार अभियुक्तों से पूछताछ के आधार पर इनसे जुड़े अन्य लोगों के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है।1
- मीरजापुर । जनपद में अपराध एवं मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत मीरजापुर पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। थाना कछवां एवं एसओजी/सर्विलांस की संयुक्त टीम ने करीब 5 करोड़ मूल्य की अवैध मादक पदार्थ MDMA के साथ तीन शातिर तस्करों को गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक अपर्णा रजत कौशिक के निर्देशन में की गई इस कार्रवाई में मुखबिर की सूचना पर थाना कछवां क्षेत्र के भैंसा नहर तिराहा के पास से मोटरसाइकिल सवार तीन अभियुक्तों को पकड़ा गया। गिरफ्तार आरोपियों में इन्द्रेश कुमार सिंह उर्फ बुल्ला (28 वर्ष), विनीत सिंह उर्फ विकास सिंह (31 वर्ष) एवं अमित कुमार सिंह उर्फ सिपाही (35 वर्ष), निवासी ग्राम बरैनी, थाना कछवां, जनपद मीरजापुर शामिल हैं। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 1.170 किलोग्राम अवैध मादक पदार्थ (MDMA), चार मोबाइल फोन एवं ₹600 नकद बरामद किया है। पूछताछ के दौरान अभियुक्तों ने बताया कि वे मादक पदार्थ को जनपद भदोही से खरीदकर वाराणसी में ऊंचे दामों पर बेचने के लिए ले जा रहे थे। इस संबंध में थाना कछवां पर धारा 8/22 एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा पंजीकृत कर अभियुक्तों को न्यायालय में प्रस्तुत कर जेल भेजा जा रहा है। वहीं, अभियुक्तों की मोटरसाइकिल का वैध कागजात न होने पर धारा 207 एमवी एक्ट के अंतर्गत सीज कर दिया गया है। इस कार्रवाई में निरीक्षक अमरजीत चौहान, निरीक्षक राजीव सिंह एवं उपनिरीक्षक विनय कुमार दुबे सहित पुलिस टीम की सराहनीय भूमिका रही।4
- इच्छाशक्ति हो तो फर्क पड़ता है: चेतगंज में दिखा असर, जाम से मिली राहत वाराणसी के चेतगंज क्षेत्र में स्थित आर्य महिला स्कूल के आसपास छुट्टी के समय रोजाना लगने वाला भीषण जाम आज नज़र नहीं आया। आम दिनों में यहां अभिभावकों और वाहनों की भारी भीड़ के चलते सड़कें जाम से जूझती रहती थीं, जिससे राहगीरों और स्थानीय लोगों को काफी परेशानी होती थी। लेकिन आज तस्वीर कुछ अलग रही। थाना प्रभारी चेतगंज ने खुद मोर्चा संभालते हुए यातायात व्यवस्था को नियंत्रित किया। उनके नेतृत्व में पुलिस टीम ने स्कूल छुट्टी के समय ट्रैफिक को व्यवस्थित तरीके से संचालित किया, जिससे पूरे क्षेत्र में यातायात सामान्य रूप से चलता दिखाई दिया। स्थानीय लोगों ने भी इस पहल की सराहना की और कहा कि यदि इसी तरह नियमित रूप से निगरानी और प्रबंधन किया जाए, तो रोज लगने वाले जाम से स्थायी राहत मिल सकती है। यह पहल इस बात का उदाहरण है कि यदि जिम्मेदारी के साथ इच्छाशक्ति जुड़ जाए, तो हालात बदलने में देर नहीं लगती।1
- सतीश पाल का sed #song#love#status#jbj#muick#prjent#up#now#short#vayrl#video#trending#topten goodLook1