logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

पोषण पखवाड़ा के समापन दिवस पर निकाली गई जागरूकता रैली गोष्ठी में हुई गर्भवती महिलाओं की गोद भराई मऊ । रतनपुरा में बाल विकास एवं पुष्टाहार विभाग द्वारा 9 से 23 अप्रैल 2026 तक चलाए गए 8 वां पोषण पखवाड़ा के समापन दिवस पर गोष्ठी का आयोजन किया गया जिसमें गर्भवती महिलाओं की गोद भराई के पश्चात नगर में रैली निकाल कर लोगों को मातृ एवं शिशु पोषण तथा स्वच्छता के प्रति जागरूक किया गया । इस दौरान गोष्ठी को संबोधित करते हुए भारतीय जनता पार्टी के रतनपुरा ब्लाक अध्यक्ष दया श्रीवास्तव ने कहा कि "बचपन के पहले छह साल पोषण, पढ़ाई के लिए बेमिसाल" है । उन्होंने केंद्र एवं राज्य सरकार द्वारा महिलाओं एवं बच्चों के लिए चलाई जा रही विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के बारे में लोगों को जानकारी दी । खण्ड विकास अधिकारी विवेक सिंह ने मुख्य रूप से बच्चों के प्रारंभिक शारीरिक और मानसिक विकास, मातृत्व पोषण के बारे में लोगों को बताया । बाल विकास परियोजना अधिकारी श्रीमती बेबी परवीन ने कहा कि जिलाधिकारी श्री प्रवीण मिश्र , मुख्य विकास अधिकारी श्री विवेक कुमार श्रीवास्तव और ज़िला कार्यक्रम अधिकारी श्री अजीत कुमार सिंह के कुशल निर्देशन में चलाए गए पोषण पखवाड़ा 2026 का मुख्य उद्देश्य "जन आंदोलन" के माध्यम से मातृ एवं शिशु पोषण के प्रति जागरूकता बढ़ाना है । उन्होंने बताया कि इसके तहत आंगनवाड़ी केंद्रों पर 0 से 6 वर्ष की आयु के बच्चों के मस्तिष्क के अधिकतम विकास के लिए शुरुआती पोषण पर विशेष जोर देने के साथ ही आंगनवाड़ी केंद्रों के माध्यम से गर्भवती महिलाओं की गोद भराई , बच्चों का अन्नप्राशन और वृद्धि निगरानी कार्यक्रम का आयोजन किया गया । उन्होंने बताया कि पखवारे के दौरान पोषण ट्रैकर ऐप के माध्यम से जिले के हर शिशु के स्वास्थ्य और पोषण की रीयल-टाइम निगरानी की जा रही है और स्वस्थ आदतों को अपनाने के लिए अभिभावकों को जागरूक भी किया जा रहा है। इस दौरान संतोष सिंह , मुख्य सेविका नीलम यादव , आशा सिंह , लिपिक पृथ्वीराज चौहान सहित बड़ी संख्या में विकास खंड की आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों एवं सहायिकाओं ने हिस्सा लिया।

2 hrs ago
user_RISHI RAI
RISHI RAI
घोसी, मऊ, उत्तर प्रदेश•
2 hrs ago
d23df24f-e664-47ab-b4c8-6e37b2660ba9

पोषण पखवाड़ा के समापन दिवस पर निकाली गई जागरूकता रैली गोष्ठी में हुई गर्भवती महिलाओं की गोद भराई मऊ । रतनपुरा में बाल विकास एवं पुष्टाहार विभाग द्वारा 9 से 23 अप्रैल 2026 तक चलाए गए 8 वां पोषण पखवाड़ा के समापन दिवस पर गोष्ठी का आयोजन किया गया जिसमें गर्भवती महिलाओं की गोद भराई के पश्चात नगर में रैली निकाल कर लोगों को मातृ एवं शिशु पोषण तथा स्वच्छता के प्रति जागरूक किया गया । इस दौरान गोष्ठी को संबोधित करते हुए भारतीय जनता पार्टी के रतनपुरा ब्लाक अध्यक्ष दया श्रीवास्तव ने कहा कि "बचपन के पहले छह साल पोषण, पढ़ाई के लिए बेमिसाल" है । उन्होंने केंद्र एवं राज्य सरकार द्वारा महिलाओं एवं बच्चों के लिए चलाई जा रही विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के बारे में लोगों को जानकारी दी । खण्ड विकास अधिकारी विवेक सिंह ने मुख्य रूप से बच्चों के प्रारंभिक शारीरिक और मानसिक विकास, मातृत्व पोषण के बारे में लोगों को बताया । बाल विकास परियोजना अधिकारी श्रीमती बेबी परवीन ने कहा कि जिलाधिकारी श्री प्रवीण मिश्र ,

e02cf6cb-0b2a-4016-bcdf-668d856dcfd7

मुख्य विकास अधिकारी श्री विवेक कुमार श्रीवास्तव और ज़िला कार्यक्रम अधिकारी श्री अजीत कुमार सिंह के कुशल निर्देशन में चलाए गए पोषण पखवाड़ा 2026 का मुख्य उद्देश्य "जन आंदोलन" के माध्यम से मातृ एवं शिशु पोषण के प्रति जागरूकता बढ़ाना है । उन्होंने बताया कि इसके तहत आंगनवाड़ी केंद्रों पर 0 से 6 वर्ष की आयु के बच्चों के मस्तिष्क के अधिकतम विकास के लिए शुरुआती पोषण पर विशेष जोर देने के साथ ही आंगनवाड़ी केंद्रों के माध्यम से गर्भवती महिलाओं की गोद भराई , बच्चों का अन्नप्राशन और वृद्धि निगरानी कार्यक्रम का आयोजन किया गया । उन्होंने बताया कि पखवारे के दौरान पोषण ट्रैकर ऐप के माध्यम से जिले के हर शिशु के स्वास्थ्य और पोषण की रीयल-टाइम निगरानी की जा रही है और स्वस्थ आदतों को अपनाने के लिए अभिभावकों को जागरूक भी किया जा रहा है। इस दौरान संतोष सिंह , मुख्य सेविका नीलम यादव , आशा सिंह , लिपिक पृथ्वीराज चौहान सहित बड़ी संख्या में विकास खंड की आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों एवं सहायिकाओं ने हिस्सा लिया।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • Post by RISHI RAI
    1
    Post by RISHI RAI
    user_RISHI RAI
    RISHI RAI
    घोसी, मऊ, उत्तर प्रदेश•
    45 min ago
  • kya Kabhi Sahi Ho Payega Panchayat Bhavan
    2
    kya Kabhi Sahi Ho Payega Panchayat Bhavan
    user_Parvez Ahmad
    Parvez Ahmad
    घोसी, मऊ, उत्तर प्रदेश•
    6 hrs ago
  • Post by Rahul chauhan
    1
    Post by Rahul chauhan
    user_Rahul chauhan
    Rahul chauhan
    Farmer Ghosi, Mau•
    8 hrs ago
  • बलिया। बेल्थरारोड-मधुबन मार्ग पर बलिया-मऊ सरहद स्थित बॉर्डर पुल के पास मुर्गियों से लदा एक पिकअप अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गया और पलट गया। हादसे में चालक जाहिर अंसारी (24), निवासी भाटपाररानी (देवरिया), गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद मौके पर मौजूद स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए घायल चालक को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) फतेहपुर मंडाव पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उसकी गंभीर हालत को देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया। हादसे में पिकअप पर सवार खलासी समेत एक अन्य साथी को भी चोटें आई हैं। दुर्घटना के बाद कुछ देर तक मार्ग पर अफरा-तफरी का माहौल बना रहा।
    1
    बलिया। बेल्थरारोड-मधुबन मार्ग पर बलिया-मऊ सरहद स्थित बॉर्डर पुल के पास मुर्गियों से लदा एक पिकअप अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गया और पलट गया। हादसे में चालक जाहिर अंसारी (24), निवासी भाटपाररानी (देवरिया), गंभीर रूप से घायल हो गया।
घटना के बाद मौके पर मौजूद स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए घायल चालक को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) फतेहपुर मंडाव पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उसकी गंभीर हालत को देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
हादसे में पिकअप पर सवार खलासी समेत एक अन्य साथी को भी चोटें आई हैं। दुर्घटना के बाद कुछ देर तक मार्ग पर अफरा-तफरी का माहौल बना रहा।
    user_धीरज कुमार गुप्ता / पत्रकार
    धीरज कुमार गुप्ता / पत्रकार
    Food Manufacturing Company Belthara Road, Ballia•
    1 hr ago
  • Post by Satyavan Chauhan
    1
    Post by Satyavan Chauhan
    user_Satyavan Chauhan
    Satyavan Chauhan
    Nurse आजमगढ़, आजमगढ़, उत्तर प्रदेश•
    7 hrs ago
  • पुलिस अधीक्षक देवरिया अभिजीत आर. शंकर द्वारा जनपद में अपराध एवं अपराधियों के रोकथाम के लिए वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के तहत अपर पुलिस अधीक्षक (उत्तरी) आनन्द कुमार पाण्डेय के कुशल निर्देशन व क्षेत्राधिकारी नगर संजय कुमार रेड्डी के कुशल पर्यवेक्षण में थाना बघौचघाट पुलिस द्वारा थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु0अ0सं0 08/2026 धारा 191(2),191(3),352,351(3),109(1),125(b) बीएनएस व 7 CLA Act 1932 से संबंधित प्रकाश में आए अभियुक्त शैलेष यादव उर्फ टाइगर पुत्र रामसुमेर यादव साकिन भटवलिया वार्ड नं0 05,देवरिया थाना कोतवाली जनपद देवरिया उम्र करीब 27 वर्ष को आज दिनांक 23.04.2026 को मुखबिर की सूचना पर विशुनपुरा सबयां बिहार बार्डर के पास से समय करीब 04.40 बजे सुबह गिरफ्तार करते हुए नियमानुसार विधिक कार्यवाही की जा रही है। अवगत कराना है कि दिनांक 17.01.2026 को थाना बघौचघाट क्षेत्रान्तर्गत धूस देवरिया में जमीनी विवाद को लेकर दो पक्षों में हुई मारपीट के सम्बन्ध में थाना बघौचघाट पर मु0अ0सं0-08/2026 धारा 191(2),191(3),352,351(3),109(1),125(b) बीएनएस व 7 CLA Act 1932 का अभियोग पंजीकृत किया गया था, *जिसमें नामजद अभियुक्त भोला उर्फ हृदय प्रकाश तिवारी पुत्र विजयनाथ तिवारी निवासी सिधावे (धर्मागत पट्टी वार्ड नं0 14) थाना तरकुलवा जनपद देवरिया को दिनांक 17.02.2026 को तथा प्रकाश में आए अभियुक्त रत्नेश पाण्डेय उर्फ रतन पाण्डेय पुत्र अजय पाण्डेय साकिन न्यू कालोनी देवरिया थाना कोतवाली जनपद देवरिया को दिनांक 04.04.2026 को थाना बघौचघाट पुलिस द्वारा गिरफ्तार किया जा चुका है ।
    1
    पुलिस अधीक्षक देवरिया अभिजीत आर. शंकर द्वारा जनपद में अपराध एवं अपराधियों के रोकथाम के लिए वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के तहत अपर पुलिस अधीक्षक (उत्तरी) आनन्द कुमार पाण्डेय के कुशल निर्देशन व क्षेत्राधिकारी नगर  संजय कुमार रेड्डी के कुशल पर्यवेक्षण में थाना बघौचघाट पुलिस द्वारा थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु0अ0सं0 08/2026 धारा 191(2),191(3),352,351(3),109(1),125(b) बीएनएस व 7 CLA Act 1932 से संबंधित प्रकाश में आए अभियुक्त शैलेष यादव उर्फ टाइगर पुत्र रामसुमेर यादव साकिन भटवलिया वार्ड नं0 05,देवरिया थाना कोतवाली  जनपद देवरिया उम्र करीब 27 वर्ष को आज दिनांक 23.04.2026 को मुखबिर की सूचना पर विशुनपुरा सबयां बिहार बार्डर के पास से समय  करीब 04.40  बजे सुबह गिरफ्तार करते हुए नियमानुसार विधिक कार्यवाही की जा रही है। 
अवगत कराना है कि दिनांक 17.01.2026 को थाना बघौचघाट क्षेत्रान्तर्गत धूस देवरिया में जमीनी विवाद को लेकर दो पक्षों में हुई मारपीट के सम्बन्ध में थाना बघौचघाट पर मु0अ0सं0-08/2026 धारा 191(2),191(3),352,351(3),109(1),125(b) बीएनएस व 7 CLA Act 1932 का अभियोग पंजीकृत किया गया था, *जिसमें नामजद अभियुक्त भोला उर्फ हृदय प्रकाश तिवारी पुत्र विजयनाथ तिवारी निवासी सिधावे (धर्मागत पट्टी वार्ड नं0 14) थाना तरकुलवा जनपद देवरिया को दिनांक 17.02.2026 को तथा प्रकाश में आए अभियुक्त रत्नेश पाण्डेय उर्फ रतन पाण्डेय पुत्र अजय पाण्डेय साकिन न्यू कालोनी देवरिया थाना कोतवाली जनपद देवरिया को दिनांक 04.04.2026 को थाना बघौचघाट पुलिस द्वारा गिरफ्तार किया जा चुका है ।
    user_Pradeep srivastv
    Pradeep srivastv
    Local News Reporter देवरिया, देवरिया, उत्तर प्रदेश•
    52 min ago
  • देवरिया: हत्या के प्रयास के मामले में वांछित अभियुक्त गिरफ्तार, बघौचघाट पुलिस को मिली सफलता देवरिया जनपद में अपराध एवं अपराधियों पर प्रभावी नियंत्रण के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना बघौचघाट पुलिस को एक और बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस अधीक्षक देवरिया श्री अभिजीत आर. शंकर के निर्देशन में चल रहे इस अभियान के अंतर्गत हत्या के प्रयास के एक गंभीर प्रकरण में वांछित चल रहे अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया गया है। यह कार्रवाई अपर पुलिस अधीक्षक (उत्तरी) श्री आनन्द कुमार पाण्डेय के कुशल निर्देशन एवं क्षेत्राधिकारी नगर श्री संजय कुमार रेड्डी के पर्यवेक्षण में की गई। थाना बघौचघाट पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना के आधार पर त्वरित कार्रवाई करते हुए अभियुक्त शैलेष यादव उर्फ टाइगर (उम्र लगभग 27 वर्ष), पुत्र रामसुमेर यादव, निवासी भटवलिया वार्ड नंबर 05, थाना कोतवाली, जनपद देवरिया को 23 अप्रैल 2026 की सुबह करीब 04:40 बजे विशुनपुरा सबयां बिहार बॉर्डर के पास से गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार अभियुक्त के खिलाफ थाना बघौचघाट में मु0अ0सं0 08/2026 के तहत भारतीय न्याय संहिता (BNS) की विभिन्न धाराओं 191(2), 191(3), 352, 351(3), 109(1), 125(b) तथा 7 CLA Act 1932 के अंतर्गत मामला दर्ज था। यह मामला 17 जनवरी 2026 को थाना क्षेत्र के धूस देवरिया गांव में जमीनी विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच हुई मारपीट से जुड़ा है, जिसमें हत्या के प्रयास का आरोप भी शामिल है। गौरतलब है कि इस प्रकरण में पहले ही नामजद अभियुक्त भोला उर्फ हृदय प्रकाश तिवारी को 17 फरवरी 2026 को गिरफ्तार किया जा चुका है। इसके अलावा प्रकाश में आए एक अन्य अभियुक्त रत्नेश पाण्डेय उर्फ रतन पाण्डेय को 4 अप्रैल 2026 को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेजा था। अब तीसरे वांछित अभियुक्त की गिरफ्तारी के साथ ही पुलिस ने इस मामले में महत्वपूर्ण प्रगति हासिल की है। पुलिस द्वारा गिरफ्तार अभियुक्त के खिलाफ विधिक कार्यवाही करते हुए उसे न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत करने की प्रक्रिया जारी है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जनपद में अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई लगातार जारी रहेगी और किसी भी अपराधी को बख्शा नहीं जाएगा। इस कार्रवाई से क्षेत्र में कानून-व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ करने में मदद मिलेगी तथा आमजन में सुरक्षा का विश्वास बढ़ेगा।
    1
    देवरिया: हत्या के प्रयास के मामले में वांछित अभियुक्त गिरफ्तार, बघौचघाट पुलिस को मिली सफलता
देवरिया जनपद में अपराध एवं अपराधियों पर प्रभावी नियंत्रण के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना बघौचघाट पुलिस को एक और बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस अधीक्षक देवरिया श्री अभिजीत आर. शंकर के निर्देशन में चल रहे इस अभियान के अंतर्गत हत्या के प्रयास के एक गंभीर प्रकरण में वांछित चल रहे अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया गया है।
यह कार्रवाई अपर पुलिस अधीक्षक (उत्तरी) श्री आनन्द कुमार पाण्डेय के कुशल निर्देशन एवं क्षेत्राधिकारी नगर श्री संजय कुमार रेड्डी के पर्यवेक्षण में की गई। थाना बघौचघाट पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना के आधार पर त्वरित कार्रवाई करते हुए अभियुक्त शैलेष यादव उर्फ टाइगर (उम्र लगभग 27 वर्ष), पुत्र रामसुमेर यादव, निवासी भटवलिया वार्ड नंबर 05, थाना कोतवाली, जनपद देवरिया को 23 अप्रैल 2026 की सुबह करीब 04:40 बजे विशुनपुरा सबयां बिहार बॉर्डर के पास से गिरफ्तार किया।
पुलिस के अनुसार अभियुक्त के खिलाफ थाना बघौचघाट में मु0अ0सं0 08/2026 के तहत भारतीय न्याय संहिता (BNS) की विभिन्न धाराओं 191(2), 191(3), 352, 351(3), 109(1), 125(b) तथा 7 CLA Act 1932 के अंतर्गत मामला दर्ज था। यह मामला 17 जनवरी 2026 को थाना क्षेत्र के धूस देवरिया गांव में जमीनी विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच हुई मारपीट से जुड़ा है, जिसमें हत्या के प्रयास का आरोप भी शामिल है।
गौरतलब है कि इस प्रकरण में पहले ही नामजद अभियुक्त भोला उर्फ हृदय प्रकाश तिवारी को 17 फरवरी 2026 को गिरफ्तार किया जा चुका है। इसके अलावा प्रकाश में आए एक अन्य अभियुक्त रत्नेश पाण्डेय उर्फ रतन पाण्डेय को 4 अप्रैल 2026 को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेजा था। अब तीसरे वांछित अभियुक्त की गिरफ्तारी के साथ ही पुलिस ने इस मामले में महत्वपूर्ण प्रगति हासिल की है।
पुलिस द्वारा गिरफ्तार अभियुक्त के खिलाफ विधिक कार्यवाही करते हुए उसे न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत करने की प्रक्रिया जारी है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जनपद में अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई लगातार जारी रहेगी और किसी भी अपराधी को बख्शा नहीं जाएगा।
इस कार्रवाई से क्षेत्र में कानून-व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ करने में मदद मिलेगी तथा आमजन में सुरक्षा का विश्वास बढ़ेगा।
    user_Reporteramit
    Reporteramit
    Deoria, Uttar Pradesh•
    56 min ago
  • Post by RISHI RAI
    1
    Post by RISHI RAI
    user_RISHI RAI
    RISHI RAI
    घोसी, मऊ, उत्तर प्रदेश•
    21 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.