Shuru
Apke Nagar Ki App…
घोसी सर्किल क्षेत्र के टड़ियाव के पास गलत साइड से आ रही स्कूली बस को बचाने के चक्कर मे ट्रेलर सड़क किनारे बिल्डिंग मैटेरियल की दुकान में घुसा, ट्रेलर चालक घायल।
RISHI RAI
घोसी सर्किल क्षेत्र के टड़ियाव के पास गलत साइड से आ रही स्कूली बस को बचाने के चक्कर मे ट्रेलर सड़क किनारे बिल्डिंग मैटेरियल की दुकान में घुसा, ट्रेलर चालक घायल।
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- Post by RISHI RAI1
- kya Kabhi Sahi Ho Payega Panchayat Bhavan2
- Post by Rahul chauhan1
- बलिया। बेल्थरारोड-मधुबन मार्ग पर बलिया-मऊ सरहद स्थित बॉर्डर पुल के पास मुर्गियों से लदा एक पिकअप अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गया और पलट गया। हादसे में चालक जाहिर अंसारी (24), निवासी भाटपाररानी (देवरिया), गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद मौके पर मौजूद स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए घायल चालक को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) फतेहपुर मंडाव पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उसकी गंभीर हालत को देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया। हादसे में पिकअप पर सवार खलासी समेत एक अन्य साथी को भी चोटें आई हैं। दुर्घटना के बाद कुछ देर तक मार्ग पर अफरा-तफरी का माहौल बना रहा।1
- Post by Satyavan Chauhan1
- पुलिस अधीक्षक देवरिया द्वारा जनपद में अपराध एवं अपराधियों के विरूद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में थाना सलेमपुर पुलिस द्वारा मुखबिर खास की सूचना पर वार्ड नं0 05 हरैया लाला कस्बा सलेमपुर में अभियुक्तगण कृष्ण गुप्ता पुत्र मुन्ना गुप्ता व उर्मिला गुप्ता पत्नी कृष्ण गुप्ता तथा एक बाल अपचारी को गिरफ्तार किया गया है, जिनके कब्जे से कुल 29.96 ग्राम स्मैक व स्मैक की बिक्री से अर्जित कुल 7 लाख 23 हजार 390 रूपये नगद व एक छोटा इलेक्ट्रिक तराजू तथा अन्य सामान बरामद करते हुए एन.डी.पी.एस. एक्ट की सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत करते हुए नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।1
- पुलिस अधीक्षक देवरिया अभिजीत आर. शंकर द्वारा जनपद में अपराध एवं अपराधियों की रोकथाम व अवैध मादक पदार्थों की तस्करी की रोकथाम हेतु चलाये जा रहे अभियान के तहत अपर पुलिस अधीक्षक (दक्षिणी) सुनील कुमार सिंह के कुशल निर्देशन व क्षेत्राधिकारी भाटपाररानी अंशुमन श्रीवास्तव के कुशल पर्यवेक्षण में थाना खामपार पुलिस द्वारा आज दिनांक 23.04.2026 को प्रातःकाल संदिग्ध व्यक्तियों/वाहनों/वस्तुओं की चेकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर भिंगारी ओवर ब्रिज के पास से एक चार पहिया वाहन रंग सिल्वर महिन्द्रा बोलेरो जिस पर लगा फर्जी नम्बर प्लेट सं0- UP57AC7085 से कुल 20 पेटी अंग्रेजी शराब आफिसर च्वाइश कुल 960 पाउच प्रत्येक 180 ML अर्थात कुल 172.8 लीटर के साथ अभियुक्त रंजीत कुमार पुत्र राजेन्द्र प्रसाद साकिन पिपरा करौती थाना उदाकिशुनगंज जनपद मधेपुरा बिहार उम्र करीब 40 वर्ष को गिरफ्तार किया गया तथा उक्त बोलेरो वाहन के अंदर से एक नम्बर सही प्लेट BR29Q3041 भी बरामद किया गया। जिसके सम्बन्ध में थाना खामपार पर मु0अ0सं0 84/2026 धारा 341(2) बीएनएस व धारा 60/72 आबकारी अधि0 का अभियोग पंजीकृत करते हुए विधिक कार्यवाही की जा रही है ।2
- Post by RISHI RAI1