logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

सिरोही जिले के आबूरोड में सांतपुर स्कूल के सामने स्थित एक गैरेज में खड़ी बाइक में रविवार को अचानक शॉर्ट सर्किट की वजह से आग लग गई। देखते ही देखते बाइक से तेज धुआं और लपटें उठने लगीं, जिससे आसपास मौजूद लोगों के बीच अफरा-तफरी का माहौल बन गया। घटना की जानकारी मिलते ही नगर पालिका की दमकल गाड़ी तुरंत मौके पर पहुंची और आग बुझाने का काम शुरू किया। फायर कर्मी जितेन्द्र खराड़िया, नवीन कुमार, गौतम बंजारा और कमलेश मारू ने कड़ी मशक्कत के बाद समय रहते आग पर पूरी तरह काबू पा लिया। इस हादसे में बाइक को नुकसान जरूर पहुंचा है, लेकिन गनीमत रही कि किसी प्रकार की कोई जनहानि नहीं हुई। दमकल की त्वरित कार्रवाई से आग को आसपास के अन्य वाहनों और गैरेज में फैलने से रोक लिया गया।

1 hr ago
user_Ritik Sargara
Ritik Sargara
पत्रकार Abu Road, Sirohi•
1 hr ago
bbead8e4-53bc-4875-85c0-12aef595a55a
f4cbeb09-1aa7-44d9-beec-bd85a87c7348
c560c3b1-60a8-400d-b21c-facb4b72771b

सिरोही जिले के आबूरोड में सांतपुर स्कूल के सामने स्थित एक गैरेज में खड़ी बाइक में रविवार को अचानक शॉर्ट सर्किट की वजह से आग लग गई। देखते ही देखते बाइक से तेज धुआं और लपटें उठने लगीं, जिससे आसपास मौजूद लोगों के बीच अफरा-तफरी का माहौल बन गया। घटना की जानकारी मिलते ही नगर पालिका की दमकल गाड़ी तुरंत मौके पर पहुंची और आग बुझाने का काम शुरू किया। फायर कर्मी जितेन्द्र खराड़िया, नवीन कुमार, गौतम बंजारा और कमलेश मारू ने कड़ी मशक्कत के बाद समय रहते आग पर पूरी तरह काबू पा लिया। इस हादसे में बाइक को नुकसान जरूर पहुंचा है, लेकिन गनीमत रही कि किसी प्रकार की कोई जनहानि नहीं हुई। दमकल की त्वरित कार्रवाई से आग को आसपास के अन्य वाहनों और गैरेज में फैलने से रोक लिया गया।

More news from राजस्थान and nearby areas
  • अपने दो दिवसीय प्रवास पर माउंट आबू-आबूरोड पहुंचे गोवा के मुख्यमंत्री डॉ. प्रमोद सावंत ने ब्रह्माकुमारीज़ संस्थान के मुख्यालय शांतिवन का अवलोकन किया। इस दौरान उन्होंने संस्थान की पूर्व मुख्य प्रशासिका राजयोगिनी दादी हृदयमोहिनी (गुलजार दीदी) के स्मृति स्तंभ 'अव्यक्त लोक' पहुंचकर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। मुख्यमंत्री ने शांतिवन के 'शिव भोलानाथ का भंडारा' (सोलर किचन) का भी दौरा किया, जहां उन्होंने सोलर तकनीक से भोजन तैयार करने की पूरी प्रक्रिया को समझा। दौरे के दौरान मुख्यमंत्री सावंत ने दादी कॉलेज में अतिरिक्त मुख्य प्रशासिका राजयोगिनी बीके मुन्नी दीदी से मुलाकात कर उनका आशीर्वाद लिया। इस अवसर पर मुन्नी दीदी ने शॉल ओढ़ाकर और स्मृति चिह्न भेंट कर मुख्यमंत्री का सम्मान किया। अव्यक्त लोक में दादी गुलजार की पूर्व निज सचिव रहीं बीके नीलू दीदी ने मुख्यमंत्री को बताया कि दादी का पूरा जीवन सादगी, सरलता और दिव्यता की मिसाल रहा। उन्हें बचपन से ही दिव्य दृष्टि का वरदान प्राप्त था और उन्होंने वर्ष 1969 में संस्थापक ब्रह्मा बाबा के अव्यक्त होने के बाद से वर्ष 2017 तक, यानी 50 सालों तक परमात्म संदेशवाहक बनकर लाखों लोगों को परमात्म ज्ञान दिया। संस्थान के अतिरिक्त महासचिव डॉ. बीके मृत्युंजय भाई ने मुख्यमंत्री को ब्रह्माकुमारीज़ द्वारा सामाजिक कल्याण के लिए की जा रही सेवाओं के बारे में जानकारी दी। वहीं, वरिष्ठ राजयोगी बीके प्रकाश भाई ने शांतिवन की व्यवस्थाओं के बारे में बताया और मेडिकल विंग के सचिव डॉ. बनारसी लाल ने विंग द्वारा चलाए जा रहे दस करोड़ नशामुक्ति प्रतिज्ञा अभियान की प्रगति से अवगत कराया। सोलर किचन के अवलोकन के दौरान बीके राजशेखर भाई ने मुख्यमंत्री को बताया कि यहाँ पूरा भोजन ब्रह्माकुमार भाई-बहनों द्वारा स्वच्छता और हाईजीन का पूरा ध्यान रखकर तैयार किया जाता है और इसके लिए सदस्य निःशुल्क सेवाएं देते हैं। इस मौके पर शिक्षा प्रभाग की मुख्यालय संयोजिका बीके शिविका बहन भी उपस्थित रहीं। मुख्यमंत्री की सुरक्षा में जिला प्रशासन और पुलिस के अधिकारी-कर्मचारी तैनात रहे। मुख्यमंत्री डॉ. प्रमोद सावंत ने ब्रह्माकुमारीज़ के मैनेजमेंट की सराहना की।
    4
    अपने दो दिवसीय प्रवास पर माउंट आबू-आबूरोड पहुंचे गोवा के मुख्यमंत्री डॉ. प्रमोद सावंत ने ब्रह्माकुमारीज़ संस्थान के मुख्यालय शांतिवन का अवलोकन किया। इस दौरान उन्होंने संस्थान की पूर्व मुख्य प्रशासिका राजयोगिनी दादी हृदयमोहिनी (गुलजार दीदी) के स्मृति स्तंभ 'अव्यक्त लोक' पहुंचकर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। मुख्यमंत्री ने शांतिवन के 'शिव भोलानाथ का भंडारा' (सोलर किचन) का भी दौरा किया, जहां उन्होंने सोलर तकनीक से भोजन तैयार करने की पूरी प्रक्रिया को समझा।

दौरे के दौरान मुख्यमंत्री सावंत ने दादी कॉलेज में अतिरिक्त मुख्य प्रशासिका राजयोगिनी बीके मुन्नी दीदी से मुलाकात कर उनका आशीर्वाद लिया। इस अवसर पर मुन्नी दीदी ने शॉल ओढ़ाकर और स्मृति चिह्न भेंट कर मुख्यमंत्री का सम्मान किया। अव्यक्त लोक में दादी गुलजार की पूर्व निज सचिव रहीं बीके नीलू दीदी ने मुख्यमंत्री को बताया कि दादी का पूरा जीवन सादगी, सरलता और दिव्यता की मिसाल रहा। उन्हें बचपन से ही दिव्य दृष्टि का वरदान प्राप्त था और उन्होंने वर्ष 1969 में संस्थापक ब्रह्मा बाबा के अव्यक्त होने के बाद से वर्ष 2017 तक, यानी 50 सालों तक परमात्म संदेशवाहक बनकर लाखों लोगों को परमात्म ज्ञान दिया।

संस्थान के अतिरिक्त महासचिव डॉ. बीके मृत्युंजय भाई ने मुख्यमंत्री को ब्रह्माकुमारीज़ द्वारा सामाजिक कल्याण के लिए की जा रही सेवाओं के बारे में जानकारी दी। वहीं, वरिष्ठ राजयोगी बीके प्रकाश भाई ने शांतिवन की व्यवस्थाओं के बारे में बताया और मेडिकल विंग के सचिव डॉ. बनारसी लाल ने विंग द्वारा चलाए जा रहे दस करोड़ नशामुक्ति प्रतिज्ञा अभियान की प्रगति से अवगत कराया।

सोलर किचन के अवलोकन के दौरान बीके राजशेखर भाई ने मुख्यमंत्री को बताया कि यहाँ पूरा भोजन ब्रह्माकुमार भाई-बहनों द्वारा स्वच्छता और हाईजीन का पूरा ध्यान रखकर तैयार किया जाता है और इसके लिए सदस्य निःशुल्क सेवाएं देते हैं। इस मौके पर शिक्षा प्रभाग की मुख्यालय संयोजिका बीके शिविका बहन भी उपस्थित रहीं। मुख्यमंत्री की सुरक्षा में जिला प्रशासन और पुलिस के अधिकारी-कर्मचारी तैनात रहे। मुख्यमंत्री डॉ. प्रमोद सावंत ने ब्रह्माकुमारीज़ के मैनेजमेंट की सराहना की।
    user_Lokesh Soni
    Lokesh Soni
    आबू रोड, सिरोही, राजस्थान•
    20 hrs ago
  • जालौर में आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं ने अपनी 11 सूत्रीय मांगों को लेकर मुख्यमंत्री के नाम जिला कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा है। कार्यकर्ताओं ने सरकार से इन मांगों पर तुरंत प्रभावी कार्रवाई करने की मांग की है। उनका कहना है कि वे पिछले कई वर्षों से बेहद कम मानदेय पर अपनी सेवाएं दे रही हैं, लेकिन लगातार मिल रहे आश्वासनों के बावजूद अब तक उनकी समस्याओं का कोई ठोस समाधान नहीं निकाला गया है। ज्ञापन के जरिए कार्यकर्ताओं ने महिला एवं बाल विकास विभाग पर लगातार उपेक्षापूर्ण रवैया अपनाने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि सरकार और संगठन के बीच कई दौर की बातचीत होने के बावजूद आज तक कोई ठोस निर्णय नहीं लिया गया, जिससे कार्यकर्ताओं में भारी नाराजगी है। अपनी मांगों को लेकर कार्यकर्ताओं ने सरकार को आंदोलन की चेतावनी देते हुए 1 जुलाई से 7 जुलाई तक कार्य बहिष्कार और 8 जुलाई से आम हड़ताल पर जाने का ऐलान किया था। उन्होंने स्पष्ट कर दिया है कि यदि मांगों का समाधान जल्द नहीं हुआ तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा और इसके चलते होने वाली किसी भी तरह की अव्यवस्था के लिए पूरी जिम्मेदारी सरकार की होगी। इस ज्ञापन में मुख्य रूप से आंगनवाड़ी केंद्रों के भवनों का किराया, बिजली बिल, मासिक वेतन, ग्रेच्युटी, वेतन वृद्धि, नियमितीकरण, पेंशन, न्यूनतम मजदूरी और न्यायालय के आदेशानुसार लाभ देने सहित विभिन्न मांगों को तत्काल पूरा करने की मांग उठाई गई है। जालौर-आहोर परियोजना की अध्यक्ष जसोदा मीणा के हस्ताक्षर युक्त इस ज्ञापन में कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री से एक उच्च स्तरीय समिति का गठन कर सभी मांगों का शीघ्र निपटारा करने की पुरजोर अपील की है।
    1
    जालौर में आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं ने अपनी 11 सूत्रीय मांगों को लेकर मुख्यमंत्री के नाम जिला कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा है। कार्यकर्ताओं ने सरकार से इन मांगों पर तुरंत प्रभावी कार्रवाई करने की मांग की है। उनका कहना है कि वे पिछले कई वर्षों से बेहद कम मानदेय पर अपनी सेवाएं दे रही हैं, लेकिन लगातार मिल रहे आश्वासनों के बावजूद अब तक उनकी समस्याओं का कोई ठोस समाधान नहीं निकाला गया है।

ज्ञापन के जरिए कार्यकर्ताओं ने महिला एवं बाल विकास विभाग पर लगातार उपेक्षापूर्ण रवैया अपनाने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि सरकार और संगठन के बीच कई दौर की बातचीत होने के बावजूद आज तक कोई ठोस निर्णय नहीं लिया गया, जिससे कार्यकर्ताओं में भारी नाराजगी है। अपनी मांगों को लेकर कार्यकर्ताओं ने सरकार को आंदोलन की चेतावनी देते हुए 1 जुलाई से 7 जुलाई तक कार्य बहिष्कार और 8 जुलाई से आम हड़ताल पर जाने का ऐलान किया था। उन्होंने स्पष्ट कर दिया है कि यदि मांगों का समाधान जल्द नहीं हुआ तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा और इसके चलते होने वाली किसी भी तरह की अव्यवस्था के लिए पूरी जिम्मेदारी सरकार की होगी।

इस ज्ञापन में मुख्य रूप से आंगनवाड़ी केंद्रों के भवनों का किराया, बिजली बिल, मासिक वेतन, ग्रेच्युटी, वेतन वृद्धि, नियमितीकरण, पेंशन, न्यूनतम मजदूरी और न्यायालय के आदेशानुसार लाभ देने सहित विभिन्न मांगों को तत्काल पूरा करने की मांग उठाई गई है। जालौर-आहोर परियोजना की अध्यक्ष जसोदा मीणा के हस्ताक्षर युक्त इस ज्ञापन में कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री से एक उच्च स्तरीय समिति का गठन कर सभी मांगों का शीघ्र निपटारा करने की पुरजोर अपील की है।
    user_News Samachar Nation jalor
    News Samachar Nation jalor
    Voice of people जालोर, जालोर, राजस्थान•
    7 hrs ago
  • राजस्थान के पाली जिले के बाली से सामने आया यह वीडियो बारिश के इस दौर में पर्यावरण को लेकर एक बड़ा संदेश दे रहा है।
    1
    राजस्थान के पाली जिले के बाली से सामने आया यह वीडियो बारिश के इस दौर में पर्यावरण को लेकर एक बड़ा संदेश दे रहा है।
    user_मारवाड़ गोडवाड न्यूज़(रजिस्टेड)
    मारवाड़ गोडवाड न्यूज़(रजिस्टेड)
    Agricultural production बाली, पाली, राजस्थान•
    21 hrs ago
  • डूंगरपुर जिले के धम्बोला थाना क्षेत्र के बड़ी गांव स्थित वात्रक एनीकट में रविवार सुबह करीब 10 बजे एक दर्दनाक हादसा हो गया। यहाँ एनीकट में नहाने गए छह बच्चे गहरे पानी में चले गए, जिससे डूबने से चार बच्चों की मौके पर ही मौत हो गई। मृतकों में तीन सगे भाई-बहन और उनकी एक फुफेरी बहन शामिल हैं। ग्रामीणों ने तत्परता दिखाते हुए दो बच्चों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। हादसे में जान गंवाने वालों में बाबूसिंह डामोर की बड़ी बेटी हिना (24), बेटा प्रतीक (20) और छोटी बेटी इशिता (15) शामिल हैं। इनके साथ ही पालनपुर निवासी गौतम भाई परमार की बेटी रौनक (20) की भी डूबने से मौत हो गई, जो उनकी फुफेरी बहन थी। वहीं, ग्रामीणों द्वारा बचाए गए घायल राजवीर (पुत्र कोहरा डामोर) और जयसिंह (पुत्र सुरेश डामोर) को इलाज के लिए सीमलवाड़ा अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका उपचार चल रहा है। घटना की सूचना मिलते ही धम्बोला थाना पुलिस मौके पर पहुंची और चारों शवों को कब्जे में लेकर सीमलवाड़ा अस्पताल की मॉर्च्यूरी में रखवाया। पुलिस ने मामले में आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है। एक ही परिवार के चार बच्चों की इस आकस्मिक मौत से बड़ी गांव और पूरे क्षेत्र में गहरा शोक व्याप्त है।
    1
    डूंगरपुर जिले के धम्बोला थाना क्षेत्र के बड़ी गांव स्थित वात्रक एनीकट में रविवार सुबह करीब 10 बजे एक दर्दनाक हादसा हो गया। यहाँ एनीकट में नहाने गए छह बच्चे गहरे पानी में चले गए, जिससे डूबने से चार बच्चों की मौके पर ही मौत हो गई। मृतकों में तीन सगे भाई-बहन और उनकी एक फुफेरी बहन शामिल हैं। ग्रामीणों ने तत्परता दिखाते हुए दो बच्चों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया।

हादसे में जान गंवाने वालों में बाबूसिंह डामोर की बड़ी बेटी हिना (24), बेटा प्रतीक (20) और छोटी बेटी इशिता (15) शामिल हैं। इनके साथ ही पालनपुर निवासी गौतम भाई परमार की बेटी रौनक (20) की भी डूबने से मौत हो गई, जो उनकी फुफेरी बहन थी। वहीं, ग्रामीणों द्वारा बचाए गए घायल राजवीर (पुत्र कोहरा डामोर) और जयसिंह (पुत्र सुरेश डामोर) को इलाज के लिए सीमलवाड़ा अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका उपचार चल रहा है।

घटना की सूचना मिलते ही धम्बोला थाना पुलिस मौके पर पहुंची और चारों शवों को कब्जे में लेकर सीमलवाड़ा अस्पताल की मॉर्च्यूरी में रखवाया। पुलिस ने मामले में आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है। एक ही परिवार के चार बच्चों की इस आकस्मिक मौत से बड़ी गांव और पूरे क्षेत्र में गहरा शोक व्याप्त है।
    user_Naresh Bhoi
    Naresh Bhoi
    पत्रकार डूंगरपुर, डूंगरपुर, राजस्थान•
    1 hr ago
  • सिरोही जिले के रेवदर अंतर्गत सिरोड़ी में कांडला हाईवे पर शनिवार रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया, जहां सरकारी अस्पताल के मुख्य गेट के सामने दो ट्रेलरों की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। टक्कर के बाद दोनों वाहनों में भीषण आग लग गई। आग इतनी भयंकर थी कि एक ट्रेलर का चालक केबिन में ही फंस गया और जिंदा जलने से उसकी दर्दनाक मौत हो गई। मृतक चालक की पहचान टोंक निवासी मुकेश के रूप में हुई है। हादसे के दौरान दोनों ट्रेलरों के टायर फटने से लगातार धमाके होते रहे और दूर-दूर तक धुएं के गुबार दिखाई दिए, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई। इनमें से एक ट्रेलर जयपुर से मोरबी टाइल्स लेकर जा रहा था, जबकि दूसरा पत्थरनुमा खनिज लेकर अनादरा से सिरोड़ी की ओर आ रहा था। हादसे की सूचना मिलते ही सीओ अशोक आंजणा और सीआई कमलेश गहलोत सहित पुलिस और दमकल की टीमें तुरंत मौके पर पहुंचीं। दमकलकर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। इस भयानक हादसे के चलते कांडला हाईवे पर लंबा ट्रैफिक जाम लग गया। इसके बाद पुलिस ने क्रेन की सहायता से जले हुए ट्रेलरों को मौके से हटाया और रात करीब 12 बजे यातायात को सुचारू कराया।
    1
    सिरोही जिले के रेवदर अंतर्गत सिरोड़ी में कांडला हाईवे पर शनिवार रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया, जहां सरकारी अस्पताल के मुख्य गेट के सामने दो ट्रेलरों की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। टक्कर के बाद दोनों वाहनों में भीषण आग लग गई। आग इतनी भयंकर थी कि एक ट्रेलर का चालक केबिन में ही फंस गया और जिंदा जलने से उसकी दर्दनाक मौत हो गई। मृतक चालक की पहचान टोंक निवासी मुकेश के रूप में हुई है। हादसे के दौरान दोनों ट्रेलरों के टायर फटने से लगातार धमाके होते रहे और दूर-दूर तक धुएं के गुबार दिखाई दिए, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई। इनमें से एक ट्रेलर जयपुर से मोरबी टाइल्स लेकर जा रहा था, जबकि दूसरा पत्थरनुमा खनिज लेकर अनादरा से सिरोड़ी की ओर आ रहा था।

हादसे की सूचना मिलते ही सीओ अशोक आंजणा और सीआई कमलेश गहलोत सहित पुलिस और दमकल की टीमें तुरंत मौके पर पहुंचीं। दमकलकर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। इस भयानक हादसे के चलते कांडला हाईवे पर लंबा ट्रैफिक जाम लग गया। इसके बाद पुलिस ने क्रेन की सहायता से जले हुए ट्रेलरों को मौके से हटाया और रात करीब 12 बजे यातायात को सुचारू कराया।
    user_जितेन्द्र संत
    जितेन्द्र संत
    पत्रकार रेवदर, सिरोही, राजस्थान•
    4 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.