कटनी नगर//- मामूली विवादों ने लिया हिंसक रूप, सात मामलों में मारपीट कटनी में मामूली विवादों ने लिया हिंसक रूप, सात मामलों में मारपीट कटनी। जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में आपसी रंजिश और मामूली विवादों को लेकर मारपीट की घटनाएं सामने आई हैं। बीते 24 घंटों में कोतवाली, माधवनगर, कुठला, एन.के.जे., ढीमरखेड़ा और बड़वारा थाना क्षेत्रों में गाली-गलौज, मारपीट एवं धमकी के सात मामले दर्ज किए गए हैं। पुलिस ने शिकायतों के आधार पर प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। गांधीगंज में पुरानी रंजिश को लेकर मारपीट गांधीगंज स्थित जैन मंदिर के सामने 56 वर्षीय अशोक कुमार जैन के साथ अज्ञात आरोपियों द्वारा गाली-गलौज कर मारपीट एवं जान से मारने की धमकी देने की शिकायत की गई। कोतवाली पुलिस ने अपराध क्रमांक 905/26 के तहत संबंधित धाराओं में प्रकरण दर्ज किया है। शांति नगर में युवक से मारपीट माधवनगर थाना क्षेत्र के शांति नगर में कुंदन दास स्कूल के पास पवन बालानी (34) के साथ राजू मखीजा द्वारा गाली-गलौज एवं मारपीट करने तथा धमकी देने की शिकायत पर अपराध क्रमांक 815/26 दर्ज किया गया है। पुरैनी में बुजुर्ग से मारपीट कुठला थाना क्षेत्र के ग्राम पुरैनी में 60 वर्षीय लक्ष्मण प्रजापति के साथ विजय निषाद (50) द्वारा गाली-गलौज एवं मारपीट किए जाने की शिकायत सामने आई। पुलिस ने अपराध क्रमांक 730/26 के तहत मामला दर्ज किया है। जुहली में राघवेंद्र सिंह पर हमला एन.के.जे. थाना क्षेत्र के ग्राम जुहली में पीपल चौराहा के पास राघवेंद्र उर्फ छुट्टू सिंह (40) के साथ काजल सिंह द्वारा गाली-गलौज और मारपीट किए जाने की शिकायत पर अपराध क्रमांक 444/26 दर्ज किया गया है। भैंसवाही में युवक की पिटाई ढीमरखेड़ा थाना क्षेत्र के ग्राम भैंसवाही में कुलदीप तिवारी (30) के साथ सुग्रीम यादव, गोलू यादव और उमेश यादव द्वारा कथित रूप से एक राय होकर गाली-गलौज, मारपीट एवं धमकी देने की शिकायत की गई। पुलिस ने अपराध क्रमांक 459/26 दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। रोहनिया में महिला से मारपीट बड़वारा थाना क्षेत्र के ग्राम रोहनिया में अग्नि कचेर (25) के साथ रवि कचेर द्वारा गाली-गलौज एवं मारपीट किए जाने की शिकायत पर अपराध क्रमांक 471/26 के तहत मामला दर्ज किया गया है। निगहरा में आपसी रंजिश को लेकर हमला बड़वारा थाना क्षेत्र के ग्राम निगहरा में रामनिवास बहेलिया (40) के साथ रामलाल बहेलिया और रामगरीब बहेलिया द्वारा कथित रूप से गाली-गलौज एवं मारपीट किए जाने की शिकायत सामने आई। पुलिस ने अपराध क्रमांक 472/26 के तहत प्रकरण दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है। पुलिस द्वारा सभी मामलों में शिकायतों के आधार पर कार्रवाई की जा रही है। घटनाओं के वास्तविक कारणों और आरोपों की पुष्टि जांच के बाद ही स्पष्ट होगी। रिपोर्ट:- राकेश निषाद AIMA MEDIA-24×7 जन जन की आवाज़
कटनी नगर//- मामूली विवादों ने लिया हिंसक रूप, सात मामलों में मारपीट कटनी में मामूली विवादों ने लिया हिंसक रूप, सात मामलों में मारपीट कटनी। जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में आपसी रंजिश और मामूली विवादों को लेकर मारपीट की घटनाएं सामने आई हैं। बीते 24 घंटों में कोतवाली, माधवनगर, कुठला, एन.के.जे., ढीमरखेड़ा और बड़वारा थाना क्षेत्रों में गाली-गलौज, मारपीट एवं धमकी के सात मामले दर्ज किए गए हैं। पुलिस ने शिकायतों के आधार पर प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। गांधीगंज में पुरानी रंजिश को लेकर मारपीट गांधीगंज स्थित जैन मंदिर के सामने 56 वर्षीय अशोक कुमार जैन के साथ अज्ञात आरोपियों द्वारा गाली-गलौज कर मारपीट एवं जान से मारने की धमकी देने की शिकायत की गई। कोतवाली पुलिस ने अपराध क्रमांक 905/26 के तहत संबंधित धाराओं में प्रकरण दर्ज किया है। शांति नगर में युवक से मारपीट माधवनगर थाना क्षेत्र के शांति नगर
में कुंदन दास स्कूल के पास पवन बालानी (34) के साथ राजू मखीजा द्वारा गाली-गलौज एवं मारपीट करने तथा धमकी देने की शिकायत पर अपराध क्रमांक 815/26 दर्ज किया गया है। पुरैनी में बुजुर्ग से मारपीट कुठला थाना क्षेत्र के ग्राम पुरैनी में 60 वर्षीय लक्ष्मण प्रजापति के साथ विजय निषाद (50) द्वारा गाली-गलौज एवं मारपीट किए जाने की शिकायत सामने आई। पुलिस ने अपराध क्रमांक 730/26 के तहत मामला दर्ज किया है। जुहली में राघवेंद्र सिंह पर हमला एन.के.जे. थाना क्षेत्र के ग्राम जुहली में पीपल चौराहा के पास राघवेंद्र उर्फ छुट्टू सिंह (40) के साथ काजल सिंह द्वारा गाली-गलौज और मारपीट किए जाने की शिकायत पर अपराध क्रमांक 444/26 दर्ज किया गया है। भैंसवाही में युवक की पिटाई ढीमरखेड़ा थाना क्षेत्र के ग्राम भैंसवाही में कुलदीप तिवारी (30) के साथ सुग्रीम यादव, गोलू यादव और उमेश यादव द्वारा कथित रूप से एक राय होकर
गाली-गलौज, मारपीट एवं धमकी देने की शिकायत की गई। पुलिस ने अपराध क्रमांक 459/26 दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। रोहनिया में महिला से मारपीट बड़वारा थाना क्षेत्र के ग्राम रोहनिया में अग्नि कचेर (25) के साथ रवि कचेर द्वारा गाली-गलौज एवं मारपीट किए जाने की शिकायत पर अपराध क्रमांक 471/26 के तहत मामला दर्ज किया गया है। निगहरा में आपसी रंजिश को लेकर हमला बड़वारा थाना क्षेत्र के ग्राम निगहरा में रामनिवास बहेलिया (40) के साथ रामलाल बहेलिया और रामगरीब बहेलिया द्वारा कथित रूप से गाली-गलौज एवं मारपीट किए जाने की शिकायत सामने आई। पुलिस ने अपराध क्रमांक 472/26 के तहत प्रकरण दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है। पुलिस द्वारा सभी मामलों में शिकायतों के आधार पर कार्रवाई की जा रही है। घटनाओं के वास्तविक कारणों और आरोपों की पुष्टि जांच के बाद ही स्पष्ट होगी। रिपोर्ट:- राकेश निषाद AIMA MEDIA-24×7 जन जन की आवाज़
- कटनी नगर//- कटनी कान्हवारा शिव जी मंदिर जय भोलेनाथ🙏🌺 कटनी कान्हवारा शिव जी मंदिर कटनी के कान्हवारा स्थित भगवान शिव जी का प्राचीन मंदिर श्रद्धालुओं की आस्था का प्रमुख केंद्र है। यहाँ भक्त भोलेनाथ के दर्शन कर पूजा-अर्चना करते हैं। मंदिर का शांत वातावरण मन को आध्यात्मिक शांति और सकारात्मक ऊर्जा से भर देता है।1
- नवांकुर सखी हरियाली यात्रा एवं हर घर तिरंगा रैली का आयोजन1
- बलूचिस्तान, जो पाकिस्तान के ज़मीनी इलाके का 40 परसेंट हिस्सा है, ने खुद को एक आज़ाद देश घोषित कर दिया है और अपनी सरकार बना ली है। यह हैरानी की बात है कि बलूचिस्तान के लोगों के लिए अब राष्ट्रगान रिलीज़ हो गया है। यह राष्ट्रगान, जो भारत में सनातन धर्म के देवी-देवताओं का खूबसूरती से जश्न मनाता है, आजकल पूरी दुनिया में वायरल हो रहा है।1
- 🚨 गांव-गांव, गली-गली नशे के खिलाफ कटनी पुलिस का प्रहार! 🚨 2 किलो 258 ग्राम गांजा बरामद, 70 साल का आरोपी गिरफ्तार—मादक पदार्थों के खिलाफ पुलिस की मुहिम तेज | । कटनी जिले में मादक पदार्थों के खिलाफ पुलिस का अभियान अब गांव-गांव और गली-गली तक पहुंच चुका है। अवैध नशे के कारोबार पर शिकंजा कसते हुए बरही पुलिस ने बड़ी कार्रवाई कर 2 किलो 258 ग्राम गांजा बरामद किया है। पुलिस ने मौके से 70 वर्षीय आरोपी गिरधारी लाल पटेल को गिरफ्तार किया है। जब्त गांजे की अनुमानित कीमत करीब 22 हजार रुपये बताई गई है। 🔥 नशे के सौदागरों पर पुलिस की सीधी नजर 16 अगस्त को देहात भ्रमण के दौरान बरही पुलिस टीम ग्राम पिपरिया कला पहुंची। इसी दौरान एक व्यक्ति गुलाबी रंग का थैला लेकर दिखाई दिया। पुलिस को देखते ही वह थैला लेकर घर के अंदर जाने लगा। पुलिस को संदेह हुआ तो टीम ने उसे रोककर थैले की तलाशी ली। तलाशी के दौरान गांजा बरामद होते ही पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपी की पहचान गिरधारी लाल पटेल पिता भीमसेन कुर्मी, उम्र 70 वर्ष, निवासी पिपरिया कला के रूप में हुई। पुलिस ने गांजा जब्त कर आरोपी के खिलाफ धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया और उसे न्यायालय में पेश किया। 🚔 पुराने मामलों वाला आरोपी भी पुलिस की गिरफ्त में पुलिस के अनुसार आरोपी के खिलाफ बरही थाने में पहले से कई मामले दर्ज हैं, जिनमें मादक पदार्थों से जुड़े प्रकरण भी शामिल हैं। ऐसे में पुलिस की इस कार्रवाई को नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान की महत्वपूर्ण सफलता माना जा रहा है। 🛑 कटनी में नशे के खिलाफ लगातार सख्ती पुलिस अधीक्षक अभिनय विश्वकर्मा के निर्देशन में कटनी जिले में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी और बिक्री के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है। पुलिस का संदेश साफ है—गांव हो या शहर, गली हो या मोहल्ला, नशे का अवैध कारोबार करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा। यह कार्रवाई अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कमल मौर्य एवं विजयराघवगढ़ एसडीओपी वीरेंद्र धार्वे के मार्गदर्शन में की गई। कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक अरविंद कुमार चौबे, उपनिरीक्षक विनोद कांत सिंह, उपनिरीक्षक अश्वनी यादव, प्रधान आरक्षक नरेंद्र पटेल एवं प्रधान आरक्षक रवि मोहन जाटव प्रजापति की विशेष भूमिका रही। 🚨 पुलिस का अभियान जारी—नशे के खिलाफ जीरो टॉलरेंस! कटनी पुलिस का स्पष्ट संदेश—मादक पदार्थों की तस्करी और बिक्री करने वालों पर लगातार कार्रवाई जारी रहेगी। नशे के खिलाफ यह जंग गांव-गांव, गली-गली और मोहल्ले-मोहल्ले तक जारी रहेगी। संवाददाता बालकिशन नामदेव दबंग केसरी न्यूज़ भोपाल मोबाइल नंबर 89591 881111
- कटनी नगर//- भाजपा के नेता द्वारा एक पत्रकार के साथ अभद्र व्यवहार पत्रकार से अभद्रता और धमकी का आरोप, थाना माधवनगर में शिकायत कटनी। लोकतंत्र के चौथे स्तंभ पत्रकारिता से जुड़े एक पत्रकार के साथ कथित रूप से अभद्रता, गाली-गलौज और धमकी देने का मामला सामने आया है। मामले को लेकर डीके न्यूज एमपी से जुड़े पत्रकार पवन बालानी ने 16 अगस्त की शाम थाना माधवनगर पहुंचकर शिकायत दर्ज कराते हुए सुरक्षा की मांग की है। शिकायत के अनुसार, पत्रकार पवन बालानी ने बताया कि वह अपनी मां और बेटे के साथ बैठे थे, तभी पूर्व पार्षद एवं वर्तमान पार्षद पति राजू माखीजा वहां पहुंचे और उनकी मां से कथित तौर पर कहा कि अपने लड़के को समझा दो, ज्यादा होशियारी न करे। इसके बाद उनके दुकान पर आकर कथित रूप से गाली-गलौज की गई तथा हाथापाई करने का प्रयास और देख लेने की धमकी देने का आरोप लगाया गया है। पत्रकार का आरोप है कि पूर्व में उनके द्वारा 18 जून को एक खबर प्रकाशित की गई थी, जिसमें सांसद से इस संबंध में बाइट भी ली गई थी। इसी खबर को लेकर नाराजगी के चलते 16 अगस्त को दोपहर करीब 2:28 बजे उनके घर के सामने कथित तौर पर विवाद किया गया। पत्रकार के अनुसार, जब उन्होंने कहा कि पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हो रही है, तो सामने वाले व्यक्ति ने कथित रूप से गाली-गलौज करते हुए उन्हें धमकाया और अपनी औकात में रहने की बात कही। पत्रकार पवन बालानी ने पुलिस को दी शिकायत में कहा है कि सामने वाला व्यक्ति रसूखदार एवं आर्थिक रूप से प्रभावशाली है, जबकि वह मध्यमवर्गीय पत्रकार हैं। उन्हें आशंका है कि भविष्य में उनके साथ किसी प्रकार की अप्रिय घटना या जानलेवा हमला हो सकता है। उन्होंने पुलिस से मामले की निष्पक्ष जांच कर उचित कार्रवाई करने तथा सुरक्षा प्रदान करने की मांग की है। पत्रकारों की सुरक्षा पर उठे सवाल घटना ने पत्रकारों की सुरक्षा और उनके स्वतंत्र रूप से समाचार संकलन एवं प्रकाशन के अधिकार को लेकर सवाल खड़े किए हैं। पत्रकार संगठनों का कहना है कि खबर से असहमति होने पर लोकतांत्रिक तरीके से अपनी बात रखी जानी चाहिए, लेकिन पत्रकार के साथ गाली-गलौज, धमकी या दबाव बनाने का प्रयास स्वीकार्य नहीं हो सकता। मामले में पुलिस की जांच और सीसीटीवी फुटेज सहित उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई महत्वपूर्ण होगी। राकेश निषाद AIMA MEDIA-24×7 — जन जन की आवाज पत्रकार हित एवं लोकतांत्रिक मूल्यों के समर्थन में पत्रकार एकता जिंदाबाद2
- । मोबाइल चोरी से बैंक खातों तक पहुंचा कथित फ्रॉड नेटवर्क मोबाइल नहीं, पूरा फ्रॉड मॉडल था निशाने परपुलिस के अनुसार गिरोह ऐसे मोबाइलों को निशाना बनाता था जिनमें स्क्रीन लॉक नहीं होता था या जिन्हें आसानी से खोला जा सकता था। मोबाइल हाथ लगते ही अगला निशाना फोन नहीं, बल्कि उससे जुड़े बैंक खाते होते थे। आरोपियों के अनुसार ऐसे मोबाइलों में यूपीआई पिन सेट कर खातों से रकम दूसरे खातों में ट्रांसफर की जाती थी। इसके बाद मोबाइल आगे भेज दिए जाते थे और प्राप्त रकम गिरोह के सदस्यों में बांटी जाती थी। अर्थात अपराध का मॉडल कथित रूप से तीन चरणों में काम करता था। मोबाइल चोरी, डिजिटल एक्सेस, बैंक खाते से रकम ट्रांसफर। यही वजह है कि इस मामले में बरामदगी से ज्यादा महत्वपूर्ण अब डिजिटल मनी ट्रेल है।14 मोबाइल चोरी कितने खातों का पैसा गया, आरोपियों ने कुल 14 मोबाइल चोरी करने की बात स्वीकार की है। अब जांच का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा यह होगा कि,इन 14 मोबाइलों में कितने फोन से डिजिटल ठगी की गई,कितने बैंक खाते या यूपीआई आईडी प्रभावित हुए,रकम किन-किन खातों में पहुंची,उन खातों के वास्तविक संचालक कौन हैं, क्या वे स्वयं गिरोह का हिस्सा हैं या केवल मनी ट्रांसफर के लिए इस्तेमाल किए गए, चोरी के मोबाइलों का अंतिम खरीदार कौन थाक्या मालदा से लेकर जबलपुर तक मोबाइलों की कोई नियमित सप्लाई चेन चल रही थी,इन सवालों के जवाब सामने आने पर ही पता चलेगा कि 2.10 लाख रुपये की ठगी इस नेटवर्क का पूरा कारोबार है या केवल एक मामला। जबलपुर में बाहरी अपराधियों की एंट्री पर भी हो जांचयह मामला एक और संवेदनशील पहलू सामने लाता है,अंतरराज्यीय अपराधियों का शहर में प्रवेश और लंबे समय तक ठिकाना बनाना। झारखंड के आरोपी यदि एक वर्ष से जबलपुर में रह रहे थे और पश्चिम बंगाल के व्यक्ति का नाम भी गिरोह में सामने आया है, तो पुलिस को केवल वर्तमान घटना नहीं, बल्कि इन लोगों के जबलपुर पहुंचने से लेकर उनके स्थानीय संपर्कों तक की पूरी कड़ी खंगालनी होगी। किसने उन्हें मकान दिलाया,किसके संपर्क में वे आए,उनकी रोजमर्रा की गतिविधियां क्या थींक्या किसी स्थानीय व्यक्ति ने उन्हें चोरी के मोबाइल बेचने, ठिकाना उपलब्ध कराने या बैंक खातों की व्यवस्था में मदद की,यही जांच इस कथित गिरोह के स्थानीय नेटवर्क को उजागर कर सकती है। बाकल पुलिस की कार्रवाई महत्वपूर्ण, लेकिन असली परीक्षा अब शुरू बाकल पुलिस की टीम ने तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर मामले की कड़ी जोड़कर तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। यह निश्चित रूप से महत्वपूर्ण सफलता है। लेकिन इस कार्रवाई से खुलने वाले सवालों के जवाब भी उतने ही महत्वपूर्ण हैं। करीम शेख उर्फ साजन की तलाश और उसकी भूमिका की पुष्टि, आरोपियों के जबलपुर प्रवास का सत्यापन, किरायेदार सत्यापन की जांच, 14 मोबाइलों की बरामदगी एवं उनके डिजिटल डेटा का विश्लेषण और बैंक खातों की पूरी मनी ट्रेल—अब जांच के सबसे महत्वपूर्ण बिंदु हैं। क्योंकि यह सिर्फ एक मोबाइल चोरी का मामला नहीं है। यह उस डिजिटल अपराध मॉडल की कहानी है, जिसमें जेब से चुराया गया मोबाइल कुछ ही घंटों में किसी व्यक्ति के बैंक खाते तक पहुंचने का रास्ता बन सकता है।और अगर आरोपियों का एक साल तक जबलपुर में रहना जांच में प्रमाणित होता है, तो सबसे बड़ा सवाल यही रहेगा अपराधी बाहर से आए थे, लेकिन इतने लंबे समय तक शहर में रहे तो उन्हें पहचानने और रोकने वाली व्यवस्था कहां थी। अब बाकल पुलिस की इस कार्रवाई के बाद निगाहें इस बात पर हैं कि करीम शेख उर्फ साजन तक जांच कब पहुंचती है और इस कथित अंतरराज्यीय नेटवर्क में जबलपुर के कितने स्थानीय चेहरे सामने आते हैं। शॉर्ट न्यूज बनाओ 1:30 मिनिट का1
- देवरी से 21 वर्षीय मूक-बधिर युवक लापता, परिजन परेशान — पहचान होने पर तत्काल दें सूचना रीठी। कटनी जिले के रीठी थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम देवरी से 21 वर्षीय मूक-बधिर युवक के घर से बिना बताए लापता होने का मामला सामने आया है। युवक के अचानक गायब होने से परिजन परेशान हैं और लगातार उसकी तलाश कर रहे हैं। परिजनों ने आमजन से अपील की है कि यदि दिए गए फोटो के आधार पर युवक कहीं दिखाई देता है या उसके संबंध में कोई जानकारी मिलती है, तो तत्काल परिजनों को सूचना दें। 📞 सूचना देने के लिए मोबाइल नंबर: 7869206062 परिजनों की अपील—युवक की तलाश में सहयोग करें और जानकारी मिलते ही तुरंत सूचना दें।1
- बाकल पुलिस ने खोला साइबर फ्रॉड का राज, झारखंड के 3 आरोपी गिरफ्तार1