logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

6 साल की बच्ची के साथ रेप का मामला । परिजनों ने बदायूं बिजनौर हाईवे पर लगाया जाम । पुलिस ने fir में लड़के की उम्र 16 साल दिखाई , महेश पाल गौतम जिला मीडिया प्रभारी बदायूं बदायूं : 6 साल की बच्ची के साथ रेप का मामला । परिजनों ने बदायूं बिजनौर हाईवे पर लगाया जाम । पुलिस ने fir में लड़के की उम्र 16 साल दिखाई ,जबकि आरोपी युवक की आधार कार्ड में उम्र 21 साल निकली । परिजनों का आरोप बच्ची के पूरे कपड़े रेप के बाद सबूतों के लिए नहीं इकट्ठे किये गए । दो घंटे से ज्यादा समय से लगा हुआ है जाम । मौके पर co बिल्सी व sdm और थानाध्यक्ष जाम खुलवाने के प्रयास में जुटे । आरोपी युवक को पुलिस ने हिरासत में लिया । बिल्सी थाना क्षेत्र में कल हुई थी रेप की वारदातवाइट सीओ के के तिवारी बिल्सी

2 days ago
user_Mahesh Pal Gautam
Mahesh Pal Gautam
Advertising agency दातागंज, बदायूँ, उत्तर प्रदेश•
2 days ago

6 साल की बच्ची के साथ रेप का मामला । परिजनों ने बदायूं बिजनौर हाईवे पर लगाया जाम । पुलिस ने fir में लड़के की उम्र 16 साल दिखाई , महेश पाल गौतम जिला मीडिया प्रभारी बदायूं बदायूं : 6 साल की बच्ची के साथ रेप का मामला । परिजनों ने बदायूं बिजनौर हाईवे पर लगाया जाम । पुलिस ने fir में लड़के की उम्र 16 साल दिखाई ,जबकि आरोपी युवक की आधार कार्ड में उम्र 21 साल निकली । परिजनों का आरोप बच्ची के पूरे कपड़े रेप के बाद सबूतों के लिए नहीं इकट्ठे किये गए । दो घंटे से ज्यादा समय से लगा हुआ है जाम । मौके पर co बिल्सी व sdm और थानाध्यक्ष जाम खुलवाने के प्रयास में जुटे । आरोपी युवक को पुलिस ने हिरासत में लिया । बिल्सी थाना क्षेत्र में कल हुई थी रेप की वारदातवाइट सीओ के के तिवारी बिल्सी

  • user_Mayank Varshney
    Mayank Varshney
    बदायूँ, बदायूँ, उत्तर प्रदेश
    😤
    1 day ago
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • Post by Mohd Saleem
    1
    Post by Mohd Saleem
    user_Mohd Saleem
    Mohd Saleem
    Local News Reporter दातागंज, बदायूँ, उत्तर प्रदेश•
    6 hrs ago
  • बदायूं न्यूज़ संवाददाता प्रवेंद्र सिंह फोनो 8650252442 बदायूँ में डायल 112 को दिखाकर नशे की रील वायरल, कानून व्यवस्था पर उठे सवाल बदायूँ। जनपद में कानून व्यवस्था को लेकर एक बार फिर सवाल खड़े हो गए हैं। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर एक रील तेजी से वायरल हो रही है, जिसमें कुछ युवक खुलेआम प्रतिबंधित नशा करते नजर आ रहे हैं। हैरानी की बात यह है कि वीडियो में युवक बार-बार डायल 112 (आपातकालीन पुलिस सेवा) को फोकस करते हुए रील बना रहे हैं, मानो उन्हें किसी प्रकार का डर न हो। वायरल वीडियो में युवक पेपर रोल में नशीला पदार्थ भरकर उसका सेवन करते दिखाई दे रहे हैं। यह न केवल कानून का उल्लंघन है, बल्कि समाज में गलत संदेश भी दे रहा है। वीडियो के सामने आने के बाद स्थानीय लोगों में आक्रोश है और वे पुलिस प्रशासन की कार्यशैली पर सवाल उठा रहे हैं। स्थानीय नागरिकों का कहना है कि जिले में प्रतिबंधित नशे का कारोबार खुलेआम चल रहा है। जगह-जगह आसानी से ऐसे पदार्थ उपलब्ध हो रहे हैं, जिससे युवाओं का भविष्य खतरे में पड़ रहा है। वायरल रील ने इस बात को और उजागर कर दिया है कि नशे के खिलाफ कार्रवाई में कहीं न कहीं कमी रह गई है। लोगों ने मांग की है कि इस मामले को गंभीरता से लेते हुए वीडियो में दिख रहे युवकों की पहचान कर सख्त कार्रवाई की जाए। साथ ही जिले में चल रहे अवैध नशे के कारोबार पर भी प्रभावी अंकुश लगाया जाए, ताकि युवाओं को इस बुराई से बचाया जा सके फिलहाल, यह देखना अहम होगा कि पुलिस प्रशासन इस वायरल वीडियो पर क्या कदम उठाता है और जिले में कानून व्यवस्था को सुधारने के लिए क्या ठोस कार्रवाई करता है।
    1
    बदायूं न्यूज़ 
संवाददाता प्रवेंद्र सिंह 
फोनो 8650252442
बदायूँ में डायल 112 को दिखाकर नशे की रील वायरल, कानून व्यवस्था पर उठे सवाल
बदायूँ। जनपद में कानून व्यवस्था को लेकर एक बार फिर सवाल खड़े हो गए हैं। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर एक रील तेजी से वायरल हो रही है, जिसमें कुछ युवक खुलेआम प्रतिबंधित नशा करते नजर आ रहे हैं। हैरानी की बात यह है कि वीडियो में युवक बार-बार डायल 112 (आपातकालीन पुलिस सेवा) को फोकस करते हुए रील बना रहे हैं, मानो उन्हें किसी प्रकार का डर न हो।
वायरल वीडियो में युवक पेपर रोल में नशीला पदार्थ भरकर उसका सेवन करते दिखाई दे रहे हैं। यह न केवल कानून का उल्लंघन है, बल्कि समाज में गलत संदेश भी दे रहा है। वीडियो के सामने आने के बाद स्थानीय लोगों में आक्रोश है और वे पुलिस प्रशासन की कार्यशैली पर सवाल उठा रहे हैं।
स्थानीय नागरिकों का कहना है कि जिले में प्रतिबंधित नशे का कारोबार खुलेआम चल रहा है। जगह-जगह आसानी से ऐसे पदार्थ उपलब्ध हो रहे हैं, जिससे युवाओं का भविष्य खतरे में पड़ रहा है। वायरल रील ने इस बात को और उजागर कर दिया है कि नशे के खिलाफ कार्रवाई में कहीं न कहीं कमी रह गई है।
लोगों ने मांग की है कि इस मामले को गंभीरता से लेते हुए वीडियो में दिख रहे युवकों की पहचान कर सख्त कार्रवाई की जाए। साथ ही जिले में चल रहे अवैध नशे के कारोबार पर भी प्रभावी अंकुश लगाया जाए, ताकि युवाओं को इस बुराई से बचाया जा सके
फिलहाल, यह देखना अहम होगा कि पुलिस प्रशासन इस वायरल वीडियो पर क्या कदम उठाता है और जिले में कानून व्यवस्था को सुधारने के लिए क्या ठोस कार्रवाई करता है।
    user_Pravendra Singh
    Pravendra Singh
    Newspaper publisher दातागंज, बदायूँ, उत्तर प्रदेश•
    18 hrs ago
  • बदायूं में HPCL कांड के मुख्य साजिशकर्ता और 50 हजार रुपये के इनामी अभय प्रताप को पुलिस ने मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने उसे फिरोजाबाद के नहरखी थाना क्षेत्र से पकड़ा, जिसके बाद बदायूं में मुठभेड़ हुई पुलिस के अनुसार, अभय प्रताप लंबे समय से फरार चल रहा था और उस पर 50 हजार रुपये का इनाम घोषित था। बदायूं पुलिस की चार टीमें उसकी गिरफ्तारी के लिए लगातार सक्रिय थीं। फिरोजाबाद, कासगंज, एटा और बरेली जैसे आसपास के जिलों में भी दबिश दी जा रही थी। कई दिनों से उसकी लोकेशन ट्रेस की जा रही थी। सीओ सिटी रजनीश उपाध्याय ने बताया कि सोमवार रात पुलिस टीम ने फिरोजाबाद के नहरखी थाना क्षेत्र से आरोपी को पकड़ा। इसके बाद उसे बदायूं लाया गया, जहां उससे गहन पूछताछ की गई। पूछताछ के दौरान अभय ने कई महत्वपूर्ण खुलासे किए। आरोपी ने कबूल किया कि उसने इलाके में दहशत फैलाने और गुंडागर्दी के लिए बड़ी मात्रा में अवैध हथियार जमा किए थे। ये हथियार उसने अपने गांव स्वीकार किया कि चर्चित डबल मर्डर में इस्तेमाल किए गए तमंचे भी उसी ने अजय को उपलब्ध कराए थे। पुलिस टीम आरोपी को साथ लेकर बताए गए स्थान पर हथियारों की बरामदगी के लिए पहुंची। जैसे ही बरामदगी की कार्रवाई शुरू हुई, अभय प्रताप ने अचानक मौके का फायदा उठाते हुए एक लोडेड तमंचा निकाला और पुलिस टीम पर ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी। इस अचानक हमले से मौके पर अफरा-तफरी मच गई। पुलिस ने स्थिति को संभालते हुए जवाबी फायरिंग की। मुठभेड़ के दौरान चली गोलियों में अभय प्रताप के दोनों पैरों में गोली लग गई। इस मुठभेड़ में एक सिपाही भी घायल हुआ है। घायल आरोपी अभय प्रताप को कड़ी सुरक्षा के बीच अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसका इलाज चल रहा है। पुलिस ने उसके पास से एक पिस्टल, दो तमंचे, 10 कारतूस और 4 खोखे बरामद किए हैं
    1
    बदायूं में HPCL कांड के मुख्य साजिशकर्ता और 50 हजार रुपये के इनामी अभय प्रताप को पुलिस ने मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने उसे फिरोजाबाद के नहरखी थाना क्षेत्र से पकड़ा, जिसके बाद बदायूं में मुठभेड़ हुई पुलिस के अनुसार, अभय प्रताप लंबे समय से फरार चल रहा था और उस पर 50 हजार रुपये का इनाम घोषित था। बदायूं पुलिस की चार टीमें उसकी गिरफ्तारी के लिए लगातार सक्रिय थीं। फिरोजाबाद, कासगंज, एटा और बरेली जैसे आसपास के जिलों में भी दबिश दी जा रही थी। कई दिनों से उसकी लोकेशन ट्रेस की जा रही थी।
सीओ सिटी रजनीश उपाध्याय ने बताया कि सोमवार रात पुलिस टीम ने फिरोजाबाद के नहरखी थाना क्षेत्र से आरोपी को पकड़ा। इसके बाद उसे बदायूं लाया गया, जहां उससे गहन पूछताछ की गई। पूछताछ के दौरान अभय ने कई महत्वपूर्ण खुलासे किए।
आरोपी ने कबूल किया कि उसने इलाके में दहशत फैलाने और गुंडागर्दी के लिए बड़ी मात्रा में अवैध हथियार जमा किए थे। ये हथियार उसने अपने गांव स्वीकार किया कि चर्चित डबल मर्डर में इस्तेमाल किए गए तमंचे भी उसी ने अजय को उपलब्ध कराए थे।
पुलिस टीम आरोपी को साथ लेकर बताए गए स्थान पर हथियारों की बरामदगी के लिए पहुंची। जैसे ही बरामदगी की कार्रवाई शुरू हुई, अभय प्रताप ने अचानक मौके का फायदा उठाते हुए एक लोडेड तमंचा निकाला और पुलिस टीम पर ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी। इस अचानक हमले से मौके पर अफरा-तफरी मच गई।
पुलिस ने स्थिति को संभालते हुए जवाबी फायरिंग की। मुठभेड़ के दौरान चली गोलियों में अभय प्रताप के दोनों पैरों में गोली लग गई। इस मुठभेड़ में एक सिपाही भी घायल हुआ है।
घायल आरोपी अभय प्रताप को कड़ी सुरक्षा के बीच अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसका इलाज चल रहा है। पुलिस ने उसके पास से एक पिस्टल, दो तमंचे, 10 कारतूस और 4 खोखे बरामद किए हैं
    user_Mahesh Pal Gautam
    Mahesh Pal Gautam
    Advertising agency दातागंज, बदायूँ, उत्तर प्रदेश•
    22 hrs ago
  • रिपोर्टर हुकुम सिंह दातागंज दातागंज क्षेत्र के ग्राम किशनी महेरा में डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती धूमधाम से मनाई गई। इस अवसर पर समस्त ग्रामवासियों, विशेषकर जाटव समुदाय के लोगों ने बाबा साहब की मूर्ति पर माल्यार्पण किया। डॉ भीमराव अंबेडकर जयंती पर मुख्य अतिथि अशोक बाबू मंडल अध्यक्ष नरेश पाल अशोक कुमार एडवोकेट मुकेश कुमार वीरेश दिवाकर ओमेंद्र सिंह पन्नालाल शाक्य पूर्व मंडल अध्यक्ष दातागंज ग्रामीण (भाजपा) मुनेंद्र कुमार शाक्य एवं ग्राम प्रधान सुरेश पाल यादव विमल एडवोकेट सर्वेश दिवाकर विनय दिवाकर पूर्व प्रधान ओमप्रकाश वीरपाल यादव पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य राजपाल बाबूजी ओमकार सागर नवनीत सागर अवनीश सागर क्षेत्र पंचायत सदस्य राम सिंह सागर पप्पू नेताजी ओमपाल सागर एवं काफी संख्या में लोग उपस्थित रहे माल्यार्पण के बाद पुष्प वर्षा की गई। ग्रामीणों ने डीजे लगाकर डॉ. भीमराव अंबेडकर के जीवन से संबंधित गीत बजाए, जिससे कार्यक्रम में उत्साह का माहौल रहा। इस दौरान डॉ. भीमराव अंबेडकर के जीवन और उनके योगदान के विषय में जानकारी दी गई। लोगों को संविधान निर्माता के रूप में उनके महत्व से अवगत कराया गया। उपस्थित लोगों को डॉ. भीमराव अंबेडकर और रमाबाई के आदर्शों पर चलने की प्रेरणा भी दी गई। डॉ. भीमराव अंबेडकर का जन्मदिन भारत ही नहीं, बल्कि विश्व के कई देशों में मनाया जाता है। इसी क्रम में ग्राम महेरा में भी यह जयंती मनाई गई। इस मौके पर ग्रामीणों में ओमप्रकाश प्रधान, विपिन कुमार, सनी, राम अवतार, इंद्रपाल, शीशपाल सागर सहित कई लोग मौजूद रहे।
    4
    रिपोर्टर 
हुकुम सिंह दातागंज 
दातागंज क्षेत्र के ग्राम किशनी महेरा में डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती धूमधाम से मनाई गई। इस अवसर पर समस्त ग्रामवासियों, विशेषकर जाटव समुदाय के लोगों ने बाबा साहब की मूर्ति पर माल्यार्पण किया। डॉ भीमराव अंबेडकर जयंती पर मुख्य अतिथि अशोक बाबू मंडल अध्यक्ष नरेश पाल अशोक कुमार एडवोकेट मुकेश कुमार वीरेश दिवाकर ओमेंद्र सिंह पन्नालाल शाक्य पूर्व मंडल अध्यक्ष दातागंज ग्रामीण (भाजपा) मुनेंद्र कुमार शाक्य एवं ग्राम प्रधान सुरेश पाल यादव विमल एडवोकेट सर्वेश दिवाकर विनय दिवाकर पूर्व प्रधान ओमप्रकाश वीरपाल यादव पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य राजपाल बाबूजी ओमकार सागर नवनीत सागर अवनीश सागर क्षेत्र पंचायत सदस्य राम सिंह सागर पप्पू नेताजी ओमपाल सागर एवं काफी संख्या में लोग उपस्थित रहे 
माल्यार्पण के बाद पुष्प वर्षा की गई। ग्रामीणों ने डीजे लगाकर डॉ. भीमराव अंबेडकर के जीवन से संबंधित गीत बजाए, जिससे कार्यक्रम में उत्साह का माहौल रहा।
इस दौरान डॉ. भीमराव अंबेडकर के जीवन और उनके योगदान के विषय में जानकारी दी गई। लोगों को संविधान निर्माता के रूप में उनके महत्व से अवगत कराया गया। उपस्थित लोगों को डॉ. भीमराव अंबेडकर और रमाबाई के आदर्शों पर चलने की प्रेरणा भी दी गई।
डॉ. भीमराव अंबेडकर का जन्मदिन भारत ही नहीं, बल्कि विश्व के कई देशों में मनाया जाता है। इसी क्रम में ग्राम महेरा में भी यह जयंती मनाई गई। इस मौके पर ग्रामीणों में ओमप्रकाश प्रधान, विपिन कुमार, सनी, राम अवतार, इंद्रपाल, शीशपाल सागर सहित कई लोग मौजूद रहे।
    user_Hukum Singh दैनिक भास्कर संवाददाता Dataganj
    Hukum Singh दैनिक भास्कर संवाददाता Dataganj
    Local News Reporter Dataganj, Budaun•
    23 hrs ago
  • डॉ. राकेश प्रजापति—दबे कुचले समाज की बुलंद आवाज, अब आंवला से बदलाव की नई उम्मीद बनकर चुनाव मैदान में तैयार।
    1
    डॉ. राकेश प्रजापति—दबे कुचले समाज की बुलंद आवाज, अब आंवला से बदलाव की नई उम्मीद बनकर चुनाव मैदान में तैयार।
    user_सचिन बाबू जिला संवाददाता
    सचिन बाबू जिला संवाददाता
    Reporter बदायूँ, बदायूँ, उत्तर प्रदेश•
    12 min ago
  • 🚨 ब्रेकिंग न्यूज़ | बदायूँ संवाददाता मुनेन्द्र शर्मा बदायूँ जनपद के थाना हजरतपुर में नए रसोई घर का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन क्षेत्राधिकारी दातागंज ने फीता काटकर किया। इस दौरान थाना परिसर में पुलिसकर्मी और स्थानीय लोग मौजूद रहे। उद्घाटन के बाद रसोई घर का निरीक्षण भी किया गया। व्यवस्थाओं को देखकर अधिकारियों ने संतोष जताया। लंबे समय से रसोई घर की आवश्यकता महसूस की जा रही थी। अब पुलिसकर्मियों को समय पर और स्वच्छ भोजन मिल सकेगा। इससे उनकी कार्यक्षमता में भी सुधार होने की उम्मीद है। थाना स्टाफ में इस पहल को लेकर खुशी का माहौल है। स्थानीय लोगों ने भी इस कदम की सराहना की है।
    4
    🚨 ब्रेकिंग न्यूज़ | बदायूँ
संवाददाता मुनेन्द्र शर्मा 
बदायूँ जनपद के थाना हजरतपुर में नए रसोई घर का शुभारंभ किया गया।
कार्यक्रम का उद्घाटन क्षेत्राधिकारी दातागंज ने फीता काटकर किया।
इस दौरान थाना परिसर में पुलिसकर्मी और स्थानीय लोग मौजूद रहे।
उद्घाटन के बाद रसोई घर का निरीक्षण भी किया गया।
व्यवस्थाओं को देखकर अधिकारियों ने संतोष जताया।
लंबे समय से रसोई घर की आवश्यकता महसूस की जा रही थी।
अब पुलिसकर्मियों को समय पर और स्वच्छ भोजन मिल सकेगा।
इससे उनकी कार्यक्षमता में भी सुधार होने की उम्मीद है।
थाना स्टाफ में इस पहल को लेकर खुशी का माहौल है।
स्थानीय लोगों ने भी इस कदम की सराहना की है।
    user_Munendra Sharma
    Munendra Sharma
    Newspaper publisher बदायूँ, बदायूँ, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
  • आज का राशिफल: जानिए किस राशि को मिलेगा धन लाभ और किसे रहना होगा सावधान नई शुरुआत के संकेत, कुछ राशियों के लिए बड़ा मौका तो कुछ के लिए चुनौतीपूर्ण दिन
    2
    आज का राशिफल: जानिए किस राशि को मिलेगा धन लाभ और किसे रहना होगा सावधान
नई शुरुआत के संकेत, कुछ राशियों के लिए बड़ा मौका तो कुछ के लिए चुनौतीपूर्ण दिन
    user_Naveen Goswami
    Naveen Goswami
    Local News Reporter बदायूँ, बदायूँ, उत्तर प्रदेश•
    5 hrs ago
  • बदायूं ब्रेकिंग संवाददाता प्रवेंद्र सिंह फोनो 8650252442 बदायूं जनपद की तहसील दातागंज क्षेत्र के ग्राम हजरतपुर में भारत रत्न बाबा साहब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की 135 वीं जयंती बड़ी धूमधाम से मनाई गई कार्यक्रम के मुख्य अतिथि दातागंज ब्लाक प्रमुख अत्येंद्र विक्रम सिंह उर्फ अंकित भैया रहे क्षेत्र के काफी संख्या में गणमन व्यक्ति उपस्थित हुए और बाबा साहब की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया तथा उनके विचारों पर चलने का संकल्प लिया कार्यक्रम में थाना अध्यक्ष हजरतपुर पुष्पेंद्र सिंह भी मौजूद रहे और बाबा साहब की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया सुरक्षा की दृष्टि से मौके पर काफी भारी संख्या में पुलिस बल मौजूद रहा माननीय मुख्यमंत्री के आदेश अनुसार भारतीय जनता पार्टी के तमाम कार्य करता कार्यक्रम में शामिल हुए तथा बाबा साहब की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया माल्यार्पण के बाद कमेटी के कार्यकर्ताओं द्वारा मिष्ठान वितरण किया गया और बड़ों के साथ-साथ बच्चों ने भी बड़े हर्षो उल्लास के साथ कार्यक्रम में भाग लिया कार्यक्रम में समाजवादी पार्टी व बहुजन समाज पार्टी के कार्यकर्ता भी उपस्थित हुए। इसी क्रम में क्षेत्र के अन्य ग्रामों में भी बाबा साहब की जयंती का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के अंत में कमेटी अध्यक्ष मानसिंह सागर व कार्यक्रम के संयोजक मनीष कुमार गौतम ने सभी का आभार व्यक्त किया।
    3
    बदायूं ब्रेकिंग 
संवाददाता प्रवेंद्र सिंह 
फोनो 8650252442
बदायूं जनपद की तहसील दातागंज क्षेत्र के ग्राम हजरतपुर में भारत रत्न बाबा साहब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की 135 वीं जयंती बड़ी धूमधाम से मनाई गई कार्यक्रम के मुख्य अतिथि दातागंज ब्लाक प्रमुख अत्येंद्र विक्रम सिंह उर्फ अंकित भैया रहे क्षेत्र के काफी संख्या में गणमन व्यक्ति उपस्थित हुए और बाबा साहब की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया तथा उनके विचारों पर चलने का संकल्प लिया कार्यक्रम में थाना अध्यक्ष हजरतपुर पुष्पेंद्र सिंह भी मौजूद रहे और बाबा साहब की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया सुरक्षा की दृष्टि से मौके पर काफी भारी संख्या में पुलिस बल मौजूद रहा माननीय मुख्यमंत्री के आदेश अनुसार भारतीय जनता पार्टी के तमाम कार्य करता कार्यक्रम में शामिल हुए तथा बाबा साहब की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया माल्यार्पण के बाद कमेटी के कार्यकर्ताओं द्वारा मिष्ठान वितरण किया गया और बड़ों के साथ-साथ बच्चों ने भी बड़े हर्षो उल्लास के साथ कार्यक्रम में भाग लिया कार्यक्रम में समाजवादी पार्टी व बहुजन समाज पार्टी के कार्यकर्ता भी उपस्थित हुए। इसी क्रम में क्षेत्र के अन्य ग्रामों में भी बाबा साहब की जयंती का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के अंत में कमेटी अध्यक्ष मानसिंह सागर व कार्यक्रम के संयोजक मनीष कुमार गौतम ने सभी का आभार व्यक्त किया।
    user_Pravendra Singh
    Pravendra Singh
    Newspaper publisher दातागंज, बदायूँ, उत्तर प्रदेश•
    20 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.