Shuru
Apke Nagar Ki App…
आज डुमराव बाजार में कितना जोर से बारिश हो रही है एक घंटा से हो रहा है
Arjun Alex
आज डुमराव बाजार में कितना जोर से बारिश हो रही है एक घंटा से हो रहा है
More news from बिहार and nearby areas
- आज डुमराव बाजार में कितना जोर से बारिश हो रही है एक घंटा से हो रहा है1
- 🚨 365 दिन फ्री रोडवेज! AIMIM नेता मोहम्मद शमीम का बड़ा चुनावी ऐलान, बोले—मां-बहनों को पूरे साल मिले मुफ्त सफर का हक 🚌🔥 📍 बलिया | 1 सितंबर 2026 उत्तर प्रदेश की सियासत में महिलाओं के लिए मुफ्त बस यात्रा का मुद्दा गरमाने लगा है। गाजीपुर में आयोजित कार्यक्रम के दौरान AIMIM के प्रदेश महासचिव मोहम्मद शमीम ने बड़ा चुनावी ऐलान करते हुए कहा कि अगर उनकी सरकार बनती है तो महिलाओं को सिर्फ कुछ दिनों के लिए नहीं, बल्कि पूरे 365 दिन रोडवेज बसों में मुफ्त सफर की सुविधा दी जाएगी। 🚌👩🦰 मोहम्मद शमीम ने कहा कि मां-बहनों को सालभर मुफ्त यात्रा का लाभ मिलना चाहिए। उन्होंने अपने संबोधन में सरकार की नीतियों और महिलाओं से जुड़े मुद्दों को लेकर भी अपनी बात रखी। अब सवाल यह है कि क्या 365 दिन मुफ्त रोडवेज यात्रा का यह वादा यूपी की सियासत में नया चुनावी मुद्दा बन सकता है? 🤔🔥 🎥 शमीम ने अपने संबोधन में और क्या कहा? सुनिए पूरी बात वीडियो में। 👍 वीडियो पसंद आए तो Like करें ↗️ ज्यादा से ज्यादा Share करें 💬 Comment में बताएं—क्या महिलाओं को 365 दिन मुफ्त बस यात्रा मिलनी चाहिए? 🔔 ऐसी ही स्थानीय और राजनीतिक खबरों के लिए चैनल को Follow जरूर करें। #BalliaNews 📰 #AIMIM 🔥 #MohammadShamim 🎤 #UPPolitics 🗳️ #FreeBusTravel 🚌1
- *गंगा का जलस्तर बढ़ा, निहोरा नगर के 50 घरों में घुसा पानी, डीएम ने किया औचक निरीक्षण* *बाढ़ प्रभावित गांवों में नाव से लेकर सर्वे तक की व्यवस्था, डीएम ने अधिकारियों को दिए निर्देश* *बाढ़ प्रभावित 25 वार्डों का होगा सर्वे, गर्भवती महिलाओं और विस्थापितों की बनेगी सूची* *डीएम ने परखी बाढ़ की हकीकत, लापरवाही पर लेखपाल को चेतावनी नोटिस जारी करने के दिए आदेश* बलिया। गंगा नदी का जलस्तर बढ़ने के कारण शहर के निहोरा नगर में बाढ़ का पानी घरों में पहुंचने की सूचना पर जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह ने मंगलवार को क्षेत्र का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने मौके पर मौजूद लेखपाल और कानूनगो से बाढ़ की स्थिति की विस्तृत जानकारी ली। लेखपाल और कानूनगो ने बताया कि नगर के वार्ड नंबर 24 में करीब 50 घरों में पानी पहुंच गया है, जबकि वार्ड नंबर 11 में कुछ ही घर प्रभावित हुए हैं। जिलाधिकारी ने लेखपाल को निर्देश दिया कि प्रत्येक वार्ड में सर्वे कर यह रिपोर्ट तैयार की जाए कि कितने मकानों में पानी पहुंचा है, कितने घर सुरक्षित हैं और कितनी गर्भवती महिलाएं प्रभावित क्षेत्रों में हैं। उन्होंने सर्वे की रिपोर्ट मंगलवार शाम तक उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। उन्होंने निरीक्षण के दौरान ग्राम यारपुर के बाढ़ पीड़ितों ने जिलाधिकारी से शिकायत की कि संबंधित लेखपाल क्षेत्र में निरीक्षण करने नहीं आए हैं। ग्रामीणों ने बताया कि रास्ते पर पानी भरा होने के कारण लोगों को आने-जाने में काफी परेशानी हो रही है। शिकायत को गंभीरता से लेते हुए जिलाधिकारी ने यारपुर के लेखपाल को तत्काल चेतावनी नोटिस जारी करने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने अधिकारियों को प्रभावित क्षेत्रों में तत्काल नाव की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए, ताकि बाढ़ प्रभावित ग्रामीणों को आवागमन में परेशानी न हो। जिलाधिकारी ने कानूनगो को वजीरापुर गांव का विस्तृत सर्वे कराने के निर्देश दिए। सर्वे में गांव में कुल कितने घर हैं, कितने घरों में बाढ़ का पानी पहुंचा है, कितनी गर्भवती महिलाएं प्रभावित हैं और कितने लोग अपने घर छोड़कर अन्य स्थानों पर शिफ्ट हो चुके हैं, इसकी पूरी सूची तैयार करने को कहा गया। जिलाधिकारी ने कहा कि नगर पालिका क्षेत्र के सभी 25 वार्डों का व्यापक सर्वे कराया जाए। उन्होंने सिटी मजिस्ट्रेट को निर्देशित किया कि सभी वार्डों में सर्वे कराकर यह भी सुनिश्चित किया जाए कि संबंधित लेखपाल नियमित रूप से प्रभावित क्षेत्रों में पहुंच रहे हैं या नहीं। इसकी रिपोर्ट भी तत्काल उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए। उन्होंने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिया कि बाढ़ प्रभावित लोगों की समस्याओं को गंभीरता से लेते हुए राहत एवं आवश्यक सुविधाएं तत्काल उपलब्ध कराई जाएं और सर्वे कार्य में किसी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए। निरीक्षण में एडीएम अनिल कुमार, सिटी मजिस्ट्रेट आसाराम वर्मा, एसडीएम सदर, तहसीलदार एवं अन्य अधिकारीगण उपस्थित रहे।1
- बलिया: नेपाल में आई भीषण जलप्रलय ने रसड़ा निवासी अशोक कुमार चौरसिया के परिवार को गहरे संकट में डाल दिया है। बलिया/रसड़ा। नेपाल में आई भीषण जलप्रलय ने बलिया के रसड़ा निवासी अशोक कुमार चौरसिया के परिवार पर भारी कहर बरपाया है। नेपाल के नुवाकोट जिले के त्रिशूली बाजार में दशकों से कारोबार कर रहे अशोक कुमार चौरसिया का घर, दुकान और गोदाम सैलाब की चपेट में आकर बह गए। परिवार के सदस्यों ने किसी तरह पहाड़ पर पहुंचकर अपनी जान बचाई। इस त्रासदी में परिवार की भारी संपत्ति नष्ट हो गई, जबकि परिवार के दो सदस्य—अशोक कुमार के भाई पन्नालाल चौरसिया की पत्नी ऊषा देवी और उनके 18 वर्षीय बेटे राहुल—अब तक लापता बताए जा रहे हैं। परिजन लगातार उनकी तलाश और सकुशल वापसी की उम्मीद लगाए हुए हैं। अशोक कुमार चौरसिया के परिवार का कहना है कि जलप्रलय के बाद उनके पास खाने-पीने और रहने तक की गंभीर समस्या पैदा हो गई। परिवार की ओर से यह भी बताया गया कि सरकार की ओर से राहत सामग्री या आर्थिक सहायता अभी तक नहीं पहुंची है।1
- तेज हेडलाइट की रोशनी से बाइक अनियंत्रित, युवक गंभीर रूप से घायल बलिया : सिकंदरपुर थाना क्षेत्र के बसारिखपुर गांव के पास सोमवार शाम करीब सात बजे सामने से आ रहे वाहन की तेज हेडलाइट की रोशनी से बाइक अनियंत्रित होकर सड़क पर गिर गई। हादसे में बाइक सवार युवक के सिर में गंभीर चोट आई। स्थानीय लोगों की मदद से घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सिकंदरपुर पहुंचाया गया। उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया।बसारिखपुर गांव निवासी सोफी अहमद पुत्र वसी अहमद सोमवार शाम घर से पानी लेने के लिए बाइक से सिसोटार चट्टी जा रहा था। रास्ते में सामने से आ रहे वाहन की तेज हेडलाइट की रोशनी अचानक उसकी आंखों पर पड़ी। तेज रोशनी से चकाचौंध होने के कारण बाइक अनियंत्रित हो गई और सोफी अहमद सड़क पर गिर पड़ा। हादसे में उसके सिर में गंभीर चोट आई।दुर्घटना के बाद आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए और घायल को तत्काल सीएचसी सिकंदरपुर ले गए। चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार किया। घायल की गंभीर स्थिति को देखते हुए चिकित्सकों ने उसे जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। सूचना मिलने पर परिजन भी अस्पताल पहुंच गए और घायल को लेकर जिला अस्पताल रवाना हुए। स्थानीय लोगों के अनुसार, रात में सामने से आने वाले वाहनों की तेज हेडलाइट से बाइक चालकों को काफी परेशानी होती है। अचानक आंखों पर पड़ने वाली तेज रोशनी के कारण सड़क दिखाई नहीं देने से दुर्घटना की आशंका बढ़ जाती है। लोगों ने वाहन चालकों से सामने से वाहन आने पर हेडलाइट की रोशनी नियंत्रित रखने की अपील की है।1
- पार्टी का नेता होना और बात है, जनता का नेता होना आसान नहीं- प्रशांत किशोर. पार्टी का नेता होना और बात है, जनता का नेता होना आसान नहीं- प्रशांत किशोर.1
- अरवल जिला में लगेगा sis सिक्युरिटी कंपनी का मेगा भर्ती कैंप देखें व सुनें -1
- एक पैर गंवाया… लेकिन हौसला नहीं! 400 मीटर का रास्ता रोज तय कर स्कूल पहुंचती है 7 साल की रागिनी 💔📚 बलिया के मनियर ब्लॉक के रानीपुर की रहने वाली रागिनी ने एक हादसे में अपना पैर गंवा दिया, लेकिन पढ़ाई का सपना नहीं छोड़ा। जहां आम बच्चे चंद मिनट में स्कूल पहुंच जाते हैं, वहीं रागिनी एक पैर के सहारे रोज स्कूल का रास्ता तय करती है। मुश्किलें हजार हैं, मगर रागिनी की जिद एक ही है—पढ़ना है, आगे बढ़ना है और अपने सपनों को पूरा करना है। 📚✨ रागिनी की ये कहानी हमें सिखाती है कि हौसले के आगे कोई मजबूरी बड़ी नहीं होती। ❤️ 🙏 रागिनी के जज्बे को सलाम! अगर रागिनी की कहानी ने आपका दिल छू लिया हो तो Like 👍 करें, Share ↗️ करें और Comment 💬 में रागिनी के लिए हौसला बढ़ाने वाला संदेश जरूर लिखें। 🔔 ऐसी ही प्रेरणादायक खबरों के लिए हमारे चैनल को Follow करें। #रागिनी_का_हौसला #बलिया_की_बेटी #हौसले_की_उड़ान #शिक्षा_का_जज्बा #BalliaNews1