घोड़ेडीह उपकेंद्र में वर्षों से खराब पड़ा सरकारी हैंड पंप जिम्मेदारों पर लापरवाही के आरोप भीरपुर ।क्षेत्र ग्राम पंचायत घोड़ेडीह स्थित सामुदायिक उपकेंद्र में पेयजल की गंभीर समस्या सामने आई है। यहां लगा सरकारी हैंडपंप पिछले कई वर्षों से खराब पड़ा हुआ है, लेकिन अब तक न तो उसका रीबोर कराया गया और न ही मरम्मत की कोई ठोस पहल की गई है। इससे उपकेंद्र पर आने वाले मरीजों और कर्मचारियों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। उपकेंद्र में तैनात एएनएम कुसुम कुमारी ने बताया कि उपकेंद्र के नाम से जो हैंडपंप लगाया गया था, वह लंबे समय से खराब पड़ा है। कई बार इसकी जानकारी ग्राम प्रधान को दी गई, लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं की गई। वहीं, सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी (सीएचओ) विनोद यादव ने भी लिखित रूप से प्रधान को हैंडपंप के रीबोर के लिए अनुरोध किया था। ग्रामीणों आलोक मिश्रा, धीरेंद्र दुबे, छोटेलाल शर्मा, अजय ,गुलाबऔर स्वास्थ्य कर्मियों का आरोप है कि प्रधान द्वारा हर बार आश्वासन दिया गया—“ठीक करवा देंगे”—लेकिन पांच साल बीत जाने के बाद भी हैंडपंप उसी हालत में खड़ा है। लोगों का कहना है कि हैंडपंप “धोख के टट्टू” की तरह बेकार खड़ा है, जिससे सरकारी व्यवस्था पर सवाल खड़े हो रहे हैं। ग्रामीणों ने यह भी आरोप लगाया कि पिछले पांच वर्षों में रीबोर के नाम पर मिलने वाले धन का दुरुपयोग किया गया है और काम नहीं कराया गया। इस लापरवाही के कारण उपकेंद्र पर मूलभूत सुविधा तक उपलब्ध नहीं है। मामले की शिकायत उपजिलाधिकारी करछना भारती मीणा से की गई है। उन्होंने मामले को गंभीरता से लेते हुए आश्वासन दिया कि बीडीओ अमित मिश्रा से बात कर तत्काल जांच कराई जाएगी। उन्होंने कहा कि जांच में जो भी दोषी पाया जाएगा, उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। अब देखना यह है कि प्रशासनिक स्तर पर की जा रही पहल के बाद वर्षों से चली आ रही इस समस्या का समाधान कब तक हो पाता है और जिम्मेदारों पर क्या कार्रवाई होती है।

- संविधान खतरे में, बुलडोजर कार्रवाई संवैधानिक नहीं: विधायक संदीप पटेल मेजा/मांडा (प्रयागराज)। बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर के जन्मोत्सव के अवसर पर मेजा के रामनगर परौसिया और मांडा के टिकरी ग्राम सभा में भव्य कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे समाजवादी पार्टी के विधायक संदीप पटेल ने वर्तमान सरकार पर जमकर निशाना साधा और संविधान की रक्षा का आह्वान किया। सरकार पर साधा तीखा निशाना जनसभा को संबोधित करते हुए विधायक संदीप पटेल ने कहा कि आज देश का संविधान खतरे में है और संवैधानिक मूल्यों का खुला उल्लंघन हो रहा है। उन्होंने सरकार की 'बुलडोजर नीति' पर सवाल उठाते हुए कहा: "संविधान में कहीं नहीं लिखा है कि किसी के घर पर बुलडोजर चलाया जाए। क्या सरकार में बुलडोजर चलाने का कोई संवैधानिक प्रावधान है? वर्तमान सरकार संविधान को नहीं मान रही है और अपनी मनमानी कर रही है।" सुरक्षा के कड़े इंतजाम कार्यक्रम की संवेदनशीलता और भारी भीड़ को देखते हुए प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद रहा। शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए मौके पर भारी पुलिस बल तैनात रहा। सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेने के लिए खुद ADCP विजय आनंद, ACP मेजा, और SDM मेजा (या संबंधित अधिकारी) के साथ मेजा व मांडा के इंस्पेक्टर अपने-अपने थाना क्षेत्रों में मुस्तैदी से डटे रहे। बाबा साहब को दी श्रद्धांजलि विधायक ने बाबा साहब की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया और कहा कि शोषितों और वंचितों के अधिकारों की रक्षा केवल संविधान के जरिए ही संभव है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर संविधान बचाने की अपील की।1
- Post by दैनिक राष्ट्रीय जगत न्यूज संपा1
- Post by चंद्र दीप सिंह1
- *अज्ञात कारणो से लगी आग में गृहस्थी का सामान जलकर राख 15 बकरियां झुलसी* मेजा प्रयागराज। मेजा थाना क्षेत्र के जेवनिया चौकी अंतर्गत परवा गांव में अज्ञात कारणो से आग लग गई जिसमें एक ही परिवार के पांच लोगों का घर व गृहस्थी का सामान जलकर रात हो गया। घर में बंधी 15 बकरियों को भी आपने अपनी चपेट में कर लिया जिससे झुलस गई। पूरा मामला जनपद प्रयागराज के मेजा थाना अंतर्गत परवा गांव का है जहां एक ही परिवार के पांच सदस्यों के घर में भीषण आग लग गई। आज इतनी बेकाबू हो गई की देखते ही देखते पांच परिवार के घरों को अपनी चपेट में ले लिया। सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम द्वारा कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया लेकिन तब तक गृहस्थी का सारा सामान जलकर खराब हो गया। परवा गांव निवासी पप्पू सोनकर बुध्दिराम सोनकर सुग्रीव सोनकर अंगूर सोनकर s/o मुन्ना सोनकर इसी तरह अपने परिवारका भरण पोषण करता है। वही आग में गृहस्थी का सारा सामान जलकर राख को जाने से परिवार का रो रो कर बुरा हाल है।2
- Post by Ptrkar deepak Shukla meja2
- मेजा क्षेत्र स्थित परवा गांव में अज्ञात कारणो से लगी भीषण आग घर में रखा गृहस्थी का सामान, जेवरात मोटरसाइकिल सहित 15 बकरीया जली सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड ने आग पर पाया काबू लेकिन पांच घरों को आग अपनी चपेट में ले लिया। फिलहाल पुलिस प्रशासन जांच पड़ताल में जुटी।1
- देश के लोकतंत्र के साथ बहुत बड़ा खिलवाड़ करने जा रही है भारतीय जनता पार्टी। हम सब देश के लोग सेंसस चाहते थे, महिला आरक्षण के हम सब पक्ष में हैं लेकिन यह जल्दबाजी क्यों? अखिलेश यादव।1
- Post by दैनिक राष्ट्रीय जगत न्यूज संपा1