logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

3 hrs ago
user_Shivnaresh प्रजापति
Shivnaresh प्रजापति
City Star चैल, कौशाम्बी, उत्तर प्रदेश•
3 hrs ago

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • थाना पिपरी पुलिस टीम द्वारा देशी बम से जानलेवा हमला करने वाले 02 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया। प्रकरण में क्षेत्राधिकारी चायल श्री अभिषेक सिंह की वीडियो
    1
    थाना पिपरी पुलिस टीम द्वारा देशी बम से जानलेवा हमला करने वाले 02 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया। प्रकरण में क्षेत्राधिकारी चायल श्री अभिषेक सिंह की वीडियो
    user_कल्पना राज
    कल्पना राज
    Local News Reporter चैल, कौशाम्बी, उत्तर प्रदेश•
    5 hrs ago
  • *कौशांबी संदेश* *सराय अकिल के कोटिया गांव रोड पर लगी भीषण आग, फायर ब्रिगेड और 112 पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद पाया काबू* कौशांबी। सराय अकिल थाना क्षेत्र के कोटिया गांव रोड पर शनिवार को अचानक भीषण आग लग गई। आग की लपटें उठते ही इलाके में अफरा तफरी मच गई। लोग अपने घरों से बाहर निकल आए। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची। दमकल कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। वहीं 112 पुलिस भी तत्काल मौके पर पहुंची और भीड़ को नियंत्रित कर राहत कार्य में जुटी रही। समय रहते आग बुझा लेने से बड़ा नुकसान टल गया। किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। हालांकि आग से कितना नुकसान हुआ है, इसका आकलन किया जा रहा है। फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है। सराय अकिल पुलिस और प्रशासन मामले की जांच कर रहे हैं। स्थानीय लोगों ने फायर ब्रिगेड और पुलिस की तत्परता की सराहना की है। समय पर पहुंचने से आग आसपास के घरों तक नहीं फैल सकी।
    4
    *कौशांबी संदेश*
*सराय अकिल के कोटिया गांव रोड पर लगी भीषण आग, फायर ब्रिगेड और 112 पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद पाया काबू*
कौशांबी। सराय अकिल थाना क्षेत्र के कोटिया गांव रोड पर शनिवार को अचानक भीषण आग लग गई। आग की लपटें उठते ही इलाके में अफरा तफरी मच गई। लोग अपने घरों से बाहर निकल आए।
सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची। दमकल कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। वहीं 112 पुलिस भी तत्काल मौके पर पहुंची और भीड़ को नियंत्रित कर राहत कार्य में जुटी रही।
समय रहते आग बुझा लेने से बड़ा नुकसान टल गया। किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। हालांकि आग से कितना नुकसान हुआ है, इसका आकलन किया जा रहा है।
फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है। सराय अकिल पुलिस और प्रशासन मामले की जांच कर रहे हैं। 
स्थानीय लोगों ने फायर ब्रिगेड और पुलिस की तत्परता की सराहना की है। समय पर पहुंचने से आग आसपास के घरों तक नहीं फैल सकी।
    user_पत्रकार गणेश कश्यप
    पत्रकार गणेश कश्यप
    Social Media Manager Chail, Kaushambi•
    10 hrs ago
  • बीजेपी से दो बार कौशाम्बी से रहें सांसद विनोद सोनकर का ये वीडियो सोशल मीडिया पर धड़ल्ले से वायरल हो रहा है जिसमें सांसद जी बर्फ़ घिस रहे हैं आप भी देखें वायरल वीडियो !
    1
    बीजेपी से दो बार कौशाम्बी से रहें सांसद विनोद सोनकर का ये वीडियो सोशल मीडिया पर धड़ल्ले से वायरल हो रहा है जिसमें सांसद जी बर्फ़ घिस रहे हैं आप भी देखें वायरल वीडियो !
    user_Indian National News INN
    Indian National News INN
    पत्रकार चैल, कौशाम्बी, उत्तर प्रदेश•
    11 hrs ago
  • कौशांबी। जिले में तेज रफ्तार और लापरवाही से वाहन चलाने का एक दर्दनाक मामला सामने आया है। खरका के पास होटल के समीप देर रात करीब चार बजे घर के बाहर टहल रही 10 वर्षीय मासूम बच्ची को तेज रफ्तार दोपहिया वाहन ने टक्कर मार दी, जिससे उसकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। हादसे के बाद पूरे गांव में मातम पसर गया। मृतका की पहचान शिवानी पुत्री कमलेश कुमार (उम्र 10 वर्ष) के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि शिवानी घर के बाहर टहल रही थी, तभी पुरखास की ओर से आ रही तेज रफ्तार बाइक ने उसे जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बच्ची ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार बाइक पर तीन युवक सवार थे और शराब के नशे में बताए जा रहे हैं। हादसे के बाद ग्रामीणों ने तत्परता दिखाते हुए दो युवकों को पकड़ लिया तथा बाइक समेत पुलिस के हवाले कर दिया, जबकि एक युवक मौके से फरार हो गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। फरार आरोपी की तलाश शुरू कर दी गई है। मृतका के पिता कमलेश कुमार मजदूरी कर परिवार का भरण-पोषण करते हैं। बेटी की मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। मां-बाप समेत परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। शिवानी कक्षा तीन की छात्रा थी। ग्रामीणों ने शराब पीकर वाहन चलाने वालों पर सख्त कार्रवाई की मांग की है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।
    1
    कौशांबी। जिले में तेज रफ्तार और लापरवाही से वाहन चलाने का एक दर्दनाक मामला सामने आया है। खरका के पास होटल के समीप देर रात करीब चार बजे घर के बाहर टहल रही 10 वर्षीय मासूम बच्ची को तेज रफ्तार दोपहिया वाहन ने टक्कर मार दी, जिससे उसकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। हादसे के बाद पूरे गांव में मातम पसर गया।
मृतका की पहचान शिवानी पुत्री कमलेश कुमार (उम्र 10 वर्ष) के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि शिवानी घर के बाहर टहल रही थी, तभी पुरखास की ओर से आ रही तेज रफ्तार बाइक ने उसे जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बच्ची ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार बाइक पर तीन युवक सवार थे और शराब के नशे में बताए जा रहे हैं। हादसे के बाद ग्रामीणों ने तत्परता दिखाते हुए दो युवकों को पकड़ लिया तथा बाइक समेत पुलिस के हवाले कर दिया, जबकि एक युवक मौके से फरार हो गया।
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। फरार आरोपी की तलाश शुरू कर दी गई है।
मृतका के पिता कमलेश कुमार मजदूरी कर परिवार का भरण-पोषण करते हैं। बेटी की मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। मां-बाप समेत परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। शिवानी कक्षा तीन की छात्रा थी।
ग्रामीणों ने शराब पीकर वाहन चलाने वालों पर सख्त कार्रवाई की मांग की है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।
    user_Aman kesharwani
    Aman kesharwani
    JOURNALIST चैल, कौशाम्बी, उत्तर प्रदेश•
    17 hrs ago
  • थाना सराय अकिल क्षेत्र के अमिरसा गांव में भूमि विवाद का मामला अब प्रशासनिक स्तर तक पहुंच गया है। गांव निवासी आकाश पांडे ने आरोप लगाया है कि उन्हें बदनाम करने की नियत से उनके खिलाफ लगातार फर्जी शिकायतें की जा रही हैं। इसको लेकर उन्होंने उपजिलाधिकारी चायल को प्रार्थना पत्र देकर निष्पक्ष जांच की मांग की है। मामले की शुरुआत तब हुई जब गांव के ही राजेश पांडे ने आकाश पांडे पर आरोप लगाया कि उन्होंने जबरन उनके खेत में खड़ी चरी की हरी फसल को ट्रैक्टर से जोतवा दिया। यह खबर सामने आने के बाद क्षेत्र में चर्चा तेज हो गई। हालांकि, आकाश पांडे ने इन आरोपों को सिरे से खारिज करते हुए कहा कि जिस जमीन पर उन्होंने ट्रैक्टर चलवाया, वह उनकी पैतृक संपत्ति है। उनके अनुसार, सरकारी बंटवारे के बाद 8 अप्रैल 2026 को लेखपाल और कानूनगो द्वारा उक्त भूमि का सीमांकन कर पत्थरगड़ी की गई थी। उन्होंने इससे जुड़े सभी दस्तावेज और साक्ष्य उपजिलाधिकारी के समक्ष प्रस्तुत कर दिए हैं। आकाश पांडे का आरोप है कि विरोधी पक्ष जानबूझकर झूठे आरोप लगाकर उनकी छवि खराब करने की कोशिश कर रहा है। उन्होंने प्रशासन से मामले की गहराई से जांच कर सच्चाई सामने लाने और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। वहीं, उपजिलाधिकारी चायल ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच कर आवश्यक कार्रवाई का भरोसा दिलाया है। अब पूरे मामले में प्रशासनिक जांच के बाद ही सच्चाई स्पष्ट हो सकेगी।
    1
    थाना सराय अकिल क्षेत्र के अमिरसा गांव में भूमि विवाद का मामला अब प्रशासनिक स्तर तक पहुंच गया है। गांव निवासी आकाश पांडे ने आरोप लगाया है कि उन्हें बदनाम करने की नियत से उनके खिलाफ लगातार फर्जी शिकायतें की जा रही हैं। इसको लेकर उन्होंने उपजिलाधिकारी चायल को प्रार्थना पत्र देकर निष्पक्ष जांच की मांग की है।
मामले की शुरुआत तब हुई जब गांव के ही राजेश पांडे ने आकाश पांडे पर आरोप लगाया कि उन्होंने जबरन उनके खेत में खड़ी चरी की हरी फसल को ट्रैक्टर से जोतवा दिया। यह खबर सामने आने के बाद क्षेत्र में चर्चा तेज हो गई।
हालांकि, आकाश पांडे ने इन आरोपों को सिरे से खारिज करते हुए कहा कि जिस जमीन पर उन्होंने ट्रैक्टर चलवाया, वह उनकी पैतृक संपत्ति है। उनके अनुसार, सरकारी बंटवारे के बाद 8 अप्रैल 2026 को लेखपाल और कानूनगो द्वारा उक्त भूमि का सीमांकन कर पत्थरगड़ी की गई थी। उन्होंने इससे जुड़े सभी दस्तावेज और साक्ष्य उपजिलाधिकारी के समक्ष प्रस्तुत कर दिए हैं।
आकाश पांडे का आरोप है कि विरोधी पक्ष जानबूझकर झूठे आरोप लगाकर उनकी छवि खराब करने की कोशिश कर रहा है। उन्होंने प्रशासन से मामले की गहराई से जांच कर सच्चाई सामने लाने और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
वहीं, उपजिलाधिकारी चायल ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच कर आवश्यक कार्रवाई का भरोसा दिलाया है। अब पूरे मामले में प्रशासनिक जांच के बाद ही सच्चाई स्पष्ट हो सकेगी।
    user_Shudhakar Mishra
    Shudhakar Mishra
    चैल, कौशाम्बी, उत्तर प्रदेश•
    20 hrs ago
  • Lko Big Breaking राजधानी लखनऊ थाना ठाकुरगंज क्षेत्रान्तर्गत हुयी महिला की मृत्यु के संबंध में पुलिस उपायुक्त पश्चिमी कमलेश दीक्षित द्वारा दी गयी बाइट!!
    1
    Lko Big Breaking 
राजधानी लखनऊ थाना ठाकुरगंज क्षेत्रान्तर्गत हुयी महिला की मृत्यु के संबंध में पुलिस उपायुक्त पश्चिमी कमलेश दीक्षित द्वारा दी  गयी बाइट!!
    user_Himanshu Tiwari ( journalist)
    Himanshu Tiwari ( journalist)
    Local News Reporter इलाहाबाद, प्रयागराज, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
  • Post by Shivnaresh प्रजापति
    1
    Post by Shivnaresh प्रजापति
    user_Shivnaresh प्रजापति
    Shivnaresh प्रजापति
    City Star चैल, कौशाम्बी, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
  • कौशाम्बी मूरतगंज के पल्हाना गॉव मे आज बीती रात को 12:10 रात में कहीं पर ट्रक से एक्ससिडेंट करके भाग रहे ट्रक से 2 लोगों को पुलिस पीछा कर रही थी पुलिस से बचने के लिए पल्हाना गंगा घाट पर ट्रक खड़ी करके रात में गॉव में घुस गए जिस पर गॉव वाले चोर समझ कर पुलिस आने के पहले ही दोनों की जम कर पिटाई कर दी पुलिस से ज्यादा तो गॉव वाले ही जमकर खातेदारी कर दिये पेड़ से गिरा खजूर पर अटक
    1
    कौशाम्बी मूरतगंज के पल्हाना गॉव मे आज बीती रात को 12:10 रात में कहीं पर ट्रक से एक्ससिडेंट करके भाग रहे  ट्रक से 2 लोगों को पुलिस पीछा कर रही थी पुलिस से बचने के लिए पल्हाना गंगा घाट पर ट्रक खड़ी करके रात में गॉव में घुस गए जिस पर गॉव वाले चोर समझ कर पुलिस आने के पहले ही दोनों की जम कर पिटाई कर दी  पुलिस से ज्यादा तो गॉव वाले ही जमकर खातेदारी कर दिये पेड़ से गिरा खजूर पर अटक
    user_कल्पना राज
    कल्पना राज
    Local News Reporter चैल, कौशाम्बी, उत्तर प्रदेश•
    15 hrs ago
  • वार्ड -48 आलोपीबाग से पार्षद प्रत्याशी जनता की समस्याओं को लेकर उतरे चुनाव मैदान में #prayagraj #uttarpradesh #up
    1
    वार्ड -48 आलोपीबाग से पार्षद प्रत्याशी जनता की समस्याओं को लेकर उतरे चुनाव मैदान में
#prayagraj
#uttarpradesh
#up
    user_ASBABE HINDUSTAN  HINDUSTAN
    ASBABE HINDUSTAN HINDUSTAN
    इलाहाबाद, प्रयागराज, उत्तर प्रदेश•
    5 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.