Shuru
Apke Nagar Ki App…
हेलो गाइस मैं यह बताना चाहता हूं यहां का कोई भी प्रधान वगैरा कोई भी नहीं सामान द्वारा चलाए रास्ता इतना खराब है कुछ भी सुनवाई नहीं हो रही है
Vimal kumar
हेलो गाइस मैं यह बताना चाहता हूं यहां का कोई भी प्रधान वगैरा कोई भी नहीं सामान द्वारा चलाए रास्ता इतना खराब है कुछ भी सुनवाई नहीं हो रही है
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- फतेहाबाद : ग्राम पंचायत मेवली कला में मिनी स्टेडियम के लिए आरक्षित सरकारी भूमि पर अवैध खनन और कब्जे का मामला लगातार गंभीर होता जा रहा है। इस मुद्दे को भारतीय किसान यूनियन (टिकैत) ने प्रमुखता से उठाते हुए उपजिलाधिकारी स्वाति शर्मा को ज्ञापन सौंपकर त्वरित कार्रवाई की मांग की है। ज्ञापन के अनुसार खाता संख्या 00965 व गाटा संख्या 911 में दर्ज लगभग 1.1430 हेक्टेयर भूमि मिनी स्टेडियम निर्माण के लिए आरक्षित की गई थी। नगला बेहरा के समीप नौरंग–नेतपुरा मार्ग किनारे स्थित यह भूमि सार्वजनिक उपयोग और क्षेत्रीय विकास की दृष्टि से महत्वपूर्ण मानी जाती है। आरोप है कि कुछ दबंग व असामाजिक तत्वों ने इस पर अवैध कब्जा कर लिया है और लगातार खनन कराया जा रहा है, जिससे जमीन की मूल संरचना को नुकसान पहुंच रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि यहां लगा मिनी स्टेडियम का सरकारी बोर्ड भी उखाड़ दिया गया, ताकि भूमि की पहचान छिपाई जा सके। भाकियू पदाधिकारियों ने इसे सरकारी योजनाओं में बाधा और राजस्व हानि का गंभीर मामला बताया है। ज्ञापन सौंपने वालों में जिला उपाध्यक्ष श्यामवीर सिंह चाहर, जिला प्रवक्ता नत्थूसिंह धाकरे, पूर्व प्रधान चोबसिंह, प्रधान मुकेश कुमार, रामेश्वर तोमर, कुमरसैन, अमरसिंह, पातीराम, तुलाराम वर्मा व जैसीराम मौजूद रहे। ग्रामीणों ने निष्पक्ष जांच, अवैध खनन पर रोक और भूमि को अतिक्रमण मुक्त कर स्टेडियम निर्माण जल्द शुरू कराने की मांग की है।1
- रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर सात के निकट पश्चिमी दिशा की ओर फाइबर सीवर टैंक में अज्ञात कारणों से आग लग गई। मौके पर पहुंची रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) व राजकीय रेलवे पुलिस (जीआरपी) ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया है। रेलवे प्लेटफॉर्म नंबर सात के निकट गति शक्ति यूनिट (जीएसयू) द्वारा पैदल पुल का निर्माण कराया जा रहा है। मंगलवार दोपहर 12 बजे मजदूरों के लिए रखे फाइबर सीवर टैंक में अज्ञात कारणों से आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया। सूचना मिलते ही आरपीएफ और जीआरपी की टीम मौके पर पहुंच गई। मजदूरों के सहयोग से पुलिस ने आग पर काबू पा लिया। साथ ही दमकल की टीम मौके पर पहुंच गई। फायर ब्रिगेड की टीम ने फाइबर सीवर टैंक से उठ रहे धुएं पर पानी मारकर आग पर पूरी तरह काबू पा लिया। कंपनी कमांडर अवधेश गोस्वामी का कहना है कि मजदूरों। के लिए आए फाइबर सीवर टैंक में अज्ञात कारणों से आग लग गई थी। आग पर समय से काबू पा लिया गया है। कोई जनहानि नहीं हुई है | Updated News-22/अप्रैल/26- AIN नेटवर्क से संपादक अनुज रावत देश व प्रदेश की हर छोटी बड़ी खबर को देखने के लिए चैनल को लाइक शेयर और सब्सक्राइब करना ना भूलें | AIN NETWORK को आवश्यकता है पूरे भारतवर्ष के प्रत्येक जिले तहसील व ब्लॉक से पत्रकारिता करने हेतु युवक युवतियों की | संपर्क करें -9193250352 ( प्रधान संपादक -अनुज रावत )1
- फतेहाबाद : क्षेत्र के गांव ककरीली में बुधवार दोपहर विद्युत लाइन में फॉल्ट के कारण भीषण आग लग गई, जिससे अफरा-तफरी मच गई। अचानक निकली चिंगारी ने खेत में रखे सूखे भूसे को आग की चपेट में ले लिया और देखते ही देखते लपटें तेज़ी से फैल गईं। आग में भूसे की तीन बुर्जियां, करीब 25 कुंतल गेहूं और कंडे जलकर राख हो गए। किसान कुमर सिंह पुत्र ठाकुरदास ने बताया कि उसने खेत में अनाज व भूसा सुरक्षित रखा था, लेकिन हादसे में उसे करीब डेढ़ लाख रुपये का नुकसान हुआ है। आग की सूचना पर ग्रामीणों ने बुझाने का प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिली। इसके बाद फायर ब्रिगेड को सूचना दी गई। टीम ने मौके पर पहुंचकर करीब चार घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। अग्निशमन विभाग ने समय रहते आग नियंत्रित करने की बात कही है।1
- Post by Gyadeen Verma1
- आकाशवाणी बरेली से आपकी पसंद कार्यक्रम में बनवारी लाल कुशवाह की फरमाइश।1
- भारतीय किसान यूनियन (टिकैत) ने उठाया मुद्दा, मिनी स्टेडियम की जमीन पर अवैध खनन और कब्जे का आरोप फतेहाबाद क्षेत्र के ग्राम पंचायत मेवली कला में मिनी स्टेडियम के लिए आरक्षित सरकारी भूमि पर अवैध खनन और कब्जे का मामला अब तूल पकड़ता जा रहा है। इस गंभीर मुद्दे को भारतीय किसान यूनियन (टिकैत) ने भी उठाया है। संगठन के पदाधिकारियों और ग्रामीणों ने मिलकर उपजिलाधिकारी स्वाति शर्मा को लिखित शिकायत देकर जल्द कार्रवाई की मांग की है। शिकायत पत्र में बताया गया है कि खाता संख्या 00965 व गाटा संख्या 911 में दर्ज करीब 1.1430 हेक्टेयर भूमि को मिनी स्टेडियम निर्माण के लिए आरक्षित किया गया था। यह भूमि नगला बेहरा के पास, नौरंग–नेतपुरा मार्ग के किनारे स्थित है, जो सार्वजनिक उपयोग और क्षेत्रीय विकास के लिहाज से बेहद महत्वपूर्ण मानी जाती है। आरोप है कि कुछ दबंग व असामाजिक तत्वों ने इस सरकारी भूमि पर अवैध कब्जा कर लिया है और लगातार खनन कराया जा रहा है। इससे न सिर्फ जमीन की संरचना को नुकसान पहुंच रहा है, बल्कि भविष्य में प्रस्तावित मिनी स्टेडियम निर्माण भी खतरे में पड़ गया है। ग्रामीणों ने यह भी आरोप लगाया कि पहले इस स्थान पर मिनी स्टेडियम निर्माण से संबंधित सरकारी बोर्ड लगाया गया था, जिसे असामाजिक तत्वों द्वारा उखाड़ दिया गया, ताकि जमीन की पहचान और उसकी आरक्षित स्थिति को छिपाया जा सके। भारतीय किसान यूनियन (टिकैत) के पदाधिकारियों का कहना है कि यह मामला सिर्फ अवैध कब्जे तक सीमित नहीं है, बल्कि सरकारी योजनाओं में बाधा डालने और राजस्व को नुकसान पहुंचाने का भी है। अवैध खनन के चलते सरकार को आर्थिक हानि हो रही है और गांव के विकास कार्य प्रभावित हो रहे हैं। संगठन और ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराई जाए, दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाए तथा अवैध खनन पर तत्काल रोक लगाई जाए। साथ ही भूमि को अतिक्रमण मुक्त कर उसकी मूल स्थिति बहाल की जाए, ताकि क्षेत्र के युवाओं के लिए प्रस्तावित मिनी स्टेडियम का निर्माण जल्द शुरू हो सके। अब देखना होगा कि प्रशासन इस मामले को कितनी गंभीरता से लेते हुए क्या कदम उठाता है।3
- फतेहाबाद : ग्राम पंचायत मेवली कला में मिनी स्टेडियम के लिए आरक्षित सरकारी भूमि पर अवैध खनन और कब्जे का मामला लगातार गंभीर होता जा रहा है। इस मुद्दे को भारतीय किसान यूनियन (टिकैत) ने प्रमुखता से उठाते हुए उपजिलाधिकारी स्वाति शर्मा को ज्ञापन सौंपकर त्वरित कार्रवाई की मांग की है। ज्ञापन के अनुसार खाता संख्या 00965 व गाटा संख्या 911 में दर्ज लगभग 1.1430 हेक्टेयर भूमि मिनी स्टेडियम निर्माण के लिए आरक्षित की गई थी। नगला बेहरा के समीप नौरंग–नेतपुरा मार्ग किनारे स्थित यह भूमि सार्वजनिक उपयोग और क्षेत्रीय विकास की दृष्टि से महत्वपूर्ण मानी जाती है। आरोप है कि कुछ दबंग व असामाजिक तत्वों ने इस पर अवैध कब्जा कर लिया है और लगातार खनन कराया जा रहा है, जिससे जमीन की मूल संरचना को नुकसान पहुंच रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि यहां लगा मिनी स्टेडियम का सरकारी बोर्ड भी उखाड़ दिया गया, ताकि भूमि की पहचान छिपाई जा सके। भाकियू पदाधिकारियों ने इसे सरकारी योजनाओं में बाधा और राजस्व हानि का गंभीर मामला बताया है। ज्ञापन सौंपने वालों में जिला उपाध्यक्ष श्यामवीर सिंह चाहर, जिला प्रवक्ता नत्थूसिंह धाकरे, पूर्व प्रधान चोबसिंह, प्रधान मुकेश कुमार, रामेश्वर तोमर, कुमरसैन, अमरसिंह, पातीराम, तुलाराम वर्मा व जैसीराम मौजूद रहे। ग्रामीणों ने निष्पक्ष जांच, अवैध खनन पर रोक और भूमि को अतिक्रमण मुक्त कर स्टेडियम निर्माण जल्द शुरू कराने की मांग की है।1
- फतेहाबाद : थाना डौकी क्षेत्र के गांव तेजपाल की ठार में मंगलवार रात एक शादी समारोह उस समय बवाल में बदल गया, जब दुल्हन ने दरवाजे पर दूल्हे को देखकर शादी से साफ इंकार कर दिया। इसके बाद घराती और बरातियों के बीच कहासुनी शुरू हो गई, जो देखते ही देखते लाठी-डंडों और पथराव में बदल गई। घटना में चार बराती घायल हो गए। जानकारी के अनुसार, मानसिंह पुत्र रामजीलाल निवासी तेजपाल की ठार डौकी ने अपनी पुत्री विनीता की सगाई करीब छह माह पूर्व थाना बसई मोहम्मदपुर फिरोजाबाद के गांव शौफीपुर निवासी भूरी सिंह के पुत्र श्रीनिवास के साथ की थी। मंगलवार रात बरात धूमधाम से गांव पहुंची। दरवाजे की रस्म के दौरान दुल्हन ने दूल्हे को पसंद न आने की बात कहकर शादी से इंकार कर दिया। बताया गया कि बरात चढ़ने के बाद रात करीब 11:30 बजे भोजन को लेकर भी विवाद हो गया। आरोप है कि लड़की पक्ष ने बरातियों से खुद ही खाना परोसने को कहा, जिस पर कहासुनी हो गई। इसी दौरान एक व्यक्ति के साथ मारपीट शुरू हो गई और मामला बढ़कर पथराव व लाठी-डंडों तक पहुंच गया हंगामे में अशोक पुत्र रामप्रकाश निवासी छारबाग फिरोजाबाद, राकेश पुत्र बनवारी निवासी गढ़ी भज्जी डौकी, मौनीराम पुत्र प्रेमसिंह व लवकुश पुत्र विनोद निवासी शौफीपुर फिरोजाबाद घायल हो गए। सूचना पर थानाध्यक्ष डौकी सुनीत शर्मा व वरिष्ठ उपनिरीक्षक देवेंद्र कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और घायलों को सीएचसी फतेहाबाद भिजवाया। बुधवार को दोनों पक्षों को थाने बुलाकर समझौते का प्रयास किया गया, लेकिन कोई नतीजा नहीं निकल सका। अंततः बरात बिना दुल्हन के ही वापस लौट गई।1
- सर्वसाधारण सूचित किया जाता है कि उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद हाई स्कूल व इंटरमीडिएट के परीक्षार्थियों का इंतजार खत्म होने वाला है | उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की ओर से एक विज्ञप्ति जारी की गई है जिसमें दर्शाया गया है कि हाई स्कूल व इंटरमीडिएट के परीक्षार्थियों का परीक्षाफल दिनांक 23 अप्रैल 2026 शाम 4:00 बजे घोषित कर दिया जाएगा | Updated News-22/अप्रैल/26- AIN नेटवर्क से संपादक अनुज रावत देश व प्रदेश की हर छोटी बड़ी खबर को देखने के लिए चैनल को लाइक शेयर और सब्सक्राइब करना ना भूलें | AIN NETWORK को आवश्यकता है पूरे भारतवर्ष के प्रत्येक जिले तहसील व ब्लॉक से पत्रकारिता करने हेतु युवक युवतियों की | संपर्क करें -9193250352 ( प्रधान संपादक -अनुज रावत )1