logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

भारतीय किसान यूनियन (टिकैत) ने उठाया मुद्दा, मिनी स्टेडियम की जमीन पर अवैध खनन और कब्जे का आरोप फतेहाबाद क्षेत्र के ग्राम पंचायत मेवली कला में मिनी स्टेडियम के लिए आरक्षित सरकारी भूमि पर अवैध खनन और कब्जे का मामला अब तूल पकड़ता जा रहा है। इस गंभीर मुद्दे को भारतीय किसान यूनियन (टिकैत) ने भी उठाया है। संगठन के पदाधिकारियों और ग्रामीणों ने मिलकर उपजिलाधिकारी स्वाति शर्मा को लिखित शिकायत देकर जल्द कार्रवाई की मांग की है। शिकायत पत्र में बताया गया है कि खाता संख्या 00965 व गाटा संख्या 911 में दर्ज करीब 1.1430 हेक्टेयर भूमि को मिनी स्टेडियम निर्माण के लिए आरक्षित किया गया था। यह भूमि नगला बेहरा के पास, नौरंग–नेतपुरा मार्ग के किनारे स्थित है, जो सार्वजनिक उपयोग और क्षेत्रीय विकास के लिहाज से बेहद महत्वपूर्ण मानी जाती है। आरोप है कि कुछ दबंग व असामाजिक तत्वों ने इस सरकारी भूमि पर अवैध कब्जा कर लिया है और लगातार खनन कराया जा रहा है। इससे न सिर्फ जमीन की संरचना को नुकसान पहुंच रहा है, बल्कि भविष्य में प्रस्तावित मिनी स्टेडियम निर्माण भी खतरे में पड़ गया है। ग्रामीणों ने यह भी आरोप लगाया कि पहले इस स्थान पर मिनी स्टेडियम निर्माण से संबंधित सरकारी बोर्ड लगाया गया था, जिसे असामाजिक तत्वों द्वारा उखाड़ दिया गया, ताकि जमीन की पहचान और उसकी आरक्षित स्थिति को छिपाया जा सके। भारतीय किसान यूनियन (टिकैत) के पदाधिकारियों का कहना है कि यह मामला सिर्फ अवैध कब्जे तक सीमित नहीं है, बल्कि सरकारी योजनाओं में बाधा डालने और राजस्व को नुकसान पहुंचाने का भी है। अवैध खनन के चलते सरकार को आर्थिक हानि हो रही है और गांव के विकास कार्य प्रभावित हो रहे हैं। संगठन और ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराई जाए, दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाए तथा अवैध खनन पर तत्काल रोक लगाई जाए। साथ ही भूमि को अतिक्रमण मुक्त कर उसकी मूल स्थिति बहाल की जाए, ताकि क्षेत्र के युवाओं के लिए प्रस्तावित मिनी स्टेडियम का निर्माण जल्द शुरू हो सके। अब देखना होगा कि प्रशासन इस मामले को कितनी गंभीरता से लेते हुए क्या कदम उठाता है।

12 hrs ago
user_फतेहाबाद रिपोर्टर कासिम मलिक
फतेहाबाद रिपोर्टर कासिम मलिक
मीडिया फतेहाबाद, आगरा, उत्तर प्रदेश•
12 hrs ago

भारतीय किसान यूनियन (टिकैत) ने उठाया मुद्दा, मिनी स्टेडियम की जमीन पर अवैध खनन और कब्जे का आरोप फतेहाबाद क्षेत्र के ग्राम पंचायत मेवली कला में मिनी स्टेडियम के लिए आरक्षित सरकारी भूमि पर अवैध खनन और कब्जे का मामला अब तूल पकड़ता जा रहा है। इस गंभीर मुद्दे को भारतीय किसान यूनियन (टिकैत) ने भी उठाया है। संगठन के पदाधिकारियों और ग्रामीणों ने मिलकर उपजिलाधिकारी स्वाति शर्मा को लिखित शिकायत देकर जल्द कार्रवाई की मांग की है। शिकायत पत्र में बताया गया है कि खाता संख्या 00965 व गाटा संख्या 911 में दर्ज करीब 1.1430 हेक्टेयर भूमि को मिनी स्टेडियम निर्माण के लिए आरक्षित किया गया था। यह भूमि नगला बेहरा के पास, नौरंग–नेतपुरा मार्ग के किनारे

स्थित है, जो सार्वजनिक उपयोग और क्षेत्रीय विकास के लिहाज से बेहद महत्वपूर्ण मानी जाती है। आरोप है कि कुछ दबंग व असामाजिक तत्वों ने इस सरकारी भूमि पर अवैध कब्जा कर लिया है और लगातार खनन कराया जा रहा है। इससे न सिर्फ जमीन की संरचना को नुकसान पहुंच रहा है, बल्कि भविष्य में प्रस्तावित मिनी स्टेडियम निर्माण भी खतरे में पड़ गया है। ग्रामीणों ने यह भी आरोप लगाया कि पहले इस स्थान पर मिनी स्टेडियम निर्माण से संबंधित सरकारी बोर्ड लगाया गया था, जिसे असामाजिक तत्वों द्वारा उखाड़ दिया गया, ताकि जमीन की पहचान और उसकी आरक्षित स्थिति को छिपाया जा सके। भारतीय किसान यूनियन (टिकैत) के पदाधिकारियों का कहना है कि यह मामला सिर्फ अवैध

कब्जे तक सीमित नहीं है, बल्कि सरकारी योजनाओं में बाधा डालने और राजस्व को नुकसान पहुंचाने का भी है। अवैध खनन के चलते सरकार को आर्थिक हानि हो रही है और गांव के विकास कार्य प्रभावित हो रहे हैं। संगठन और ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराई जाए, दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाए तथा अवैध खनन पर तत्काल रोक लगाई जाए। साथ ही भूमि को अतिक्रमण मुक्त कर उसकी मूल स्थिति बहाल की जाए, ताकि क्षेत्र के युवाओं के लिए प्रस्तावित मिनी स्टेडियम का निर्माण जल्द शुरू हो सके। अब देखना होगा कि प्रशासन इस मामले को कितनी गंभीरता से लेते हुए क्या कदम उठाता है।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • फतेहाबाद : थाना डौकी क्षेत्र के गांव तेजपाल की ठार में मंगलवार रात एक शादी समारोह उस समय बवाल में बदल गया, जब दुल्हन ने दरवाजे पर दूल्हे को देखकर शादी से साफ इंकार कर दिया। इसके बाद घराती और बरातियों के बीच कहासुनी शुरू हो गई, जो देखते ही देखते लाठी-डंडों और पथराव में बदल गई। घटना में चार बराती घायल हो गए। जानकारी के अनुसार, मानसिंह पुत्र रामजीलाल निवासी तेजपाल की ठार डौकी ने अपनी पुत्री विनीता की सगाई करीब छह माह पूर्व थाना बसई मोहम्मदपुर फिरोजाबाद के गांव शौफीपुर निवासी भूरी सिंह के पुत्र श्रीनिवास के साथ की थी। मंगलवार रात बरात धूमधाम से गांव पहुंची। दरवाजे की रस्म के दौरान दुल्हन ने दूल्हे को पसंद न आने की बात कहकर शादी से इंकार कर दिया। बताया गया कि बरात चढ़ने के बाद रात करीब 11:30 बजे भोजन को लेकर भी विवाद हो गया। आरोप है कि लड़की पक्ष ने बरातियों से खुद ही खाना परोसने को कहा, जिस पर कहासुनी हो गई। इसी दौरान एक व्यक्ति के साथ मारपीट शुरू हो गई और मामला बढ़कर पथराव व लाठी-डंडों तक पहुंच गया हंगामे में अशोक पुत्र रामप्रकाश निवासी छारबाग फिरोजाबाद, राकेश पुत्र बनवारी निवासी गढ़ी भज्जी डौकी, मौनीराम पुत्र प्रेमसिंह व लवकुश पुत्र विनोद निवासी शौफीपुर फिरोजाबाद घायल हो गए। सूचना पर थानाध्यक्ष डौकी सुनीत शर्मा व वरिष्ठ उपनिरीक्षक देवेंद्र कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और घायलों को सीएचसी फतेहाबाद भिजवाया। बुधवार को दोनों पक्षों को थाने बुलाकर समझौते का प्रयास किया गया, लेकिन कोई नतीजा नहीं निकल सका। अंततः बरात बिना दुल्हन के ही वापस लौट गई।
    1
    फतेहाबाद : थाना डौकी क्षेत्र के गांव तेजपाल की ठार में मंगलवार रात एक शादी समारोह उस समय बवाल में बदल गया, जब दुल्हन ने दरवाजे पर दूल्हे को देखकर शादी से साफ इंकार कर दिया। इसके बाद घराती और बरातियों के बीच कहासुनी शुरू हो गई, जो देखते ही देखते लाठी-डंडों और पथराव में बदल गई। घटना में चार बराती घायल हो गए।
जानकारी के अनुसार, मानसिंह पुत्र रामजीलाल निवासी तेजपाल की ठार डौकी ने अपनी पुत्री विनीता की सगाई करीब छह माह पूर्व थाना बसई मोहम्मदपुर फिरोजाबाद के गांव शौफीपुर निवासी भूरी सिंह के पुत्र श्रीनिवास के साथ की थी। मंगलवार रात बरात धूमधाम से गांव पहुंची। दरवाजे की रस्म के दौरान दुल्हन ने दूल्हे को पसंद न आने की बात कहकर शादी से इंकार कर दिया।
बताया गया कि बरात चढ़ने के बाद रात करीब 11:30 बजे भोजन को लेकर भी विवाद हो गया। आरोप है कि लड़की पक्ष ने बरातियों से खुद ही खाना परोसने को कहा, जिस पर कहासुनी हो गई। इसी दौरान एक व्यक्ति के साथ मारपीट शुरू हो गई और मामला बढ़कर पथराव व लाठी-डंडों तक पहुंच गया
हंगामे में अशोक पुत्र रामप्रकाश निवासी छारबाग फिरोजाबाद, राकेश पुत्र बनवारी निवासी गढ़ी भज्जी डौकी, मौनीराम पुत्र प्रेमसिंह व लवकुश पुत्र विनोद निवासी शौफीपुर फिरोजाबाद घायल हो गए।
सूचना पर थानाध्यक्ष डौकी सुनीत शर्मा व वरिष्ठ उपनिरीक्षक देवेंद्र कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और घायलों को सीएचसी फतेहाबाद भिजवाया। बुधवार को दोनों पक्षों को थाने बुलाकर समझौते का प्रयास किया गया, लेकिन कोई नतीजा नहीं निकल सका। अंततः बरात बिना दुल्हन के ही वापस लौट गई।
    user_प्रदीप कुमार
    प्रदीप कुमार
    फतेहाबाद, आगरा, उत्तर प्रदेश•
    7 hrs ago
  • Post by Gyadeen Verma
    1
    Post by Gyadeen Verma
    user_Gyadeen Verma
    Gyadeen Verma
    Court reporter फतेहाबाद, आगरा, उत्तर प्रदेश•
    10 hrs ago
  • फतेहाबाद। थाना क्षेत्र में शमशाबाद रोड स्थित पीतांबरा ढाबे के सामने एक किराने की दुकान को अज्ञात चोरों ने निशाना बनाते हुए चोरी की वारदात को अंजाम दिया। चोर दुकान से नगदी सहित कीमती सामान लेकर फरार हो गए। प्राप्त जानकारी के अनुसार, कृपालपुर निवासी धर्मेंद्र पुत्र बंगाली राम मंगलवार रात करीब 12:30 बजे रोज की तरह अपनी दुकान बंद कर घर चले गए थे। बुधवार सुबह जब वह दुकान खोलने पहुंचे तो उन्होंने देखा कि दुकान के ताले गायब थे। शटर उठाकर अंदर देखा तो सामान इधर-उधर बिखरा पड़ा था, जिससे चोरी की घटना का पता चला। दुकान स्वामी के अनुसार, चोर दुकान में रखे पेप्सी, नमकीन, तंबाकू सहित अन्य सामान के साथ करीब 5 से 6 हजार रुपये की नगदी भी चोरी कर ले गए। घटना की सूचना तत्काल डायल 112 पुलिस को दी गई।सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी।
    1
    फतेहाबाद। थाना क्षेत्र में शमशाबाद रोड स्थित पीतांबरा ढाबे के सामने एक किराने की दुकान को अज्ञात चोरों ने निशाना बनाते हुए चोरी की वारदात को अंजाम दिया। चोर दुकान से नगदी सहित कीमती सामान लेकर फरार हो गए।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, कृपालपुर निवासी धर्मेंद्र पुत्र बंगाली राम मंगलवार रात करीब 12:30 बजे रोज की तरह अपनी दुकान बंद कर घर चले गए थे। बुधवार सुबह जब वह दुकान खोलने पहुंचे तो उन्होंने देखा कि दुकान के ताले गायब थे। शटर उठाकर अंदर देखा तो सामान इधर-उधर बिखरा पड़ा था, जिससे चोरी की घटना का पता चला।
दुकान स्वामी के अनुसार, चोर दुकान में रखे पेप्सी, नमकीन, तंबाकू सहित अन्य सामान के साथ करीब 5 से 6 हजार रुपये की नगदी भी चोरी कर ले गए। घटना की सूचना तत्काल डायल 112 पुलिस को दी गई।सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी।
    user_ABHISHEK VERMA
    ABHISHEK VERMA
    Court reporter फतेहाबाद, आगरा, उत्तर प्रदेश•
    16 hrs ago
  • फिरोजाबाद किड्स कॉर्नर हैप्पी सीनियर सेकेंडरी स्कूल के बच्चों द्वारा आज विश्व पृथ्वी दिवस को लेकर एक रैली का आयोजन किया गया रैली का मुख्य उद्देश्य पर्यावरण की सुरक्षा एवं पृथ्वी पर केमिकल के प्रयोग को बंद करने संबंधी लोगों को जागरुक करना था। #Firozabad #UPNews
    1
    फिरोजाबाद
किड्स कॉर्नर हैप्पी सीनियर सेकेंडरी स्कूल के बच्चों द्वारा आज विश्व पृथ्वी दिवस को लेकर एक रैली का आयोजन किया गया 
रैली का मुख्य उद्देश्य पर्यावरण की सुरक्षा एवं पृथ्वी पर केमिकल के प्रयोग को बंद करने संबंधी लोगों को जागरुक करना था।
#Firozabad #UPNews
    user_Gaurav Mishra patrakaar
    Gaurav Mishra patrakaar
    Advertising agency फिरोजाबाद, फिरोजाबाद, उत्तर प्रदेश•
    13 hrs ago
  • फिरोजाबाद नगर का विकास उस डिबिया समान है। जहां खोदो तोड़ो और बनाओ। और विकास पुरुष का टैग पाओ।
    1
    फिरोजाबाद नगर का विकास उस डिबिया समान है। जहां खोदो तोड़ो और बनाओ। और विकास पुरुष का टैग पाओ।
    user_Pt. Shrikant upadhyay
    Pt. Shrikant upadhyay
    शोषित व पीड़ितों की आवाज उठाना, समाज सेवक फिरोजाबाद, फिरोजाबाद, उत्तर प्रदेश•
    14 hrs ago
  • Post by Vimal kumar
    1
    Post by Vimal kumar
    user_Vimal kumar
    Vimal kumar
    फिरोजाबाद, फिरोजाबाद, उत्तर प्रदेश•
    15 hrs ago
  • Post by Gyadeen Verma
    1
    Post by Gyadeen Verma
    user_Gyadeen Verma
    Gyadeen Verma
    Court reporter फतेहाबाद, आगरा, उत्तर प्रदेश•
    15 hrs ago
  • MTF News एक भरोसेमंद हिंदी न्यूज़ चैनल है, जो 24×7 लगातार स्थानीय मुद्दो से जुड़ी हर बड़ी खबर आप तक सबसे पहले पहुंचाता है Follow करें MTF News – हर खबर सबसे पहले MTF News | संपर्क: +91 95489 02070
    1
    MTF News एक भरोसेमंद हिंदी न्यूज़ चैनल है, जो 24×7 लगातार स्थानीय मुद्दो से
जुड़ी हर बड़ी खबर आप तक सबसे पहले पहुंचाता है
Follow करें MTF News – हर खबर सबसे पहले
MTF News | संपर्क: +91 95489 02070
    user_MTF News फीरोजाबाद Taliv raza
    MTF News फीरोजाबाद Taliv raza
    फिरोजाबाद, फिरोजाबाद, उत्तर प्रदेश•
    18 hrs ago
  • 🚨 ब्रेकिंग न्यूज़ | आगरा जगदीशपुरा मामला आगरा के जगदीशपुरा में पुलिस कार्रवाई पर बड़ा सवाल खड़ा हो गया है। आरोप है कि रात 2 बजे एक नाबालिग दलित लड़के को पकड़ने के नाम पर पुलिस ने उसके घर दबिश दी और पूरे परिवार को मानसिक रूप से प्रताड़ित किया, जिससे सदमे में आकर उसकी माँ की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि जिस लड़के के घर दबिश दी गई, उसका नाम किसी भी FIR में नहीं था। वहीं सिकंदरा के परशुराम चौक मामले में पहले पुलिस ने घटना से इनकार किया था, लेकिन बाद में दबाव में 4 लड़कों पर FIR दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार किया गया। इतना ही नहीं, एक नाबालिग लड़के को भी पुलिस द्वारा उठाकर कथित तौर पर थाने में शारीरिक और मानसिक टॉर्चर करने का आरोप है। ❗ सवाल उठता है—जब नाम ही नहीं था तो दबिश क्यों? ❗ एक माँ की मौत का जिम्मेदार कौन? ➡️ मामले में दोषी पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई और निष्पक्ष जांच की मांग तेज।
    1
    🚨 ब्रेकिंग न्यूज़ | आगरा जगदीशपुरा मामला
आगरा के जगदीशपुरा में पुलिस कार्रवाई पर बड़ा सवाल खड़ा हो गया है। आरोप है कि रात 2 बजे एक नाबालिग दलित लड़के को पकड़ने के नाम पर पुलिस ने उसके घर दबिश दी और पूरे परिवार को मानसिक रूप से प्रताड़ित किया, जिससे सदमे में आकर उसकी माँ की मौत हो गई।
बताया जा रहा है कि जिस लड़के के घर दबिश दी गई, उसका नाम किसी भी FIR में नहीं था। वहीं सिकंदरा के परशुराम चौक मामले में पहले पुलिस ने घटना से इनकार किया था, लेकिन बाद में दबाव में 4 लड़कों पर FIR दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार किया गया।
इतना ही नहीं, एक नाबालिग लड़के को भी पुलिस द्वारा उठाकर कथित तौर पर थाने में शारीरिक और मानसिक टॉर्चर करने का आरोप है।
❗ सवाल उठता है—जब नाम ही नहीं था तो दबिश क्यों?
❗ एक माँ की मौत का जिम्मेदार कौन?
➡️ मामले में दोषी पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई और निष्पक्ष जांच की मांग तेज।
    user_BHARAT NEWS
    BHARAT NEWS
    Media company एतमादपुर, आगरा, उत्तर प्रदेश•
    5 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.